30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 556

अगले सप्ताह आ सकता है UGC NET परीक्षा का परिणाम

UGC NET
UGC NET examination result

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है, ,इस महीने हुई नेट परीक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है, उम्मीदवार अपना रिजल्ट सीबीएसई यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट cbsenet.nic.in पर देख सकते हैं।

CBSE UGC NET का रिजल्ट परीक्षा के 3 महीने बाद आता है, लेकिन इस बार रिजल्ट एक महीने के भीतर ही जारी कर दिया जाएगा, UGC NET की परीक्षा 8 जुलाई को 84 विषयों के लिए देश भर के 91 शहरों में आयोजित हुई थी।

इस बार अभ्यर्थियों को 3 पेपर की जगह 2 पेपर ही देने पड़े थे, ये परीक्षा 2 हजार 82 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, नेट की अगली परीक्षा इस साल दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी, अब से नेट की परीक्षा सीबीएससी की जगह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करेगी।

यूजीसी नेट की दिसंबर में होने वाली परीक्षा ऑनलाइन होगी, उम्मीदवार 1 सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन कर पाएंगे, नेट परीक्षा 2 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच आयोजित होगी, नेट परीक्षा का रिजल्ट जनवरी 2019 के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा।

मैं आपसे ट्यूशन लूंगा – केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लोकसभा में आज अंग्रेजी के एक शब्द के उपयोग को लेकर अलग-अलग राय होने पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तृणमूल कांग्रेस के नेता प्रोफेसर सौगत रॉय से कहा कि, मैं आपसे ट्यूशन लूंगा, सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने शैक्षणिक पत्रिकाओं से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की थी।

जावड़ेकर ने कहा कि प्रीडैटरी एकैडमिक जर्नल्स के संदर्भ में कदम उठाए जा रहे हैं, रॉय ने ‘प्रीडैटरी जर्नल्स’ शब्द के उपयोग पर अपत्ति जताई और कहा कि यह अंग्रेजी भाषा का विकृत उपयोग है, इस पर मंत्री ने कहा, मैं आपसे ट्यूशन लूंगा.. मुझे इसका अर्थ बताइये।

प्रश्नकाल के दौरान सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि, ऑफिसर गैलरी में बैठे एक अधिकारी बार-बार उठकर इस ओर देख रहे हैं और कुछ नोट बना रहे हैं, खड़गे ने कहा कि अधिकारी दीर्घा में बैठकर नोट नहीं लिख सकते।

उन्होंने आरोप लगाया कि, नजर रखी जा रही है, इधर सांसदों की गिनती की जा रही है, उन्हें अनुमति कैसे मिली? कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि उनके इस विषय के उठाने के बाद अधिकारी को दीर्घा से जाते हुए भी देखा गया है‌

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी उस दीर्घा में बैठ सकते हैं, इसके अलावा टीवी पर सब कुछ आ रहा है, फिर भी वह देखेंगी, संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ये संसदीय कार्य मंत्रालय के कर्मी हैं, फिर वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रसारण टीवी पर लाइव आ रहा है, वहां सब कुछ दिखता है।

बिहार : मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में 21 बच्चियों से रेप की हुई पुष्टि, पुलिस जांच में जुटी

बालिका गृह में 21 बच्चियों से रेप
बालिका गृह में 21 बच्चियों से रेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में बालिका गृह में 21 बच्चियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है, पटना मेडिकल अस्पताल एवं कॉलेज ने बालिका गृह की बच्चियों के शोषण की पुष्टि कर दी है, एक बच्ची ने अपनी सहेली को मारकर गाड़ने का आरोप भी लगाया है, इसके बाद से ही बालिका गृह की गहन जांच शुरू हो गई है।

इस मामले को लेकर विपक्ष बिहार सरकार पर आरोप लगा रहा है, राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने बालिका गृह के मालिक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी होने का आरोप भी लगाया है।

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, जो एनजीओ बालिका गृह चलाता है उसका मालिक सीएम नीतीश कुमार का करीबी है, उसने उनके लिए चुनाव में प्रचार भी किया था।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि शेल्टर होम में 40 बच्चियों के साथ नेताओं व अधिकारियों द्वारा रेप के मामले की जानकारी बिहार सरकार के पास मार्च से ही है, कई बच्चियों का गर्भपात कराया गया, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई और मामले को ढंकने का प्रयास किया जा रहा है।

मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव ने इस मामले को लोकसभा में उठाया और सीबीआई से इसकी जांच कराने की मांग की है, बालिका गृह के अंदर खुदाई का काम शुरू हो गया है, एक बच्ची ने दावा किया था कि स्टाफ कर्मचारियों के साथ असहमति होने की वजह से उसकी सहेली को पीट-पीटकर मारकर गाड़ दिया गया था।

मुजफ्फरपुर की एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा, हमने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, हम जल्द ही उनके खिलाफ चार्जशीट दायर करेंगे। किसी भी लड़की ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें कभी हॉस्टल से बाहर ले जाया गया है, खुदाई चालू है अभी तक परिसर में कुछ नहीं मिला है।

झांसे में फंसाकर रेप करने वाला जलेबी बाबा हुआ गिरफ्तार

जलेबी बाबा हुआ गिरफ्तार
जलेबी बाबा हुआ गिरफ्तार
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में आश्रम चलाने वाले जलेबी बाबा नाम के ढोंगी बाबा को महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तरा किया गया है, पाखंडी बाबा का असली नाम अमरपुरी बताय जा रहा है‌।
दो महिलाओं ने मिलकर पाखंडी बाबा की काली करतूतों का खुलासा किया, इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगो के अनुसार, पकड़ा गया पाखंडी बाबा 14 साल पहले इलाके में ही रेहड़ी पटरी पर जलेबी की दुकान लगाता था।
इसके बाद वह अचानक महंत बन गया और तंत्र-मंत्र करने लगा, लोग अपनी समस्याएं लेकर उसके पास जाने लगे, इसी वजह से लोग उसे जलेबी बाबा कहने लगे, जब तक उसकी करतूत सामने नहीं आई थी। तब तक आश्रम में लोगों की भीड़ जमा होती थी।
बाबा ने जानबूझकर रिहाइशी इलाके में आश्रम बनाया था, जिससे उसके आश्रम में आने वालो पर उसका अच्छा प्रभाव पड़े, एक पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी बाबा एक बार रेप के आरोप में 9 महीने जेल की सजा काट चुका है। वह तंत्र-मंत्र के जरिए महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।
बाबा अमरपुरी पर 90 से अधिक महिलाओं का रेप करने और 120 अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है, बाबा पिछले 14 सालों से धर्म-कर्म की आड़ में रेप और ब्लैकमेलिंग की दुकान चला रहा था‌, बाबा का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को उसके एक मुखबिर ने अश्लील वीडियोज की एक सीडी सौंपी।

यश भारती सम्मान की राशि में योगी सरकार की छेड़छाड़

योगी सरकार
योगी सरकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी की योगी सरकार ने यश भारती सम्मान पाने वालों को बड़ा झटका दे दिया है, इस सम्मान के तहत पहले हर महीने 50 हजार की पेंशन दी जाती थी, लेकिन अब इसे घटाकर आधा कर दिया गया है, इसमें से उन लोगों के नामों को हटा दिया जाएगा, जो सरकारी नौकरी वाले हैं या टैक्स अदा करते हैं।

इस नियम के कारण इस सम्मान को पा चुके कई बड़े नाम इसमें से कट सकते हैं, योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में यश भारती व पद्म सम्मान पाने वालों को पेंशन देने के लिए बनी नियमावली में संशोधन किया है, पेंशन की राशि 50 हजार से घटाकर 25 हजार रुपये प्रति माह कर दी है।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले यश भारती पेंशन को बंद करने का निर्णय लिया था, लेकिन भाजपा के अंदर से बढ़ते दबाव के बाद योगी सरकार ने पेंशन नियमावली में संशोधन करते हुए यश भारती सम्मान पेंशन की राशि आधी घटाकर इसे चालू रखने का फैसला लिया है।

इस सम्मान को क्रिकेटर सुरेश रैना, आर पी सिंह, फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यप और नसीरुद्दीन शाह जैसे लोगों को दिया जा चुका है, लेकिन अब नए नियमों के मुताबिक उनके नाम हटाए जा सकते हैं, अब सरकार ने यश भारती सम्मान को जारी रखने, लेकिन अखिलेश सरकार में जारी की गई मासिक पेंशन नियमावली-2015 में संधोशन करते हुए मासिक पेंशन नियमावली-2018 जारी कर दी है।

प्रमुख सचिव (संस्कृति) जितेंद्र कुमार की ओर से जारी नियावली के मुताबिक, यश भारती एवं पद्म पुरस्कारों से सम्मानित ऐसे लोग पेंशन पात्र नहीं होंगे, जो सरकारी पेंशन पा रहे हों, सरकारी सेवा में कार्यरत हों या आयकर दाता हों, यही नहीं, आवेदकों की जन्मभूमि और कर्मभूमि उत्तर प्रदेश ही होनी चाहिए, ऐसे पात्र लोगों को जीवन भर प्रतिमाह 25 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी‌

अभी नहीं मिलेगा 100 रुपए का नया नोट, मिलने में लगेगा वक्त

नये 100 के नोट
नये 100 के नोट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 100 रुपए के नए नोट की पहली तस्वीर तो सबके सामने तो ला दी है, लेकिन मार्केट में इस नोट को आने में 1 साल का वक्त लगेगा, दरअसल, एटीएम को 100 रुपए के नए नोट लायक बनाने में कंपनियों को देश के 2.4 लाख मशीनों को रिकैलिब्रेट करना होगा।

नए नोट का आकार मौजूदा 100 रुपए के नोट से अलग होगा और इसके लिए एटीएम को रिकैलिब्रेट किए जाएंगे, एटीएम ऑपरेशन इंडस्ट्री के अनुसार, नए नोट पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे, इसलिए इस नोट को बाजार में आने में वक्त लगेगा‌।

हाल ही में 200 रुपए का नोट जारी किया गया था और इसके लिए भी एटीएम को रिकैलिब्रेट करना पड़ा था,  इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है 200 रुपए के नोट के लिए सभी एटीएम को रिकैलिब्रेट करने का काम खत्म भी नहीं हुआ है कि नया नोट आ गया है।

एटीएम सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी एफएसएस के डायरेक्‍टर, सीएटीएमआई एंड प्रेसीडेंट वी बालासुब्रमणियम के अनुसार, किसी नोट के साइज में बदलाव होने से एटीएम को उस नोट के साइज के हिसाब से रिकैलिब्रेट करना पड़ता है।

बैंक अधिकारियों के मुताबिक, 100 रुपए के नए नोट के हिसाब से 2.4 लाख एटीएम को रिकैलिब्रेट करने में 12 माह का समय लगेगा और कम से कम 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी, अभी 200 रुपए के नए नोट के हिसाब से सभी एटीएम रिकैलिब्रेट करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, इसके बाद 100 रुपए के नए नोट के हिसाब से उन्हें रिकैलिब्रेट करना होगा।

अर्थव्यवस्था के मामले में 2030 तक भारत अमेरिका को पीछे छोड़ देगा

अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत सहित एशिया की 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का सम्मिलित वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 10 से 12 साल में अमेरिका से अधिक हो जाएगा, डीबीएस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इन एशियाई अर्थव्यवस्थाओं का जीडीपी तेज वृद्धि के साथ 2030 तक 28,000 अरब डॉलर हो जाएगी, जो अमेरिका से अधिक होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, ये दस अर्थव्यवस्थाएं 2030 तक तेजी से बढ़ेंगी और इनका सम्मिलित वास्तविक जीडीपी (2010 के डॉलर मूल्य) पर 28,350 अरब डॉलर के बराबर होगा, वहीं इस दौरान अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद बढ़ कर 22,330 अरब डॉलर रहेगा।

डीबीएस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 2030 तक एशिया की दस प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका को पीछे छोड़ देंगी, इससे पहले इसी महीने आई वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, उसने इस मामले में फ्रांस को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है।

आपको बता दें कि भारत की आबादी इस समय 1.34 अरब यानी 134 करोड़ है और यह दुनिया का सबसे आबादी वाला मुल्क बनने की दिशा में अग्रसर है, उधर, फ्रांस की आबादी 6.7 करोड़ है. वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांस की प्रति व्यक्ति जीडीपी भारत से 20 गुना ज्यादा है।

वर्ल्ड बैंक ग्लोबल इकोनॉमिक्स प्रॉस्पेक्टस रिपोर्ट के अनुसार, नोटबंदी और जीएसटी के बाद आई मंदी से भारत की अर्थव्यवस्था उबर रही है, नोटबंदी और जीएसटी के कारण दिखे ठहराव के बाद पिछले साल मैन्युफैक्चरिंग और उपभोक्ता खर्च भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के प्रमुख कारक रहे हैं।

1968 के विमान हादसे में मृत सैनिक का शव हिमाचल में 50 साल बाद मिला

विमान हादसे में
विमान हादसे में
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
7 फरवरी 1968 को चंडीगढ़ से लेह जा रहा इंडियन एयरफोर्स का विमान रोहतांग दर्रे के पास क्रैश हो गया था, इसमें 102 लोग सवार थे, उस हादसे में मारे गए एक व्यक्ति का शव हाल ही में मिला, हादसे के बाद 50 साल से शवों की खोज की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ छह शव मिल सके हैं।
50 साल पहले हादसे के दिन मौसम खराब होने पर पायलट ने लौटने का फैसला किया, थोड़ी देर बाद कंट्रोल रूम से विमान का संपर्क टूट गया और वह क्रैश हो गया, पर्वतारोही और सेना के जवान लगातार इनकी तलाश में जुटे रहे।
बताया गया था, कि जब आखिरी बार रेडियो से विमान का संपर्क हुआ तब विमान रोहतांग दर्रे के ऊपर उड़ रहा था उसके बाद से विमान से सपंर्क नहीं हो पाया था‌।
पर्वतारोहियों के एक दल के लीडर राजीव रावत ने बताया कि 1 जुलाई को उनकी टीम को चंद्रभागा-13 की चोटी के पास एक शव मिला, यह शव एक सिपाही का है, शव के पास ही विमान का कुछ मलबा भी मिला है, रावत की टीम ने 16 जुलाई को विमान के मलबे और शव के फोटो भारतीय सेना को भेजे।
इसके बाद सेना ने फिर सर्च अभियान शुरू कर दिया,  2003 में मनाली स्थित पर्वतारोही इंस्टिट्यूट की टीम को पहली डेडबॉडी मिली, जो सिपाही बेली राम की थी, अगस्त 2007 में भारतीय सेना ने एक और ऑपरेशन शुरू किया, इस दौरान ढाका ग्लेशियर के पास 3 शव बरामद हुए।

सुरक्षाबलों ने आज तीन आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस जवान की अगवा कर हत्या करने के महज एक दिन बाद ही सुरक्षाबलों ने बदला लेते हुए कुलगाम से खुदवाणी में सुरक्षाबलों ने कुलगाम एनकाउंटर के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया और एनकाउंटर स्थल से तीन हथियार भी बरामद किये हैं, शनिवार को पुलिस जवान सलीम की हत्या में ये आतंकी शामिल थे, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह से ही एनकाउंटर जारी है।

सूत्रों के अनुसार, पता चला है  कि, यही आतंकियों का ग्रूप है, जिसने पुलिसकर्मी मोहम्मद सलीम को मारा था, एनकाउंटर उस जगह से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जहां कॉन्सटेबल सलीम को अगवा कर मार दिया गया था।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एस. पी. वैद ने ट्वीट कर कहा कि, एनकाउंटर स्थल से तीन आंतकवादियों के शव बरामद किये गये हैं, साथ ही तीन हिथियार भी मिले हैं, इससे पहले वैद ने अपने ट्विटर पेज पर बताया था, जिस आतंकवादी समूह ने कुलगाम में हमारे सहयोगी मोहम्मद सलीम की निर्मम हत्या की थी, उसे खुद्वानी कुलगाम में घेर लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

आज चेन्नई में 4 मंजिला इमारत ढही, एक व्यक्ति की हुई मौत और 23 लोग हुए घायल

चेन्नई के कंदनचावड़ी
चेन्नई के कंदनचावड़ी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चेन्नई के कंदनचावड़ी में एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना हुई है, इस इमारत के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं,  घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है।

डिजास्टर मैनेजमेंट कमिश्नर राजेंद्र रातनू ने बताया कि, इस चार मंजिला इमारत के ढहने से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है, इसकी चपेट में आए 23 लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है,  इसके लिए एसडीआरएफ के 30 जवान, एनडीआरएफ की दो यूनिट और आठ एंबुलेंस को तैनात किया गया है।

चेन्नई जिला कलेक्टर समेत 10 अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से राज्य आपदा प्रबंधन टीम को हालत की निगरानी करने को कहा गया है, अभी मलबे को हटाने और लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

यह राहत एवं बचाव कार्य तब तक चलेगा, जब तक कि यह सुनिश्चित नहीं हो जाता है कि मलबे से सभी को निकाल लिया गया है, अभी तक इमारत के ढहने का कारण पता नहीं चल सका, जिसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी‌।

इससे पहले 17 जुलाई की रात ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में दो इमारतें ढह गई थीं, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी, इसके बाद प्रशासन ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।