28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 683

कांग्रेस महा अधिवेशन में राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली ब्यूरो । Navpravah.com 

आज से कांग्रेस का 84वां महाधिवेशन शुरू हो गया है। इस दौरान 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति और अगले पांच साल की दिशा-दशा-दिशा तय की जाएगी।

यह अधिवेशन दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हो रहा है। राहुल के पिछले साल पार्टी अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद उनके नेतृत्व में यह पहला अधिवेशन हो रहा है।
महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, वह नफरत की राजनीति करते हैं जबकि कांग्रेस प्रेम की राजनीति करती है।
राहुल ने कहा कि देश के युवाओं को तवज्जों देना अच्छी बात है लेकिन बिना वरिष्ठों के सहयोग के युवाओं को जोड़ा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे जाती है तो इसमें युवाओं का पूर्ण रूप से योगदान होगा। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें मार्ग दिखाने का काम करेंगे।
राहत ने कहा, हम बीते हुए वक्त को कभी भी भूलते नहीं हैं। आज देश थका हुआ है और रास्ता ढूढने की कोशिश कर रहा है। ये देश हर जाति, हर धर्म और हर व्यक्ति का है और हाथ का निशान ही देश को जोड़ने का काम कर सकता है।
महाधिवेशन में शिरकत करने से पहले राहुल ने ट्वीट कर कहा। कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में प्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित अतिथियों का स्वागत है। अगले दो दिनों में मैं आपके साथ संवाद करने और अनुभवों व नजरियों को साझा करने के लिए उत्सुक हूं।

दूध पीजिये, क्योंकि दूध के हैं ये फायदे

एनपी  न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
विश्व भर में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जो दूध के स्वास्थ्य गुणों से अनजान होगा। हर घर में बचपन से ही बच्चों को इस बात से परिचित कराया जाता है कि दूध पीना सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद है।
जब एक बच्चे का जन्म होता है तब वह सम्पूर्ण रूप से पोषण के लिए अपने माँ के दूध पर निर्भर करता है और फिर आजीवन गाय। भैंस आदि का दूध पी खुद को स्वस्थ रखता है।
दूध एकमात्र ऐसा आहार है जो आजीवन हमारा साथ नहीं छोड़ता, यह हमारे शरीर को पोषित कर उसे मजबूत बनाता है। उसके विकास को बढ़ावा देता है। बीमारियों से लड़ता है व उन्हें दूर भी रखता है और इसके यही गुण इसे सभी आहारों में सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं।
दूध के फायदे –
  • दूध का सेवन बनाए दांतों को मजबूत बनाता है।
  • दूध अच्छी नींद के लिए जरूरी है।
  • दूध पीने स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।
  • दूध वजन घटाने में उपयोगी है।
  • दूध पीने से एसिडिटी में आराम मिलता है।

 

बीजेपी नेता ने चौराहे का नाम रखा ‘मोदी चौक’ तो पिता की काट दी गर्दन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
बिहार के दरभंगा में बीजेपी नेता के पिता की गर्दन काटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीजेपी नेता ने एक चौराहे का नामकरण पीएम के नाम पर करते हुए ‘मोदी चौक’ रख दिया था।
बीजेपी नेता का आरोप है कि रात में बाइक सवार 50-60 लोगों ने उसके पिता की गर्दन काट कर हत्या कर दी थी, इस भीड़ ने उसके भाई को भी मारने की कोशिश की, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दरभंगा में एक स्थानीय बीजेपी नेता के परिवार ने अपने इलाके में एक चौक का नाम मोदी चौक रख दिया  इस पर अन्य दलों के लोगों ने ऐतराज जताया।
बताया जा रहा है कि रामचंद्र नामक युवक बीजेपी का स्थानीय नेता है। उसी ने पहल करते हुए अपने इलाके का नाम मोदी चौक रख दिया और वहां प्रधानमंत्री की एक तस्वीर भी लगा दी थी।
रामचंद्र का आरोप है कि दूसरे दल के करीब 40-50 लोग 25-30 बाइकों पर सवार होकर आए। उनके हाथों में हॉकी और तलवार थीं। रामचंद्र ने बताया कि जब उसके पिता उन लोगों को समझाने गए तो लोगों ने उनकी गर्दन काट दी।
इस घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दरभंगा के कर्पूरी चौक पर प्रदर्शन किया, घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

PAYTM की इस फ़्री सेवा का आप भी उठाएँ लाभ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
डिजिटल वॉलेट पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए दो नई सर्विस शुरू की है। इन सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी तरह का कोई ट्रांजैक्शन चार्ज भी नहीं देना होगा।
हाल ही में कंपनी ने सर्विस पेटीएम फास्टैग शुरू किया है। पेटीएम फास्टैग वाहनों को टोल प्लाजा से बिना रुके गुजरने की सुविधा देगा और भारत में प्रत्येक टोल में कैशलेस भुगतान के फायदे लाएगा।
नई सर्विस के तहत अब ग्राहक किसी को गोल्‍ड गिफ्ट में दे सकते हैं। दूसरे में आप आपने लिए गोल्‍ड खरीद सकते हैं। यह दोनों सर्विस Paytm गोल्‍ड नाम से मिलेंगी। अगर आप चाहे तो बाद में इस गोल्‍ड को या तो कैश करा सकते हैं या गोल्‍ड की फिजिकल डिलिवरी भी ले सकते हैं।
कंपनी का दावा है कि आप अपने नजदीकी लोगों को 24 कैरेट 999.9 प्‍योरिटी वाला गोल्‍ड जितनी बार चाहें भेज सकते हैं। पेटीएम का कहना है कि उसके प्‍लेटफार्म से 60 फीसदी गोल्‍ड की खरीदारी टॉयर टू और टॉयर थ्री सिटीज से हो रही है।
Paytm के अनुसार, उसकी गोल्‍ड सेविंग स्‍कीम का उद्देश्‍य ग्राहकों को उनकी सेविंग के अनुसार खरीदारी के मौके देना है, इस माध्‍यम से ग्राहक आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से गोल्‍ड में निवेश कर सकता है।
Paytm के अनुसार, अगर लोग चाहें तो इस गोल्‍ड को कभी भी प्राप्‍त कर सकते हैं। उनका यह गोल्‍ड MMTC PAMP’s के लॉकर में पूरी तरह सुरक्षित रहता है, इस गोल्‍ड का बीमा भी होता है। जिससे किसी भी तरह के नुकसान की  आशंका  न रहे।

पाकिस्तानी एजेंसी अभी भी करती है तालिबान की मदद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई सीमावर्ती क्षेत्र में तालिबान को अब भी चोरी-छिपे सहयोग करती है। ‘वाशिंगटन टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सीमाक्षेत्र में उन विशिष्ट मोहल्लों और आसपास के इलाकों का जिक्र है। जिन्हें तालिबान आतंकवादी पनाहगाह की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
अखबार ने अज्ञात खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा, हमारा मानना है कि शीर्ष तालिबान नेतृत्व पश्तुनाबाद, गुलिस्तान और आस पास के इलाकों से संचालित हो रहा है। पाकिस्तानी एजेंसी अभी भी करती है तालिबान की मदद जिले के अंदर चमन नामक एक इलाके की सीमा अफगानिस्तान से मिलती है। जिसे तालिबान का गढ़ माना जाता है। आतंकवादी वहां मुक्त रूप से अपनी गतिविधि चलाते हैं। स्थानीय लोग उन्हें तालिब्स के नाम से जानते हैं।
बताया जाता है, कि पाकिस्तानी अर्द्धसैनिक बलों के गढ़, चमन सिटी के नजदीक गुलदारा बागीचा तालिबान के परिवारों का प्रमुख निवास स्थल है, और आईएसआई ने इस इलाके में स्थानीय पुलिस एवं पाकिस्तान फ्रंटियर कोर के प्रवेश एवं गश्त पर रोक लगा रखी है।
रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस एवं तालिबानी लड़ाकों के बीच संघर्ष देखे जाते हैं और ऐसी स्थिति में पुलिस जब तालिबान लड़ाकों को गिरफ्तार करती है तो आईएसआई तुरंत दखल देकर उन्हें रिहा करा लेती है।
पेंटागन की मुख्य प्रवक्ता डाना व्हाइट ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, रक्षा मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान इस संबंध में और अधिक कार्रवाई कर सकता है और हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में और अधिक कदम उठाएगा।

मानव तस्करी मामला: दलेर मेंहदी को 2 साल की सज़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मानव तस्करी के मामले में बॉलीवुड के पॉप सिंगर दिलेर मेंहदी को दोषी पाया गया है। पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दिलेर मेंहदी और उनके भाई को 2003 के मानव तस्करी के मामले में दोषी पाया है।
कोर्ट ने दलेर को दो साल की सजा भी सुनाई है, दलेर और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप थे कि उन्होंने कुछ लोगों को अपनी मंडली का सदस्य बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजा और उनसे अच्छा खासा पैसा लिया।
मेहंदी ब्रदर्स पर आरोप थे कि 1998 और 1999 के दौरान वह अपनी दो मंडलियां अमेरिका ले गए थे। जिसमें से मंडली के सदस्य बताकर ले जाए गए 10 लोगों को वहां गैर कानूनी तरीके से छोड़ दिया गया था।
एक अभिनेत्री के साथ अमेरिकी यात्रा पर गए दलेर ने तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को छोड़ दिया था। अक्तूबर 1999 में भी दोनों भाई एक बार फिर कुछ अभिनेताओं के साथ अमेरिका गए थे और इस दौरान तीन लड़कों को न्यू जर्सी में छोड़ दिया गया था।
बख्शीश सिंह नाम के शख्स ने इस मामले की शिकायत थी, जिसके आधार पर पटियाला पुलिस के दलेर और उनके भाई शमशेर के खिलाफ 35 शिकायतें दर्ज की थी।

जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा मो. शमी के भाग्य का फ़ैसला- राजीव शुक्ला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के 11वें सीजन में मोहम्मद शमी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल पाएंगे या नहीं, इस बात का फैसला भ्रष्टाचार रोधी इकाई (ACU) की रिपोर्ट आने के बाद होगा।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रशासकों की समिति ने बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के प्रमुख नीरज कुमार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए थे।
मोहम्मद शमी मामले में राजीव शुक्ला ने कहा कि, सीओए की रिपोर्ट आने तक हम इंतजार करेंगे। एसीयू की जांच के बाद ही हम आईपीएल में शमी के खेलने या नहीं खेलने पर कुछ फैसला लेंगे।
सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई, आईपीएल से पहले ही तकरीबन 2 हफ्तों के भीतर इस जांच रिपोर्ट को पेश करेगी, इस रिपोर्ट के बाद ही शमी के आईपीएल करियर का फैसला हो पाएगा।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हसीन जहां ने शमी पर हसीन जहां ने शमी ने पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
हसीन जहां के लगाए सभी आरोपों से शमी अब तक इंकार करते रहे हैं और लगातार यही कहते रहे हैं कि वह चाहते हैं कि उनके घर का झगड़ा घर में ही सुलझ जाए, लेकिन अब शमी ने भी हसीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

वसीम रिज़वी ने अयोध्या के विवादित ज़मीन को लेकर दिया बड़ा बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को विवादित स्थलों पर नमाज बंद करवाने का सुझाव दिया है। इन स्थलों में उन्होंने अयोध्या में बनी मस्जिद को भी शामिल किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि, अयोध्या का विवादित स्थल हिंदुओं को सौंप देना चाहिए, क्योंकि वहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाया गया है। इससे पहले भी रिजवी कई बार अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने की वकालत कर चुके हैं।
दरअसल, वसीम रिजवी अयोध्या मामले को लेकर मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘शिया वक्फ बोर्ड ये तय कर चुका है कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और लखनऊ में मस्जिद ए अमन बनें।
वसीम रिजवी ने आगे कहा कि जो पर्सनल लॉ बोर्ड से संबंधित मामले हैं वो सिर्फ उसमें बोल सकते हैं। वक्फ प्रॉपर्टी कहां बनेगी, मस्जिद कहां बनेगी कहां नहीं बनेगी इस पर कुछ बोलने का या प्रस्ताव रखने का अधिकार पर्सनल लॉ बोर्ड को नहीं है।
सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से कोर्ट में ये बात रखी गई कि शिया वक्फ बोर्ड की याचिका को खारिज कर दिया जाए, लेकिन कोर्ट ने उसने खारिज नहीं किया है। अदालत ने कहा कि जब केस की सुनवाई शुरू होगी तब इस मामले को भी सुना जाएगा।

टीडीपी को लेकर BJP ने दिया बड़ा बयान, टैप कर पढ़ें

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
टीडीपी का साथ छोड़ने के बाद बीजेपी की ओर से बयान आया है कि, टीडीपी ने उसका साथ छोड़कर खुद का ही नुकसान किया है। आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा ना देने पर सवाल उठाते हुए बीजेपी ने कहा है कि पिछले 4 सालों से टीडीपी ने ऐसा कोई कदम क्यों नहीं उठाया।
टीडीपी के एनडीए का साथ छोड़ने के बाद राजनेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ का ऐलान किया और अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीडीपी के फैसले का स्वागत किया है।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है, कि सोमवार को टीडीपी की ओर से संसद में पेश किए जाने वाले अविश्वास पत्र का वो भी समर्थन करेंगे, इससे पहले ममता बनर्जी इस अविश्वास पत्र के समर्थन की बात कर चुकी हैं।
बजट सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज और राज्य का दर्ज ना दिए जाने के कारण टीडीपी काफी समय से केंद्र सरकार से नाराज चल रही थी, लेकिन सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, नाराजगी और पीएम मोदी से बातचीत के बाद पार्टी की शुक्रवार को हुई पोलित ब्यूरो की बैठक में एनडीए से अलग होने का फैसला ले लिया।

आँख की रोशनी हो गई है कमज़ोर, तो करें ये उपाय

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
आजकल बच्चे मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के सामने घंटों बैठे रहते है जिस वजह से छोटी उम्र में ही बच्चों को चश्मा लग जाता है। तेज़ी से बदल रही इस लाइफ स्टाइल में हम अपनी आँखों का ख्याल नहीं रखते जिस वजह से हमारी पास और दूर की नज़र कमजोर हो जाती है।
अगर ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करते हुए या किताब। टीवी देखते हुए आपकी आंखे दर्द करने लगती है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे में आंखों की रोशनी कमजोर होने से आपकी आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है, आँखों की रोशनी कमजोर होने के बाद अगर चश्मा या लैंस ना पहने तो आँखों पर जादा जोर पड़ता है।
आँखों की रोशनी कम होने का कारण
* टीवी जादा पास से  देखना
* पढ़ाई कम रोशनी में करना
* लंबे समय तक लैपटॉप/कंप्यूटर और मोबाइल चलाना
आँखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय
* नजर तेज करने और चश्मा उतारने के लिए सरसों का तेल रामबाण इलाज का काम करता है। इस उपाय को करने के लिए पहले अपने पैरों को अच्छे से धोए फिर किसी कपडे से साफ़ कर ले और अब सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करे। ये उपाय रात को सोने से पहले करे तो अच्छा है। इससे आँखों की रोशनी बढ़ती है और आँखे भी स्वस्थ रहती है।
* नंगे पैर हरी घास पर चलने से नजर तेज होती है।
* गुलाब जल के प्रयोग से भी आँखों की रोशनी बढ़ती  है।
* नजर तेज करने के लिए कच्ची गाजर, गाजर का जूस और गाजर की सब्जी बना कर खाये, खीरे और गाजर के जूस को एक समान मात्रा में मिलाकर पीने से भी नजर तेज होती है।
* आखों की रौशनी बढाने में अंगूर खाना भी लाभकारी है।
* अगर आपकी नजर कमज़ोर हो गई है तो पालक का जूस पिए और हरी सब्जियां खाए।
* आंवले के पानी से आंख धोने से या गुलाब जल डालने से आंखे स्वस्थ रहती है।
* आंखो के हर तरह के रोग जैसे पानी का गिरना, आंखे आना, आंखो की दुर्बलता आदि होने पर रात को 7-8 बादाम भिगोकर सुबह पीसकर पानी में मिलाकर पीए।
* आंवले का मुरब्बा दिन में दो बार खाएं इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।