28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 619

श्रीदेवी की मौत महज एक हादसा नहीं सोची समझी साजिश तहत हुई है 

श्रीदेवी
श्रीदेवी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत ने उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को चौंका दिया था। अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया हैं। दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी व उनकी निजी जांच एजेंसी ने दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत महज एक हादसा नहीं था। श्रीदेवी सोची समझी साजिश का शिकार हुई। ‘पुलिस सॉल्युशन इंडिया नामक निजी जांच एजेंसी’ दुबई के होटल जुमेराह एमिरेट्स टावर्स में गयी थी जहां छानबीन के बाद उन्होंने यह बात रविवार को एक प्रेसकांफ्रेंस के जरिये बताई।

जांच एजेंसी के प्रमुख पूर्व एसीपी वेद भूषण ने दावा किया है। कि उन्होंने दुबई के उस होटल में जाकर छानबीन की है जहां 24 फरवरी को श्रीदेवी ने अंतिम सांस ली है। एजेंसी ने रविवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया है कि दुबई पुलिस ने एक्ट्रेस की मौत पर लापरवाही बरती है, उन्होंने ठीक तरीके से जांच नहीं की। उन्होंने जल्दबाजी में केस का निर्णय सौंप दिया। उन्होंने संकेत दिया है कि वो इस मामले की दोबारा जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

वेद भूषण का कहना है कि श्रीदेवी देश की बड़ी अदाकारा थी, इसलिए उनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठाना चाहिए। जल्द ही मामले की दुबारा जांच के लिए उनकी जांच एजेंसी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाली है।

पुलिस सॉल्युशन इंडिया की टीम दुबई के उसी होटल में जांच करने पहुंची। होटल जुमेराह एमिरेट्स टावर्स के 2201 नंबर के जिस कमरे में श्रीदेवी रुकी थी, उसके ठीक ऊपर वाले 2208 नंबर के कमरे में उनकी मौत का सीन रिक्रिएट किया गया। जिस टब में श्रीदेवी के डूबने की बात की जा रही थी, उसकी गहराई और लंबाई नापी गई।

श्रीदेवी की लगाई 5 फुट 6 इंच थी। टब की जांच के बाद पता चला कि जिस टब में श्रीदेवी के डूबने की बात की जा रही है, वहां वह किसी हादसे के दौरान गिरने से नहीं डूब सकती। सीन रिक्रिएट करने के लिए बकायदा उसी लंबाई की एक डमी का इंतजाम कर मौत के काल्पनिक दृश्य को दोहराया गया। यह सब करने के बाद ऐसा लगता है कि वह किसी साजिश का शिकार हुई।

भूषण का मानना है कि मौत से किसको फायदा होता है इस पक्ष को लेकर पुलिस को जांच करनी चाहिए थे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हाल ही में फिल्म मेकर सुनील सिंह ने भी दावा किया था कि श्रीदेवी के नाम पर ओमान में 240 करोड़ का बीमा हुआ था, जो उसी हालत में मिलता जब एक्ट्रेस की मौत दुबई में होती।

इस तरह की बातों से श्रीदेवी की मौत पर फिर से विवाद शुरू हो गए हैं। सच्चाई क्या है ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगी। सुनील सिंह ने इस मामले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दी थी, लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को ठुकरा दिया था।

आंधी-तूफान का ख़तरा अब भी बरक़रार, 39 लोगों की मौत, 53 घायल

आंधी-तूफान का खतरा अभी बरकरार
आंधी-तूफान का खतरा अभी बरकरार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आंधी तूफान का खतरा अभी टला नहीं है। दिल्ली के चार बड़े राज्यों में लोगों को भारी नुकसान हुआ। आंधी तूफान में कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज बताया कि कल रात पांच राज्यों में बिजली गिरने और आंधी के साथ बारिश आने के कारण 39 लोगों की मौत हो चुकी है 53 लोगों घायल हो गए हैं। मौसम विभाग ने एलर्ट जारी कर बताया कि कई राज्यों में गर्जना के साथ 50-70 किमी रफ्तार से आंधी आ सकती है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत में आंधी के कारण कल शाम कई जगह पेड़ गिर गए , सड़क , रेल एवं वायु यातायात सेवाएं प्रभावित हुईं। वहीं दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गाड़िया भी एक दूसरे पर पलट गईं जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़ , मध्य प्रदेश , झारखंड , असम ,

मेघालय , महाराष्ट्र , कर्नाटक , केरल और तमिलनाडु में अलग अलग स्थानों पर कल आंधी के साथ बारिश हुई।
दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 109 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलते दो लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। इसके चलते विमान, रेल और मेट्रो पर काफी असर पड़ा।

उत्तर प्रदेश , राजस्थान , तेलंगाना , उत्तराखंड और पंजाब में करीब 12 दिन पहले भी तूफान आया था जिसमें 134 लोगों की मौत हुई थी और 400 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे. सबसे ज्यादा 80 मौत उत्तर प्रदेश में हुई थी , उसमें भी आगरा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित था।

इंडोनेशिया में आतंकियों का आत्मघाती धमाका; 10 लोग ज़ख़्मी

इंडोनेशिया में आतंकियों
इंडोनेशिया में आतंकियों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंडोनेशिया के दूसरे बड़े शहर सुराबाया स्थित पुलिस मुख्यालय में मोटरसाइकिल पर सवार दो आतंकवादियों ने सोमवार को विस्फोट कर साथ ही अपने आप को भी उड़ा लिया जिसमें अधिकारियों समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए। ग़ौरतलब है कि एक दिन पहले ही गिरजाघरों पर हुए कई आत्मघाती हमलों में कम से कम 14 लोग मारे गये थे और कई लोग घायल हो गये थे। इन हमलों की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली।

ईस्ट जावा पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बारूंग मनगेरा ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज के हवाले से बताया कि सुरक्षा जांच चौकी पर एक बाइक को रोका गया जिस पर एक पुरुष और एक महिला सवार थे।  घायलों में छह नागरिक और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। महिला पीछे बैठी थी। घायलों में छह नागरिक और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एम्बुलेंस के साथ बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा। मुख्यालय के सुरक्षा द्वार पर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है।

एक अन्य खबर के मुताबिक समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चर्च पर हमले के तुरंत बाद एक फ्लैट में बम विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई। इस फ्लैट में एक कथित आतंकवादी अपनी परिवार के सदस्यों के साथ रह रहा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “मैं यह देखने आया कि हुआ क्या है। मैंने देखा कि परिवार के लोग खून से लथपथ ज़मीन पर पड़े हुए हैं। नेशनल पुलिस के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद इकबाल ने पुष्टि की कि इन फ्लैटों में एक कथित आतंकवादी अपने परिवार के साथ रहा था।

शशि थरूर की बढ़ जायेगीं मुश्किलें, चार्जशीट दाखिल

चार्जशीट दाखिल
शशि थरूर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली पुलिस की SIT ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउसकोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है, एसआईटी की ये चार्जशीट करीब 3000 पेज की है।

इसमें आरोपी के तौर पर शशि थरूर का नाम लिखा गया है। SIT ने ये चार्जशीट IPC की धारा 306 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने और IPC की धारा 498Aयानी वैवाहिक जीवन मे प्रताड़ित करना के तहत दाखिल की गयी है।

धारा 489A भी इसलिए लगाई गई है क्योंकि शशि थरूर और सुनन्दा का वैवाहिक जीवन मे काफी तनाव था और सुनन्दा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ ज़िक्र था की उसके शरीर पर 12 चोट के निशान पाए गए है।

सुनंदा की 17 जनवरी 2014 को चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल लीला पैलेस के सुइट नंबर 345 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, मौत को पहले आत्महत्या बताया गया था।

क्या इंदर कुमार ने की थी आत्म्हत्या? आइये जानते है.

indar kumar
indar kumar

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर और प्रोड्यूसर इंदर कुमार ने 28 जुलाई, 2017 को अपनी अंतिम सांसे ली। इंदर कुमार की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था, लेकिन अब उनका एक सुसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी  से वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो के मुताब‍िक़, इंद्रकुमार ने सुसाइड किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो को नशे की हालत में खुद एक्टर ने सुसाइड से पहले शूट किया है।

स्पॉटबाय के मुताब‍िक, वायरल हुआ वीड‍ियो महज एक फ‍िल्म का सीन है। इंद्रकुमार ने सुसाइड नहीं किया था। इंद्रकुमार का ये वीड‍ियो वायरल हो गया है। लोग एक्टर की मौत की पर कई तरह तरह के कयास लगा रहे हें। इस वीडियो में इंदर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी अय्याशियों नें उन्हें बरबाद किया। वह कहते हैं, “मैं मुंबई एक्टर बनने आया था लेकिन मैंने बहुत सी ग़लतियां की।” उन्होंने आगे कहा कि वह अब सुसाइड कर रहे हैं। इसके बाद वह वीडियो में रोते हुए और अपने माता पिता से माफ़ी मांगते हुए भी नजर आए।

इंद्र कुमार ने सलमान खान के साथ फ़िल्म वांटेड में काम किया था। इंद्र सलमान खान के बहुत ख़ास दोस्त थे और उन्होंने कई हिट फ़िल्मों में काम किया था जैसे, ‘मासूम’ ‘गजगामिनी’, ‘घूंघट’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘कहीं प्यार न हो जाए’, ‘ये दूरियां’। आप को बता दें, इसी बात को लेकर अब जल्द ही इंदर कुमार की पत्नी पल्लवी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करनेवाली हैं, जहां वो इस वीडियो की सच्चाई सभी के सामने पेश करेंगी।

 मुंबई फिर बचा एक आतंकी हमले से , PAK से लेकर आया था ट्रेनिंग

मुंबई
मुंबई
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
महाराष्ट्र ATS ने मुंबई पुलिस और कोलकाता STF के साथ संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आतंकी मुंबई के अहम जगहों पर आतंकी हमले की तैयारी में था। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नावाज़ शरीफ ने साफ साफ कहा है कि मुंबई हमले में पाकिस्तान शामिल था। इसके बाद पाकिस्तान के चेहरे का रंग उड़ गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी सार्वजनिक स्थलों, सरकारी संस्थानों पर हमले करने और आत्मघाती विस्फोट करने के लिए प्रशिक्षित है। पुलिस ने आतंकवादी की पहचान मुंबई निवासी फैज़ल हसन मिर्ज़ा के तौर पर की है और वह इंडियन मुजाहिदीन के संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि फैज़ल हसन मिर्ज़ा को 11 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक़ पाकिस्तान में फैज़ल हसन मिर्ज़ा को आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप भेजा गया, जहां उसे बम बनाने, प्लांट करने और आत्मघाती हमले करने का प्रशिक्षण दिया गया। वह उसने पाकिस्तान में करीब 6 महीने आतंकी ट्रेनिंग ली। और उसके बाद वापस मुबई चला आया।
फैज़ल को पाकिस्तान में मुंबई के अहम स्थलों, सरकारी संस्थानों, महत्वपूर्ण व्यक्तियों खासकर राजनीतिकों और सार्वजनिक स्थलों पर आतंकी हमले की खास ट्रेनिंग दी गई। मुंबई में वापस आने के बाद भी वह कई वांटेड आतंकवादियों के संपर्क में था और मुंबई में जल्द ही आतंकी हमले की योजना पर काम कर रहा था।

 मशहूर मलयालम एक्टर कलासला बाबू का निधन

कलासला बाबू का निधन
मलयालम एक्टर कलासला बाबू
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
टीवी व मलयालम फिल्म कलाकार कलासला बाबू का सोमवार को महज़ 68 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया। यह जानकारी पारिवारिक सूत्रों  ने दी है ।
अभिनेता क़रीब150 फ़िल्मों का हिस्सा बने, जिनमें से अधिकांश में उन्होंने छोटे क़िरदार  निभाए। इसके अलावा वह एक बेहद लोकप्रिय रंगमंच के कलाकार भी थे। जिन्होंने 1970 के दशक के मध्य में अपना नाट्य समूह शुरू किया। साल की शुरुआत से ही बाबू की तबीयत ठीक नहीं रह रही थी। उन्होंने रविवार मध्यरात्रि में केरल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कथकली के दिग्गज कलाकार कलामंडलम कृष्णन नायर और मोहिनीअट्टम के कलाकार कलामंडलम कल्यानिकुट्टी अम्मा के घर जन्मे बाबू स्वभाविक रूप से एक प्रतिभाशाली कलाकार थे। बाबू ने 1970 के दशक की शुरुआत में स्नातक करने के फौरन बाद ही अपना अभिनय करियर शुरू कर दिया और उसके बाद से वह रंगमंच, फिल्मों, धारावाहिकों में अपनी मोज़ूदगी दर्ज कराते रहे। अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों विदेश में हैं।

इस खिलाड़ी का लोहा मानते हैं धोनी

Ambati Rayudu Mahendra Singh Dhon
Ambati Rayudu

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल 2018 में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले ‘मैन ऑफ द मैच’ अंबाती रायुडू की तारीफ करते हुए कहा कि वह तेज़ गेंदबाज़ और स्पिनरों के खिलाफ समान रुप से रन बना सकते हैं।

रायुडू की नाबाद 100 रन के बूते चेन्नई ने आईपीएल 2018 के मैच में हैदराबाद को एक ओवर बाकी रहते 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने 62 गेंद की पारी में 7 छक्के और 7 चौके लगाए।

टीम की जीत के बाद धोनी ने कहा, आईपीएल शुरू होने से पहले मुझे अंबाती रायुडू के लिए जगह बनानी पड़ी, क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी है जिसकी प्रतिभा का मैं लोहा मानता हूं। वह तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को अच्छी तरह से खेल सकते हैं।

ज्यादातर टीमें सलामी बल्लेबाज पर दबाव बनाने के लिए स्पिन गेंदबाज़  का सहारा लेती हैं। वह (अंबाती रायुडू) बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी की तरह नहीं दिखते है। लेकिन वह जब भी बड़ा शॉट खेलते है तो गेंद मैदान के बाहर जाती है।

उन्होंने कहा, मुझे लगा था कि दूसरी पारी में गेंद ज्यादा स्विंग करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह आश्चर्यचकित करने वाला था, हमें अच्छी शुरुआत मिली।

रायुडू ने कहा कि वह अपने खेल का लुत्फ उठा रहे है। उन्होंने कहा, टी 20 में बल्लेबाजी करने के लिए यह अच्छी जगह (सलामी बल्लेबाजी) हैं। मैं अभी इसका लुत्फ उठा रहा हूं, इसका (अच्छी बल्लेबाजी का) कोई रहस्य नहीं है। मैं पारी शुरू करने के लिए तैयार था।

शिल्पा शिंदे के साथ सुनील ग्रोवर ने किया बारिश में डांस, वायरल हुआ वीडियो

शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर
शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर
एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com
बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ क्रिकेट बेस्ड कॉमेडी शो धन धना धन में नजर आ रही हैं। इस शो में ये बतौर कपल नजर आ रहे हैं और लोगों को इनकी केमेस्ट्री काफी पसंद भी आ रही है। दोनों पर फिल्माया गया एक रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों ही हम तुम के टाइटल सॉन्ग ‘सासों को सासों में’ पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं और ये वाकई काफी रोमांटिक परफॉर्मेंस है।
इन दोनों का वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। शिल्पा के लुक्स और एक्सप्रेशन दीवाना बना देने वाले हैं। सुनील-शिल्पा की केमिस्ट्री शानदार नजर आ रही हैं। पानी की बौछारों के बीच दोनों का रोमांटिक डांस दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। बिग बॉस 11 में आने के बाद शिल्पा शिंदे की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। बिग बॉस में वो कई बार कंट्रोवर्सी का भी शिकार हुईं, तो कई बार बाकी कंटेस्टेंट से झगड़ा भी हुआ, लेकिन वो हिना खान को हराकर शो जीतने में कामयाब रहीं।
सुनील ग्रोवर का ये नया शो धन धना धन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस कॉमेडी शो में क्रिकेटर्स शिरकत करते हैं और कॉमेडी भी काफी मजेदार होती है। शिल्पा शिंदे इस शो से भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं हैं।

पेट्रोल-डीजल के बाद महंगाई भी बढ़ी, जनता को लगा दोहरा झटका

पेट्रोल-डीजल
पेट्रोल-डीजल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पेट्रोल-डीजल के बाद अब महंगाई भी बढ़ने लगी है। तीन महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों  में आ रही तेज़ी  का असर अप्रैल में थोक महंगाई पर दिखाई दे रहा है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल के दौरान थोक महंगाई दर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

अप्रैल में थोक महंगाई 3.18 फीसदीी पर पहुंच गई है, मार्च में यह दर 2.47 फ़ीसदी थी। पिछले साल अप्रैल में महंगाई 3.85 फ़ीसदी थी। इस बीच फरवरी की थोक महंगाई दर 2.48 फ़ीसदी से संशोधित होकर 2.74 फीसदी हो गई है।

थोक महंगाई दर बढ़ने के पीछे ईंधन यानी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को वजह बताया जा रहा है। WPI में फ्यूल और पावर इंफ्लेशन 4.7 फीसदी से बढ़कर 7.85 फ़ीसदी रही है। मार्च में इनकी महंगाई में सिर्फ 4.70 फीसदी थी और पिछले साल अप्रैल में 17.11 फीसदी थी।

महीने दर महीने आधार पर अप्रैल में आलू की थोक महंगाई दर 43.25 फीसदी से बढ़कर 67.94 फीसदी रही है। हालांकि, महीने दर महीने आधार पर अप्रैल में प्याज की थोक महंगाई दर 42.22 फ़ीसदी से घटकर 13.62 फ़ीसदी रही है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी महंगाई दर अप्रैल महीने में 3.03 फ़ीसदी से बढ़कर 3.11 फीसदी रही है। वहीं फ्यूल एवं पावर से जु़ड़ी महंगाई दर 4.70 फीसदी से बढ़कर 7.85 फीसदी रही है।