28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 511

जूते पहनकर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश नहीं करे कोई पुलिसकर्मी :सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उच्चतम न्यायालय ने जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए कतार लगाकर दर्शन करने की व्यवस्था लागू करने के दौरान 3 अक्टूबर को हुई हिंसा पर संज्ञान लेते हुए कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी हथियार लेकर और जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकता है।

3 अक्टूबर को एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ने पंक्तिबद्ध दर्शन की व्यवस्था के विरोध में 12 घंटे का बंद रखा था, इस दौरान मंदिर परिसर में हुई हिंसा में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

सरकार ने बताया कि, जगन्नाथ मंदिर के भीतर कोई हिंसा नहीं हुई थी, मंदिर प्रशासन के कार्यालय पर हमला कर उसमें तोड़फोड़ की गई थी। मंदिर के अधिकारी कतार लगाकर दर्शन की व्यवस्था प्रायोगिक आधार पर शुरू की गई है।

जगन्नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंक्ति व्यवस्था शुरू करने के खिलाफ एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन के 12 घंटे के बंद के दौरान 3 अक्टूबर को भड़की हिंसा में 10 पुलिसकर्मियों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए थे।

इस पर जोर देते हुए कि बंद अभी और तेज होगा, पटनायक ने कहा कि, जिस तरीके से नई प्रणाली शुरू की गई है, इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं, श्री जगन्नाथ सेना के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पटनायक को तुरंत छोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।

जम्मू-कश्मीर में वोटिंग की धीमी है रफ्तार, अभी तक 1.8% हुआ मतदान

कड़ी सुरक्षा के बावजूद जम्मू कश्मीर निकाय चुनाव में मतदान में आई कमी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कश्मीर घाटी में शहरी स्थानीय निकायों के 49 वार्डों में पांच घंटे के अंदर मात्र दो प्रतिशत ही मतदान हुआ, घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में दूसरे चरण का मतदान सुबह छह बजे शुरु हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि पहले पांच घंटों में 2.20 लाख मतदाताओं में से केवल 1.8 प्रतिशत ने ही वोट डाले, सुबह 6 बजे से शुरू हुए मतदान में शामिल होने के लिए लोग पोलिंग बूथों पर कतार में लगे दिखे‌। चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, चुनाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का गश्त बढ़ा दिया गया है, ताकि जनता के बीच किसी तरह का खौफ न रहे।

दूसरे चरण में राज्‍य में 165 वार्ड पर वोटिंग हो रही है, इस चरण में करीब 200 से अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, जिनमें से 62 को निर्विरोधी विजय घोषित कर दिया गया है, वहीं करीब 50 वार्ड वार्ड ऐसे हैं, जहां किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है।

दूसरे चरण में करीब डेढ़ लाख से अधिक वोटर हैं। जानकारी के अनुसार, दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले की अनंतनाग म्यूनिसिपल कारपोरेशन के 25 वार्ड में से 16 पर वोटिंग हो रही है, यहां 47 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं। 

राफेल डील: सुप्रीम कोर्ट सीलबंद लिफ़ाफ़े में मांगी डील की जानकारी

राफेल डील मामले में SC ने केंद्र सरकार से सीलबंद लिफाफे में

सौम्या केसरवानी | navpravah.com

राफेल डील मामले में SC ने केंद्र सरकार से सीलबंद लिफाफे में डील की जानकारी मांगी है, सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने सरकार पर डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

वहीं केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल ने कहा कि, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है और जनहित याचिका राजनीतिक मकसद से दायर की गई है ऐसे में कोर्ट इस तरह की याचिका पर गौर ना करें। दरअसल, राफेल डील के खिलाफ तीन जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा था, हालांकि तीसरे याचिकाकर्ता तहसीन पूनावाला ने अपनी याचिका वापस ले ली है।

इसके बाद अन्य दो वकीलों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से राफेल डील की जानकारी मांगी है, बंता दें कि, एक वकील विनीत ढांडा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि कोर्ट डील पर सरकार से रिपोर्ट ले और देखे कि सब सही है या नहीं.वहीं दूसरे वकील ने अपनी याचिका में डील को रद्द करने की मांग की है।

फ्रांस से राफेल डील मामले में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे, डील की गोपनीयता संबंधी शर्त पर फ्रांस की पुष्टि के बाद खुद पीएम ने राहुल पर पलटवार किया था।

राफेल डील के तहत 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए भारत और फ्रांस की सरकारों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, राफेल लड़ाकू विमान दोहरे इंजन वाला अनेक भूमिकाएं निभाने वाला मध्यम लड़ाकू विमान है. इसका निर्माण फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन करती है.राफेल विमान फ्रांस की डेसाल्ट कंपनी द्वारा बनाया गया 2 इंजन वाला लड़ाकू विमान है।

बीजेपी सांसद उदित राज ने #METOO कैंपेन पर  दिया विवादित बयान

बीजेपी सांसद उदित राज ने #METOO कैंपेन पर  दिया विवादित बयान
बीजेपी सांसद उदित राज ने #METOO कैंपेन पर  दिया विवादित बयान
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले के बाद यौन शोषण के खिलाफ एक बार फिर से कैम्पन ने जोर पकड़ लिया है, इन कैम्पेन के जरिए महिलाएं अपने साथ अतीत में हुई यौन शोषण की घटनाओं का सोशल मीडिया में खुलासा कर रहीं हैं।
इसी विषय पर एएनआई से बात करते हुए भाजपा सांसद उदित राज ने विवादित बयान देते हुए कहा, कुछ महिलाएं जानबूझकर पुरुषों पर ऐसे आरोप लगाती हैं, उसके बाद उनसे 2-4 लाख रुपये ऐंठकर दूसरे पुरुषों को इसके लिए चुनती हैं।
उन्होंने कहा कि, मैं स्वीकार करता हूं कि ये पुरुष का प्राकृतिक स्वभाव है, लेकिन ये सवाल है कि क्या इसमें महिलाएं निपुण नहीं हैं? क्या वो इसका दुरुपयोग नहीं कर रहीं हैं?
बीजेपी से सांसद उदित राज ने ट्वीट कर इस कैंपेनिंग को लेकर अपनी टिप्पणी की है, अपने ट्विटर आकंउट पर उन्होंने ट्वीट किया है कि ‘#MeTo कैम्पेन जरूरी है, लेकिन किसी व्यक्ति पर 10 साल बाद यौन शोषण का आरोप लगाने का क्या मतलब है? इतने सालों बाद ऐसे मामले की सत्यता की जांच कैसे हो सकेगा।
उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, यह कैसे संभव है कि कोई “लिव इन रिलेशन” में रहने वाली लड़की अपने पार्टनर पर कभी भी ‘रेप’ का आरोप लगाकर उस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करा दे, ये ग़लत है, इस तरह की घटना आए दिन किसी न किसी के साथ हो रहा है।

कभी पूर्व का ऑक्सफ़ोर्ड कहे जाने वाले इविवि पर अस्मिता का संकट

कभी पूर्व का ऑक्सफ़ोर्ड कहे जाने वाले इविवि पर अस्मिता का संकट
कभी पूर्व का ऑक्सफ़ोर्ड कहे जाने वाले इविवि पर अस्मिता का संकट
प्रो.अरुण कुमार श्रीवास्तव | Navpravah.com
 
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का एक गौरवशाली इतिहास रहा है … इसी छात्रसंघ ने देश को दो प्रधानमंत्री दिये स्व.चन्द्र शेखर एवं स्व.विश्वनाथ प्रताप सिंह …इनके अलावा देश ही नहीं विदेशों में भी शीर्ष तक पँहुचे अनगिनत लोग इसी छात्रसंघ से तप कर निकले थे। 
अभी हाल में संपन्न छात्रसंघ के चुनाव में धनबल और बाहुबल का जो तांडव देखने को मिला उसपर विश्वविद्यालय से जुड़ा हर व्यक्ति न केवल शर्मसार है वरन बेहद चिंतित भी है क्योंकि ये लक्षण बताते हैं कि विश्वविद्यालय किसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त है ।
चुनाव परिणाम आने के बाद जिस तरह की हिंसा और आगजनी की घटनायें हुयीं  मैं उनकी कठोरतम शब्दों में निंदा करते हुए यह माँग करता हूँ कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्रतातिशीघ्र कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे अपराधी तत्वों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कोई स्थान नहीं है।
विगत तीन सालों में विश्वविद्यालय अनियमितता .. मनमानी …  भ्रष्टाचार … कदाचार … दुराचार  … की खान बन गया है …. फिर भी जाने क्यों केन्द्र द्वारा गठित दो समितियों की रिपोर्ट ठंढे बस्ते में डाल दी गई हैं .. वह भी तब जब एक समिति ने अपनी रिपोर्ट में यहाँ तक लिख दिया है कि यदि मानव संसाधन मंत्रालय ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय को बंद करना पड़ेगा।
आसार कितने बुरे हैं यह इससे समझा जा सकता है कि विश्वविद्यालय के पास वेतन और पेंशन देने के लिए भी पैसा नहीं है ।
(लेखक इलाहाबाद विश्वविद्यालय ,केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के पूर्व विभागाध्यक्ष व देश के अग्रणी वैज्ञानिक हैं।)

छत्तीसगढ़ः भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन बैटरी में हुआ विस्फोट

छत्तीसगढ़ः भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन बैटरी में हुआ विस्फोट
छत्तीसगढ़ः भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन बैटरी में हुआ विस्फोट

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com

स्टील प्लांट भिलाई इस्पात संयंत्र एक बार फिर हादसे का शिकार हो गया है, जानकारी के अनुसार, स्टील प्लांट के अंदर कोक ओवन में गैस सप्लाई लाईन ब्लास्ट हो गई है, घटना स्थल पर मौजूद 12 लोग इस हादसे का शिकार हो गए हैं।
कोक ओवन में गैस सप्लाई लाइन में ब्लास्ट होने से संयंत्र में लगी आग ने 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
आग की चपेट में आए सभी लोगों को सेल के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल सेक्टर 9 अस्पताल में शिफ्ट कराया गया, जहां घायलों में से 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
खबर मिलते ही मौके बीएसपी के आला अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों के मुताबिक अभी घायलों की स्थिति के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि विस्फोट काफी भयानक था, संयंत्र अधिकारियों के मुताबिक सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए संयत्र के मुख्य चिकित्सालय जवाहर लाल नेहरू सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया है।
अभी घायलों की संख्या भी स्पष्ट नहीं की गई है, भिलाई इंस्पात के पब्लिक रिलेशन विभाग के मुताबिक राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है और संयंत्र के अंदर उपस्थित सभी कर्मचारियों से बात भी की जा रही है. वहीं घायलों में से तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

रक्षा संस्‍थानों के सीक्रेट ISI तक पहुंचाती है ये ‘लड़की’

रक्षा संस्‍थानों के सीक्रेट ISI तक पहुंचाती है ये 'लड़की'
रक्षा संस्‍थानों के सीक्रेट ISI तक पहुंचाती है ये 'लड़की'

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com

ब्रह्मोस यूनिट से खुफिया जानकारी पाकिस्‍तान को लीक करने के आरोप में इंजीनियर निशांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था, अब इस मामले की जांच कर रही यूपी एटीएस ने नया खुलासा किया है।
यूपी एटीएस की टीम ने फेसबुक में एक अकाउंट को पता लगाया है, जिसके जरिये भारत के रक्षा संस्‍थानों में सेंध लगाने का काम किया जाता था, सूत्रों के अनुसार, यह फेसबुक अकाउंट काजल नाम की एक महिला के नाम से चल रहा है।
मामले की जांच कर रही यूपी एटीएस ने डीआरडीओ के कानपुर में स्थित डिफेंस मटेरियल एंड स्टोर रिसर्च सेंटर में काम करने वाले दो वैज्ञानिकों से पूछताछ की है, यूपी एटीएस के सूत्रों के मुताबिक काजल नाम से फेसबुक पर एक्टिव आईएसआई की महिला एजेंट ने देश के रक्षा संस्थानों में सेंध लगाई है।
सेना की खुफिया इकाई ने पाकिस्तान की उन महिला आईएसआई के एंजेंटों की पहचान की है, जो फेसबुक पर अलग-अलग नाम से सक्रिय हैं, खुफिया एजेंसियों की नजर में काजल नाम से सक्रिय एक ऐसे फेसबुक प्रोफाइल के बारे में पता चला है जो 15-20 फेसबुक प्रोफाइल पर अलग-अलग नाम से सक्रिय है।
बताया जा रहा है कि काजल नाम से बने फेसबुक अकाउंट के जरिये ही देश के सैन्‍य और रक्षा संस्‍थानों से जुड़े व्‍यक्तियों को हनीट्रैप में फंसाया जाता है, इसके बाद आईएसआई इन लोगों से खुफिया जानकारी निकलवाती है।
बता दें कि पाकिस्तान को कथित रूप से “तकनीकी सूचना’’ लीक करने के सिलसिले में नागपुर के पास स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में कार्यरत एक इंजीनियर को कल गिरफ्तार किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, निशांत के गृह नगर रुड़की स्थित उसके घर से भी उसका एक पुराना कंप्यूटर जब्त किया गया है और उसमें मिली चीजों की जांच की जा रही है, उन्होंने बताया कि फेसबुक पर पाकिस्तान से महिलाओं की छद्म आईडी बनाने और भारत में संवेदनशील स्थानों पर काम कर रहे लोगों को फंसाने की कार्यप्रणाली सामने आने के बाद से यूपी एटीएस इस पर निगाह रख रही।

 

“आलोकनाथ ने मेरा रेप किया था” – महिला प्रोड्यूसर

आलोकनाथ पर बलात्कार का मुक़दमा दर्ज
आलोकनाथ पर बलात्कार का मुक़दमा दर्ज

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद जबसे खुल कर सामने आया है, तब से सेक्सुअल हैरेसमेंट के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। नाना पाटेकर, विकास बहल जैसे दिग्गजों पर लगे यौन शोषण और हिंसा के आरोपों के बाद अब राइटर और फिल्ममेकर विनता नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है।

बॉलीवुड में आलोक नाथ की छवि संस्कारी आदर्शवान व्यक्ति की है। वह ज्यादातर पिता का रोल निभाते हुए परदे पर देखे गए लेकिन अब उन पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। यह आरोप 80 से 90 के दशक में टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विंटा नंदा ने लगाया है। विंटा नंदा ने सोशल मीडिया पर लंबा सा पोस्ट लिखा और अपनी आपबीती लोगों को बताई।

विनता ने एक लंबी-चौड़ी फेसबुक पोस्ट के जरिए पूरे मामले को खुलकर पब्लिक में सामने रखा है। हालांकि उन्होंने आलोक नाथ का नाम लिए बिना पोस्ट लिखा, “उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जब मैं साल 1994 के मशहूर शो ‘तारा’ के लिए काम कर रही थी.’

विनता ने ना सिर्फ अपनी बात लिखी बल्कि उस शो के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया। नंदा ने लिखा कि आरोपी एक्‍टर शराब के नशे में शो के सेट पर आता और एक्‍ट्रेस के साथ बुरा बर्ताव करता। वह एक्‍टर उनका दोस्‍त था और उस समय का बड़ा स्‍टार भी था। एक्‍ट्रेस ने जब शिकायत की तो हमने उसे एक मौका दिया। लेकिन उसकी हरकतें नहीं रूकी और एक रोज उसने शराब के नशे में सेट पर एक्‍ट्रेस से दुर्व्‍यवहार किया। एक्‍ट्रेस ने उसे थप्‍पड़ मार दिया। इसके बाद उस एक्‍टर को शो से हटा दिया गया।

नंदा ने इसके बाद अपने साथ हुई जबरदस्‍ती का जिक्र किया है। उन्‍होंने लिखा कि आरोपी एक्‍टर ने नशे की हालत में उनके साथ निर्दयता से रेप किया। इस घटना ने उन्‍हें अंदर तक हिला दिया। बाद के साल उन पर काफी भारी गुजरे। उन्‍हें काम के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालांकि अब वह इन सबसे आगे बढ़ चुकी हैं। विडंबना की बात है कि जो एक्‍टर सवालों के घेरे में है वह फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री में सबसे संस्‍कारी के रूप में जाना जाता है।

विंटा ने इस पोस्ट में आलोक नाथ का नाम साफ साफ तो नहीं लिखा है लेकिन संस्कारी शब्द का इस्तेमाल किया है जिससे यह साफ जाहिर है कि वह आलोक नाथ के बारे में बात कर रही हैं। अब इस मामले पर आलोक नाथ का भी बयान सामने आ गया है। आलोक नाथ ने न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा – ‘आज के जमाने में अगर कोई महिला किसी पुरुष पर आरोप लगाती है तो पुरुष का इस पर कुछ भी कहना मायने नहीं रखता।’उन्होंने आगे कहा – ‘मैं विंटा को अच्छे से जानता हूं। इस समय इस मामले पर मैं चुप ही रहना चाहूंगा। उन्हें अपने विचार रखने का पूरा हक है। समय आने पर सही बात अपने आप सामने आ जाएगी। अभी इस बात को पचाने की कोशिश कर रहा हूं।

पाकिस्तान : PM इमरान खान ने IMF के सामने फैलाया हाथ

पाकिस्तान : PM इमरान खान ने IMF के सामने फैलाया हाथ
पाकिस्तान : PM इमरान खान ने IMF के सामने फैलाया हाथ
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
पाकिस्तान ने देश के अंदर बढ़ते भुगतान संतुलन संकट से निपटने की खातिर ‘बेलआउट पैकेज’ के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का रूख करने की कल घोषणा की।
आईएमएफ से संपर्क करने का निर्णय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लिया है, हालांकि, खान ने देश की अर्थव्यवस्था को सहायता पहुंचाने के लिए इस तरह के कदमों का अतीत में विरोध किया था। 
इसी साल 31 मई को आई रिपोर्ट में कहा गया था कि, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार खाली हो रहा है, एक आंकड़े के मुताबिक, पाकिस्तान के पास अब सिर्फ 10.3 अरब डॉलर यानी 69,504 करोड़ रुपए का ही विदेशी मुद्रा भंडार है।
फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, पाकिस्तान के पास जितनी विदेशी मुद्रा है, वो ज्यादा से ज्यादा 10 हफ्तों तक के आयात के बराबर है, फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में नौकरी कर रहे पाकिस्तानी देश में जो पैसे भेजते थे उसमें भी गिरावट आई है।
विश्व बैंक ने अक्टूबर 2017 में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि, उसे कर्ज भुगतान और चूला खाता घाटे को पाटने के लिए इस साल 17 अरब डॉलर की जरूरत पड़ेगी, हालांकि, पाकिस्तान ने इस पर तर्क दिया था कि विदेशों में बसे अमीर पाकिस्तानियों को अगर अच्छे लाभ का लालच दिया जाए तो वो अपने देश की मदद कर सकते हैं।
अमेरिका में डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद में अमेरिका ने भारी कटौती की है, रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान के साथ अमरीका के रिश्ते पूरी तरह से पटरी से उतर गए हैं।

यह लापरवाही बन सकती है लिवर के कैंसर की वजह

यह लापरवाही बन सकती है लिवर के कैंसर की वजह
यह लापरवाही बन सकती है लिवर के कैंसर की वजह
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
 
बचपने में बरती गई स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कुछ लापरवाही लोगों को भविष्‍य में घातक बीमारियों से जूझने के लिए मजबूर कर देती है, इन्‍हीं लापरवाहियों में एक लापरवाही हेपेटाइटिस के वैक्सिनेशन को लेकर भी है‌।
अभिभावकों की लापरवाही के चलते हेपेटाइटिस के वैक्सिनेशन से महरूम रहे बच्‍चों को वयस्‍क अवस्‍था में कैंसर जैसी घातक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
हेपेटायटिस का वायरस बेहद धीमी गति से लीवर को अपना शिकार बनाता है, युवा अवस्‍था में हेपेटाइटिस के वायरस का असर नजर नहीं आता है, क्‍योंकि, शरीर में मौजूद ताकत हेपेटाइटिस वायरस के प्रभाव को दबाकर रखती है।
जब-तक किसी शख्‍स को इस बीमारी के बाबत पता चलता है, तब-तक बहुत देर हो चुकी होती है, समय पर हेपेटाइटिस के वैक्सिनेशन के जरिए लिवर के कैंसर से बचा जा सकता है, वहीं किसी कारण से कभी ब्लड ट्रांसफ्यूजन  की प्रक्रिया से गुजरने वाले लोगों को भी हेपेटाइटिस के वायरस के प्रति सचेत रहना चाहिए।
शरीर में मौजूद हेपेटाइटिस का वायरस सीधे लीवर पर अटैक करता है, जिसके चलते, लीवर में सूझन आ जाती है. युवा अवस्‍था में शरीर में मौजूद ऊर्जा के चलते ज्‍यादातर लोग इस पर ध्‍यान नहीं देते हैं, जिसके चलते, कई सालों तक वायरस के चलते लीवर में सूझन आने और सूझन खत्‍म होने की प्रक्रिया लगातार चलती रही है, यही सिरोसिर भविष्‍य में कैंसर में तब्‍दील हो जाता है।