30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 557

इस क्षेत्र में होगी बंपर भर्ती, केंद्र सरकार दे रहा युवाओं को तोहफा

केंद्र सरकार दे रहा युवाओं को तोहफा
केंद्र सरकार दे रहा युवाओं को तोहफा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वित्‍त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जीएसटी काउंसिल अब राजस्‍व संग्रह के साथ नई नौकरियों के सृजन पर ध्‍यान देगा, रोजगार विशेषज्ञों का मानना है कि मैन्‍युफैक्‍चरिंग, लॉजिस्टिक्‍स, ट्रांसपोर्टेशन और कराधान (टैक्‍सेशन) क्षेत्र में नई नौकरियों के अवसर बनेंगे।

लेकिन जुलाई, 2017 में जब वस्‍तु व सेवा कर अस्तित्‍व में आया तो उम्‍मीद की जा रही है कि 2019 तक ढाई से तीन लाख नौकरियां सृजित होंगी, हालांकि 2018 में इस नई व्‍यवस्‍था से नौकरियों की संख्‍या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन अब सरकार की मंशा के अनुरूप उम्‍मीद है कि जीएसटी से रोजगार की संख्‍या बढ़ेगीं।

मनी कंट्रोल की खबर के अनुसार, जीएसटी के आने से टैक्‍स कंसल्‍टेंट के अवसरों में खासी बढ़ोतरी हुई है, पार्ट टाइम टैक्‍स कंसल्‍टेंट के अवसर बढ़े हैं, एकाउंटिंग फर्म ओवरटाइम कर काम निपटा रही हैं और क्‍लाइंट संख्‍या बढ़ने से हायरिंग भी अधिक कर रही हैं, एक कंसल्‍टेंट ने कहा कि फिलवक्‍त कंस्‍टमर की क्‍वेरी सुलझाने के लिए 24 घंटा हेल्‍पलाइन सेवा शुरू की गई है।

मई 2018 में आए एक सर्वे में कहा गया था कि, लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में 4 साल में 30 लाख नई नौकरियों के अवसर बनेंगे, टीमलीज की रिपोर्ट के मुताबिक जीएसटी क्रियान्वयन और बुनियादी ढांचे में निवेश से इस क्षेत्र में नौकरियां बढ़ेंगी, टीमलीज की रिपोर्ट भारतीय लॉजिस्टिक्स क्रांति-बड़ा दांव, बड़ी नौकरियों में कहा गया कि 7 उप क्षेत्रों सड़क ढुलाई, रेल ढुलाई, भंडारण, जलमार्ग, विमान ढुलाई, पैकेजिंग और कुरियर सर्विस में 30 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी।

रिपोर्ट कहती है कि सड़क ढुलाई क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार के अवसर मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और अहमदाबाद में उपलब्ध होंगे, वहीं इलाहाबाद, अहमदाबाद, चेन्नई और गुवाहाटी में सबसे अधिक जलमार्ग क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

शिरडी : साईं बाबा को फिर मिला अनोखा दान

शिरडी के साईं मंदिर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शिरडी के साईं मंदिर में चढ़ावे में सिर्फ रुपये-पैसे ही नहीं बल्कि तरह-तरह के दान आते हैं, जानकारी के मुताबिक साईं मंदिर में किसी ने डायलिसिस मशीन चढ़ाई है तो किसी भक्त ने एक करोड़ रुपए कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन भेंट की है।

मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के साईं भक्त संजय असरानी ने डायलिसिस की आधुनिक मशीन चढ़ाई है, जापान में बनी इस मशीन की कीमत 19 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है, यह मशीन किडनी रोगियों के लिए साईंबाबा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार बेंगलुरू के एक साईं भक्त ने 1 करोड़ रुपए कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन दान की है, इस ऑटोमेटिक मशीन से एक घंटे में करीब 25 हजार रोटियां बन जाती हैं, यही नहीं जानकारी मिली है कि इस साईं भक्त ने साल भर के भीतर इस तरह की दो मशीन मंदिर में अर्पित की है।

साईं मंदिर के आंकड़ों के अनुसार, 2016 में विभिन्न रूप से 403.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी, इसमें 258.42 करोड़ रुपए दान के रूप में मिले थे, श्री साईंबाबा संस्थान न्यास के सदस्य सचिन ताम्बे के अनुसार, 2015 में कुल 393.72 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी, ताम्बे के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2016 तक मंदिर को अलग-अलग रूप में 258.42 करोड़ रुपए दान में मिले थे।

राजस्थान : 7 माह की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को हुई फांसी की सजा

राजस्थान
राजस्थान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राजस्थान के अलवर जिले में 9 मई को 7 माह की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को एससी एसटी कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी गयी है, पोक्सो एक्ट में संसोधन के बाद यह देश का तीसरा और प्रदेश का पहला मामला है‌।

दोषी सिद्ध होने के बाद भी दुष्कर्मी पिंटू पुत्र सोहनलाल के चेहरे पर बद्तमीजी की साफ झलक दिखी, फांसी की सजा होने के बाद भी उसके चेहरे पर जरा सा भी भय नहीं दिखा।

दोषी पिंटू की उम्र अभी 19 वर्ष है, फैसला आते ही उसकी बीवी की आंखों से आंसू आने लगे, फैसले के समय चिंटू के परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे, पुलिस मुख्यालय में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए जयपुर रेंज आईजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मात्र 27 दिन में अनुसंधान की कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में चालान पेश किया और विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति-अनुसूचितजनजाति अत्याचार निवारण प्रकरण) जगेन्द्र अग्रवाल ने इस मामले में 12 पेशिया लगाते हुए 22 अदालती दिवसों में सुनवाई पूरी की‌।

जयपुर रेंज आईजी हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर में ग्राम हरसाना के पीडिता के पिता ने 9 मई 2018 को अपनी सात माह की बच्ची से दुष्कर्म होने की सूचना दी थी, बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची अपनी रिश्ते में दादी लगने वाली नेत्रहीन के पास सो रही थी, तभी बच्ची शाम को पिन्टु खिलाने के बहाने उठा कर ले गया‌।

जब आधे घण्टे बाद बच्ची को तलाशते हुए फुटबाल फील्ड पहुंचने पर बच्ची के रोने की आवाज आई और पिन्टू बच्ची को लहुलुहान अवस्था मे छोड कर भाग गया, पुलिस ने तत्काल धारा 363, 366ए, 376 आईपीसी 3/4 एवं पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ की‌।

PM मोदी की रैली में जा रही बस एक मकान में जा घुसी

बस एक मकान में जा घुसी
बस एक मकान में जा घुसी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की बस बरेली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, शाहजहांपुर की ओर जा रही ये बस बरेली में अनियंत्रित होकर एक मकान के अंदर घुस गयी।

यह घटना आंवला भमोरा रोड के गांव मोहम्मद पुर पथरा में हुई है, इस हादसे में बस में मौजूद दर्जन भर भाजपाई घायल हुए हैं,  यह पहली बार नहीं है जब मोदी की रैली में जा रही बस किसी घटना की चपेट में आई हो, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इसके पहले सोमवार को भी पीएम मोदी की किसान रैली में पंडाल के गिरने से 24 लोग घायल हो गए थे, अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कई बार लोगों को पंडाल पर चढ़ने के लिए डांटा और नीचे उतरने को कहा लेकिन लोग नहीं माने और हादसे में घायल हो गए थै, हादसे के बाद पीएम घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे थे।

दो हफ्ते पहले भी जयपुर में पीएम मोदी की रैली में जा रही बस गैंगवार का शिकार हो गई थी, यह बस राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को लेकर जैसलमेर से जयपुर जा रही थी, रास्ते में जोधपुर के पास यह बस बदमाशों के बीच हो रही फायरिंग की चपेट में आ गई थी, जिससे बस में सवार तीन लाभार्थी घायल हो गए थे।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की इस रैली के अलावा पीएम मोदी पिछले दो महीने में प्रदेश में चार रैली कर चुके हैं, वह 29 जुलाई को लखनऊ भी आएंगे, इस रैली में पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद होगें।

SSC ने 55 हजार पदों के लिए मंगाए आवेदन

ssc
ssc

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

SSC Recruitment 2018, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और खुशखबरी है, स्टॉफ सलेक्शन कमीशन ने 54,953 पदों पर भर्तियां करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, ये नियुक्तियां कॉन्सटेबल के पदों पर बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स , सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी  और सेक्रेटरेट सिक्युरिटी फोर्स में की जाएंगी।

इसके अलावा नियुक्तियां असम राइफल्स में राइफलमैन के पदों पर भी की जाएंगी, संबंधित पदों के लिए 21 जुलाई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी संबंधित पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पदों से संबंधित योग्यता, वेतनमान और आवेदन आदि देख लें।

संबंधित पदों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अभी इन पदों के लिए परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं की गई है, परीक्षा की तिथि तय होने पर उम्मीदवारों को सूचना दी जाएगी। आपको बता दें कि इन पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो संबंधित पदों पर अनारक्षित और ओबीसी के लिए 100 रुपये का शुल्क है। शुल्क का भुगतान एसबीआई चालान, एसबीआई नेट बैंकिंग या डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क देय नहीं है।

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशयल वेबसाइट (www.ssc.nic.in) पर जाकर सबसे पहले पदों से संबंधित दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें, इसके बाद दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें ।

मेरा गुनाह है कि मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया – पीएम मोदी

पीएम मोदी
पीएम मोदी ने शाहजहांपुर में किसान रैली को संबोधित किया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी ने शाहजहांपुर में किसान रैली को संबोधित किया, उन्होंने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं यहां अपना वादा पूरा करने आया हूं, पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने 5 करोड़ गन्ना किसानों के हितों में फैसले लिए, जब गन्ने की पैदावार ज्यादा होती थी, तो किसानों का पैसा फंस जाता था‌।

पीएम मोदी ने किसानों को संबोधन की शुरुआत में कहा कि शहीदों की नगरी शाहजहांपुर के जनमन को मेरा प्रणाम, नमन करता हूं, काकोरी से क्रांति की अलख जगाने वाली शहीदों और आपातकाल का डटकर सामना करने वालों को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं, किसानों के बीच पहुंचे पीएम का यहां भव्य स्वागत किया गया।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इसी प्रकार का प्यार और उत्साह देश के कोने-कोने में देखने को मिल रहा है, पिछले दिनों यूपी, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में किसानों के बीच जाने का अवसर मिला है, जहां भी गया, वहां किसानों ने जो आशीर्वाद दिया, उससे मैं अभिभूत हूं।

उन्होंने कहा कि इथेनॉल उत्पादन पर पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया है, इस साल के अंत तक 160 करोड़ लीटर इथेनॉल बनाया जाएगा, एथनॉल बनाने में कोई नई तकनीक नहीं है। पिछली सरकार की नीयत ठीक नहीं थी, पिछली सरकार विदेशों से पेट्रोल लाती रही और यहां देश में किसान परेशान होते रहे हैं।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कल जो लोकसभा में हुआ…क्या आप उससे खुश है? उन्होंने कहा मैंने अपना काम किया तो लोकसभा में कर दिया, उन्होंने कहा कि विपक्ष को सिर्फ PM की कुर्सी दिखती है, गरीबों को दर्द नहीं दिखाई देता, किसानों की परेशानी नहीं दिखाई देती‌।

उन्होंने कहा कि मेरा गुनाह है कि मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया, दल-दल मिलकर दलदल बन जाता है और दलदल में कमल खिल कर खिलता है, उन्होंने कहा विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चाहे साइकिल हो या साथी, किसी को भी बना लो साथी लेकिन स्वांग नहीं चलेगा।

पीएम से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 4 साल में कई योजनाएं इस देश मे बिना भेदभाव की लागू हुई हैं, आपने उन लोगों के घड़ियाली आंसू देखे हैं, संसद के अंदर चली बहस के सारे झूठ एक-एक करके धराशाई हो गए, कुछ लोगों ने बताया दिया कि वो पप्पू हैं, और पप्पू ही रहेंगे, उन्होंने कहा कि 2019 की दृष्टि से अविश्वास प्रस्ताव का गिरना एक संदेश है, 2019 में हमारी फिर एक मजबूत सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी।

राहुल गांधी की झप्पी पर फिदा हुए योग गुरु रामदेव

राहुल गांधी योग गुरु रामदेव
राहुल गांधी गुरु रामदेव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी से गले मिलने की घटना पर योग गुरु रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका विरोध या उपहास नहीं उड़ाना चाहिए, मन में किसी भी तरह का विरोध नहीं होना चाहिए‌

उन्होंने कहा कि, विरोध सिद्धांतों, नीतियों पर आधारित हो, अंतर्मन में विरोध नहीं होना चाहिए, राजनीति में आंकड़ों का एक अलग खेल होता है, वक्त बताएगा 2019 में देश का दिल कौन जीत पाएगा, रामदेव बाबा ने कहा कि मोदी सरकार के पास विश्वास मत से वोट पहले से ही ज्यादा था, तो जीत निश्चित थी‌।

उन्होंने कहा कि, राजनीति में आंकड़ों का एक अलग प्रकार का खेल होता है, उसमें मैं पड़ना नहीं चाहता, इतना जरूर कहता हूं सबको एक ईमानदार कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि देश में बेरोजगारी, गरीबी ,भूख ,अभाव व शिक्षा, असमानता बहुत बड़े मुद्दे हैं‌।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए, समानता के लिए, सोशल जस्टिस के लिए, अब तक की 11000 लोगों को हमारी संसथा ने नौकरी दी है. 2-3 महीने में 11000 लोगों को नौकरी देंगे, आने वाले समय में 500000 रोजगार उपलब्ध कराना इसको हम सेवा मानते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी के पीएम मोदी से गले मिलने पर नाखुशी जाहिर की और कहा कि इस हाव-भाव से सदन के शिष्टाचार में कमी आई है, उन्होंने कहा, मुझे भी यह पसंद नहीं है, एक शिष्टाचार होता है प्रधानमंत्री पद के लिए, सदन के भीतर सीट पर जब वह बैठे हैं तो वह नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री हैं।

इस वेबसाइट से RAILWAY का टिकट अब खरीदना होगा महंगा

RAILWAY
RAILWAY

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ट्रेन में यात्रा करने के लिए आप मेक माई ट्रिप, यात्रा, पेटीएम और क्लियर ट्रिप जैसे पोर्टल से टिकट खरीदते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है, इन वेबसाइट से टिकट बुक कराना अब पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा हो सकता है‌।

इंडियन रेलवे एंड कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन दूसरे पोर्टल के माध्यम से टिकट बुकिंग कराने पर एक्सट्रा चार्ज लगाने का निर्णय ले लिया है, आईआरसीटीसी की तरफ से कहा गया कि अन्य सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से टिकट बुक कराने पर 12 रुपये और इस पर टैक्स भी लगेगा।

IRCTC इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी है और कैटरिंग, टूरिज्म और ऑनलाइन टिकटिंग ऑपरेशन हैंडल करती है, टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, आईआरसीटी का आईपीओ आने से पहले यह कदम रेवेन्यू जुटाने के तरीके के रूप में देखा जा रहा है।

अभी तक IRCTC की तरफ से इन वेबसाइट से सालाना मेंटीनेंस चार्ज लिया जाता था, जिससे ग्राहक पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता था, लेकिन अब प्रत्येक टिकट पर अलग से चार्ज लेने पर टिकट की कीमत बढ़ सकती है।

सर्विस प्रोवाइडर का कहना है कि पेमेंट गेटवे पर हमें जो शुल्क देनी पड़ती है, वह ग्राहकों से ली जाने वाली फीस से ज्यादा होती है, अगर यह बोझ ग्राहकों पर डाला गया तो टिकट बुकिंग के काम से हमें नुकसान होगा‌।

इसके अलावा आईआरसीटीसी ने अपने सिस्टम को सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए भी खोलने का फैसला किया है, अब सर्विस प्रोवाइडर पीएनआर स्टेटस और अन्य पूछताछ की सेवाएं कस्टमर फैसिलिटीज मुहैया करा सकते हैं।

सदन में राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को जादू की झप्पी 

rahul &modi
rahul &modi

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चल रहे अपने भाषण के आखिर में राहुल गांधी ने कहा, आपके लिए मैं भले ही पप्‍पू हूं, आपके दिल में मेरे लिए नफरत हो सकती है। लेकिन मैं आपसे बहुत प्‍यार करता हूं, बस इतना ही कहना था कि राहुल गांधी अपनी जगह छोड़कर प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उनसे हाथ मिलाते हुए उन्हें गले लगा लिया, राहुल गांधी और पीएम मोदी को यूं गले लगता देख जैसे पूरा सदन हंस पड़ा।

शुरुआत में पीएम मोदी समझ ही नहीं पाए कि आखिर राहुल उनके पास क्‍यों आए हैं, राहुल आए और उनसे कुछ कहा. जब तक पीएम मोदी कुछ समझ पाते, राहुल ने झुककर उन्‍हें गले लगा लिया और जाने लगे, लेकिन यह देखकर पीएम मोदी ने उन्‍हें फिर अपने पास बुलाया और उनसे हाथ मिलाया।

बता दें कि मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा चल रही है, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जय श्रीराम के नारे लगाए गए, स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने बहस बीच में रोकते हुए कहा ‘जिस पर आप लोग आरोप लगाते हैं, उसे भी बोलने का अधिकार है।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़े कारोबारियों का सहयोग करते हैं लेकिन देश की गरीबों के लिए उनके दिल में जगह नहीं है, अब पीएम मोदी ईमानदार नहीं रहे, इसलिए वह मुझसे नजर नहीं मिला पा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने कहा था कि मैं चौकीदार हूं, लेकिन दोस्‍त (अमित शाह) के बेटे की आमदनी बढ़ी तो पीएम मोदी कुछ नहीं बोले, राफेल सौदे पर भी राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पीएम मोदी गए तो सौदे का बजट बढ़ा दिया गया. जादू से यह दाम 1600 करोड़ रुपये हो गया।

राहुल गांधी ने सदन में कहा, पीएम मोदी अब ईमानदार नहीं रहे, इसलिए मुझसे नजर नहीं मिला पा रहे

rahul gandhi
rahul gandhi

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में आज सुबह  से अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा शुरू हो गई थी, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जय श्रीराम के नारे लगाए गए, अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बोला।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह बड़े कारोबारियों का सहयोग करते हैं लेकिन देश की जनता के लिए उनके दिल में जगह नहीं है, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा अब पीएम मोदी ईमानदार नहीं रहे, इसलिए वह मुझसे नजर नहीं मिला पा रहे हैं।

राफेल सौदे पर भी राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पीएम मोदी गए तो सौदे का बजट बढ़ा दिया गया,  जादू से यह दाम 1600 करोड़ रुपये हो गया, राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी निशाना साधा।

बीजेपी सांसद राकेश सिंह को बोलने का समय दिया गया तो उन्‍होंने कांग्रेस के शासन काल में हुए विभिन्‍न घोटालों को सदन में गिनाया, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश की जनता को वोटबैंक के रूप में इस्‍तेमाल किया है, राकेश सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस अविश्‍वास प्रस्‍ताव का जवाब 2019 में जनता देगी।

उन्‍होंने कहा कि यह अविश्‍वास प्रस्‍ताव देश समझ नहीं पा रहा है, उन्‍होंने कहा कि पहले की सरकारों ने महिलाओं की फिक्र की होती तो उन्‍हें चूल्‍हा फूंककरी खाना नहीं बनाना पड़ता, 18 हजार गांवों अंधेरे में डूबे थे, पीएम मोदी ने 1000 दिन से पहले वहां बिजली पहुंचाई है ‌

उन्‍होंने कहा कि आजादी के बाद से देश में एक ही परिवार के लोगों का शासन रहा है, यह शासन करीब 48 साल का रहा, उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को एक ही परिवार की सरकार के सिवाय कोई दूसरी सरकार नहीं पसंद है, बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है, उन्‍होंने कहा इस बार का अविश्‍वास प्रस्‍ताव हर बार लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव से अलग है।

वहीं जयदेव गल्‍ला ने कहा कि, पीएम मोदी से विनती है कि वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्‍य का दर्जा दें, उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड को भी डिफेंस इंडस्‍ट्री और कॉरीडोर दिया लेकिन आंध्र प्रदेश को कुछ भी नहीं दिया, उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार सरदार पटेल और छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्तियों पर करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन आंध्र प्रदेश को धन मुहैया नहीं कराया जा रहा है‌।

स्‍पीकर ने इस चर्चा को लेकर सभी राजनीतिक दलों को बोलने का समय भी आवंटित कर दिया है, इसमें बीजेपी को तीन घंटा 38 मिनट का समय मिलेगा, वहीं मुख्‍य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है, अन्‍य विपक्षी दलों अन्नाद्रमुक को 29 मिनट, तृणमूल कांग्रेस को 27 मिनट, बीजू जनता दल को 15 मिनट और तेलंगाना राष्ट्र समिति को नौ मिनट का समय दिया गया है, टीडीपी को 13 मिनट का समय दिया गया है।