मेडल जीतने वाले मुक्केबाजों को ‘गाय’ देगी हरियाणा सरकार
पाकिस्तान में फिर हुआ आतंकी हमला, शिक्षा संस्थान में 9 लोगों की मौत
यूपी निकाय चुनाव: शुरुआती रुझानों में भाजपा को भारी बढ़त
गुजरात चुनाव: फिर बढ़ी हार्दिक की मुश्किलें, बिना अनुमति के रैली करने का आरोप
राजकोट: गुजरात चुनाव में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले सेक्स सीडी और अब बिना अनुमति के रैली करवाने का आरोप कहीं न कहीं पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति(पास) के नेता हार्दिक पटेल की उम्मीदों पर पानी फेरता दिख रहा है।
सोमनाथ विवाद पर बोले राहुल, “हम धर्म की दलाली नहीं करते”
कांग्रेस प्रवक्ता पर 5 हजार करोड़ का मुकदमा दायर करेंगे अनिल अंबानी
राजेश सोनी । Navpravah.com
रिलायंस, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु संघवी के खिलाफ 5000 करोड़ का मुक़दमा कोर्ट में दायर करेगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अभिषेक मनु सिंघवी ने कंपनी की छवि खराब करने की कोशिश की है, इसलिए हमारे समूह ने इस तरह के आपत्तिजनक बयान देने वालों के खिलाफ कोर्ट में जाने का निर्णय लिया है।
रिलायंस प्रवक्ता का कहना है कि अभिषेक मनु संघवी ने झूठे और फर्जी आरोप लगाकर हमारे समूह को सार्वजनिक तौर पर बदनाम किया है। बता दें कि अभिषेक मनु संघवी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के कल के बयान पर हमला बोला था। अरुण जेटली ने अपने बयान में कहा था कि हमारी सरकार ने किसी भी उद्योगपति का कर्ज माफ़ नहीं किया है और न ही उन्हें कोई फायदा पहुँचाया है। इसी बयान का जवाब देते हुए संघवी ने कहा कि अरुण जेटली देश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं।
अपनी जीत का वीडियो देखकर भावुक हुई मानुषी छिल्लर
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, कार्यक्रम के दौरान मानुषी छिल्लर अपने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का वीडियो देखकर भावकु भी हो गयी।
मानुषी ने कहा, “अपने देश के नाम से जानने पर खास एहसास होता है। जैसे ही मैं टॉप-5 में पहुंची, तब जाकर मुझे कॉम्पिटिशन का अंदाजा हुआ। जब मेरा नाम अनाउंस किया गया, तो मैं नर्वस हो गई। हालांकि मैंने अपनी जीत के लिए कुछ अलग रिएक्शन सोचा था।
जीतने के बाद सबसे पहले मुझे मम्मी का ख्याल आया, मैं अपनी उनके बेहद करीब हूं। मम्मी मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं, मैं देश की हर मां की काफी इज्जत करती हूं, देश की सभी माँ को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। मैं सबसे पहले डॉक्टर बनना चाहती हूं, अगर मुझे मौका मिले तो मैं आमिर के साथ काम करना चाहूंगी। मैं मेडिकल और एक्टिंग साथ-साथ कर सकती हूं।
मानुषी ने कहा, मैं मिस वर्ल्ड बनने से पहले भी 20 गांवों में जा चुकी हूं, मैंंने गांवों की महिलाओं को सैनिटरी पैड के बारे में जागरुक किया है। उन्होंने कहा कि अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर और दिमाग मेरे लिए एक परफेक्ट इंसान की परिभाषा है।
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टेस्ट कल से
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेला जाएगा। खास बात यह है कि अगर भारत यह टेस्ट मैच जीत जाता है या इसे ड्रॉ कराने में कामयाब हो जाता है, तो यह भारत की लगातार 9वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी। और यह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी होगी।
बता दें कि इंग्लैंड ने वर्ष 1985 से लेकर 1992 के बीच और ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2005 से 2008 के बीच लगातार 9 सीरीज जीत कर यह कारनामा अपने नाम किया था। अगर भारत ऐसा करने में कामयाब हो जाता है, तो वह इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा।















