30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 558

पंजाबी पॉप गायक अमनदीप सिंह लांबा पर रेप का आरोप 

अमनदीप सिंह लांबा
अमनदीप सिंह लांबा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पंजाबी पॉप गायक अमनदीप सिंह लांबा पर दिल्ली की एक लड़की ने उन पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी लड़की ने आरोप लगाया है कि अमन दीप ने अपनी एल्बम में रोल देने का वादा करते हुए शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने लड़की की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, सिंगर अमन दीप से लड़की की मुलाकात एक पांच सितारा होटल में इवेंट के दौरान हुई थी। वहां चंद मिनटों की बातचीत में अमन दीप ने लड़की को अपनी पंजाबी एल्बम में ब्रेक देने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गए। अमनदीप ने लड़की से कई बार मुलाकात की थी। इस दौरान शादी का झांसा देकर उसने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किए। खुद का भंडा फूटते ही अमन दीप ने लड़की का नंबर अपने फोन पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद भी लड़की ने उससे मिलने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।

बाद में लड़की ने दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में अमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। वहीं परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद अमनदीप पीड़ित लड़की को उसका करियर खत्म करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल, पुलिस अब जल्द ही पंजाबी गायक अमनदीप सिंह से पूछताछ करेगी।

भायखला जेल में 70  महिलाकैदी फूड पॉइजनिंग से बीमार 

70 महिलाकैदी
70 महिलाकैदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भायखला जेल में 70 महिलाकैदी को फूड पॉइजनिंग से हुई बीमार जिसके बाद उन्हें मुंबई के जेजे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जेल अधिकारी राजवर्धन सिन्हा ने बताया कि अब तक 70 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अभी इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह के नाश्ते के बाद कुछ महिलाओ को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। जेल अधिकारियो की माने तो सुबह सात बजे नाश्ते में सभी औरतो को शीरा और चाय दिया गया था। धीरे-धीरे यह तादाद बढ़ने लगी और कुछ की हालत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने सभी को जेजे हास्पिटल ले जाने का फैसला लिया।

जे.जे हॉस्पिटल के मुताबिक, कि सभी महिलाकैदियों को हॉस्पिटल के यूनिट 5 वार्ड में रेजिडेंट डॉक्टर की देखरेख में रखा गया है। वार्ड के बाहर भारी संख्या में पुलिस भी तैनात किए गए हैं। फिलहाल आम मरीजों को इसमें एंट्री नहीं दी जा रही है। हालांकि, हॉस्पिटल की ओर से अभी यह नहीं बताया गया है कि बीमार मरीजों में इंद्राणी मुखर्जी का नाम शामिल है या नहीं। हॉस्पिटल के मुताबिक, बीमार मरीजों की संख्या बढ़ भी सकती है।

व्हाट्सटेप यूजर्स अब नहीं कर सकेंगे 5 बार से ज्यादा यह काम

WhatsApp चलाना
WhatsApp चलाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

Whatsapp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा फीचर लाने जा रहा है, कंपनी ने कहा है कि भारत में गलत जानकारी, फेक न्यूज को रोकने के लिए वह फॉरवर्ड मैसेज करने की लिमिट पांच यूजर्स तक करने जा रही है।
कंपनी ने आज सुबह ई-मेल के जरिए से जानकारी दी है कि भारत में किसी भी अन्य देश के मुकाबले मैसेज, फोटोज और वीडियोज को ज्यादा फॉर्वर्ड किया जाता है, ऐसे में यहां फॉर्वड मैसेज को लेकर एक नया फीचर लॉन्च करने जा  रहे हैं।
इस फीचर के बाद यूजर्स भारत में सिर्फ पांच लोगों को ही वीडियो, फोटोज शेयर कर सकेंगे, कंपनी ने आगे कहा कि जैसे ही पांच बार वीडियो और फोटोज शेयर किए जाएंगे, उसके बाद हम फॉर्वड ऑप्शन को हटा देंगे।
व्हाट्सएप का फॉरवर्ड फीचर 11 जुलाई को लॉन्च किया गया था, इस फीचर के बाद जो भी यूजर कोई मैसेज को फॉरवर्ड करता था, तो उसके ऊपर फॉरवर्ड लेबल आ जाता था। इससे यूजर को आसानी आसानी से पहचान सकता है कि कौन सा मैसेज फॉरवर्ड है या नहीं।
पहले बयान में व्हाट्सएप ने कहा था कि वह फेक न्यूज को फैलने के लिए रोकने के लिए वह अकादमिक विशेषज्ञों और कानून प्रवर्तन एजेंटों की सलाह ले रहा है, बता दें कि व्हाट्सटेप के देशभर में 230 मिलयन यूजर्स

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गहमागहमी बनी हुई है

गहमागहमी
गहमागहमी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

संसद में आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है, मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच आर-पार की लड़ाई है, संख्या बल में भारी सरकार ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाकर विपक्ष की मुहिम को ध्वस्त करने की कोशिश में है।

संसद की यह लड़ाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों यहां के आंकड़ों और मुद्दों को लेकर मिशन-2019 पर निकलेंगे, संसद में बीजेपी की ओर से राजनाथ सिंह, राकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह मस्त और अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में बहस कर रहे हैं।

एक तरफ जहां संसद में इसका परिणाम हर किसी को पहले से मालूम हैं, ऐसे में कोई भी इसे आखिर तक इसलिए नहीं देखेगा कि इसका नतीजा क्या निकलता है बल्कि इसलिए देखेगा कि क्या हो रहा है।

इस ड्रामा में, तीन मुख्य किरदार है, जिनमें से दो मौजूद रहेंगे जबकि एक है, तरफ जहां इन तीनों के एक्शन से उसका स्वरूप तय होगा तो वहीं कुछ अन्य लोगों की भी मंच पर मौजूदगी रहेगी।

अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में कार्यवाही शुरू हो चुकी है, इस पर सात घंटे बहस चलेगी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि #NoConfidenceMotion पर मतदान शाम छह बजे होगा, और बीजेडी ने सदन से वॉकआउट कर लिया है।

जानिए, कैसी है श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की फिल्म धड़क

film review dhadak
स्टार कास्ट: जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, आशुतोष राणा
डायरेक्टर: शशांक खेतान
रेटिंग: 2.5 *
नागराज मंजुले के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैराट’ 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मराठी भाषा में थी और जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को मराठी फिल्म इंडस्ट्री का टर्निंग पॉइंट भी कहा जाता है। अब करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म ‘धड़क’ दर्शकों के सामने रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ ही घंटों बाद देशभर के सिनेमाघरों में ‘धड़क’ का पहला शो चालू हो जाएगा। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता हैं। तो चलिए जानते हैं कि दर्शकों के दिलों को धड़काने में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ कितनी कामयाब हो पायी है ?
कहानी- 
फिल्म की कहानी उदयपुर से शुरू होती है, जहां के रहने वाले रतन सिंह (आशुतोष राणा) बहुत ही दबंग इंसान हैं और उनकी बेटी पार्थवी सिंह (जान्हवी कपूर) हैं। उदयपुर में ही एक रेस्टोरेंट चलाने वाले परिवार का लड़का मधुकर बागला (ईशान खट्टर) है, जो टूरिस्ट गाइड का भी काम करता है। मधुकर और पार्थवी की आंखे मिलती हैं और प्यार हो जाता है। लेकिन जैसे ही इस बारे में घरवालों को भनक लगती है, वो मधुकर की पिटाई करने लगते हैं। प्यार को बचाने के लिए पार्थवी हर हथकंडे अपनाती है और फिर दोनों भाग जाते हैं। अपनी खास ज़िंदगी छोड़कर इस आम ज़िंदगी को चुनने वाली पार्थवी क्या मधुकर के साथ प्यार निभा पाती है? फिल्म में बहुत से ट्विस्ट और टर्न हैं।
एक्टिंग-
ये फिल्म एक्टिंग के मामले में ठीक ठाक है। जाह्नवी को इस फिल्म में ऐसा किरदार मिला है कि अपने सारे शेड्स दिखा सकती थीं। नैना चार करने से लेकर प्यार, तकरार, बागीपन तक… हर रंग दिखाने का मौका था। जाह्नवी के पास लेकिन वो कहीं भी उसे अपनी एक्टिंग में उतार नहीं पाई हैं। जाह्नवी कपूर को अपनी भाषा में राजस्थानी टच में बिल्कुल भी फिट नहीं बैठती हैं। डायलॉग बोलते समय उनका एक्सेंट भी फेक लगता है। जाह्नवी कॉन्फिडेंट नहीं दिखतीं। ईशान खट्टर अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है। आशुतोष राणा और फिल्म में ईशान खट्टर के दोस्त के रुप में कलाकारों ने बढ़िया काम किया है। इसके अलावा फिल्म में बंगाली किरदार में जिन एक्टर्स को रखा गया है वो अपनी तरफ ध्यान जरुर खींचते हैं।
डायरेक्शन-
फिल्म का डायरेक्शन काफी कमाल का है और जिस तरह से शशांक खेतान ने उदयपुर और कोलकाता को कैमरे में कैद किया है उसकी प्रशंसा लाजमी है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर कहानी के साथ साथ चलता है। बात करे स्क्रीन प्ले या फिर डायरेक्शन की तो इस मामले में शशांक निराश नहीं करते हैं।
म्यूजिक-
‘धड़क’ को म्यूजिक दिया है अतुल और अजय ने। सैराट में भी इन्हीं दोनों का म्यूजिक था, जो हिट हुआ था। मराठी गाने के बोल भी अजय और अतुल ने ही लिखे थे, लेकिन हिंदी में इसके बोल अम‍िताभ भट्टाचार्य ने ल‍िखे हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक जबरदस्त है, लेकिन जिन लोगों ने याड लागला और झिंगाट को मराठी में सुना है, शायद फिल्मांकन के दौरान उन्हें यह हिंदी में पसंद ना आए।
क्यों देखें-

फिल्म की कहानी का आगाज मराठी फिल्म सैराट के जैसे ही है, लेकिन अंजाम अलग है। फिल्म में शशांक खेतान का फ्लेवर है। क्लाइमैक्स में थोड़ा बदलाव किया गया है, जो शानदार है। बाकि अगर आप ईशान खट्टर और जान्हवी के फैन है तो फिल्म देखने जा सकते है।

भारत : 8 साल की उम्र से ही ओलंपिक के लिए तैयार होंगे खिलाड़ी

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सरकारी स्कूलों और राज्यों की भागीदारी से स्कूल स्तर पर 8 साल के बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान करेगी और इस तरह 2024 और 2028 के ओलंपिक के लिए देश में खिलाड़ी तैयार हों जायेगें, यह जानकारी केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी।

राठौड़ ने लोकसभा में अनुराग ठाकुर के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार ने खेलो इंडिया के तहत एक योजना शुरू की है,ज्ञजिसमें स्कूलों में आठ साल से 12 साल के बच्चों की फिटनेस मैपिंग की जाएगी,क्षइसमें राज्यों और स्कूलों की भागीदारी से काम होगा।

मंत्री ने कहा कि इस तरह से आठ साल की उम्र से ही बच्चों में विभिन्न खेलों की प्रतिभाओं की पहचान की जा सकेगी और इनमें से 1000 टैलेंटेड बच्चों को 8 साल तक पांच लाख रुपए प्रतिवर्ष सरकार की ओर से खेल के प्रशिक्षण आदि के लिए दिए जाएंगे, राठौड़ ने कहा कि इससे 16 साल की उम्र तक देश को अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे।

सरकार देश में ऊंचाई वाले ठंडे स्थानों पर ट्रेनिंग सेंटर बनाने पर विचार कर रही है, इस लिहाज से खेलो इंडिया के तहत 380 करोड़ रुपए की 70 परियोजनाओं को मंजूरी मिल गयी है।

उन्होंने कुछ दिन पहले भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) (जिसे अब स्पोर्ट्स इंडिया नाम दिया गया है) के संचालक मंडल की बैठक में हुए फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने भारतीय कोचों की सैलरी की लिमिट को दोगुना कर दिया है‌।

गीतकार और कवि गोपालदास नीरज का लम्बी बीमारी के बाद हुआ निधन

कवि गोपालदास नीरज
कवि गोपालदास नीरज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गीतकार और कवि गोपालदास नीरज का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया, नीरज 93 साल के थे, पिछले दिनों उन्हें आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

तबियत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें गुरुवार को आगरा से दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया था। जहां आज शाम करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, नीरज के निधन ने हिंदी साहित्य और फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

नीरज को उनके गीतों के लिए भारत सरकार ने ‘पद्मश्री’ और ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी अनेक गीत लिखे और उनके लिखे गीत आज भी गुनगुनाए जाते हैं, गोपाल दास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1924 यूपी के इटावा जिले के पुरावली गांव में हुआ था।

‘कारवां गुजर गया गुबार देखते रहे’ जैसे मशहूर गीत लिखने वाले नीरज को तीन बार  ‘फिल्म फेयर’ पुरस्कार भी मिली थी, ‘पहचान’ फिल्म के गीत ‘बस यही अपराध मैं हर बार करता हूं’ और ‘मेरा नाम जोकर’ के ‘ए भाई! ज़रा देख के चलो’ ने नीरज को कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचाया था।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर तीमेनार की पहाड़ी पर गुरुवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों की मुटभेड़ में पुलिस ने 8 नक्सलियो को मार गिराया। मरने वाले में 3 महिलाये भी थी। वही पुलिस ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए है। इस दौरान नक्सलियों पास से हथियार और विस्फोटक भी मिले हैं। एसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक तिमेनार की पहाड़ियों के पीछे गुरुवार की तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। दंतेवाड़ा में DRG, STF और CRPF की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जवान नक्सलियों को घेरने में कामयाब रहे। मुठभेड़ गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई. दंतेवाड़ा के एएसपी (नक्सल) जी.एन. बघेल ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दन्तेवाड़ा-बीजापुर के सीमावर्ती इलाके के जंगलों में नक्सली से मुठभेड़ भी हुई।

मारे गए नक्सलियों के पास से 2 इंसास राइफल, 2 थ्री नॉट थ्री राइफल, 12 बोर की बंदूक, भरमार बंदूक़, गोला बारूद और दैनिक उपयोग का समान बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली पर लाखो का इनाम रखा गया था।

एडिशनल एसपी बघेल के मुताबिक, सुबह के वक़्त जवान तीमेनार के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले थे। उसी दौरान नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने भी फायर खोल दिए। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को ढेर करने का दावा किया गया है। इस एनकाउंटर को पुलिस, DRG और STF ने यह कार्रवाई मिलकर अंजाम दी। अब सुरक्षाबल मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

आ गयी है नये 100 के नोट की झलक सामने,  पुरानी नोट से साइज होगा छोटा

नये 100 के नोट
नये 100 के नोट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जल्द ही 100 रुपये का नया नोट जारी होगा, जो पूरी तरह देसी कागज और स्याही के इस्तेमाल से बनाया गया है, आरबीआई के आधिकारिक बयान में बताया गया कि जल्द ही 100 रुपये का नया नोट बाजार में आ जाएगा, इसका मुद्रण शुरू कर दिया गया है।

महात्मा गांधी सीरीज के इन नए नोटों पर मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे, इसके मुद्रण में इस्तेमाल होने वाली स्याही भारतीय है और सभी सुरक्षा फीचर भी पूरी तरह स्वदेशी हैं।

इस नोट में एक ऐताहासिक स्थल का चित्र देखने मिल रहा है, यह चित्र गुजरात राज्य के पाटन जले में स्थित रानी की बावड़ी का है, भारत की इस ऐतिहासिक विरासत को यूनस्को ने 22 जून 2014 को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया है, इसे भारत में मौजूद सभी बावड़ियों की रानी से नवाजा गया है।

यह नोट पुराने 100 के नोट से छोटा और 10 के नोट से मामूली बड़ा होगा, इसका आकार 66 मिलीमीटर×142 मिलीमीटर है, इसके एक गड्डी का वजन करीब 83 ग्राम होगा।

नए नोट में इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा फीचर में सबसे खास आगे की ओर अंकित गांधी जी का चित्र होगा, इस फीचर को गुप्त रखा जाएगा लेकिन यह नोट के रंग से कंट्रास्ट में होगा, नोट का रंग हल्का जामुनी होगा।

केंद्रीय बैंक से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यही सबसे बड़ा सुरक्षा फीचर है, इसके अलावा करीब दो दर्जन सूक्ष्म सुरक्षा फीचर भी बढ़ाए गए हैं, जो पुराने नोट में नहीं हैं।

रिजर्व बैंक ने कहा है नए नोट के चलन में आने के बावजूद पुराने 100 रुपये के नोट भी चलते रहेंगे, जब नए डिजाइन में नोट जारी किए जाते हैं तो उसकी छपाई और आम लोगों तक आपूर्ति धीरे-धीरे होती है, इसके प्रसार में भी समय लगेगा, इसलिए पुराने नोट पहले की ही तरह वैध रहेंगे।

इस पार्टी के सांसद अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ करेंगे वोट

सांसद
सांसद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने आज संकेत दिया कि उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक, नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन जहां तक है नहीं देगी, उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव तेलुगु देशम पार्टी द्वारा आंध्र प्रदेश के हित से जुड़े मुद्दे को लेकर लाया गया है‌।

पलानीसामी ने कहा कि जब अन्नाद्रमुक के सांसदों ने कावेरी प्रबंधन बोर्ड और कावेरी जल नियमन समिति के गठन को लेकर लगभग तीन हफ्ते तक लोकसभा की कार्यवाही नहीं चलने दी थी, उस समय किसी पार्टी ने तमिलनाडु का समर्थन नहीं किया था।

पलानीसामी ने कहा, आपको यह समझना होगा, वे (तेदेपा) आंध्र प्रदेश की समस्या को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाए, जब तमिलनाडु से अन्नाद्रमुक सांसदों ने संसद नहीं चलने दी थी (पिछले सत्र के दौरान) तो किसने आवाज (समर्थन में) उठाई थी, उन्होंने कहा कौन सा राज्य सामने आया था, कोई राज्य नहीं।

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिव सेना सरकार के समर्थन में वोट करने का मन बना रही है, शिव सेना के अधिकांश सांसद ऐसा चाहते हैं और अब बताया जा रहा है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे सांसदों की राय के साथ ही जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के सांसदों का कहना है कि चूंकि अविश्वास प्रस्ताव टीडीपी द्वारा लाया जा रहा है, इसलिए पार्टी को उस प्रस्ताव पर बहुत अधिक महत्व नहीं देना चाहिए, सूत्रों ने कहा, सांसदों का मानना है कि टीडीपी के प्रस्ताव को महत्त्व नहीं देना चाहिए, इस बारे में शिवसेना सांसदों ने उद्धव ठाकरे से बात है‌।

माना जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव की बहस के दौरान शिव सेना सरकार की आलोचना करने में पीछे नहीं रहेगी, लेकिन वो विपक्षी दलों के साथ जाकर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट नहीं करेगी, शिवसेना पहले भी केंद्र की मोदी सरकार और महाराष्ट्र में राज्य सरकार की आलोचना करती रही है, हालांकि दोनों ही जगह पार्टी सरकार में साझेदार है, केंद्र में बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या बल है।