सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
आजकल मोटापा बढ़ना आम हो गया है, 5 में से हर 1 व्यक्ति को मोटापे की शिकायत है, मोटापे के साथ-साथ ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याएं भी आने लगती हैं।
अक्सर ये कहा जाता है, कि वसा और चिकनाई युक्त पदार्थों का सेवन करना मोटापे का कारण है, लेकिन नहीं ऐसा नही है, जबकि हमारे दिमाग में मौजूद हॉर्मोन भी मोटापे को बढ़ाते हैं।
इस बात की पुष्टि खुद वैज्ञानिक करते हैं, उनका कहना है कि, दिमाग की गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया की वजह से भी हमारे शरीर का मोटापा बढ़ता है, मोटापा सिर्फ वसायुक्त खाने से ही नही बढ़ता है।
दिमाग के मध्य में हाइपोथेलेमस क्षेत्र में हमारी भूख और वजन को नियंत्रित करने वाली कोशिकाओं का एक छोटा सा तंत्र होता है, यह तंत्त्र प्रो-ओपियोमेलानोकोर्टिन नामक एक हॉर्मोन का उत्पादन करता है, जो भूख का निर्धारण करता है। इस हार्मोन के कोशिकाओं से निकलकर शरीर तक जाने की प्रक्रिया को ईराड कहते हैं।
ईराड हर खराब छोटे हॉर्मोन को नष्ट कर देता है, जिससे शरीर को नियंत्रित मात्रा में भूख लगती है, लेकिन जब ईराड काम करना बंद कर देता है, तो भूख नियंत्रण हॉर्मोन शरीर तक नहीं पहुंच पाते, इससे व्यक्ति को अधिक मात्रा में भूख लगती है और मोटापा बढ़ने लगता है।
मिचिगन मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चूहों पर यह अध्ययन किया, उन्होंने देखा कि जिन चूहों की ईराड प्रक्रिया सही काम नहीं कर रही थी, उन्होंने सामान्य से अधिक आहार का सेवन किया था, जिससे उनका वजन बढ़ गया।
सावधान! इस वजह से भी बढ़ता है मोटापा
माँ-बाप की घिनौनी करतूत ने इंसानियत को किया शर्मसार
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
बच्चों के सबसे बड़े रक्षक उनके माता-पिता को माना जाता है, लेकिन जब रक्षक ही अपने बच्चों से घिनौना काम करवाएं तो यह शर्मसार कर देने वाली बात है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के नोएडा में सामने आया है, जहां तीन बहनों ने पुलिस के पास जाकर अपने ही माता-पता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई और परिजनों की घिनौनी करतूतों का भी खुलासा किया है।
नोएडा के सेक्टर-20 क्षेत्र में अचानक एक युवती पहुंचीं और उसने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसे और उसकी बहनों को अपने मां-बाप से ही जान का खतरा है। पीड़िता का कहना है कि उसके मां-बाप उसे मुंबई ले जाकर डांस बार में नचाने और गलत काम करने के लिए मजबूर करते हैं। इतना ही नहीं, वे जब इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट भी की जाती है।
युवती ने आरोप लगाया है कि उसे बेचने के लिए कई जगह सौदा भी किया गया, लेकिन इसकी भनक उसे लग गई और वो अपनी बहनों की मदद से किसी तरह से उनके चंगुल से भाग निकली। अब युवती और उसकी बहनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज़ कर सम्बंधित थाने में यह मामला रेफर कर दिया है।
बता दें कि इन बहनों में सबसे छोटी बहन का कहना है कि उनके पिता को तलाक देकर उनकी मां ने हाथरस निवासी समीर से शादी कर ली। उनका सौतेला बाप और मां उनसे नुमाइशों में डांस करवाते थे। नुमाइशों में डांस के बहाने से उन्हें मुंबई ले गए और डांस बार में नाचने और गलत काम करने के लिए मजबूर करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। वहीं बड़ी बहन का कहना है कि वो किसी तरह से बच निकल आई और नोएडा में शादी कर रहने लगी। इसके बाद ये घिनौनी चीजें उसकी बहनों से भी परिजन करवाने लगे। उसका सौदा भी किया गया लेकिन इसकी भनक उसे लग गई और वो उसे बचा लाई।
यूपी: सड़क हादसे में हुई भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह की मौत
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
सड़क हादसे में बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह की मौत हो गई है। लोकेन्द्र यूपी इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए लखनऊ आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया। यह हादसा सीतापुर हाईवे पर कमलापुर के पास NH 24 पर हुआ है। यह हादसा बहुत बड़ा था क्योंकि विधायक के साथ उनके दो गनर की भी मौत हो गई है। जबकि ड्राइवर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, विधायक की फॉर्चूनर कार की स्पीड काफी तेज थी। बगल से तेज रफ्तार की ट्रक को देखकर चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की गाड़ी पूरी तरह पलट गई। इस हादसे में ट्रक के सह चालक (खलासी) की भी मौत हो गई है।
हादसे के बाद घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने विधायक लोकेन्द्र सिंह समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर डीएम डॉक्टर सारिका मोहन, एसपी आनन्द कुलकर्णी, एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।
लोकेन्द्र सिंह 12 अगस्त 2017 को चर्चा में आए थे। जब उनके भाई ने समाजवादी पार्टी के MLA के खिलाफ एक किसान को अवैध तरीके से बंधक बनाए जाने का मामला दर्ज कराया था।लोकेन्द्र की छवि एक अच्छे और तेज नेता की थी।
ये खबर मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर-
लोकेन्द्र सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि सड़क दुर्घटना के चलते बीजेपी के नूरपुर से विधायक लोकेंद्र सिंह हमारे बीच अब नहीं रहे। समाज और बीजेपी के लिए किए गए उनके योगदान सबको हमेशा याद रहेगें। हम सब उनके परिवार के साथ हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
प्रिया प्रकाश को SC से मिली राहत, सभी केसों पर लगी रोक
पारुल पाण्डेय|Navpravah.com
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के लिए एक रहत भरी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के विवादित गाने ‘माणिक्य मलराय पूवी’ के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मुकदमों पर 21 फरवरी को रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने प्रिया प्रकाश और फिल्म के डायरेक्टर ओमर अब्दुल वहाब के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे पर अगले आदेश तक रोक लगायी।
सोमवार को प्रिया के वकील हरीस बीरन ने कोर्ट से मामले की जल्द से जल्द सुनवाई करने की बात कही थी। उन्होंने एक याचिका में लिखा कि केस दर्ज कराने वालों ने गाने का गलत अर्थ निकाला है। इसमें पैगंबर मोहम्मद और उनकी पहली पत्नी के बीच प्रेम को दर्शाया गया है। केरल का मुस्लिम समुदाय इस गाने को पिछले 40 सालों से गाता आ रहा है और अब इसे पैगंबर और उनकी पत्नी की बेइज्जती के तौर पर देखा जा रहा है।
शीर्ष अदालत ने इस मामले में तेलंगाना और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भी जारी किए हैं। न्यायालय ने यह स्पष्ट का दिया है कि अन्य राज्यों को उक्त गाने को आधार बनाकर दंड विधान संहिता (सीआरपीसी) की धारा 200 के तहत दायर शिकायत पर अमल न किया जाए। फिल्म के इस गाने को लेकर हैदराबाद के कारोबारी जहीर अली खान, इंजीनियरिंग के छात्र मुकीथ खान और कुछ अन्य लोगों ने हैदराबाद के फलकनुमा पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल में जिस तरह पैगम्बर मोहम्मद की पत्नी का जिक्र किया गया है, वह आपत्तिजनक है। इस गाने से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं जिससे इस गाने पर रोक लगनी चाहिए ।
वहीं फिल्म के डायरेक्टर ओमर लुलू ने यह साफ़ कर दिया है कि इस गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। ओमर ने अहा कि ये मालाबार एरिया में शादी समारोहों में गाया जाने वाला बेहद आम गीत है। हमें मीडिया के जरिए पता चला कि इसके खिलाफ शिकायत की गई है। 1973 के बाद से ये गाना लगातार गाया जा रहा है। इस गाने में पैगम्बर मोहम्मद के बारे में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
नेस वाडिया के खिलाफ 4 साल बाद दायर हुई चार्जशीट, प्रीति जिंटा ने लगाया था आरोप
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
साल 2014 में आईपीएल के दौरान प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ हुई थी और अब उस मामले में नेस वाडिया के खिलाफ चार्जशीट दायर हो गयी है। मुंबई पुलिस ने किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस के खिलाफ कल 500 से ज्यादा पेज की चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला IPL 2014 के का है। 30 मई, 2014 को वानखेड़े स्टेडियम में नेस वाडिया ने प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़, गाली गलौज और धक्का मुक्की की थी और 13 जून को प्रीति ने नेस के खिलाफ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रीति ने नेस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकी थी और कमरे में बंद कर दिया था। लेकिन उस समय नेस वाडिया को 20,000 रुपए के जुर्माने के बाद रिहा कर दिया गया था। मुंबई पुलिस ने प्रीति जिंटा की शिकायत पर नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी का मामला दर्ज करने के करीब चार साल बाद एस्प्लेनेड अदालत में आरोपपत्र दायर किया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, चार्जशीट धारा 354 के तहत वाडिया के खिलाफ दायर किया गया है। साथ ही धारा 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नेस वाडिया ने प्रीति के आरोपों को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रीति उनकी छवि खराब कर रही हैं। प्रीति इस मामले में सबूत के तौर पर चार फोटोज भी जमा कर चुकी हैं। जिनमें उनके दाईं हाथ पर खरोंच के निशान हैं। प्रीति ने नेस पर ये भई आरोप लगाया था कि मैच के समय टिकट डिस्ट्रिब्यूशन के दौरान भी नेस ने टीम के स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया था।
UP इन्वेस्टर्स समिट:हम सब मिलकर यूपी को ग्रोथ इंजन बनाएंगे-पीएम मोदी
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
पीएम मोदी ने आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया।कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे। सुबह 10 बजे सीएम योगी ने पीएम मोदी का ऐयरपोर्ट पर स्वागत किया।
इस समिट में हिस्सा लेने के लिए मुकेश अंबानी सहित कई उद्योगपति लखनऊ पहुंचे हैं। फिनलैंड, नीदरलैंड्स, जापान, चेक गणराज्य, थाइलैंड, स्लोवाकिया और मॉरीशस की पहचान इस समिट के लिए साझेदार देशों के तौर पर की गई है।
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में पहले की स्थिति क्या थी, ये सभी जानते हैं। भय के माहौल में कोई रोजगार कैसे संभव हो सकता था। योगी की सरकार ने प्रदेश में निराशा से राज्य को बाहर निकाला है।
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में संसाधनों की कमी नहीं है। यूपी को वैल्यू एडिशन की जरूरत है। जिसके जरिए इस प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाया जा सकता है। यूपी के बजट में देश के दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जाने का जिक्र हुआ था। उनमें से एक इस राज्य में बनेगा।
पीएम ने कहा कि यूपी में उद्योगपतियों के लिए रेड टेप नहीं, रेड कार्पेट होगा। उद्योगपतियों को नियत समय में ऑनलाइन कारोबार शुरू करने की परमिशन मिलेगी। मैं महाराष्ट्र गया था, जहां की सरकार ने अपने रोजगार को बिलियन डॉलर में बदलने का फैसला किया है, क्या यूपी सरकार महाराष्ट्र से प्रतिस्पर्धा करेगी? इसलिए देखना होगा पहले यूपी और महाराष्ट्र में पहले बिलियन डॉलर के लक्ष्य को कौन छू पाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना शुरू की है। इसके जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय प्रोडक्ट की ब्रांडिंग होगी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यूपी आलू उत्पादन में नंबर वन है। पहले आलू के चिप्स घर-घर में बनते थे। अगर यही उद्योग स्थानीय स्तर पर शुरू हो तो कई हजार करोड़ रुपए का रोजगार शुरू हो सकता है और तो और दशहरी आम काफी फेमस है। हम आम को इंडस्ट्री से जोड़कर उद्योग शुरू कर सकते हैं।
यूपी सरकार का दावा है कि ये समिट युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायक होगी। इस समिट के जरिए प्रदेश के 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान 900 एमओयू पर साइन होंगे।
मारपीट मामला: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR
एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ रविवार रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीएम आवास पर विधायकों द्वारा की गई बदसलूकी का मामला बढ़ता जा रहा है। आज इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की शिकायत पर आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को काम करने से रोकने और आपराधिक साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आईएएस एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा भी कर दी थी।
एसोसिएशन के महासचिव दीपक भारद्वाज ने कहा कि वे सभी इसी वक्त से हड़ताल पर जा रहे हैं, जब तक आरोपी विधायक मुख्य सचिव से माफी नहीं मांग लेते और तब तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली की ‘आप’ सरकार बर्खास्त किए जाने की भी मांग की है।
मुख्य सचिव ने इस मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। ऐसी घटना को अंजाम देना ठीक नही है। गृह मंत्रालय ने इस मारपीट को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल से रपट मांगी है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। बीजेपी दिल्ली सरकार के काम के रोकने के लिए बहुत ही निचले स्तर पर आ गई है।
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपना बचाव किया और मुख्य सचिव के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि चीफ सेक्रेटरी झूठ बोल रहे हैं। अगर एेसा है ते साबित करें कि मैंने चीफ सेक्रेटरी के साथ मारपीट की है।
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने परिवार सहित स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक हफ्ते के लिए भारत दौरे पर हैं। बुधवार को अपने दौरे के पांचवें दिन ट्रूडो परिवार के साथ अमृतसर पहुंचे। उन्होंने यहां परिवार समेत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए। दर्शन करने के बाद पीएम जस्टिन ट्रूडो पंजाब के ताज होटल में सीएम अमरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे।
बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार कनाडाई पीएम जस्टिन को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबधंक कमिटी की ओर से ट्रूडो का सम्मान भी किया जाएगा। इस दौरान उन्हें 24 केरेट सोने से बने स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति दी जाएगी।
इस मुलाकात पर पंजाब सरकार के मंत्री और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैनेडियन प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रुडु के बीच 20 मिनट की मीटिंग में पंजाब को 20 साल आगे जाएगी। यह यात्रा भारत और कनाडा संबंधों को मजबूत करेगी, यह एक आपसी सामजंस्य से जो दोनों देश के रिश्तों में और मजबूती लाएगी।
UP बिज़नेस समिट: PM मोदी ने कहा, “नज़र आ रहा है देश में विकास”
राजेश सोनी | Navpravah.com
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से बिजनेस समिट शुरू हो गया है। इस समिट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में युवाओं को रोजगार मुहैया कराना और प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री सहित देश के बड़े उद्योगपति मौजूद हैं। समिट में सभी उद्योगपतियों और प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी को बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर उत्तर प्रदेश को एक समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में किया गया ये एक प्रयास है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता, भारत को विश्व पटल पर महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है, तो इसका मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। पीएम मोदी भी इस समिट में मौजूद लोगों को सम्बोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब परिवर्तन होता है, तो सामने दिखने लगता है। यूपी में इतने व्यापक स्तर पर इन्वेस्टर्स समिट होना और इतने निवेशकों और उद्यमियों का उपस्थित होना अपने आप में बहुत बड़ा परिवर्तन है। समिट में पीएम मोदी के द्वारा कहीं गई कुछ महत्वपूर्ण बातें –
-अनाज उगाने में उत्तर प्रदेश नंबर 1, सब्जियां उगाने उत्तर प्रदेश में नम्बर 2,
-यूपी में वैल्यू है वर्च्यू है, अब वैल्यू एडिशन का वक़्त आ गया है। योगी सरकार वैल्यू एडिशन को ध्यान में रखकर नीति बना रही है, फैसले ले रही है।
-यूपी में अब उद्योगपतियों के लिए रेड टेप नहीं रेड कारपेट बिछा हुआ है।
-यूपी में पिछली सरकारों में था भय का माहौल।
-हर प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग प्लान बनाया जा रहा है।
-योगी सरकार में यूपी समृद्धि के रस्ते पर है।
-सुपरहिट परफॉरमेंस के लिए योगी सरकार तैयार।
-यूपी के मैदानी इलाकों का माँ गंगा का आशीर्वाद मिला हुआ है।
-न्यू इंडिया के लिए नई निवेश की जरुरत है।
-वर्ल्ड क्लास ब्रांडिंग, वर्ल्ड क्लास सर्विसिंग से बनेगा वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट।
-वहीं पीएम ने यूपी के कई शहरों को एयर कनेक्टिविटी के द्वारा जोड़ने के लिए यूपी के कई शहरों में हवाईअड्डे बनाने की बात कही। जिनमें अलीगढ़, बनारस और यूपी के कई प्रमुख शहर शामिल है।
-पीएम मोदी ने महाराष्ट्र और यूपी के बीच 3 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी तक पहुँचने की स्पर्धा का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि देखते हैं पहले ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने वाला कौन सा राज्य होगा यूपी या महाराष्ट्र।
समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दो दिन तक चलने वाले निवेश के इस महामेले का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को समापन करेंगे और अपना खास संदेश देंगे। समिट के जरिये करोड़ों रुपये का निवेश व लाखों लोगों के रोजगार की जमीन तैयार होगी। यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 के लिये राजधानी लखनऊ को निवेशकों के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया गया है।
शोध: पढ़िए ये नॉवेल और दूर भगाइए अपना डिप्रेशन
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
पढ़ने का शौक एक अच्छी आदत होती है। अगर आप किताब पढ़ते हैं, तो कई समस्यायें आपको छू भी नहीं पाती हैं। एक तो अकेलापन नहीं लगता है और समय भी अच्छा गुजर जाता है।
एक शोध में कहा गया है कि जो किताब पढ़ते हैं, वह डिप्रेशन के शिकार नही होते हैं। किताब पढ़ने वालों को अवसाद का खतरा भी कम होता है। हालांकि यह कोई भी किताब से नहीं, सनसनी नॉवेल पर आधारित है। इंग्लैंड में हुए शोध में शोधकर्ताओं का कहना है कि जरूरी नहीं कि हर तरह के अवसाद, चिड़चिड़ापन, और घबराहट के मरीजों को दवा की ही जरूरत हो, इनमें से कुछ को अन्य थेरेपी से भी राहत मिल सकती है।
यह शोध के अनुसार, किताब पढ़ने की थेरेपी को बिबलियोथेरेपी कहते हैं। इसी तरह बात करने की थेरेपी को टॉकिंग थेरेपी कहते हैं। बिबलियो थेरेपी, लंबी अवधि में अवसाद के लक्ष्णों को कम करने में प्रभावी है। इटली की यूनीवर्सिटी ऑफ ट्यूरिन के शोध में विशेषज्ञों ने दावा किया है कि क्राइम नॉवेल के जो लोग शौकीन होते हैं, उनमें अवसाद का खतरा कम रहता है। हालांकि यह अवसाद का इलाज तो नहीं है, लेकिन क्राइम नॉवेल पढ़ने वाले लोगों की एंटीडिप्रेसेंट दवाओं पर निर्भरता बहुत कम हो जाती है।
इसी विषय पर डॉ. सागर बताते हैं कि डिप्रेशन के शिकार लोगों को समय पर व्यायाम करना चाहिए और उन्हें काउन्सलिंग जरूर करवानी चाहिए, ताकि मरीज जल्द ही रिकवर हो सके और जरूरत पड़ने पर मरीज को दवा भी लेनी चाहिए। डॉ. सागर के अनुसार, अगर व्यक्ति नियमित रूप से किताबें पढ़ता है, तो उसकी सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है। अगर वो जासूसी या क्राइम की किताबें या नावेल पढ़ता है, तो उससे व्यक्ति के दिमाग पर दबाव कम होता है और किताबें हमारी अच्छी दोस्त होती हैं।

















