30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 681

सलमान खान की यह हीरोइन है टीबी से पीड़ित, चाय पीने के भी नहीं हैं पैसे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीरगति’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा डडवाल की स्तिथि इन दिनों बेहद खराब है। वह बीमार हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं।
बीमारी की वजह से उनके पति और परिवारवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है। सही तरीके से इलाज न हो पाने के कारण पूजा की हालत और भी खराब होती जा रही है।
1995 में आई फिल्म ‘वीरगति’ में पूजा सलमान के साथ नजर आई थीं और अब वह सलमान से मदद की गुहार लगा रही हैं। बॉम्बे टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, पूजा डडवाल इस वक्त टीबी और फेफड़ों से संबधित बीमार से जूझ रही हैं।
पूजा की आर्थिक हालत बहुत खराब है और वह अपना इलाज भी नहीं करा पा रही हैं, पूजा के मुताबिक उन्होंने मदद के लिए सलमान खान से संपर्क तो की हैं लेकिन अभी तक उनसे कोई बात नहीं हो पाई हैं।
पूजा ने कहा, मैंने सलमान के लिए एक वीडियो भी बनवाया है। अगर वह मेरा वीडियो देख लेंगे तो शायद मेरी मदद करेंगे। मैं पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी हॉस्पिटल में भर्ती हूं। मैं चाय पीने तक के लिए मैं दूसरों पर निर्भर हूं। पूजा ने ‘वीरगति’ के अलावा ‘हिन्दुस्तान’ और ‘सिंदूर की सौगंध’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

जानिए, हारकर भी बांग्लादेश के कप्तान क्यों हैं ख़ुश!

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भारत के खिलाफ निडास ट्रॉफी फाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम के कप्तान शाकिब अल-हसन का कहना है कि वह अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।
बांग्लादेश ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे भारत ने दिनेश कार्तिक की आतिशी पारी के दम पर हासिल कर लिया और बांग्लादेश को चार विकेट से हरा दिया।
भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर पांच रनों की जरूरत थी और ऐसे में शाकिब ने आखिरी गेंद पर सौम्य सरकार को शांत रहकर गेंद फेंकने से पहले पूरा समय लेने की सलाह दी, इसी गेंद पर दिनेश ने छक्का मारने के साथ ही बांग्लादेश की जीत की आशाओं पर पानी फेर दिया।
शाकिब ने मैच के बाद कहा मैंने सरकार से कुछ खास नहीं कहा था। गेंदबाज को इतना ज्यादा समझाना सही नहीं है। कभी-कभी आप गेंद फेंकने के दौरान लय खो बैठते हैं और उससे नुकसान होता है। उन्होंने तीन ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की।
भारत की यह बांग्लादेश पर टी-20 में लगातार आठवीं जीत है। इससे पहले बांग्लादेशी पारी शब्बीर रहमान के इर्द-गिर्द घूमती रही, रहमान ने 50 गेंद पर 77 रन बनाए और इस दौरान अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। जिससे बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर शुरुआती झटकों के बावजूद आठ विकेट पर 166 रन बनाने में सफल रहा।

चारा घोटाला: लालू प्रसाद दोषी करार, पूर्व CM जगन्नाथ मिश्र साबित हुए बेकसूर

लालू यादव
लालू को 6 मिली सप्ताह की अंतरिम ज़मानत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में दोषी ठहराया है और बिहार के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को बेल दे दिया है।

लालू के साथ-साथ अन्य 18 आरोपियों को भी दोषी करार दिया गया है। लालू और जगन्नाथ मिश्र तथा अन्य पहले से ही चारा घोटाला के तीन मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद से बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।

शुक्रवार को अदालत ने बिहार के तत्कालीन महालेखा परीक्षक समेत महालेखाकार कार्यालय के तीन अधिकारियों के खिलाफ इसी मामले में मुकदमा चलाये जाने की लालू प्रसाद की याचिका स्वीकार करते हुए तीनों को समन जारी करने का निर्देश दिया था।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में अपना फैसला 5 मार्च को ही सुरक्षित कर लिया था। 16 मार्च को सीबीआई अदालत ने पहले लालू की उस नयी याचिका पर फैसला सुनाया। जिसमें उनके वकील आनंद ने चारा घोटाले के इस मामले में बिहार के तत्कालीन महालेखा परीक्षक। उपमहालेखा परीक्षक तथा महालेखाकार कार्यालय के निदेशक पर संलिप्तता का मुकदमा चलाने की मांग की थी।

दुमका में पशुपालन पदाधिकारियों, प्रशासनिक अफसरों और राजनेता की मिलीभगत से आपूर्तिकर्ताओं ने 96 फर्जी वाउचर के जरिए दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच कोषागार से 3 करोड़ 76 लाख की अवैध निकासी की थी, यह निकासी जिले के गांवों और कस्बों में पशुओं की खाद्य सामग्री। दवा व कृषि उपकरणों के वितरण के नाम पर की गई थी।

इस मामले की कारवाई करीब 22 वर्षों तक सीबीआई की अदालत में चली, सुनवाई के दौरान सीबीआई ने 49 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर करीब दो सौ गवाहों को पेश किया। 49 आरोपियों में तीन सरकारी गवाह बन गए। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।

लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, TDP नहीं ला सकी अविश्वास प्रस्ताव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
तेलगु देशम पार्टी सांसदों के शोर-शराबे करने के चलते लोकसभा को मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने हंगामे के चलते अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकारने से मना कर दिया।
इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में जहां कई विपक्षी पार्टियां लामबंद होती दिख रही हैं। वहीं संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं। सदन में हमारे पास बहुमत है और हम अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को तैयार हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद सत्र शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया था। जब तक हंगामा शांत नहीं होता तब तक चर्चा कैसे हो सकती है। इसलिए लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक आज को शुरू होने के कुछ ही देर बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में अब तक उच्च सदन में एक भी दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो पाए हैं और न ही कोई कामकाज हो पाया है।
सिर्फ 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करीब एक घंटे तक महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

महाराष्ट्र : बाबा रामदेव के साथ मुस्लिम महिलाओं ने किया योग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
महाराष्ट्र में बाबा रामदेव के साथ एक बार फिर मुस्लिम महिलाएं योग करते नजर आईं हैं। ये कार्यक्रम सोलापुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला दिवस मनाते हुए आयोजित किया गया था।
मुस्लिम महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में किए गए योग की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं। इस कार्यक्रम में सिर्फ महिलाएं ही मौजूद थीं।
जानकारी के अनुसार, सोलापुर में बाबा रामदेव कार्यक्रम के दौरान योग कर रहे थे। जब वे ताड़ आसन करना सिखा रहे थे, तो उन्हें भीड़ में से दो मुस्लिम महिलाएं इस आसन को अच्छे से करती नजर आईं, तब बाबा रामदेव ने दोनों महिलाओं को मंच पर अपने साथ योग करने के लिए बुला लिया।
पिछले साल नवंबर में झारखंड में योग सिखाने वाली प्रसिद्ध मुस्लिम लड़की राफिया नाज के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया था। राफिया को उसी के समुदाय के लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
योग सिखाकर अपनी आजीविका चलाने वाली राफिया ने धमकियों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वे योग करना नहीं छोड़ेगी। राफिया ने कहा था कि मेरी समस्या दोनों समुदायों के सदस्यों के साथ है। एक तरफ, मुझे योग नहीं सिखाए जाने को कहा गया है तो और दूसरी तरफ मुझे अपना नाम बदलने के लिए कहा गया है। मैं योग करना जारी रखूंगी।

RBI : 500 और 1000 के पुराने नोटों का ऐसे होगा इस्तेमाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
नोटबंदी के बाद से पुराने 500 और 1000 के नोटों की गिनती जारी है, लोग सोचते हैं कि बैंकों के पास जमा हुए 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्या किया।
नोटबंदी के बाद आए 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों में जिनकी गिनती हो चुकी है। उन्हें टुकड़ों में काटकर ईंट के आकार में बदलने के बाद निविदा के माध्यम से उनका निपटारा किया जाएगा।
भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचना का अधिकार कानून के तहत यह जानकारी दी है। 30 जून 2017 को जारी किए अपने प्रारंभिक आकलन में रिजर्व बैंक ने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य 15.28 लाख करोड़ रुपए बताया था।
आरबीआई ने एक आरटीआई के जवाब में कहा था। 500 और 1000 के पुराने नोटों को पहले गिना जाता है। फिर इनके असली-नकली का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके बाद इन नोटों को आरबीआई की विभिन्न शाखाओं में मौजूद मशीनों से टुकड़े-टुकड़े करके एक ईंट की तरह आकार बना दिया जाता है। फिर इन्हें टेंडर निकालकर नष्ट करवाया जाता है।
मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को पांच सौ और एक हजार रुपए के पुराने नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे। इसकी वजह से लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

आइये जानते हैं मुंह, जीभ और होठों के छालों का उपाय

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मुंह में छाले होना युं तो बहुत आम सी बीमारी है। परन्तु अगर इसका समय रहते मुंह के छाले का इलाज न करे तो ये बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। कभी-कभी तो छालों से खून तक आ जाता है।
छाले होने के कई कारण हो सकते है जिसमें से ज्यादा चटपटा, मसालेदार और तीखा खाना मुख्य कारण है। छाले होने की वजह से कुछ भी खाते वक़्त दर्द होने लगता है और बोलने में भी दिक्कत रहती है। मुंह में छाले जीभ पर, गालों पर या होठों पर कहीं भी हो सकते है।
छाले होने के क्या कारण हैं –
* कब्ज के कारण
* जीभ का कटना
* विटामिन की कमी होना
* शरीर में आयरन का कम होना
* दांतो की अच्छी तरह से सफाई ना करना
* अधिक तनाव भी मुह में छाले होने का कारण हो सकता है।
* पेट की बीमारी या पेट में गर्मी होने के कारण भी मुंह में छाले हो जाते है।
मुंह के छालों का उपाय –
* बर्फ के प्रयोग से भी मुंह के छालों से आराम पा सकते है। बर्फ के छोटे टुकडे छालों पर बीस से पच्चीस सेकंड के लिए रखे, तीन से चार बार ऐसा लगातार करने से छालों की समस्या दूर हो जाती है।
* एक चम्मच हल्दी को गर्म पानी में डालकर पन्द्रह से बीस बार कुल्ला करने से मुह में छालों में आराम मिलता है।
* आधा चम्मच नमक ले उसे गुनगुने पानी में मिला ले। अब पानी से मुंह के हर हिस्से में धीरे धीरे से घुमाये, ऐसा करने से कुछ दर्द और जलन तो होगी पर छालों में जल्दी ही राहत मिलेगी।
* अरहर दाल को लेकर उसे बारीक़ पीस ले। फिर इसे छाले की जगह पर दो से तीन बार प्रतिदिन लगाए, ऐसा करने से जीभ और मुंह के छाले की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
* हरे धनिये के तीन से चार पत्तों को पीसकर उसमें से निकले हुए रस को मुंह के छाले पर लगाने से छाले की समस्या ठीक जाती है।
 * घी के प्रयोग से भी मुह के छालों को दूर किया जा सकता है, घी को सोने से पहले रात के समय छालों पर लगाये इससे इस परेशानी में जल्द ही आराम मिलता है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, जल्द ही सभी ट्रेनों में CCTV और वाई-फाई की सुविधा मिलेगी

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा, सभी ट्रेनों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरा और वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। हालांकि, उन्होंने अभी कोई समय-सीमा नहीं बताई है।
गोयल ने कहा कि, हमारी सरकार देश के सभी रेलवे स्टेशनों को साफ, सुरक्षित और सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने सभी ट्रेनों में सीसीटीवी लगाने और वाई-फाई सुविधा देने का निर्णय लिया है।
रेल मंत्री ने कहा कि, हमने रायबरेली रेलवे कोच फैक्टरी को विश्व की सबसे बड़ी फैक्टरी बनाने का संकल्प लिया है। पिछली सरकार ने उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास को लेकर कोई काम नहीं किया है।
कार्यक्रम में मौजूद केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा।  केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज पर विवाद हो सकता है, लेकिन कोई भी उसकी नीयत पर सवाल नहीं उठा सकता है।
 सिंह ने कहा कि देश में नई रेलवे लाइन बिछाने का काम चार गुना तेजी से चल रहा है। वर्ष 2022 तक सभी रेलगाड़ियों को बिजली से चलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी।
सिंह ने बताया कि आलमनगर रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन घोषित किया गया है। यात्री सुविधाओं के लिये 26 करोड़ का बजट है। लखनऊ जंक्शन के ओवरब्रिज और दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के बीच ‘स्काई वाक’ और उतरेठिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण हुआ है।

मौके पर ही पकड़ा गया रेपिस्ट, लड़की के घरवालों ने की धुनाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
राजस्थान के बूंदी जिले में आज एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले का एक विडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कुछ लोग एक युवक को रस्से से बांधकर पीट रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, ये मामला एक युवती के साथ हुए  दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। वीडियो में जिसकी पिटाई हो रही है उस युवक पर ही युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है और उसकी पिटाई करने वाले युवती के परिजन हैं।
जानकारी के अनुसार, गामछ रेलवे फाटक के पास खेत पर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। दुष्कर्म की घटना के वक्त खेत पर पीड़िता के परिजन पहुंच गए और युवक की जमकर पिटाई करने लगे।
पिटाई के चलते दुष्कर्म आरोपी युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे घायल अवस्था में कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  यह पूरा मामला केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के गामछ गांव का है।
मामले की जानकारी के अनुसार ये मामला कल का है। गामछ गांव की युवती दोपहर के बाद खेत पर गई थी इसी दौरान केशवराय पाटन निवासी शकील मोहम्मद ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मौके पर पहुंचे युवती के परिजनों ने भाग रहे आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की डंडे से जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। केशोरायपाटन पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विदेशी निवेशकों को भा रहा है भारतीय शेयर बाज़ार, निवेश में भारी बढ़ोत्तरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों मे मार्च महीने में अब तक 6400 करोड़ रुपये का भारी निवेश किया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार आलोच्य महीने में हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों एफपीआई ने ऋण बाजारों से 10,600 करोड़ रुपये की निकासी की है।
वहीं फरवरी महीने में एफपीआई ने इक्विटी से 11,000 करोड़ रुपये और ऋण बाजारों से 250 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी। प्रभुदास लीलाधर के सीईओ अजय बोदके ने कहा कि वैश्विक तेल कीमतों में नरमी तथा आगामी तिमाहियों में कंपनियों की आय बेहतर रहने की उम्मीद से संभवत एफपीआई के निवेश को बल मिला है।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की छह शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह कुल मिलाकर 52,000 करोड़ रुपये से अधिक घटा है। इनमें आईटी कंपनी टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है।
आलोच्य सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 40,008.61 करोड़ रुपये घटकर 5,40,881.96 करोड़ रुपये रह गया। वहीं आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 7,316.53 करोड़ रुपये घटकर 5,70,435.32 करोड़ रुपये तथा ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 2,887.48 करोड़ रुपये घटकर 2,27,661.59 करोड़ रुपये रह गया है।
आलोच्य सप्ताह में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दस शीर्ष कंपनियों में आरआईएल पहले स्थान पर रही, उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, एचयूएल, मारुति, इन्फोसिस, ओएनजीसी व एसबीआई का नंबर रहा।