सावन की विदाई पर गूंजी कजरी, भजनों से सजा ‘सावन फिर आना’

ब्यूरो | नवप्रवाह डॉट कॉम 

मुंबई | सावन के समापन के अवसर पर सद्भाव सहयोग संस्था के तत्वावधान में ‘सावन फिर आना’ नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति और लोकगीत परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली। कजरी, सावनी लोकगीत और भजनों की स्वर-लहरियों ने पूरे वातावरण को उत्तर प्रदेश की मिट्टी की खुशबू से सराबोर कर दिया।

‘सावन फिर आना’ के माध्यम से मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय समाज को अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया। लोकगायक सुरेश शुक्ल और लोकगायिका अंकिता दुबे ने अपने सुमधुर लोकगीतों और कजरी की प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल संगीतमय हो उठा। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। यह सावन महोत्सव सुरभि बैंक्वेट हाल मीरा रोड में आयोजित किया गया जिसका संयोजन सुरेन्द्र मिश्र ने किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने इस सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्र का विशेष सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में मीरा भाईंदर महानगरपालिका में परिवहन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्र, नगरसेवक नवीन सिंह, नगरसेवक मनोज दुबे, शहर भाजपा महासचिव बृजेश तिवारी, भाजपा प्रवक्ता भरत मिश्र एवं शैलेश पांडेय के अलावा उद्योगपति बलवंत सिंह, रमाकांत सिंह, शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष संदीप तिवारी, भाजपा नेता राजू मिश्रा, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, पत्रकार राजेश उपाध्याय, शिवकृष्ण पांडेय तथा समाज के अन्य विशिष्ट महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति ने और भव्यता प्रदान की।

अतिथियों ने उत्तर भारतीय लोककला, लोकगीत और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सद्भाव सहयोग संस्था के अध्यक्ष एड. जी.सी.तिवारी, कार्याध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, प्रमोद दुबे, उपाध्यक्ष अशोक यादव, सचिव राकेश यादव, प्रमोद शुक्ला, रमेश उपाध्याय, कमलेश गुप्ता, रत्नेश मिश्रा, दीपक कनौजिया, विनोद तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता, लालचंद यादव, मोहन मिश्रा आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.