28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 618

दारोगा ने रिवॉल्वर के दम पर 3 साल तक किया रेप

Haryana
Haryana has five young gang rape

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जिले की एक पीड़ित महिला ने मौदहा कोतवाली के एक दारोगा पर महिला के साथ तीन साल तक रेप करने का केस दर्ज कराया है। आरोपी दारोगा रेप के दौरान बनाए अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करके अपने हैवानियत का शिकार बनाता रहा। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने मंगलवार को बताया कि मौदहा कस्बे की रहने वाली एक 27 साल की महिला ने कोतवाली में तैनात एसआई पुरुषोत्तम नारायण तिवारी के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक रेप करने का केस सोमवार को दर्ज कराया है। आरोपी इस समय गोरखपुर में तैनात है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने तीन साल पहले रंजिश के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराया था, मामले की जांच आरोपी एसआई को सौंपी गई थी। इसी जांच की आड़ में एसआई नारायण का आना-जाना पीड़िता के घर रहा। इसी बीच एसआई ने पहली बार रिवॉल्वर का डर दिखाकर उसके साथ रेप किया। और इतना ही नहीं उसी दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया था।

इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह तीन साल तक उसके साथ रेप करता रहा। एसपी ने बताया कि एसआई के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले से गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया है।

एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे ये दोनों एक्टर्स, इस फ़िल्म में करेंगे काम

दिखेंगे ये दोनों एक्टर्स
दिखेंगे ये दोनों एक्टर्स

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अजय देवगन दोनों ही इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। हाल ही में लव रंजन ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। और अब उन्हें अपनी फिल्म के लिए कास्टिंग के नाम पर रॉकेट बम मिल गया है। इस बार दोनों लव रंजन की फ़िल्म में साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि लव रंजन ने हाल ही में ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का निर्देशन किया था और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया।

सोनू के टीटू की स्वीटी’ के बाद अब लव अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं और उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए रणबीर और अजय को साथ लाने का फैसला किया है।

रणबीर और अजय भी इस फिल्म में काम करने वाले हैं और फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी। इस फिल्म से जुड़ने पर अजय देवगन ने कहा, ‘रणबीर काफ़ी अच्छे एक्टर हैं और वह हमेशा अच्छा परर्मेंस,, देते हैं। वह हमारी पीढ़ी के सबसे टेलेंटेड एक्टर में से एक हैं’।

वहीं रणबीर भी इस फिल्म से जुड़ कर काफी खुश हैं और फ़िल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह एक बार फिर अजय देवगन के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं’। बता दें, दोनों एक्टर्स इससे पहले फिल्म राजनीति में नज़र आए थे।

वहीं रणबीर कपूर ने अजय देवगन के बारे में बात करते हुए कहा, कि मैं अजय की बहुत ज़्यादा इज़्जत करता हूं। उनके साथ काम करने का मौका, इस फ़िल्म से बेहतर मुझे नहीं मिलता। वहीं इस ल्म,, में अजय देवगन और रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए लव रंजन कहा, मैं दोनों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मेरी अगली फ़िल्म में दो पावरहाउस कलाकार काम कर रहे हैं’। हालांकि, लव रंजन ने अब तक अपनी अगली फिल्म के नाम और फिल्म से जुड़ी किसी भी दूसरी जानकारी के बारे में नहीं बताया है।

आज से शुरू होगा DU में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन

DU में एडमिशन
DU में एडमिशन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीट हासिल करने के लिए आज से स्टूडेंट्स अपनी किस्मत आजमाएंगे। आथ शाम डीयू की वेबसाइट सभी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन खुल जायेगा

स्टूडेंट्स डीयू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अभी  बोर्ड के 12वीं के रिज़ल्ट नहीं आए हैं। लेकिन, छात्र फॉर्म भरने की शुरुआत कर सकते हैं।

डीयू में 56000 अंडरग्रेजुएट सीटों के लिए स्टूडेंट्स आज से अप्लाई करना शुरू करेंगे। 12वीं क्लास के स्कोर आधार और 12वीं के नंबर के आधार पर जारी कटऑफ पर ही एडमिशन होंगे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी और इसके कॉलेजों में पांच स्ट्रीम में एडमिशन किए जाएंगे। पांच स्ट्रीम में ऐप्लाइड सोशल साइंसेज, कॉर्मस, आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज, मैथमेटिकल साइंसेज और साइंसेज की अलग-अलग फैकल्टी में होगा।

डीयू की वेबसाइट में शेड्यूल और कोर्स, फीस, कॉलेजों की पूरी जानकारी मिलेगी, शाम 6 बजे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगी, इंफॉर्मेशन बुलेटिन में स्टूडेंट्स को सारी जानकारी मिलेगी।

स्टूडेंट्स पोर्टल http://admission.du.ac.in के जरिए से सभी यूजी प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म भर सकते हैँ। फॉर्म में नौ टैब होंगे, पर्सनल डिटेल, अकैडमिक टैब, स्पोर्ट्स और ईसीए, एंट्रेंस बेस्ड कोर्स, मेरिट बेस्ड कोर्स जैसे इन टैब में एक एक करके जानकारी भरनी होगी।

फॉर्म भरने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो (2X2 इंच), स्कैन किए हुए सिग्नेचर, क्लास 10 का सर्टिफिकेट/मार्कशीट, क्लास 12 की सेल्फ अटेस्ट की गई मार्कशीट, किसी भी कैटेगिरी के लिए सेल्फ अटेस्ट किया हुआ एससी/एसटी/ओबीसी, पीडब्ल्यूडी/केएम/सीडब्ल्यू वैलिड सर्टिफिकेट, सेल्फ अटेस्ट किए हुए स्पोर्ट्स/ईसीए सर्टिफिके ये डॉक्युमेंट्स जरूरी है।

लिंगायत समुदाय बीजेपी की तरफ़ रहा, कांग्रेस को नहीं मिला लिंगायत समुदाय का साथ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव
कर्नाटक विधानसभा चुनाव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीज़े बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के लिए चौंकाने वाले हैं। वजह है लिंगायत समुदाय, कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने चुनाव से पहले लिंगायत कार्ड खेलते हुए प्रदेश में इस समुदाय को अल्‍पसंख्‍यक का दर्ज़ा देने के लिए प्रस्‍ताव पारित किया था।

कांग्रेस के इस दांव से सियासी गलियारों में माना जा रहा था कि लिंगायत समुदाय कांग्रेस की ओर बढ़ चलेगा और चुनावों में उसे ही वोट देगा, बीजेपी को इससे बड़ा नुकसान होने का अंदेशा था। लेकिन आज आए चुनावी नतीज़ों ने सभी को चौंका दिया है। नतीज़ो से साफ है कि लिंगायत समुदाय का वोट बड़ी संख्‍या में बीजेपी के पाले में आ गया है। लिंगायत समुदाय के प्रभाव वाले क्षेत्रों की कुल विधानसभा सीटों में से 44 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

बीजेपी ने चुनाव से पहले लिंगायत समुदाय को लेकर कांग्रेस की प्रदेश सरकार की ओर से पास प्रस्‍ताव का विरोध किया था। बीजेपी का कहना था कि इससे समाज में बंटवारा होगा और सामाजिक, आर्थिक स्‍तर पर इसका असर देखने को मिलेगा।

कुछ का तो यही मानना था कि कांग्रेस ने ऐसा सिर्फ चुनावों में जीत हासिल करने के लिए किया है। लेकिन कांग्रेस का  ऐसा मानना गलत ही साबित हुआ, कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 100 सीटों पर लिंगायत समुदाय का प्रभाव है।

अक्षय कुमार की पीरियड फ़िल्म ‘केसरी’ का सैट जलकर राख, निर्माताओं को हुआ 8 करोड़ का नुकसान

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अक्षय कुमार की आने वाली पीरियड फिल्म ‘केसरी’ का सेट पिछले महीने ही जलकर राख हो गया था। फ़िल्म में एक पटाखों का सीन शूट किया जाना था। जिसकी शूटिंग के दौरान अचानक से सेट पर आग लग गई और पूरा सेट चल गया। ख़बरों की मानें तो आगजनी की उस घटना में किसी जान की हानि नहीं हुई लेकिन निर्माताओं का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस हादसे के दौरान शूटिंग के लिए प्रयोग होने वाले कई महंगे उपकरण जल गए।

अक्षय कुमार की इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। जिसने शूटिंग से पहले इन्श्योरेंस पॉलिसी ले रखी थी। सूत्रों की माने तो इंश्योरेंस कंपनी ने सेट पर  जाकर पूरे नुकसान की एक रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट के मुताब‍िक़ शूट‍िंग खुली जगह पर चल रही थी इसल‍िए आग तेजी से फैल गई।

पूरे नुकसान की लागत तक़रीबन 8 करोड़ बताई जा रही है। सेट पर आग लगने से हुए नुक़सान की इंश्योरेंस कंपनी ने रिपोर्ट तैयार कर लिया है। जल्द फ़िल्म की प्रोडक्शन हाउस को इसका क्लेम मिल जाएगा।

आपको बता दें कि ‘केसरी’ की टीम को उस सेट पर 10 दिन का शूट और करना था। जो कि आग लग जाने के कारण अभी रुका हुआ है। फ़िल्म के निर्माता सोच रहे हैं कि आगे की शूटिंग कैसे की जायेगी ?

अक्षय कुमार की इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म 22 मार्च 2019 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सीएम सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी से 33 हज़ार वोट से हार गये

सिद्धारमैया
सिद्धारमैया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक में उसके सबसे बड़े चेहरे सीएम सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी से चुनाव हार गए हैं। उन्हें जनता दल सेक्युलर के जीटी देवेगौड़ा ने भारी अंतर से पराजित कर दिया है।

चामुंडेश्वरी सीट पर जेडीएस उम्मीदवार ने उन्हें क़रीब 33622 हजार वोटों से पराजित किया है। सिद्धारमैया को जहां 71364 वोट मिले, वहीं जीटी देवेगौड़ा को 104986 मिले हैं।

बादामी सीट पर उनके और भाजपा के श्रीरामलु के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, बादामी में वह अभी आगे चल रहे हैं। रुझानों में बादामी सीट पर शुरुताती झटके से उबरने के बाद वह आगे हो गए हैं।

भाजपा के सीएम चेहरे बीएस येद्दियुरप्पा अपनी परंपरागत सीट शिकारीपुरा से आगे चल रहे हैं। जेडीएस के कुमारस्वामी भी अपनी सीट रामनगर पर कांग्रेस प्रत्याशी 1552 सीटों से आगे चल रहे हैं। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चुनाव में राज्य की दो सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

चामुंडेश्वरी के नामांकन के बाद बीजेपी नेताओं ने सिद्धारमैया पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उनके हलफ़नामा पर सवाल उठाए थे, बीजेपी का आरोप है कि सिद्धारमैया के चुनावी हलफनामे में उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स के संबंध में ग़लत जानकारी दी गई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 : रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत

भाजपा
कर्णाटक विधानसभा चुनाव: रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से चुनावों में बड़ी कामयाबी हासिल कर देश के 21वें राज्य पर अपना कब्जा जमा लिया है। अब देश के करीब 70 फीसदी से ज्यादा हिस्से पर भाजपा का कब्जा है।

एक बार फिर से भाजपा की जीत का सबसे बड़ा चेहरा पीएम मोदी ही रहे। तमाम दावों को झुठलाते हुए भाजपा ने कांग्रेस को उसके सबसे बड़े किले से बाहर कर दिया। भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाती दिख रही है, जनता दल सेक्युलर ने अपना प्रदर्शन तो सुधारा, लेकिन लगता नहीं कि भाजपा को वह अपने दम पर सरकार बनाने से रोक पाएगी।

कांग्रेस एक बार फिर से राहुल गांधी के तमाम प्रयासों के बावजूद अपनी सत्ता नहीं बचा पाई, गुजरात के बाद उसे यहां बड़ी उम्मीद थी, लेकिन कर्नाटक में भी उसे निराशा ही मिली। पीएम मोदी ने यहां कुल 21 रैलियां की, ये प्रधानमंत्री मोदी के आक्रामक चुनाव प्रचार का ही नतीजा रहा कि कर्नाटक के 6 में से 5 क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिली।

कर्नाटक चुनाव में एक बार फिर से दिखा दिया कि इस समय देश में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जैसा चुनाव मैनेजमेंट करने वाला कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है। सिद्धारमैया के खिलाफ पिछले पांच साल में ऐसी कोई लहर नहीं थी, जिसे बड़ा मुद्दा बनाया जा सके।

एक बार फिर से भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मजबूत किले बंदी की, उन्होंने चुनाव से छह महीने पहले ही अपने कार्यकर्ताओं को कर्नाटक के अलग अलग क्षेत्रों में भेज दिया। यहां तक कि कई कार्यकर्ता तो ऐसे रहे, जिन्हें कन्नड़ भाषा भी नहीं आती थी।

आइये आज जानते हैं खरबूजा खाने के फायदे

खरबूजा
खरबूजा खाने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

खरबूजा गर्मियों के मौसम में बहुत अधिक मिलता हैं। कच्चे खरबूजे का रंग हरा होता हैं लेकिन पक जाने पर हल्के पीले-भूरे रंग का हो जाता है। खरबूजा गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है।

इसमें पर्याप्‍त मात्रा में पानी होता है जो आपको हाइड्रेट रखता है, इसके अलावा इसका बीज भी सुखाकर खाया जाता है। खरबूजे में शर्करा के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, लोहा, कैलोरी और विटामिन ए, बी भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

जानते है खरबूजे के फायदे  –

खरबूजा विटामिन A और बीटा कैरोटीन से युक्त खरबूजा, आँखों की रौशनी को घटने से रोकता है। आँखों को स्वस्थ रखता है और मोतियाबिंद होने से रोकता है।

खरबूजे को डायबिटीज में भी फायदेमंद पाया गया है।

खरबूजे का सेवन उन लोगों के लिए भी बेहतर होता हैं। जिन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है।

शरीर की रोग प्रति रोधक क्षमता को बढ़ाता है। खरबूजे में निहित विटामिन C शरीर की रोग-प्रति रोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे रोगों और संक्रमणों से लड़ने के लिए मजूबती प्रदान करता है।

खरबूजा अल्सर जैसी समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

कब्ज जैसी समस्या में भी खरबूजा फायदेमंद होता है। खरबूजे में पाये जाने वाले डाइटरी फाइबर्स रोगी को कब्ज की समस्या से निजात दिलाते हैं।

खरबूजा गुर्दे की पथरी समेत गुर्दे में होने वाली अनेकों समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।

खरबूजा गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, इसमें निहित फोलेट शरीर से अधिक मात्रा में सोडियम को बाहर जाने से रोकता है।

खरबूजा सोने में होने वाली परेशानी को भी दूर करता है, यह मस्तिष्क की मांशपेशियों को आराम देकर इंसोमेनिया जैसी समस्या को दूर करता है।

पीएनबी और इलाहाबाद बैंक के 3 बड़े अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिये गये

पीएनबी और इलाहाबाद बैंक
पीएनबी और इलाहाबाद बैंक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

करीब 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वित्तीय सेवा विभाग में सचिव राजीव कुमार ने बताया कि सरकार ने पीएनबी और इलाहाबाद बैंक के 3 बोर्ड अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं।

राजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि बैंकों को इन अधिकारियों को कार्यमुक्त करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है, इस संबंध में पीएनबी की बोर्ड बैठक भी चल रही है।

उन्होंने बताया कि पीएनबी ने इस बारे में अधिकारियों को हटाने का फैसला भी कर लिया है और इलाहाबाद बैंक बोर्ड ने जल्द ही अपनी बैठक बुलाई है, उन्होंने बताया कि सरकार के साफ निर्देश हैं कि किसी भी सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

सीबीआई ने आज 13,000 करोड़ के पीएनबी घोटाले की चार्जशीट फाइल कर दी है। चार्जशीट में पीएनबी की पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ उषा अनंतसुब्रमण्यन का नाम भी शामिल है।

चार्जशीट में पीएनबी के दो मौजूदा एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स केवी ब्रह्माजी राव और संजीव शरण का भी नाम शामिल है। चार्जशीट को पूरी तरह नीरव मोदी के खिलाफ ही तैयार किया गया है।

मेहुल चोकसी के खिलाफ अलग से एक और चार्जशीट दाखिल की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में महाप्रबंधक नेहल अहद को भी आरोपी बनाया गया है।

जेरूसलम: फिलिस्तीनियों पर इज़राइली सुरक्षाबलों ने चलाई गोली, 25 की मौत

जेरूसलम
जेरूसलम में फिलिस्तीनियों पर सुरक्षाबलों ने चलाई गोलियां

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जेरूसलम में सोमवार (14 मई) को अमेरीका का नया दूतावास खोले जाने को लेकर गाजा पट्टी में प्रदर्शन कर रहे फिलिस्तीनियों पर इजरायली सुरक्षाबलों ने गोली चला दी। इजराइली गोलीबारी में 25 फिलिस्तीनी मारे गये एवं अन्य घायल हो गये।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, व्हाइट हाऊस के प्रतिनिधि और इजराइली अधिकारी उद्घाटन कार्यक्रम के लिए पहुंचने वाले थे, इसी बीच गाजा में झड़प होने से 25 लोगों के मारे जाने के अलावा 500 से अधिक फिलिस्तीनी घायल भी हो गये। विरोध के लिए हजारों लोग सीमा पर पहुंचे थे।

इस बीच कुछ लोग पथराव करते हुए बाड़ के समीप पहुंच गये और वे उसे पार करने की कोशिश करने लगे। उस पर इजराइली सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा था। इजराइली सेना ने कहा, ‘‘करीब 1000 हिंसक उपद्रवी गाजा पट्टी सीमा के समीप जगह जगह जमा हो गये थे और सुरक्षा बाड़ से करीब आधे किलोमीटर दूर हजारों अन्य जुटे थे।’’

इस साल मार्च में शुरू हुए इस प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 67 पहुंच गई है। वहीं, इजरायल ने कहा है कि वो किसी भी कीमत पर अपने बॉर्डर की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की घटना का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना किए जाने पर इजरायल ने कहा कि उसे अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने का पूरा अधिकार है और वो किसी भी कीमत पर यह सुनिश्चित करेगा की उसकी सीमा में कोई प्रदर्शनकारी घुसने ना पाए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 दिसंबर को इस विवादास्पद शहर को इस्राइल की राजधानी के रुप में मान्यता दी थी। अमेरिका के उपविदेश मंत्री जॉन सुल्लिवान दूतावास का उद्घाटन करने के सिलसिले में आये अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में ट्रंप की बेटी इवांका, उनके पति जारेड कुशनर, वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन हैं। रविवार को इजराइली प्रधानमंत्री नेतान्याहू ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया था।