डोलकाम: कड़ाके की ठंड में भी सैनिकों को तैनात कर रहा है चीन

डोकलाम विवाद
एनपी न्यूज़ डेस्क। Navpravah.com
भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद कहने को तो सुलझ गया है पर जमीनी हकीकत में ऐसा नजर नहीं आ रहा है। चीन ने कड़ाके की ठंड होने के बावजूद डोकलाम में अपने सैनिक तैनात कर रखे हैं। चीन की इस चाल को नजर में रखते हुए भारत ने भी अपने सैनिक डोकलाम पर तैनात कर दिए हैं ताकि चीन की इस क्षेत्र पर बुरी नजर ना पड़े।  
 
 चीन अपनी विस्तारवादी निति के कारण अपने सभी पड़ोसी देशों से रिश्ता ख़राब कर चुका है। दरअसल चीन हमेशा से डोकलाम पर अपना दावा करता रहा है। डोकलाम विवाद पर चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु शियान ने कहा कि डोकलाम हमेशा से चीन का हिस्सा रहा है।
 
हर बार भारत और चीन सर्दियों के मौसम में डोकलाम पोस्ट से अपने-अपने सैनिकों को वापस बुला लेते थे पर इसबार चीन ने ऐसा नहीं किया। हक़ीक़त यह है कि डोकलाम भूटान देश का हिस्सा है और एक संधि के तहत भूटान देश की रक्षा भारत करता है।
 
बता दें कि भारत, चीन द्वारा डोकलाम क्षेत्र में सड़क निर्माण का विरोध कर चुका है। भारत का कहना था कि अगर चीन इस क्षेत्र में सड़क निर्माण करता है तो हमारा ‘चिकन नेक’ इलाका खतरे में पड़ सकता है। भारत और चीन के बीच कुछ ही महीनों पहले डोकलाम विवाद हुआ था और ये विवाद करीब 73 दिनों तक चलने के बाद सुलझा था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.