सौम्या केसरवानी | navpravah.com
BJP के डर से विपक्ष नहीं घोषित कर रहा PM कैंडिडेट का नाम -शरद यादव
Indian Idol के मंच पर सलमान खान का गरबा देख सब हो गए हैरान, मचा धमाल
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com
जहाँ सलमान खान मौजूद होते हैं, वहां मस्ती धमाल होता ही है। सलमान खान जब भी डांस करते हैं, सबको मदहोश कर देते हैं। उनके कई हुक स्टेप्स काफी फेमस हैं। लेकिन क्या आपने कभी सल्लू मियाँ को गरबा करते हुए देखा है ? नहीं न…

दरअसल सलमान खान के बहनोई , अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा और वरीना हुसैन इन दिनों अपनी पहली फिल्म ‘लवयात्री’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि लवयात्री फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी है और जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, तब से सभी आयुष और वरीना की जबरदस्त केमेस्ट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ये फिल्म 5 अक्टूबर (2018) को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले वरीना और आयुष जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा निर्मित इस फिल्म में कई ऐसे धमाकेदार गाने हैं, जिसकी धुन पर किसी के भी पैर थिरकने पर मजबूर हो जाएं।

मंगलवार शाम इंडियन आइडल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। स्टेज पर सलमान गरबा वाले गेटअप में दिखाई दिए और शो के जज के साथ फिल्म ‘लवयात्री’ के गाने पर स्टेज पर जमकर थिरकते नजर आए। सलमान यहां फिल्म के स्टार्स के साथ पहुंचे थे।
इस दौरान सभी ने मिलकर खूब धमाल मचाया और फिल्म के गानों पर सभी ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए। इतना ही नहीं, इनके साथ विशाल ददलानी और होस्ट मनीष पॉल भी डांस करने पर मजबूर हो गए।

गौरतलब है कि इस फ़िल्म का नाम पहले ‘लवरात्रि’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया गया। दरअसल, ‘लवरात्रि’ शीर्षक को लेकर कुछ लोगों ने एतराज़ जताया था। फ़िल्म की कहानी में नवरात्र का त्यौहार अहम रोल अदा करता है। मुख्य पात्रों की पहली मुलाक़ात इसी त्यौहार के दौरान डांडिया खेलते हुए होती है और यहीं से मोहब्बत का सफ़र शुरू होता है। 5 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही ‘लवयात्री’ का बैकग्राउंड गुजरात में सेट है।
आपको सलमान खान गरबा डांस कैसा लगा कमेंट कर हमें बताएं ?

इलाहाबाद : एनसीसी कैंप में फूड प्वॉयजनिंग, बच्चे हुए बीमार
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com



मशहूर मॉडल पद्म लक्ष्मी ने खोला अपनी जिंदगी का एक गंदा राज
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com







शुरू हुई “सुई धागा” की एडवांस बुकिंग, वरुण धवन-अनुष्का शर्मा पहले दिन हो जाएंगे मालामाल
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com




बिगबॉस के घर में ऐसा क्या हुआ की रोने लगी दीपिका कक्कड़
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

दरअसल, टॉरचर टास्क से पहले बिग बॉस के घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार के सदस्यों की तरफ से कुछ गिफ्ट्स भेजने की अनुमति दी गई। इस दौरान दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने उनके लिए कुछ गिफ्ट्स भेजे जिन्हे देखकर दीपिका अपने फीलिंग्स को कंट्रोल नहीं कर पाई और रो पड़ी। दरअसल, शोएब ने गिफ्ट्स में दोनों के प्री-वेडिंग की तस्वीरें भेजी। इसके अलावा दीपिका के पेट डॉग की भी फोटो भेजी।

दीपिका इन गिफ्ट्स को पाकर शोएब को थैंक्यू कहती हैं और तस्वीरों को देखकर रोने लगती हैं। जिसके बाद करणवीर और बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें चुप कराते हैं। घरवाले भी दीपिका के गिफ्ट्स देखकर शोएब की तारीफ करते है।

फिर दीपिका कहती है – 10 दिन हो गए मुझे मेरे पति को देखने दो। थैंक्यू बिगबॉस आज मुझे सुकून की नींद आएगी। अब मुझसे कुछ भी करवा लो चाहे मुझे जेल भी भेज दो। इसके बाद दीपिका और कृति खुश होकर नाचने लगते है।

दरअसल, पिछले एपिसोड में दीपिका ने शोएब की पीले रंग की एक टीशर्ट पहनी थी। दीपिका की इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को देखकर ये तो साफ है कि दीपिका अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं।

दशहरा से रिलीज़ हुआ नील नितिन मुकेश का पोस्टर, बदमाशों का करेंगे एनकाउंटर
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

इलाहाबाद में मौसम बदलने से सरकारी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
पंजाब से लेकर हिमाचल समेत पूरे उत्तर भारत में अगले 24 घंटों तक हाई अलर्ट
ज्योति विश्वकर्मा | navpravah.com
पंजाब, हिमाचल समेत उत्तर भारत में बारिश का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर समेत कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।
लगातार बारिश से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में सोमवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के मद्देनजर पंजाब में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिलासपुर से मंडी को जोड़ने वाले हाइवे पर भी एक जगह ज़मीन धंस गई है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते हिमाचल के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। वहीं भारी बारिश से मंडी में ब्यास नदी उफान पर है। इसी बीच लाहौल स्पीति में भारी बर्फ़बारी के बीच आईआईटी रूड़की के 35 छात्रों समेत 45 लोग फंस गए थे हालांकि सभी को बचा लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद 300 से ज्यादा रास्तों को बंद कर दिया गया है। टूरिस्ट प्लेस शिमला में भी कई रास्ते प्रभावित हुए हैं। कुल्लू में कल एयरफोर्स ने 19 लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई है। भारी-बारिश से जम्मू के भी कई इलाके बुरी तरह प्रभावि हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। डोडा में मकान ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं यूपी के मुजफ्फरनगर में बेमौसम बारिश से शहर में कई जगहों पर पानी भर गया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
शुरू हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी की शूटिंग, भव्य सेट बनकर रेडी
यह बात तो सभी जानते ही है की अजय देवगन बॉलीवुड के ऐसे सिंघम है जिनके पास फिल्मों की कोई भी कमी नहीं रहती है। उनके पास इस वक़्त कई फिल्मे है जैसे की तानाजी – द अनसंग वारियर, टोटल धमाल, दे दे प्यार दे, सैय्यद अब्दुल रहीम बायोपिक और कई सारे।

















