28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 682

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिस पैरी को लेकर दिया ये बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सचिन तेंदुलकर हमेशा क्रिकेट को बढ़ावा देने का काम करते रहते हैं। केवल पुरुष क्रिकेट ही नहीं सचिन महिला क्रिकेट को भी बढ़ाने के लिए हर संभव काम करते हैं।
सचिन के नाम क्रिकेट के अधिकांश रिकॉर्ड दर्ज हैं। सबसे अधिक रन, सबसे अधिक शतक, सबसे ज्यादा बार ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड’ भी सचिन के नाम है। अभ इसी नक्शे कदम पर ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेटर एलिस पैरी भी सचिन के नक्शे कदम पर चल रही हैं।
हाल ही में एलिस पैरी को आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय ‘प्लेयर ऑफ दिन ईयर’ का खिताब मिला था। पैरी आईसीसी महिला क्रिकेट वनडे में टॉप रैंकिंग ऑल राउंडर हैं।
एशेज के दौरान पैरी का बल्लेबाजी औसत 70.20 का रहा और गेंदबाजी में 25.90. सिडनी सिक्सर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने महिला बिग बैश लीग जीता और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया।
सचिन तेंदुलकर ने टि्वटर पर एलिस पैरी के लिए एक खूबसूरत संदेश भेजा, सचिन ने लिखा था। आपसे बातचीत करना बहुत सुखद रहा पैरी। याद करो कि हमने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया, सिर्फ इसलिए कि हम इस खेल से प्रेम करते हैं। खुद को एक्सप्रेस करने का आपके लिए वर्ल्ड कप से बड़ा मंच नहीं हो सकता।
जुलाई 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोज बाउल सीरीज के दूसरे मैच के जरिए पैरी ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने अपने 17वें जन्मदिन से पहले ही ये उपलब्धि हासिल कर ली थी और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई थीं।

बुंदेलखण्ड: पानी के लिए मची है त्राहि-त्राहि

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com
बुंदेलखंड मार्च के महीने में ही पानी की समस्या से झूझ रहा है। कई-कई किलोमीटर का रास्ता तय करने पर ही पानी नसीब हो रहा है। तो कहीं पाइप डालकर बोरिंग के पानी को कुएं में भरा जा रहा है।
बुंदेलखंड में गहराए जल संकट की तस्वीर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-39 पर बसे घूघसी गांव में सजीव हो उठती है। टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी तहसील में आने वाले इस गांव की आबादी लगभग 4000 है। इस गांव में तालाब और कुएं हैं। मगर सबके सब सूख चुके हैं। इस गांव की प्यास बुझाने का काम दो बोरिंग कर रहे हैं। जो गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित हैं।
पानी की समस्या से हर उम्र और वर्ग के लोग परेशान है। गांव के एक युवक के अनुसार, गांव में दो किलोमीटर दूर से पानी आता है। आने वाला समय और मुसीबत भरा होने वाला है। क्योंकि जिस बोरिंग से पानी गांव के कुएं और टंकी तक आता है। वहां राष्ट्रीय राजमार्ग का काम चल रहा है। वह बोरिंग कब बंद हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने बताया कि, प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। नेताओं को सिर्फ चुनाव के समय गांव वालों की याद आती है। घूघसी तो एक उदाहरण है, इस इलाके के अधिकांश गांव का हाल ऐसा ही कुछ है।
बुंदेलखंड मध्य प्रदेश के छह जिले छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर व दतिया और उत्तर प्रदेश के सात जिलों झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा, कर्वी (चित्रकूट) को मिलाकर बनता है। सभी 13 जिलों का हाल एक जैसा है।
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं और केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाता भी इसी इलाके से है। मगर यहां अब तक ऐसे कोई प्रयास नहीं हुए हैं। जिससे पानी के संकट के कम होने के आसार नजर आएं। आलम यह है कि सूखे के चलते यहां के खेत मैदान में बदल चुके हैं।
सरकारों ने अगर समय रहते जल संकट को दूर करने के लिए कारगर कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिन यहां के लोगों के लिए त्रासदी लेकर आएंगे, जब हालात बुरी तरह बिगड़ जाएंगे तब सरकारें बजट आवंटन का ऐलान करती नजर आयेगी, लेकिन हालत उसी तरह बने रहेगें।

कांग्रेस महाधिवेशन: मनमोहन सिंह ने कहा, किसानों की आय ‘दोगुनी’ करने का दावा ‘जुमला’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navprvah.com
कांग्रेस महाधिवेशन का आज आखिरी दिन है। आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए  जम्मू-कश्मीर, वस्तु एवं सेवा कर, रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।
मनमोहन सिंह ने कहा कि, वर्तमान समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार हमारे सामने अहम चुनौतियां हैं। पूर्व पीएम ने कहा, प्रचार में मोदी जी ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अभी तक एक भी पूरा नहीं किया है।
इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, जीएसटी ने देश को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार घाटी की समस्याओं से निपटने में नाकाम रही है। मनमोहन सिंह ने ‘किसानों की आय दोगुनी’ करने के दावे को जुमला करार दिया है।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘व्यक्ति केन्द्रित विदेश नीति’ पर अमल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, मौजूदा सरकार बड़े देशों के साथ भारत के संबंधों को संभाल नहीं पाई है और इसमें दृष्टि तथा दिशा का अभाव है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की ओर से पेश प्रस्ताव में कहा गया। विदेश नीति सदा मजबूत राष्ट्रीय सहमति के साथ तालमेल बैठा कर चलती रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार ने इसे बाधित कर दिया और गलत सलाह पर आधारित उसके कदमों ने राष्ट्रीय सहमति को भंग किया है।

शिमला : यौन शोषण मामले में जितेंद्र को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र को उनकी एक रिश्तेदार की ओर से दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में रोक लगा दी है।
हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 23 मई तय की है। मामले में जितेंद्र ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी है और प्राथमिकी निरस्त करने की मांग की है।
पुलिस ने जितेंद्र की रिश्तेदार की शिकायत पर 16 फरवरी को उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जनवरी 1971 में एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह महिला जितेंद्र की कजिन है और उनका कहना है कि जितेंद्र ने 1971 में शिमला में उनका यौन उत्पीड़न किया था, उस वक्त वह 18 साल की थीं और जितेंद्र 28 साल के थे।
इस मामले मे जितेंद्र ने कहा, कि एफ.आई.आर. में न तो शिमला में की गई फिल्म की शूटिंग के नाम हैं। और न ही होटल के बारे में बताया गया है। साथ ही फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स के नाम भी FIR में नहीं लिखे गए हैं। जितेंद्र का कहना है कि, उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, अभी तक महिला की तरफ से होटल में रुकने का कोई सबूत नहीं दिया गया है और उसने होटल का नाम भी नहीं बताया है। वहीं फरवरी में इस शिकायत की जानकारी मिलने के बाद जितेंद्र के वकील ने इस मामले को बेतुका और मनगढ़ंत बताया था।

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई और 2 हुए घायल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से आज  भारी गोलाबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी है और वहीं दो बच्चियां घायल हुई हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब पौने आठ बजे बिम्बर गली में संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया था।
पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने ट्वीट किया कि, पुंछ के बालाकोट सेक्टर में सीमा पार से एलओसी के निकट गोलाबारी के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये हैं और उन्हें उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में एक गोला मोहम्मद रमज़ान के घर पर आकर गिरा, जिसकी वजह से रमज़ान उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई, मृतकों की पहचान चौधरी मोहम्मद रमज़ान, 38 वर्षीय मलका बी, 13 वर्षीय फ़ैज़ान, 9 साल के रिज़वान और मेहरीन की रूप की गई है, वहीं इस फायरिंग में रमज़ान की दो बेटियां घायल भी हुई हैं।

आज से खाइये लौंग, क्योंकि इसमें हैं अनेक फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
लौंग के पेड़ बहुत बड़े होते हैं, इसके पेड़ को लगाने के आठ या नौ वर्ष के बाद ही फल देते है। इसका रंग काला होता है। यह एक खुशबूदार मसाला है। जिसे भोजन में स्वाद के लिए डाला जाता है।
लौंग का तेल पानी की तुलना में भारी होता है। सिगरेट की तम्बाकू को सुगन्धित बनाने के लिए लौंग के तेल का उपयोग होता है। लौंग के तेल को औषधि के रूप में भी उपयोग में लाया जाता है।
लौंग तीखा, लघु, आंखों के लिए लाभकारी, शीतल, पाचनशक्तिवर्द्धक, पाचक और रुचिकारक होता है। यह प्यास, हिचकी, खांसी, रक्तविकार, टी.बी आदि रोगों को दूर करती है। लौंग का उपयोग मुंह से लार का अधिक आना, दर्द और विभिन्न रोगों में किया जाता है।
लौंग पाचनशक्ति को बढ़ाता है। दांतों और मसूढ़ों को मजबूत बनाता है। यह पेट के दर्द को मिटाने वाला माना जाता है। गर्भवती स्त्रियों को उल्टी होने पर लौंग को गर्म पानी में भिगोकर उसका पानी पिलाने से लाभ होता है।
लौंग घिसकर अंजन करने से बेहोशी दूर होती है। लौंग का काढ़ा पीने से जुकाम ठीक हो जाता है। लौंग के तेल को रूमाल पर डालकर सूंघने से जुकाम ठीक हो जाता है। 1 लौंग पीसकर गर्म पानी से फांक लें, इस तरह रोज 3 बार यह प्रयोग करने से सामान्य बुखार दूर होता है।

पीएम मोदी ने कहा, 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com
आज प्रधानमंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था के मेला ग्रांउड में आयोजित कृषि उन्नति मेला में जनसमूह को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि,सरकार कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए समग्र रूप से प्रयास कर रही है और उसका लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के साथ साथ उनके जीवन को आसान बनाना है।
पीएम मोदी ने आजादी के बाद कृषि क्षेत्र में हासिल सफलता के लिए किसानों की कड़ी मेहनत की सराहना की, उन्होंने कहा कि आज खाद्यान्न, दलहन, फल एवं सब्जियों और दूध का रिकार्ड उत्पादन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार इन चुनौतियों से पार पाने के लिए समग्र प्रयास कर रही है सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाए और उनके जीवन को आसान बनाया जाए।
पीएम ने कहा, अब तक 11 करोड़ मृदा-स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। यूरिया की 100 प्रतिशत नीम कोटिंग से उत्पादकता बढ़ाने के साथ ही उर्वरक पर खर्च कम करने में सफलता मिली है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 25 कृषि विज्ञान केन्द्रों का शिलान्यास किया और जैविक उत्पादों के लिए ई- मार्केटिंग पोर्टल की शुरुआत की, उन्होंने कृषि कर्मण पुरस्कार और पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि प्रोत्साहन पुरस्कार भी भेंट किए।

बांग्लादेश की जीत पर अमिताभ बच्चन को ट्वीट करना पड़ा महंगा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बेहद रोमांचक और तनावपूर्ण मुकाबले में तमीम इकबाल के बाद महमुदुल्लाह द्वारा 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से खेली गई 43 रनों की पारी के दम निदास ट्रॉफी के त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के आखिरी नॉकआउट मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को दो विकेट से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बांग्लादेश ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 159 पर सीमित कर दिया और फिर आखिरी ओवर के रोमांच को पार करते हुए इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया है।
यूं तो बांग्लादेश की जीत की हर कोई सराहना कर रहा है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने जिस तरह का बर्ताव का किया उसकी भी आलोचना हो रही है।
मैच के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बांग्लादेश को जीत की बधाई दी, बिग बी ने लिखा, शानदार जीत, बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, फाइनल में पहुंचने पर बांग्लादेश को बधाई, सम्मान।
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों ने बांग्लादेश की तारीफ करने पर अमिताभ से कहा कि जिस तरह से इस टीम के खिलाड़ियों ने बर्ताव किया। आप ऐसी टीम का सपोर्ट कैसे कर सकते हैं।
श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच हुए इस मैच में कई नाटकीय मोड़ देखने को मिले। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 12 रनों की दरकार थी। इसुरु उदाना ने आखिरी ओवर की पहली गेंद मुस्ताफीजुर रहमान को फेंकी लेकिन इस बाउंसर को रहमान खाली खेल गए।

इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप WHATSAPP ने मैसेज डिलीट ऑप्शन में किया बदलाव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
वॉट्सऐप ने कुछ महीनों पहले ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए वॉट्सऐप यूजर गलती से भेजे गए किसी मैसेज को डिलीट कर सकते हैं।
शुरुआत में यूज़र के पास किसी भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए सिर्फ सात मिनट का समय था। हाल ही में कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ाकर 4,096 सेकंड (एक घंटा, 8 मिनट और 16 सेकंड) कर दिया है।
अब वॉट्सऐप बीटा बिल्ड में होने वाले बदलावों को ट्रैक करने वाले ट्विटर अकाउंट WaBetaInfo ने जानकारी दी है कि कंपनी ने आईओएस यूजर के लिए नया टाइम अपडेट जारी कर दिया है।
WaBetaInfo ने लिखा, ऐप स्टोर पर वॉट्सऐप आईओएस का नया अपडेट (2.18.31) मौजूद है, यह अपडेट बग फिक्स के लिए है, लेकिन ‘Delete for everyone’ फीचर के लिए टाइम लिमिट को 1 घंटा, 8 मिनट और 16 सेकंड तक बढ़ा दिया गया है।
किसी मैसेज को डिलीट करने के लिए, यूजर को उस मैसेज को सिलेक्ट करना होगा, जिसे डिलीट करना है। अब चैट विंडो में टॉप बार में स्टार, रिप्लाई, कॉपी, फॉरवर्ड, इन्फर्मेशन और डिलीट जैसे विकल्प मिलेंगे, आप डिलीट फॉर एवरीवन या डिलीट फॉर यॉरसेल्फ का विकल्प में से कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं।

अब नहीं चलेंगे 20 साल पुराने कमर्शियल वाहन

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने की बहुप्रतीक्षित वाहन कबाड़ नीति को पीएम कार्यालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। यह नीति 1 अप्रैल 2020 से लागू की जायेगी।
इस नीति के तहत 20 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को अनिवार्य तौर पर सड़कों से हटा दिया जाएगा, उन्हें तोड़कर कबाड़ में तब्दील किया जाएगा, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के वाहन कबाड़ नीति को अंतिम रूप दिये जाने की घोषणा के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।
एक अधिकारी ने बताया कि, पीएम के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस नीति को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के सचिव भी उपस्थित थे।
20 साल से अधिक पुराने वाणिज्यिक वाहन सड़कों पर नहीं चलेंगे, बैठक में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और वित्त मंत्रालय, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय इत्यादि के सचिव उपस्थित थे।
जीएसटी परिषद इस मामले में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली छूट की राशि पर निर्णय करेगी। सूत्रों के अनुसार पुराने वाहन के स्थान पर नया वाहन खरीदने पर बिल्कुल नए वाहन के दाम के मुकाबले 15-20% तक का लाभ मिल सकता है।