ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com




ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com




एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मुम्बई के बांद्रा पश्चिम में भारती प्रसार-परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में मुंबई के शिक्षक डॉ. जीतेन्द्र पाण्डेय को ‘भारती युवा साहित्यकार सम्मान’ दिया गया । हम आपको बतादें कि डॉ.जितेंद्र पाण्डेय को यह सम्मान 29 सितंबर को बांद्रा पश्चिम में स्थित स्पास्टिक सोसायटी ऑफ इंडिया के सभागृह में दिया गया । डॉ. जीतेन्द्र की आलोचना पर तीन पुस्तकें भी प्रकाशित हैं ।
‘देखा जब स्वप्न सवेरे’ इनका चर्चित यात्रा संस्मरण है । कई पुस्तकों का श्री पाण्डेय ने संपादन एवं सहलेखन भी किया है । शिक्षा एवं साहित्य में योगदान के लिए इन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं । समारोह के मुख्य अतिथि जकुआर के सीनियर प्रेसिडेंट श्री परवेज़ अमीन थे। सम्माननीय अतिथियों में डॉ. विल्फ्रेड नरोन्हा, पंडित प्रभारंजन पाठक, डॉ. दयानंद तिवारी, श्री सुनील माने, श्री लालचंद तिवारी, श्री हृदयेश मयंक, श्रीमती भारती श्रीवास्तव आदि थे ।
इस अवसर पर श्रीमती पूनम शिंदे की पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया । भारती प्रसार परिषद के मंत्री श्री राम नयन दूबे ने बताया “विगत 44 वर्षों से हमारी संस्था शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित करती आ रही है । इस वर्ष हमने ‘भारती युवा साहित्यकार सम्मान’ की शुरुआत की है । यह हमारी संस्था का सौभाग्य है कि पहला पुरस्कार डॉ. जितेंद्र पाण्डेय जैसे कुशल युवा शब्दकर्मी को दिया गया ।
भारतीय गौरव पुरस्कार साहित्यकार डॉ. चन्द्रकिशोर सिंह को दिया गया जबकि विशिष्ट शिक्षक सम्मान से श्री महेश विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया ।
जनवादी कवि श्री हृदयेश मयंक की अध्यक्षता और कवि एवं मंच संचालक श्री सुरेश मिश्रा के ठहाकों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । बारी – बारी से कई जाने- माने कवियों ने इस कार्यक्रम में अपनी कविताओं से शमा बांधी । आयोजक मण्डल ने सभी आये हुए अतिथियों को पुष्प साल देकर सम्मान के साथ आभार भी व्यक्त किया ।
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
विवेक तिवारी हत्याकांड की जांच के लिए SIT की टीम गठित की गती है, आज SIT की टीम गोमती नगर थाना क्षेत्र के उस जगह पहुंची जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
सरकार की तरफ से उनकी पत्नी को नौकरी और मुआवजे के आश्वासन के बाद विवेक का अंतिम संस्कार किया गया, उनकी अंतिम यात्रा उनके घर गंगा अपार्टमेंट से निकाली गई।
इस दौरान यूपी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक और आशुतोष टंडन बैकुंठ ने विवेक के परिजनों से मुलाकात की और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
कल लखनऊ के जिलाधिकारी ने कहा था कि, विवेक तिवारी के परिजनों की सभी मांगे मान ली गई हैं, सरकार ने आश्वासन दिया है कि उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि SIT 30 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंप देगी, जरूरत पड़ने पर मामले की जांच CBI से भी कराई जाएगी, इस घटना को लेकर सीएम योगी ने साफ-साफ कहा है कि ये कोई एनकांउटर नहीं था, इस घटना की जांच की जा रही है।
पीड़ित परिवार ने कहा, पुलिस ने विवेक का एनकाउंटर किया है, उनका कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है, वहीं, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा है कि यह घटना दुखद है, दो पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है, मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ही शातिर अपराधी को पकड़ा है, जो नौकरी तो डीटीसी बस में ड्राइवर की करता था, पर ड्यूटी खत्म होते ही फर्जी आईपीएस अधिकारी बन जाता था।
वो सड़क से गुजर रहे ट्रकों से भी वह वसूली करता था, लेकिन इस शातिर बदमाश की हरकत ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और दिल्ली पुलिस ने धौला कुआं इलाके में एक ट्रक चालक से वसूली करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
यह बदमाश का नाम सुनील त्यागी है, जो दिल्ली पुलिस का अधिकारी बन ट्रकों से अवैध वसूली करता था, आरोपी के पास से पुलिस को दिल्ली पुलिस के आईपीएस का फर्जी आई कार्ड और वैगन आर कार बरामद हुई है, उसी कार्ड को दिखाकर वह ट्रक चालकों से वसूली किया करता था।
साउथ-वेस्ट जिले के डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि, पिछले कुछ महीनों से शिकायत मिल रही थी कि दिल्ली कैंट के धौला कुआं इलाके में एक कार सवार शख्स खुद को पुलिस अफसर बताकर ट्रकों से वसूली कर रहा है।
आरोपी ने कंप्यूटर पर फोटो शॉप के जरिये आईकार्ड भी बनवा रखा था, जिसपर दिल्ली पुलिस का लोगो और सेंट्रल जिला के डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा का नाम और पद लिखा हुआ था।
साथ ही उसने मोबाइल में पुलिस की वर्दी में एक फोटो भी खिंचवा कर रखा हुआ था, जिसे दिखा कर वह ट्रक चालकों को कभी कार छू जाने तो कभी गलत तरीके से ट्रक चलाने के नाम पर रोक लेता था और रुपये वसूल कर फरार हो जाता था।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी सुनील ने 12 वीं क्लास तक पढाई की है, मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहा है, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई साल से ड्राइवर का काम कर रहा है।
सौम्या केसरवानी | navpravah.com
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमिताभ बच्चन को कुंभ मेले का ब्रांड एंबेसडर बनाना फाइनल कर लिया है। यह फैसला पर्यटन विभाग की एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया है।
इसके अलावा कमेटी ने कुंभ मेला 2019 की मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जिम्मेदारी सीबीएफसी चेयरमैन प्रसून जोशी की फर्म मैक्केन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया को देने का फैसला किया है। बता दें कि मैक्केन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया मशहूर कंपनी मैक्केन एरिक्सन की ही शाखा है।

कमेटी का मानना है कि कुंभ मेला 2019 उत्तर प्रदेश सरकार के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने का एक बड़ा मौका है, जहां तक बात अमिताभ के ब्रांड एंबेसडर बनने की है, तो जोशी की कंपनी ने उनके ऑडियो विजुअल कैंपेन कराने की तैयारी कर ली है।
कुंभ का काम अब सरपट दौड़ने लगा है। मंडलायुक्त ने भी सभी विभागों के पेंच कस दिये हैं। इसके बाद अब काम दिन रात करके वक्त पर पूरा करने की तैयारी हो रही है। कुंभ को लेकर शहर में अरबों रूपए का काम चल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार सारा काम समय पर और गुणवत्तापरक तरीके से पूरा कराना चाहती हैं। इसके बावजूद विभागीय अफसर इस काम में ढिलाई बरत रहे थे।
सड़क चौड़ीकरण से लेकर चौराहों के विकास के काम हों या फिर नगर निगम के काम, हर काम में तेजी दिखने लगी है। हालांकि बिजली विभाग का काम अभी काफी पीछे है, लेकिन अफसर मंडलायुक्त की सख्ती के बाद काम अब तेजी से हो रहा है।
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सर्जिकल स्ट्राइक के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर पूर्व आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने रहस्योद्घाटन करते हुए कहा कि, 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी जून 2015 में ही शुरू हो गई थी।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए जनरल सुहाग ने बताया कि, किस तरह इस ऑपरेशन की योजना बनाई गई और इसका क्रियान्वयन हुआ, जनरल सुहाग ने कहा, जून, 2015 में म्यामांर में स्ट्राइक की सफलता के बाद मेरे दिमाग में यह बात आ गयी थी कि, देश के भीतर या पश्चिमी बॉर्डर पर या जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ी घटना होने पर सरकार और लोग पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह के स्ट्राइक की उम्मीद कर सकते हैं। इसलिए उस ऑपरेशन के तत्काल मैंने अपने हेडक्वार्टर को आदेश दिए थे।
इस स्ट्राइक के संबंध में आर्मी चीफ जनरल सुहाग ने कहा कि, उन्होंने अपनी टीम को स्पष्ट निर्देश दिया था कि हताहत होने की स्थिति में पीछे कुछ भी नहीं छोड़ना है, उन्होंने कहा, मेरी दो चिंताएं थीं- पहली, ऑपरेशन सफल होना चाहिए क्योंकि फेल होने का विकल्प ही नहीं है, दूसरा- किसी भी तरह का कोई भी नुकसान नहीं होना चाहिए।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल सुहाग ने इस ऑपरेशन का श्रेय दो लोगों को दिया है, उन्होंने कहा, पहला श्रेय मैं पीएम मोदी को पूर्ण विचार-विमर्श के बाद राजनीतिक सहमति देने के लिए श्रेय देना चाहता हूं क्योंकि ये एक साहसिक निर्णय था।
वहीं दूसरा, श्रेय मैं अपने सहयोगियों को श्रेय देना चाहूंगा, उन बहादुर अफसरों और जवानों को जिन्होंने सफलतापूर्वक स्ट्राइक को अंजाम दिया और जिससे देश को गौरव की अनुभूति हुई।
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
पीएम मोदी ने आजअपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देशवासियों को संबोधित किया, यह इस कार्यक्रम का 48वां संस्करण था, पीएम मोदी ने मन की बात की शुरुआत करते हुए कहा कि, हर भारतीय को हमारे सशस्त्र बलों और सेना के जवानों पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि, प्रत्येक भारतीय चाहे वो किसी भी क्षेत्र, जाति, धर्म का क्यों न हो, हमारे सैनिकों के प्रति अपनी खुशी और समर्थन अभिव्यक्त करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
प्रधानमंत्री ने वीरों की भूमि राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम में स्वयं के भाग लेने का जिक्र करते हुए कहा कि, अब यह तय हो चुका है कि हमारे सैनिक उन सबको मुंहतोड़ जवाब देंगे, जो हमारे राष्ट्र में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने का प्रयास करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि, 15 सितंबर से देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रारंभ हुआ है, करोड़ों लोग इस अभियान में जुड़े और मुझे भी सौभाग्य मिला कि मैं दिल्ली के अम्बेडकर स्कूल में बच्चों के साथ स्वच्छता में श्रमदान दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि, हमारे राष्ट्र के लिए 2 अक्टूबर के दिन के महत्व को बच्चा-बच्चा जानता है, इस वर्ष 2 अक्टूबर का और एक विशेष महत्व है, अबसे 2 साल के लिए हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के निमित्त विश्वभर में अनेक कार्यक्रम करने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि, 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती है, प्रधानमंत्री ने इस वर्ष भी देशवासियों से 31 अक्तूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ के आयोजन को प्रयत्नपूर्वक करने की अपील की है।
उन्होंने आगे कहा कि, 1947 में वायुसेना ने श्रीनगर को हमलावरों से बचाने के लिए ये सुनिश्चित किया कि भारतीय सैनिक और उपकरण युद्ध के मैदान तक समय पर पहुंच जाएं, वायुसेना ने 1965 में भी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, वहीं राहत कार्य हो, बचाव कार्य हो या फिर आपदा प्रबंधन, हमारे एयर वारियर्स के सराहनीय कार्य को लेकर देश वायुसेना के प्रति कृतज्ञ हैं।
एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com
पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने के मौके पर एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देकर अपने एक जवान की शहादत का बदला ले लिया है।
सीमा सुरक्षाबल ने बताया कि, अपने सैनिक की मौत का बदला लेने के लिए हमने नियंत्रण रेखा पर पर्याप्त कार्रवाई की है। बीएसएफ के निवर्तमान महानिदेशक के के शर्मा ने बताया कि, अपने सैनिक की मौत का बदला लेने के लिए हमने नियंत्रण रेखा पर पर्याप्त कार्रवाई की है।
बीते 18 सितंबर को एलओसी पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के हमले में हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह की शहादत हो गई थी। के.के. शर्मा ने बताया, जिस समय यह घटना हुई, उस समय हमने देखा कि दूसरा पक्ष गायब हो गया था।
30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे शर्मा ने बताया कि, जवान के सीने में तीन गोलियां मारी गईं, उन्हें बाड़ के दूसरी तरफ खींचकर ले जाया गया, उनके पैर बांध दिए गए और गला रेत दिया गया था।
बीएसएफ डीजी के बयान से मिलता-जुलता बयान ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिया है, उन्होंने मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि दो साल पहले की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद भी पाकिस्तान अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है और हम उसे सही ढंग में जवाब दे रहे हैं।
वहीं, बीएसएफ प्रमुख ने कहा कि जम्मू के रामगढ़ सेक्टर में सात अन्य कर्मियों के साथ बाड़ के पास गए जवान की बंदूक और गोला बारूद को (हमलावर) साथ ले गए। उन्होंने ये भी कहा, यह घटना अपने आप में पहली तरह की घटना है क्योंकि आम तौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बैट की कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
इलाहाबाद के बम्हरौली एयरपोर्ट की राह अभी लम्बी ही है, जिसे छोटी करने के लिए सूबेदारगंज स्टेशन के ऊपर से पुल बनाने के साथ ही कानपुर रोड पर एक और फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
कानपुर रोड पर तकरीबन छह सौ मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा, पुल की डिजाइन अक्तूबर के पहले हफ्ते में फाइनल हो सकेगा। बम्हरौली में बन रहे नए एयरपोर्ट का रास्ता छोटा करने के लिए कालिंदीपुरम से महिलाग्राम तक पुल बनाने की योजना बनी है।
इस रास्ते से कानपुर रोड के ट्रैफिक का फंसाव रोकने के लिए कानपुर रोड पर भी छह सौ मीटर लंबा एक और फ्लाईओवर बनाने की योजना बनी है। सेतु निगम और रेलवे की ओर से इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
पुल के सूबेदारगंज स्टेशन के ऊपर वाले हिस्से का डिजाइन और इस्टीमेट रेलवे को बनाना है, पर रेलवे ने अपने हिस्से के पुल का डिजाइन और इस्टीमेट सेतु निगम को अब तक नहीं सौपा है, पर कल हुई रेलवे अफसरों की बैठक में भरोसा दिया है कि पहली अक्तूबर तक डिजाइन और इस्टीमेट सेतु निगम को सौंप दिया जाएगा।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एयरपोर्ट का छोटा रास्ता बनाने के काम को तेजी पकड़ाने वाले सेतु निगम ने पुल का प्रस्ताव दो अक्तूबर से पहले शासन को भेजने की तैयारी की थी, पर अब यह प्रस्ताव सात या आठ अक्तूबर तक ही भेजा जा सकेगा।
सौम्या केसरवानी | navpravah.com
अगर आपने ऐप के जरिए कैब बुक की है और ड्राइवर ने आखिर समय में आने से मना कर दिया, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ऐसी नीति लाने जा रही है, जिससे ऐसा करने पर कैब कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना लगेगा।
केजरीवाल सरकार जो नीति बना रही है उसके अनुसार, अगर कोई यात्री छेड़खानी या ड्राइवर के गलत व्यवहार की शिकायत करता है तो इसकी शिकायत एग्रिगेटर को पुलिस में दर्ज करानी होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, लाइंसेंसिंग एंड रेगुलेशन ऐप बेस्ड एग्रिगेटर रुल्स 2017 और सिटी टैक्सी स्कीम 2017 पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन मंत्री की अध्यक्षता में बन रहा है।
परिवहन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए कैब सर्विस एक बड़ा माध्यम है, और ऐसे में इन कैब सर्विस के संचालन के लिए एक नियम बनाने की जरूरत है।
कैब कंपनियों को 24 घंटे और सातों दिन एक कॉल सेंटर चलाना होगा और सभी कैब का लाइव जीपीएस डेटा परिवहन विभाग के कंट्रोल सेंटर से साझा करना होगा। नई कैब नीति से यात्रियों की डेटा और यात्रा दोनों सुरक्षित होने वाली है।
इस नई नीति से उन ड्राइवरों पर भी लगाम लगेगी जो धर्म, जाति के आधार पर यात्रियों को बैठाने से मना कर देते हैं। इसके अलावा एग्रिगेटर को एक नया फीचर भी जोड़ना होगा, जिसमें यात्री अपनी लोकेशन और कैब की जानकारी ऐप के जरिए कम से कम 2 लोगों को भेज सकेंगे।