ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com
2018 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेकार साबित हो रहा है। इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कई सुपरस्टार्स को खोया है। बॉलीवुड जगत से दुखद खबर आ रही है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया है।

कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है।

कृष्णा राज कपूर ने 1946 में राज कपूर से शादी रचाई थी और उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रिमी जैन हैं। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही लोग कपूर फैमिली के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं और ट्विटर पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
