29 C
Mumbai
Wednesday, August 26, 2026
Home Blog Page 707

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

पीएम मोदी आज लखनऊ में निवेशकों के शिखर सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित।

आज होगा कमल हसन की पार्टी का एलान, अरविंद केजरीवाल भी होंगे मौजूद।

मुख्यसचिव हमले के आरोप में पुलिस ने आप विधायक प्रकाश जरवाल को हिरासत में लिया।

पश्चिम बंगाल में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप।

ट्रेन में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 60 लाख के जेवर बरामद।

3 महीनों में 90 हज़ार लोगों ने गंवाई अपनी नौकरियां।

सड़क दुर्घटना में बीजेपी MLA लोकेंद्र सिंह की हुई मौत।

PNB घोटाले में दाखिल याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।

राजब्बर की बेटी ने पूछा, पुरुष कलाकारों को पेमेंट ज्यादा और महिलाओं की कम क्यों?

आज सेंचुरियन में खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच।

ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर फेंका गया जूता

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर फेंका गया जूता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जूता फेंका गया है। यह घटना ओडिशा के बरगड़ जिले की है। नवीन पटनायक यहां एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

नवीन पटनायक पर जैसे ही जूता फेंका गया, वह जनसभा को छोड़कर वहां से निकल गए। अभी तक जूता फेंकने वाले के बारे में कुछ पता नहीं चला है। यह आदमी कौन था और उसने सीएम पटनायक पर जूता क्यों फेंका, इसका अभी पता नहीं चला है।

महाराष्ट्र: बारहवीं बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू, देर से आनेवाले विद्यार्थियों की होगी जांच

महाराष्ट्र में बारहवीं बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू

पारुल पांडेय | Navpravah.com

महाराष्ट्र राज्य उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल की ओर से ली जानेवाली बारहवीं की परीक्षा के लिए इस साल एक विशेष टीम गठित की गई है। परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले विद्यार्थियों की इस टीम द्वारा जांच की जाएगी। इस दौरान देरी से आने का सही कारण देने पर ही उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। 

पिछले साल प्रश्नपत्रिका व्हॉट्सऐप पर वायरल हो गई थी, जिससे बारहवीं बोर्ड में होनवाली इस घटना को रोकना असंभव हो गया था। इस साल भी कुछ इस तरह की घटना न हो, इसलिए यह विशेष टीम गठित की गई है। परीक्षा केंद्र प्रमुख ने यह आदेश दिया है कि देर से आने वाले किसी भी विद्यार्थी को योग्य कारण दिए बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, परीक्षा केंद्र पर मोबाईल और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइज लाने पर भी सख्त मनाई है। यह नियम न सिर्फ विद्यार्थियों पर लागू होगा, बल्कि प्राध्यापकों को भी इस नियम का पालन करना पड़ेगा। 
 
मुंबई से इस परीक्षा के लिए 3 लाख 30 हजार 823 विद्यार्थी बैठेंगे। इसमें 1 लाख 77 हजार 739 लड़के और 1 लाख 53  हजार 84 लड़कियों का समावेश है। परीक्षा में कॉपी करने वाले विद्यार्थियों पर रोक  लगाने के लिए प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता के अंतर्गत जाँच समिति गठित की गई है। उसी प्रकार से विशेष महिलाओं की टीम भी परीक्षा हॉल के बाहर तैनात होगी। परीक्षा के दौरान प्रत्येक क्लास को केवल 25 प्रश्नपत्रिका दी जाएगी। 

फिलीपींस की इस महिला का सर से बड़ा है ट्यूमर, ऑपरेशन के डर से ऐसे जी रही है जिंदगी

ट्यूमर से परेशान महिला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
फिलीपींस में एक महिला के चेहरे पर ट्यूमर है, जिसका आकार बाल्टी जैसा हो गया है। यह महिला ऑपरेशन से डर रही है और इस डर के कारण इस ट्यूमर का आपरेशन नहीं करवाना चाहती है।जिसके कारण इस महिला का सामान्य जीवन भी बाधित हो गया है। तेरेसिता ब्रियोन्स नाम की 79 वर्षीय इस महिला के गाल पर पांच साल पहले एक छोटी गांठ हो गई थी और उसने इस गांठ को मस्सा समझकर नजरअंदाज कर दिया था।
 
अब धीरे-धीरे यह गांठ बढ़कर उसके सिर के आकार से भी बड़ी हो गई है। ट्यूमर का आकार बड़ा होने के कारण इस महिला को सोने में दिक्कत होती है और अब उसके अन्य काम भी प्रभावित होने लगे हैं। बता दें कि यह महिला बेहद गरीब है और लोगों से से आर्थिक सहायता लेकर ही अपने जीवन का गुजर बसर करती है। उस महिला का कहना है कि उसे ऑपरेशन से डर लगता है और इसलिए वह ऑपरेशन नहीं कराना चाहती है। उसके पास इतने पैसे भी नहीं हैं और उसकी उम्र भी अधिक है। वो इस ऑपरेशन  को झेल भी नही पायेगी।

प्रियंका चोपड़ा को असम ब्रांड एम्बेसेडर पद से हटाने की मांग 

प्रियंका ने किया नीरव से किनारा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

प्रधानमंत्री मोदी के साथ शॉर्ट ड्रेस में नजर आने पर प्रियंका चोपड़ा विवादों में घिर गई थीं। ऐसे में एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में असम टूरिज़्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का नया कैलेंडर रिलीज किया गया, जिसमें प्रियंका भी नजर आ रही हैं। इस कैलेंडर में छपे प्रियंका के फोटो पर कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने अपना विरोध जताया है। नेताओं ने प्रियंका के ड्रेस पर असम की सभ्‍यता को गलत तरीके से पेश करने की बात कही है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा असम राज्‍य की टूरिज्‍म एम्‍बेसडर हैं। इस कैलेंडर में वह एक फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं। एक निजी मैगजीन के मुताबिक, असेंबली सेशन के दौरान कांग्रेस पार्टी की मेंबर रूपज्योती कुर्मी(एमएलए, मरिअनी), रोजलीन टिर्क(एमएलए, सारुपथर) और नंदिता दास (एमएलए, बोको) ने प्रियंका चोपड़ा पर आरोप लगाया कि उनके पहनावे के कारण असम की सभ्यता गलत तरीके से पेश हो रही है। इसलिए उन्हें ब्रांड एम्बेसडर की पदवी से हटा देना चाहिए।

एक निजी पोर्टल से बातचीत में कांग्रेस पार्टी ने कहा कि फ्रॉक किसी भी तरह से असम की वेशभूषा नहीं है और कैलेंडर पर छपे ये फोटोज बिलकुल भी सभ्य नहीं हैं। फ्रॉक की बजाय प्रियंका को यहां की पारंपरिक मेखेला चादर का इस्तमाल करना चाहिए। हम इसलिए उनके खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

वहीं असम टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन जयंत मल्लाह बरुआ ने बताया कि उनके ड्रेस में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। उनका कहना है कि इस कैलेंडर को इसलिए बनाया गया है, ताकि असम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जा सके। इसलिए इस कैलेंडर को कई इंटरनेशनल टूर ऑपरेटर्स के पास भी भेजा जा चुका है।  

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

आप विधायकों पर लगा दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु कुमार के साथ हाथापाई करने का आरोप।

केरल लव जिहाद: हदिया ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर किया एफिडेविट, कहा, “मैं मुस्लिम हूँ और मुस्लिम ही रहना चाहती हूँ। 

सर्वोच्च न्यायालय 23 फरवरी को करेगा पीएनबी घोटाले पर सुनवाई।

फूलपुर उपचुनाव: अतीक अहमद बिगाड़ सकते हैं सपा का खेल।

पीएनबी घोटाला: पीएम मोदी के साथ नीरव मोदी के तस्वीर पर बोले अमित शाह, कहा, “ऐसा सवाल छोटी राजनीति”

बिहार: शिक्षा मंत्रालय ने मैट्रिक परीक्षा में प्रवेश के दौरान जूता मोजा किए बैन, आरजेडी ने बताया अजीबोगरीब फैसला। 

हाथापाई हमला: आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार नहीं चला रही, गिरोह की तरह काम कर रही है -योगी आदित्यनाथ 

बैंकिंग प्रणाली को धोखा देने वालों का पीछा करना राज्य पर निर्भर है -अरुण जेटली  

अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान का कमाल, आईसीसी के टॉप रैंकिंग में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी। 

कल सेंचुरियन में खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच।

  

कश्मीर: एयरफोर्स स्टेशन को आतंकियों ने बनाया निशाना

घुसपैठियों के शव ले जाए पाकिस्तान -भारतीय सेना
घुसपैठियों के शव ले जाए पाकिस्तान -भारतीय सेना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

आतंकियों ने आज एक बार फिर सेना के जवानों को अपनी गोलाबारी का निशाना बनाया है। आतंकियों ने इस बार कश्मीर के मंगलपोरा क्षेत्र में आनेवाले एयरफोर्स स्टेशन पर फायरिंग की है। आतंकियों के इस हमले में अब तक कोई क्षति या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। 

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही आतंकियों ने सुंजवान के आर्मी कैम्प को निशाना बनाया था। सुंजवान आतंकी हमले में सेना के छह जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में सेना ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया था। सुंजवान आतंकी हमले में सूबेदार मदन लाल चौधरी, सूबेदार मोहम्मद अशरफ मीर, हवलदार हबीबुल्लाह कुरैशी, नायक मंजूर अहमद, लांस नायक मोहम्मद इकबाल, हवलदार राकेश चंद्रा शहीद हुए थे। 

2016 में भी आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर फिदायीन हमला किया था। पठानकोट हमले में सेना ने 4 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस हमले में तीन वायु सैनिक शहीद हो गए थे और 6 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे। 

सेंचुरियन: कल होगा निर्णायक मैच, दक्षिण अफ्रीका के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति

india vs south africa

सुनील यादव | Navpravah.com 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का दूसरा मैच कल सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क पर खेला जाएगा। एकदिवसीय श्रृंखला में दक्षिण अफ़्रीकी टीम को 5-1 से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम टी20 श्रृंखला में भी 1-0 से आगे चल रही है। भारतीय खिलाडियों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए जहां भारतीय टीम एक और इतिहास बनाने की ओर अग्रसर है, वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति पैदा हो चुकी है। 

कल भारतीय टीम सेंचुरियन की पिच पर अपना पहला टी20 मैच खेलने उतरेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने इस पिच पर 13 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले हैं। इस पिच पर यह भारत का पहला टी20 मैच होगा। सेंचुरियन की पिच पर सबसे ज्यादा टोटल स्कोर दक्षिण अफ्रीका ने 241 रन 2009 में इंग्लैंड के सामने बनाये थे। हालाँकि यह पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए एक समान ही है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने यहाँ 6 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 3 में जीत तो 3 में हार मिली है।   

सेंचुरियन की पिच जहाँ बल्लेबाजों को बेहद रास आती है, तो वहीँ गेंदबाजों ने भी इस पिच पर शानदार प्रदर्शन किया है। 2013 में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए द्विपक्षीय श्रृंखला में पाकिस्तानी गेंदबाज उमर गुल ने 2.2 ओवरों में महज 6 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे। पिछले मैच में भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट झटककर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी थी।

आगामी मैचों में भी भुवनेश्वर से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। वहीँ बल्लेबाजी की बात करें, तो कप्तान कोहली को टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने 2000 रन पूरे करने के लिए महज 18 रन की जरूरत है। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और विश्व के तीसरे बल्लेबाज बनेंगे। 

राजनीति में प्रवेश करने की तैयारी में हैं कंगना रनौत

राजनीति में प्रवेश करने की तैयारी में हैं कंगना रनौत

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

बॉलिवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जानेवाली अभिनेत्री कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग में लगी हैं। खबरों की माने तो कंगना राजनीति में भी अपना कदम रखने पर विचार कर रहीं हैं। आपको बता दें कि कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुलाकात कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, सुनने में आ रहा है कि कंगना की समझदारी और अभिनय से मोदी भी उनसे खूब प्रभावित हैं।  
  
बता दें कि दो साल पहले स्वच्छता अभियान के लिए कंगना ने एक विडियो में काम किया था, जिसमें  कंगना ने माँ लक्ष्मी का रोल निभाया था। इस वीडिओ में उन्होंने साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करती नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि इस वीडियो संदेश के सिलसिले में कंगना पहली बार पीएम मोदी से मिली थीं। इस वीडियो की मेकिंग से जुड़े लोगों का कहना है कि पीएम की सहमती से कंगना को इस वीडिओ में रोल दिया गया था।  

मिली जानकारी के अनुसार, कंगना रनौत अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से राजनीति में आएंगी। बता दें कि कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहनेवाली हैं। सीटर के अनुसार, कंगना अपने क्षेत्र से राजनीति  के मैदान में उतरेंगी। उन्होंने राजनीति के माहौल को भी समझना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि कंगना इन दिनों फिल्मों के चुनने में इस बात का काफी ध्यान रख रही हैं कि उनकी छवि बेहतर बनी रहे।

सूत्र का कहना है कि वह कोई ऐसी कहानी का हिस्सा नहीं बनेंगी, जिससे उनकी पब्लिक इमेज बिगड़ जाए। जबकि कंगना ने एक निजी वेबसाइट को बताया कि मैं कभी भी पॉलिटिक्स नहीं जॉइन करूंगी, जिसकी वजह है राजनीती करने वाले लोग जो सिर्फ सफेद रंग के बोरिंग कपड़े पहनते हैं।

दशकों से लटकी कृषि परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करेगी सरकार -पीएम मोदी

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पीएम मोदी आज ‘कृषि 2022’ के राष्ट्रीय सम्मेलन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देशय है कि किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करना। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार पिछले 2-3 दशकों से लंबित परियोजनाओं के तय समय पर पूरा करेगी। इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार ने 80,000 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बोलते हुए देश के किसानों की भी तारीफ की है। पीएम मोदी ने किसानों की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह हमारे किसानों की कौशल के वजह से है, जो पिछले एक साल में दालों का उत्पादन 17 मिलियन टन से बढ़कर 25 मिलियन टन हो गया है। इससे पहले मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद किसानों के लिए कई योजनाएं लांच कर चुकी है। जानिए मोदी सरकार की किसानों के लिए योजनाएं –

 किसान विकास पत्र-

यह एक सर्टिफिकेट योजना है, जो पहली बार 1988 में लॉन्‍च की गई थी। नई सरकार ने इसे 2014 में री-लॉन्‍च किया था।
-इसमें 1 हजार, 5 हजार, 10 हजार और 50 हजार की राशि‍ को 100 महीनों में दोगुना करने का प्रावधान है।
-इसमें किसी एक व्‍यक्‍ति‍ या ज्‍वॉइंट नाम पर भी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जिसका कर्ज लेने के क्रम में इस्‍तेमाल किया जा सकता है।
-इसे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 18 नवंबर 2014 को लॉन्‍च किया। 

कृषि‍ बीमा योजना-

-इसके तहत किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। यदि मौमस के प्रकोप से या किसी अन्‍य कारण से फसल को नुकसान पहुंचता है तो यह योजना किसानों की मदद करती है। 

 प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना-

-मोदी सरकार खुद को किसानों की सरकार बताती रही है। इसी क्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह सिंचाई योजना लॉन्‍च की।  इसके तहत देश की सभी कृषि‍ योग्‍य भूमि को सिंचित करने का लक्ष्‍य है।

 स्‍वायल हेल्‍थ कार्ड स्‍कीम-

-सरकार इसके तहत किसानों को उनकी कृषि‍ भूमि की उर्वरकता के आधार पर स्‍वायल हेल्‍थ कार्ड जारी करती है।
-इस कार्ड में मिट्टी की जांच के बाद इस बात की जानकारी रहती है कि मिट्टी को किन उर्वरकों की जरूरत है। साथ ही इसमें कौन से फसल बेहतर हो सकते हैं।
मोदी सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ का बजट भी दिया है।