गुजरात: सीएम की सभा में शहीद जवान की बेटी को घसीटकर किया बाहर
कांग्रेस के शहज़ाद ने कहा, “पार्टी के मालिक हो गए हैं गांधी”
कारगिल युद्ध में वाजपेयी ने मेरे कहने पर भेजी थी वायुसेना -फारूक अब्दुल्ला
चारों तरफ से अच्छे समाचार मिल रहे हैं – पीएम मोदी
भारत ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग करने का फैसला
बड़ी बात करने वालों का हो गया सफाया -योगी आदित्यनाथ
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में 16 में से अधिकतर नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। इसके अलावा कई नगरपालिकाओं में भी बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन रहा है।
जीत के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के चुनाव सबकी आंखों को खोलने वाला है। जो लोग गुजरात के संदर्भ में बात कर रहे थे, उनका खाता भी नहीं खुला है और अमेठी में भी सूपड़ा साफ हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निकाय चुनाव में पीएम मोदी के विकास के विजन और अमित शाह की रणनीति की जीत है और चुनाव के परिणाम हमें और भी जिम्मेदारी दी है।
कुछ सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है, अलीगढ़ में बसपा ने जीत दर्ज की है, यहां 22 साल से बीजेपी थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी बीजेपी ने बाजी मारी है।
अयोध्या में बीजेपी प्रत्याशी जीत गए हैं, तो डिप्टी सीएम केशव मौर्य के गृह पंचायत में ही बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी बिजनौर के नगर पंचायत में अपना खाता खोल दिया है।
जीएसटी के मुद्दे पर जेटली ने साधा राहुल पर निशाना
बराक ओबामा ने कहा, “भारत को अपनी मुस्लिम आबादी की कद्र करनी चाहिए”
डोलकाम: कड़ाके की ठंड में भी सैनिकों को तैनात कर रहा है चीन
यूपी निकाय चुनाव में लहरा रहा है बीजेपी का परचम
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
यूपी नगर निकाय चुनावों के रुझान आना शुरू हो गए हैं, मेयर चुनाव में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। यूपी के 16 नगर निगमों में हुए मेयर चुनाव के रुझान और नतीजे आ गए हैं, 6 जगहों पर बीजेपी प्रत्याशी जीत गए हैं।
11 जगह बीजेपी आगे चल रही है, 2 जगह बीएसपी आगे चल रही है, बीजेपी ने अयोध्या, मुरादाबाद, सहारनपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, मथुरा और वाराणसी में हुए मेयर चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। यूपी की 198 नगर पालिका में से 179 सीटों के रुझान आ चुके है, बीजेपी 76 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीएसपी 40 सीटों पर, एसपी 22 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है।
बरेली से बीजेपी के उमेश गौतम आगे चल रहे हैं, मथुरा से बीजेपी के मुकेश आर्य जीत गए हैं, गोरखपुर से बीजेपी के सीताराम जायसवाल आगे हैं, गाजियाबाद से बीजेपी की आशा शर्मा आगे चल रहीं हैं, इलाहाबाद से अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे चल रही हैं, अयोध्या से भी बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय जीत गए हैं, मेरठ से बीएसपी की सुनीता वर्मा आगे चल रही हैं, वाराणसी से बीजेपी की मृदुला जायसवाल जीत गई हैं, आगरा से बीजेपी के दिगंबर सिंह आगे चल रहे हैं, मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल जीत गए हैं, सहारनपुर से बीजेपी के संजीव जीत गये हैं।
नगर निकाय चुनाव में मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उदासीनता शहरों में देखने को मिली। सबसे कम मतदान नगर निगमों में हुआ, वहीं नगर पंचायतों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। नगर निगमों में जहां करीब 41.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, वहीं पालिका परिषद में 58 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतगणना की निगरानी के लिए मतगणना स्थल पर सी.सी.टी.वी. कैमरे तथा वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा है। इन चुनावों को वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मन टटोलने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
















