28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 517

माथे पर खून और हाथों में तलवार लिए रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में नज़र आई कंगना

माथे पर खून और हातों में तलवार लिए रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में मर्दानी को ललकारती नजर आई कंगना रनौत
माथे पर खून और हातों में तलवार लिए रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में मर्दानी को ललकारती नजर आई कंगना रनौत

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

भारत वर्ष एक महान सभ्यता, जहां मिट्टी भी सोना थी। और दिलों की दरवाजे हर मेहमान के लिए खुले थे। इसी दरवाजों से घुस आए कुछ क्रूर और शैतानी इरादे। हिंसा और अत्यचार के सामने जब घायल हो रही थी हर आत्मा, तब इस मिट्टी के गर्व से उठ खड़ी हुई मणिकर्णिका। कुछ इस प्रकार मणिकर्णिका फिल्म के टीजर का आगाज होता है वो भी बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आवाज में। 
 
कंगना रनौत की हिस्टोरिकल ड्रामा – रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म मणिकर्णिका का टीज़र फाइनली आज रिलीज़ कर दिया गया है।  फिल्म के टीजर में कंगना की दमदार एक्टिंग और महानायक अमिताभ बच्चन की जोरदार आवाज का जबरदस्त संगम नजर आ रहा है। फिल्म के टीजर की शुरुआत होती है भारतवर्ष की महान सभ्यता के गुणगान से और खत्म होता है झांसी वाली रानी की मर्दानी लड़ाई पर। 
 
कंगना रनौत टीजर में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रही हैं। कुल 2 मिनट के टीजर में झांसी की रानी मणिकर्णिका के जीवन के कई पहलुओं को दिखाया है। जहां एक तरफ वो झांसी की महारानी के अवतार में शान-ओ-शौकत का लुत्फ उठाती दिख रही हैं तो दूसरी ओर अपनी जमीन पर गुलामी के दाग को अपने खून से धोने की जद्दोदहद करती दिख रही है। 
 
और साथ ही साथ इस ट्रेलर में एक तरफ वो मां बनकर अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही हैं तो वही दूसरी ओर वो अपनी धरती मां की आजादी की रक्षा के लिए हर बलिदान देती हुई नजर आ रही हैं। 
 
कंगना रनौत, अपनी इस फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी को बड़ा बनाने के लिए को कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। जान जोखिम में डालने वाले स्टंट से लेकर पैच वर्क के लिए निर्देशन की बागडोर भी कंगना ने ही संभाली है। इस फिल्म का बजट 125 करोड़ रूपये है।   
 
इसका निर्देशन कृष जगरनामुडी ने किया है। इसमें कंगना के साथ ही जीशान अयूब, अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, जीशू सेनगुप्‍ता भी काम कर रहे हैं। यह फिल्‍म अगले साल गणतंत्र दिवस पर 25 जनवरी को रिलीज होनी है। इसकी टक्‍कर ऋतिक रोशन की ‘सुपर30’ और इमरान हाशमी की ‘चीट इंडिया’ से होगी। 

 

 

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पता नहीं राहुल जी कहां-कहां मोबाइल फैक्‍टरी लगाने वाले हैं

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पता नहीं राहुल जी कहां-कहां मोबाइल फैक्‍टरी लगाने वाले हैं
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पता नहीं राहुल जी कहां-कहां मोबाइल फैक्‍टरी लगाने वाले हैं
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
मध्‍य प्रदेश में निवेश को लेकर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने टिप्‍पठी की थी, तो इसी बात को लेकर जनआशीर्वाद यात्रा में चुनाव प्रचार पर निकले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी द्वारा कही बातों की चुटकी ली।
मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी कभी ‘मेड इन मध्यप्रदेश’ मोबाइल बनाने की बात करते हैं, कभी वे ‘मेड इन चित्रकूट’ और BHEL से मोबाइल बनवाने की बात करते हैं, पता नहीं राहुल गांधी और कहाँ-कहाँ मोबाइल बनाने की फ़ैक्टरी लगाने वाले हैं।
उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी आज भले कुछ भी बोल रहें हैं,पर सच्‍चाई पूरा देश जाता है, सच यह है कि पिछले 70 सालों में ‘मेड इन अमेठी’ लिखा हुआ ‘पतली पिन का चार्जर’ भी नहीं बना पाये है।
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, कांग्रेस सिर्फ गरीबों के हितैषी होने का दावा करती है, कांग्रेस गरीबों की कितनी बड़ी शुभचिंतक है, इसका पता तभी चल गया था जब गरीबों के लिए शुरू की गई बकाया बिल माफी योजना के खिलाफ वे कोर्ट चली गई थी।
वहीं मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह के हमलों का जवाब देते हुए मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि, उन लोगों को प‍तली पिन का चार्जर बहुत याद आ रहा है, जिन्‍होंने मध्‍य प्रदेश के औद्योगिक निवेश के भविष्‍य को बर्बाद कर दिया है, बुधनी के बर्बादी की कहानी में कोई भी मध्‍य प्रदेश की बर्बादी देख सकता है।

 

इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी से जेल की दीवारें टूटी, भाग निकले कैदी

indonesea
इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी से जेल की दीवारें टूटी, भाग निकले कैदी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने तबाही मचाकर खख दिया है, इस आपदा में अब तक 1000 से ज्यादा लोगो के मारे जाने की खबर आई है, इतनी बड़ी संख्या में लोगों को दफनाना भी बड़ी समस्या बन रहा है।

ऐसे में महामारी भी एक समस्या बन सकती है, ऐसे भयानक समय में भी कुछ लोगों के लिए ये सुनामी और भूकंप मेहरबानी बनकर आए हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्र की 3 जेल से 1200 कैदी इस प्राकृतिक आपदा का फायदा उठाकर भाग गए हैं।

सरकारी बयान के अनुसार, सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित पालू शहर की 120 कैदियों की क्षमता वाली जेल में 581 कैदी बंद थे, जब यहां भूकंप आया तो 7.4 की तीव्रता के कारण जेल की दीवारें गिर गईं और कैदियों ने इस मौके का फायदा उठा लिया।

एक अधिकारी के अनुसार, पहले भूंकप और बाद में सुनामी ने हालात को खराब कर दिया, इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर जेल के कैदी भागने में कामयाब हो गए। जेल कर्मचारी इस हालात में घबरा गए और उनके लिए कैदियों को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। कैदी सड़क पर झुंड में निकल गए और पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

Bigboss 12 Updates : जसलीन के इस फैसले से नाराज़ हुए अनूप जलोटा 

Bigboss 12 Updates : जसलीन के इस फैसले से नाराज़ हुए अनूप जलोटा 
Bigboss 12 Updates : जसलीन के इस फैसले से नाराज़ हुए अनूप जलोटा 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 12 में आज से तीसरे हफ्ते की शुरुआत होने वाली है। कलर्स टीवी की ओर से आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमो से साफ हो गया है कि शो के फॉर्मेट के मुताबिक कंटेस्टेंट्स को आज इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।
दरअसल हाल ही में कलर्स ने अपने इंस्टा अकाउंट पर आज रात आने वाले एपिसोड का प्रिव्यू जारी किया है। इस वीडियो में दीपिका कक्कड़ जसलीन को फोन पर बात करते नजर आ रही हैं और  उन्होंने अनूप जलोटा को नॉमिनेशन से बचाने के लिए उनके सामने एक शर्त रखी है।
 
प्रोमो में दिखाया गया है कि सबसे पहले अनूप जलोटा को किडनैप किया गया है और दीपिका उनकी किडनैपर बनी हैं। दीपिका ने जसलीन से मांग करते हुए कहा है कि वह अपने सारे कपड़ों, मेकअप और कंधे तक के बाल रखकर उनकी कुर्बानी दे। दीपिका की ये मांग सुनकर जसलीन रोने लगती हैं और कहती हैं कि वह यह मांग पूरी नहीं कर पाई। इस बात पर अनूप जलोटा भी जसलीन से नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि क्या जसलीन तुम इतना भी नहीं कर सकती। 
 
बता दें कि बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया सोमवार के दिन शुरू होती है। आज होने वाले इस एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विचित्र जोड़ी को अपने पार्टनर को नॉमिनेशन से बचाने के लिए कुछ कुर्बानी देनी होगी जो कि उन्हें सिंगल्स द्वारा बताई जाएगी। ऐसी ही चुनौतियों का सामना सिंगल्स को भी करना होगा।
वैसे अभी तक नॉमिनेट हुए इन कंटेस्टेंट्स में देखा जाए तो करणवीर एक मजबूत कंटेस्टेंट्स है और वहीं सोशल मीडिया पर आ रहे रिस्पॉन्स के मुताबिक हर कोई श्रीसंथ से उम्मीद लगाए बैठा है। ऐसे में हो सकता है कि इस बार जसलीन या फिर अनूप में से कोई एक सदस्य घर के बेघर कर दिया जाए। 

 

 

कल रिलीज़ होगा कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का धमाकेदार ट्रेलर

कल रिलीज़ होगा कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का धमाकेदार ट्रेलर
कल रिलीज़ होगा कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का धमाकेदार ट्रेलर

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही है।  जिसका नाम है मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी। इस फिल्म को लेकर उनके फैंन्स बेहद एक्ससाइटेड है। इस फिल्म के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। 
 
इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज़ किया गया है जहाँ कंगना का लुक बहुत अट्रैक्टिव है। इस पोस्टर को देखने के बाद कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस यहां रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में काफी दमदार दिखाई दे रही हैं। बता दें, कंगना रनौत की यह फिल्म झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है
कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी |  मिली जानकारी के मुताबिक, मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी का टीजर गांधी जयंती 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। टीजर रिलीज होने से पहले फिल्ममेकर्स ने एक और धमाकेदार पोस्टर रिलीज किया है। इस नए पोस्टर में दुश्मनों पर लक्ष्मीबाई के रूप में दहाड़ती नजर आ रही हैं कंगना रनौत।
गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना दुर्घटना की शिकार हो गई थीं| ‘मणिकर्णिका : झांसी की रानी’ के बारे में कंगना ने मीडिया से बातचीत में बताया था, “फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई थी| मेरे माथे पर एक निशान आ गया था, लेकिन जब मैं पीछे देखती हूं तो मैं इस निशान को शान के साथ लेकर चलती हूं| मैं झांसी की रानी के बिल्कुल भी करीब नहीं हूं, लेकिन उनकी कहानी ने निश्चित रूप से फिल्म के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्से को करने के लिए साहस और ताकत दी|”  

तिवारी हत्याकांड  कलराज मिश्र ने कहा धब्बा, भाजपा नेताओं के घेरे में योगी 

तिवारी हत्याकांड  कलराज मिश्र ने कहा धब्बा, भाजपा नेताओं के घेरे में योगी 
तिवारी हत्याकांड  कलराज मिश्र ने कहा धब्बा, भाजपा नेताओं के घेरे में योगी 
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
लखनऊ में शुक्रवार रात पुलिस की गोली द्वारा हुई विवेक तिवारी की मौत से राज्य सरकार की किरकिरी हो रही है, पुलिस की इस लापरवाही पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
इस घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी बीजेपी के बड़े नेता कलराज मिश्र ने भी इस मसले पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि, जिस तरह विवेक तिवारी की हत्या की गई है, वह बहुत निंदनीय है, ये पुलिस विभाग पर धब्बा है।
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के 13 विधायकों ने भी इस घटना पर पुलिस की कार्रवाई के प्रति नाराजगी जाहिर की है, सिर्फ इतना ही नहीं इन विधायकों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है।
वहीं, देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि अगर उन्हें लगा था कि कोई बात है, तो सिर्फ टायर पंचर कर देते, या अगले किसी नाके को खबर कर देते, उन्होंने कहा कि जिस तरह से ये पूरा हादसा हुआ है उससे साफ नजर आता है कि पुलिस के अंदर आपराधिक मानसिकता वाले लोग मौजूद हैं।
इस पूरी घटना के बाद राज्य में कई BJP विधायकों और मंत्री ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं, हरदोई विधायक रजनी तिवारी, बरेली के विधायक राजेश कुमार मिश्र और लखनऊ से विधायक और योगी सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी चिट्ठी लिख यूपी पुलिस को घेरे में लिया है।

 

मोदी राज में बैंक हुए कंगाल, 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लगा बट्टा

प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन में क्या होगा ख़ास ?
प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन में क्या होगा ख़ास ?
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है कि, पिछले चार साल में सार्वजनिक बैंकों ने जितनी लोन वसूली की है, उसके सात गुना से ज्यादा उन्होंने बट्टे खाते में डाल दिया है।
आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2014 से अप्रैल 2018 तक के 21 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 3,16,500 करोड़ रुपये के लोन को राइट ऑफ कर दिया है, मतलब कि बट्टे खाते में डाल दिया है, इसकी तुलना में बैंकों ने कुल मिलाकर इस दौरान महज 44,900 करोड़ रुपये के लोन की वसूली की है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, इस दौरान जितने लोन को बट्टे खाते में डाला गया है, वह इस साल 2018-19 में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर तय कुल बजट 1.38 लाख करोड़ रुपये के दोगुने से ज्यादा है।
इन चार वर्षों के दौरान 21 बैंकों ने जितने कर्ज को बट्टे खाते में डाला है, वह 2014 से पहले 10 साल में कुल मिलाकर बट्टे खाते में डाले गए कर्ज के 166 फीसदी से भी ज्यादा है।
गौरतलब है कि, सरकार सार्वजनिक बैंकों में लगातार इक्व‍िटी पूंजी डालकर या अन्य तरीकों से उनके बहीखाते को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, इसके बावजूद उनके खाते में बैड लोन या फंसे कर्जों की मात्रा बढ़ती जा रही है।

 

हाउसफुल 4 के लिए अक्षय कुमार का यह फनी वीडियो देख छूट जाएंगे आपके पसीने 

हाउसफुल 4 के लिए अक्षय कुमार का यह फनी वीडियो देख छूट जाएंगे में आपके पसीने 
हाउसफुल 4 के लिए अक्षय कुमार का यह फनी वीडियो देख छूट जाएंगे में आपके पसीने 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com 

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रहे है। हालही में उनकी फिल्म रोबोट 2.0 का टीज़र रिलीज़ किया गया था जो की बेहद ही अमेजिंग था। वैसे अक्षय कुमार को बॉलीवुड का स्टंट्समैन कहा जाता है। अक्षय कुमार फ़िलहाल अपनी फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग में बिजी है।  लेकिन उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आप हसी के तड़ाके जरूर लगाएंगे, लेकिन आपके पसीने भी छूट जायेंगे। 
 
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग के लिए राजस्थान के जैसलमेर में हैं। लेकिन इस दौरान भी वो अपना फिटनेस रुटीन फॉलो करना नहीं भूलते। अक्षय कुमार ने अपना एक डिफिकल्ट एक्सरसाइज वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो अपने गले की ऐसी हार्ड एक्सरसाइज कर रहे हैं कि आप दांतो तले उंगली चबा लेंगे।अक्षय कुमार इस वक्त ‘हाउसफुल 4’ की पूरी यूनिट के साथ जैसलमेर में है और ये वहीं का वीडियो है।
 
इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद है जिसमें नाना पाटेकर, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, कृति सैनन और पूजा हेगड़े मौजूद है। फिल्म की शूटिंग काफी ज्यादा जोरों से चल रही है और एक बार फिर से ये लोगों को हसाने के लिए आ रही है। फिल्म साजिद खान निर्देशित कर रहे है।  इसके अलावा अक्षय कुमार के पास करण जौहर के प्रोडक्शन्स में बनने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ भी है जिसमें वो करीना कपूर के साथ नजर आने वाले है। इसके अलावा वो पीरियड फिल्म ‘केसरी’ में भी काफी व्यस्त है। ये फिल्म सारागढ़ी युद्द के इतिहास पर बनी है।  

लखनऊ : मृतक विवेक तिवारी की पत्नी CM योगी से मिली और कहा, सरकार पर विश्‍वास और बढ़ा

लखनऊ : मृतक विवेक तिवारी की पत्नी CM योगी से मिली और कहा, सरकार पर विश्‍वास और बढ़ा
लखनऊ : मृतक विवेक तिवारी की पत्नी CM योगी से मिली और कहा, सरकार पर विश्‍वास और बढ़ा
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
लखनऊ में पुलिसवाले की गोली से मारे गए विवेक तिवारी के परिवार ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की, इस दौरान उनके साथ उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।
सीएम योगी से मुलाकात के बाद विवेक की पत्‍नी कल्‍पना तिवारी ने कहा कि, मुख्‍यमंत्री ने हमारी बातें गंभीरता से सुनीं और हमें मदद का आश्‍वासन दिया, उन्‍होंने कहा, राज्‍य सरकार पर मेरा विश्‍वास पहले से ही था, लेकिन अब यह विश्‍वास और अधिक मजबूत हो गया है।
उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा के मुताबिक, विवेक के परिवार को 25 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया गया है, साथ ही विवेक की पत्‍नी कल्‍पना तिवारी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
उन्‍होंने बताया कि, सरकार की ओर से विवेक तिवारी के दोनों बच्‍चों के नाम 5-5 लाख रुपये की एफडी कराई जाएगी, साथ ही विवेक तिवारी की मां के नाम भी 5 लाख रुपये की एफडी करवाई जाएगी।
बता दें कि उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से विवेक तिवारी की पत्नी कल्‍पना की फोन पर बात कराई थी, इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उन्‍हें सोमवार सुबह मिलने का वक्त दिया था।
वहीं लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्‍याकांड में विवेक के परिवारवालों ने नई एफआईआर दर्ज कराई है, विवेक तिवारी के परिवार ने अब जो नई एफआईआर दर्ज कराई है उसमें आरोपी पुलिसवालों को नामजद कराया गया है. इससे पहले परिवारवालों ने मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।