28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 617

अनुष्का शर्मा के ट्वीट पर विराट कोहली ने दिया प्यार भरा जवाब

ट्वीट पर विराट कोहली
ट्वीट पर विराट कोहली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली की बेंगलुरु ने सोमवार को आईपीएल 2018 के मैच में मेजबान पंजाब को 10 विकेटों से शिकस्त दी, यह मैच काफी रोमांचक रहा।

अपने दूसरे घर होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही पंजाब की टीम मात्र 15 ओवरों में 88 रनों पर ही ढेर हो गई, इस आसान से लक्ष्य को बेंगलुरु ने 8.1 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

इस मैच में उमेश यादव की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार परफॉर्मेंस के बाद तूफानी बल्लेबाजी से बेंगलुरु ने पंजाब को 10 विकेट से रौंदकर प्‍लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

इस मैच को देखने के लिए कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा नहीं आ सकी थी। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस फिल्म की शूटिंग की वजह से अनुष्का शर्मा आईपीएल में विराट कोहली और उनकी टीम बेंगलुरु को चीयर करने के लिए स्टेडियम पर नहीं आ पा रही हैं, लेकिन वह अपनी शूटिंग शेड्यूल से बेंगलुरु के मैच देखने और अपने पति की टीम को चीयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।

सोमवार को पंजाब के साथ खेले गए मैच से पहले अनुष्का ने एक तस्वीर शेयर की थी, इस तस्वीर में अनुष्का ने जो टी-शर्ट पहनी थी, उसके पीछे विराट कोहली का नाम लिखा था, इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- कम ऑन ब्यॉज….

अनुष्का के इस ट्वीट का जवाब विराट कोहली ने बहुत ही प्यार भरे अंदाज में दिया है, विराट ने अनुष्का के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है- हां… माय लव…. हम आ रहे हैं।

पंजाब के खिलाफ खेले गए इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में एक शानदार रिकॉर्ड बनाते हुए डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ दिया है, इस मैच में पार्थिव पटेल के साथ ओपनिंग करने आए विराट कोहली नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की चौथी मराठी फिल्म का ऐलान, ट्वीट कर शेयर की जानकारी

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से मराठी फिल्म पर काम शुरू करने वाली हैं। प्रियंका की ये चौथी मराठी फिल्म है, इसका नाम ‘पाणी’ है। प्रियंका ने मंगलवार को कंफर्म किया कि सामाजिक मुद्दे पर बनने जा रही यह फिल्म एक वास्तविक कहानी पर आधारित है।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था। अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा के लिए मंच। ‘पानी’ खास है क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है।

प्रियंका ने एक ब्लू मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा, हमे यह बताने में खुशी हो रही है कि हमारी चौथी मराठी फिल्म ‘पानी’ की शूटिंग जल्द शुरू होगी।आदिनाथ कोठारे निर्देशित सच्ची कहानी पर आधारित यह एक प्रेरणादायी कहानी है।

प्रियंका इससे पहले तीन मराठी फिल्मों ‘व्हेंटिलेटर’, ‘काय रे रास्कला’ और ‘फायरब्रांड’ का निर्माण कर चुकी हैं। इसके साथ ही उनकी आने वाली बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वो एक बार फिर से अभिनेता सलमान खान के साथ स्क्रिन शेयर करती नजर आने वाली हैं। सालों बाद एक बार फिर से ये जोड़ी फिल्म ‘भारत’ में नजर आने वाली हैं।

हाल ही में खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा के शो क्वांटिको का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वांटिको-3 इस शो का आखिरी सीजन होगा। शूटिंग खत्म होने के बाद एक्ट्रेस सलमान के अपोजिट फिल्म भारत में काम शुरू करेंगी।

कर्नाटक में बनने जा रही है BJP की सरकार -प्रकाश जावड़ेकर

कर्नाटक
कर्नाटक

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बीजेपी कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। जेडीएस को कांग्रेस की बी टीम बताते हुए जावड़ेकर ने आज कहा कि दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ लड़े थे।

जावड़ेकर ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस का गठबंधन अनैतिक है और हम निश्चित तौर पर कर्नाटक में सरकार बनाने जा रहे हैं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन बहुमत से नौ सीटें दूर रह गई।

उधर कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए चुनाव बाद गठबंधन के तहत तीसरे नंबर की पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति सामने आने के बाद सबसे बड़े दल भाजपा और चुनाव पश्चात बने कांग्रेस-जद के गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राज्य में भावी सरकार को लेकर संशय और गहरा गया है।

प्रकाश जावड़ेकर ने वोटों का गणित समझाते हुए कहा कि जेडीएस को मिला 18 फीसदी वोट कांग्रेस के खिलाफ पड़े हैं। साथ ही बीजेपी को मिला 37 फीसदी वोट भी कांग्रेस के खिलाफ है। दोनों वोट प्रतिशत को जोड़ दें, तो पता चलता है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को पूरे तरीके से नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी कर्नाटक की जनता की राय को बेकार नहीं जाने देगी, बीजेपी ही सरकार बनाएगी। प्रकाश जावड़ेकर यह नहीं समझा पाए कि आखिर बीजेपी कैसे बहुमत के आंकड़े तक पहुंचेगी, उन्होंने बस इतना कहा कि बीजेपी संवैधानिक तरीके से सरकार बनाएगी।

आइये आज जानते हैं आडू खाने के फायदे

आडू
आडू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आडू काफी हद तक सेब जैसा दिखता है लेकिन इसका बाहरी पीला रंग और इसके अन्दर के कठोर बीज इसे सेब से बिल्कुल अलग कर देते हैं, आड़ू में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं।

आड़ू लोकप्रिय स्वादिष्ट और रसदार फल है, आड़ू की खेती सबसे पहले चीन में की गई थी लेकिन आड़ू अब पूरी दुनिया में उगाया जाता है। स्वादिष्ट होने के अलावा यह फल विटामिन्स, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और विभिन्न अन्य रासायनिक सामग्री का एक समृद्ध स्रोत भी है।

भारत में आडू की खेती हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखण्ड में की जाती है। आड़ू लाल या पीले रंग के होते हैं और इनका गूदा सफेद या हल्का पीला होता है।

आइए जानें, आडू खाने के फायदे –

1. आडू में बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसे नाश्ते में खाते हैं तो लंच टाइम तक आपको और कुछ खाने की जरूरत नहीं होती.

2. आड़ू में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है.

3. इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम, आपके किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है, यह आपके यूरिनरी ब्लैडर के लिए एक क्लेजिंग एजेंट की तरह काम करता है।

4. आंखों को स्वस्थ्य और उनकी विजन पॉवर बढ़ाने के लिए इस फल का सेवन करना फायदेमंद रहता है। आड़ू में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन ए के बनने के लिए जरूरी है।

5. आड़ू में पाये जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट आपको कैंसर से बचाते हैं।

वाराणसी में ब्रिज गिरने से 12 लोगों की मौत, कई घायल

वाराणसी
वाराणसी में ब्रिज गिरने से 12 लोगों की मौत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
 
उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्ला में कई गाड़ियां चपेट में आई गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त भी वहां काफ़ी भीड़ थी |

पुलिस का कहना है कि उच्चाधिकारी मौके पर मौज़ूद है और क्रेन, एम्बुलेंस और NDRF की टीम पहुंच गयी है। मौके पर राहत बचाव का कार्य जारी है। सूत्रों  के मुताबिक वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक फ्लाईओवर ब्रिज बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ गाड़ियां भी इस पुल के नीचे दब हुई है। पुल के गिरते ही लोग चीक उठे। फिर आस पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

फिर उसी वक़्त पुलिस को फ़ोन किया गया। लेकिन पुलिस हादसे के काफी देर बाद पहुंची जिसको लेकर लोगों में गुस्सा देखा गया। मौके पर मौजूद एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने बताया कि मलबे में कुछ मजदूरों के भी फंसे होने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्याथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। सीएम ने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचेंगे।

हिना ख़ान एक बार फिर से ट्रोल

हिना खान
हिना खान
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
टीवी स्टार हिना ख़ान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। मदर्स-डे की एक दिन बाद बधाई देने पर हिना ख़ान  को यूजर्स ने ट्रोल कर दिया। हाल ही में फिल्म और टीवी स्टार्स ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को याद करते हुए उनके साथ सोशल मीडिया पर कई वीडियोज और पिक्चर्स शेयर किए थे। लेकिन जब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने जब अपनी मां को मदर्स डे के मौके पर विश करते हुए उनके साथ पिक्चर शेयर करते हुए ट्वीट किया, तो उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
दरअसल हिना ख़ान ने अपने पोस्ट में एक ब्रान्ड को टैग कर दिया। तो बस फिर क्या था, यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर्स ने उन्हें कहा कि मदर्स डे के मौके पर तो कम से कम विज्ञापन करना बंद कर देना चाहिए था। तो किसी ने कहा पैसे कमाने का ये कैसा जरिया है?
हिना ने ट्वीट किया था- मां, मुझे नहीं पता कि लंबे दिन और बिना नींद की राते मैं आपके बिना कैसे काट पाती। मेरा सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया।#SamsungRefrigerator #MomsLoveNonStop @Samsung_IN

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने की आर्थिक मदद, तो भारत ने जीती यह क्रिकेट सीरीज़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने सामाज़िक कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर मिसाल कायम करते हुए भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को उसके पहले विदेश दौरे के लिए आर्थिक मदद की है।

व्हीलचेयर टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया और वहां तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की, भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट के सचिव प्रदीप राज ने बताया कि एक महीने से वह टीम के दौरे के लिए साढ़े छह लाख रुपये जुटा रहे थे ताकि बांग्लादेश में द्विपक्षीय सीरीज खेल सके लेकिन पूरी कोशिश के बाद भी वे सिर्फ दो लाख जुटा सके और फिर उनके दिमाग में तेंदुलकर से मदद मांगने का विचार आया।

उन्होंने कहा, मेरी पूरी कोशिश के बाद भी मुझे सिर्फ एक प्रायोजक मिला जिसने हमें दो लाख रुपये दिए, मैंने व्हीलचेयर टीम के लिए कई लोगों से मदद मांगी लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

राज ने कहा, मेरे पास सचिन सर का ई-मेल आईडी था और मैंने ई-मेल के जरिए उनसे मदद मांगी, मैं उनसे पैरा खेलों के दौरान मिला था, मुझे उस वक्त सुखद आश्चर्य हुआ जब तीन दिन के भीतर ही उनके कार्यालय ने मुझ से संपर्क किया और उन्होंने हमें साढ़े चार लाख रुपये दान दिये।

उन्होंने कहा, उनकी मदद से हमने 19 खिलाड़ियों के लिए विमान के टिकट खरीदे और बची हुई रकम से सभी खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये भी दिये।

राज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी गायक – अभिनेता मनोज तिवारी ने भी टीम के सभी खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये दिये, यह पहली बार है जब सभी भारतीय खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 20-20 हज़ार रुपये मिले।

अमिताभ बच्चन: सोशल मीडिया पर गाली या ट्रोल का जवाब देने के लिए समय नहीं है

बिग-बी
बिग-बी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के शहंसा अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं। और अक़्सर ही अपने विचारों को सोशल मीडिया पर सांझा करते रहते हैं। इस बार बिग बी ने कहा, कि उनके पास सोशल मीडिया पर गाली या ट्रोल का जवाब देने के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा, इसके बजाय वह अपना समय काम करने और उन फैन्स को देना पसंद करेंगे, जिन्हें वह अपना ‘विस्तारित परिवार’ मानते हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्रोलिंग और गाली-गलौच देने के संबंध में अपने ब्लॉग पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने लिखा, ‘मेरा विस्तारित परिवार (फैन्स) मुझे प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहे ट्रोलिंग को लेकर आगाह करता है और मैं जो कुछ भी सोशल मीडिया पर कह सकता हूं, उससे सावधान रहने के लिए कहता है। मुझसे इस बारे में अपनी परवाह करने का आग्रह करता है।’ उन्होंने ने कहा इस बारे में पता है, लेकिन वह इसकी अनदेखी करना पसंद करते हैं। अमिताभ ने कहा कि ट्रोल उन्हें और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘गाली के लिए मेरे पास समय नहीं है.. ब्लॉग के लिए काम करने के लिए मेरे पास समय है। वास्तव में मैं इसे पसंद करता हूं, क्योंकि यह मुझे और अच्छा काम करने के लिए उत्साहित करती है। यह मुझे बड़ा बनने और मेरे व्यवहार, स्थिति और गरिमा में सुधार करने के लिए प्रेरित करती है। ‘उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें गाली देना चाहता है या झूठ फैलाना चाहता है। तो वह इसका स्वागत बाहें  फ़ैलाकर करेंगे।

आप को बता दें, कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ आई, बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कॉलेक्शन कर रही है। 102 साल के पिता और 75 साल के पुत्र के भावनात्मक रिश्तों को बताती फिल्म है। इस फिल्म में जहां 102 साल के पिता के किरदार में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं, वहीं उनके 75 साल के बेटे के रूप में ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमिताभ दुनिया के सबसे बुजुर्ग जिंदा शख्सियत के रिकॉर्ड को तोड़ने की ख्वाहिश रखते हुए नजर आते हैं। दोनों की जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब सराहा है।

65 साल के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीमार चल रहे है,  वो 1 साल से लाइमलाइट से दूर है 

मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लगभग एक साल से लाइमलाइट से दूर मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही है। सूत्रों के मुताबिक़ मिथुन को बैकपेन की समस्या है और इस वजह से उन्हें काफी  दिक्कत हो रही है। फ़िलहाल वो दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे है।

मिथुन एक साल तक अपने ऊटी वाले घर में थे। वहां वो काम से दूर अपनी बीमारी से उबर रहे थे। वो इलाज के लिए लॉस एंजेलिस भी गए थे। ठीक होने के बाद वो मुंबई लौट आए थे और टीवी शोज में नज़र आने लगे थे, लेकिन लगता है उन्हें फिर से ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा।

आपको बता दें कि, मिथुन चक्रवर्ती को ये चोट साल 2009 में आई फ़िल्म ‘लक’ की शूटिंग के दौरान लगी थी। इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान मिथुन ने एक स्टंट किया था जिसमें उन्हें चॉपर से कूदना था लेकिन खराब टाइमिंग के चलते वो नीचे गिर गए और इसी की वजह से उनके पीठ में चोट लग गई थी जिसका वो आज इलाज करवा रहे हैं।

खबरों की मानें तो वो राम गोपाल वर्मा की फिल्म में अहम रोल में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा व विवेक अग्निहोत्री की द ताशकंद फाइल्स का भी हिस्सा हैं।इसमें उनके साथ नसीरुद्दीन शाह भी हैं। यह एक पीरियड-थ्रिलर फिल्म है जो भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर आधारित है।

BJP को रोकना पहला मकसद: गुलाम नबी आज़ाद

Ghulam Nabi Azad
Ghulam Nabi Azad

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत के आंकड़े से चंद क़दम पीछे रहना भारी पड़ता दिख रहा है, बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए जनता दल सेक्युलर को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने मीडिया कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, डिप्टी सीएम कौन होगा ये बातें हम बाद में करेंगे, फ़िलहाल हमारा पहला मक़सद बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना है।

कांग्रेस की ओर जेडीएस को समर्थन मिलने की घोषणा के बाद बीजेपी के सीएम प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, हम फाइनल परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं, अंतिम परिणाम आने के बाद ही आगे का फैसला लेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकारों को बताया, हम जनादेश को स्वीकारते हैं। जनता के फैसले का स्वागत करते हैं, हमारे पास सरकार बनाने के नंबर नहीं हैं।

गुलाम नबी आजाद ने कहा, मेरी एचडी देवेगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी से टेलीफोन पर बातचीत हो गई है, उन्होंने हमारे ऑफर को स्वीकार लिया है, मुझे भरोसा है कि हम दोनों साथ हैं।

सूत्रों का कहना है कि, बीजेपी के बहुमत से आंकड़े से दूर होते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आजाद ने मिलकर जेडीएस के नेताओं के साथ बैठक की, इसके बाद गुलाम नबी आजाद ने जेडीएस को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।