28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 512

विकास बहल के खिलाफ यह बोले ऋतिक रोशन, छोड़ सकते है फिल्म सुपर 30 

विकास बहल के खिलाफ यह बोले ऋतिक रोशन, छोड़ सकते है फिल्म सुपर 30 
विकास बहल के खिलाफ यह बोले ऋतिक रोशन, छोड़ सकते है फिल्म सुपर 30 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
निर्देशक विकास बहल के खिलाफ एक के बाद एक आरोप लगते जा रहे है। आरोपों के बाद बॉलीवुड में कई लोगों ने विकास बहल का खुलकर विरोध किया है। और ऐसे में उनके साथ फिल्म सुपर 30 में काम कर रहे रितिक रोशन ने बड़ा फैसला किया है l इस मामले पर ऋतिक रोशन का बड़ा बयान सामने आया है। 
 
हाल ही में लोग तब चौंक गए जब फैंटम फिल्म्स के चारों पार्टनर ने आपस में अलग होने का एलान किया। मुद्दा था विकास बहल का एक लड़की का यौन शोषण करना लेकिन फैंटम फिल्म्स को इसकी खबर होने के बाद भी सबका चुप रहना। सबके इस मुद्दे पर अलग विचार थे लेकिन फैंटम टूट गई। अब बॉलीवुड फैंटम फिल्म्स को जमकर लताड़ रहा है।
 

विकास इन दिनों रितिक के साथ फिल्म सुपर 30 का निर्देशन कर रहे हैंl रितिक ने विकास के ख़िलाफ़ आरोप लगाए जाने की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी हैl फिल्‍म सुपर 30 में मुख्‍य भूमिका निभा रहे अभिनेता रितिक रोशन ने फिल्‍म छोड़ने के संकेत दिए हैं। शूटिंग के सिलसिले में देश से बाहर रितिक ने ट्वीट में लिखा है कि इस तरह के व्‍यवहार के आरोपी शख्‍स के साथ वे काम नहीं कर सकते। मेरे पास सारी जानकारी नहीं है, लेकिन मैंने फिल्‍म के निर्माताओं से बात की है। मैंने उनसे कहा है कि ऐसे मामलों को दबाना नहीं चाहिए और और जरूरी हो तो कड़े फैसले लेने चाहिए। 

फिल्म अभिनेता रितिक रोशन ने अब उनकी फिल्म के निर्देशक विकास बहल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है l फैंटम फिल्‍म्‍स के बैनर तले बन रही सुपर 30 गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। विकास बहल फिल्‍म के सह-निर्माता और निर्देशक हैं। इसमें रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर की मुख्‍य भूमिका है। यह अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।लेकिन फिल्‍म के निर्माण की शुरुआत से ही यह लगातार विवादों में रही है। कुछ रिपोर्ट्स में आनंद कुमार पर सुपर 30 के छात्रों के रिजल्‍ट के साथ हेड़फेड़ करने के आरोप लगे तो निर्माताओं ने इसे आनंद कुमार की बायोपिक बताने से इंकार कर दिया। 

अंकित तिवारी ने गाया रोमांटिक गाना तो सपना चौधरी ने लगाए ठुमके पर ठुमके 

अंकित तिवारी ने गाया रोमांटिक गाना तो सपना चौधरी ने लगाए ठुमके पर ठुमके 
अंकित तिवारी ने गाया रोमांटिक गाना तो सपना चौधरी ने लगाए ठुमके पर ठुमके 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

 
हरियाणवी सिनेमा और बॉलीवुड में अपने ठुमकों से तहलका मचा चुकीं सपना चौधरी का नया वीडियो सामने आया है। बिग बॉस सीजन 11 में भले ही वह विजेता नहीं रही हो, लेकिन उन्होंने अपने काबिलियत से सभी सिनेमा इंडस्ट्री पर राज करती हुई दिखाई दे रही हैं। वह बखूबी जानती है की कैसे अपने फैंन्स के दिलों पर राज़ करे।
सोशल मीडिया पर सपना चौधरी लेकर फैन्स के बीच काफी उत्सुकुता देखने को मिलती है। सपना चौधरी का वीडियो इंटरनेट पर आने पर कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाता है। अब इसी बीच सपना का एक और नया वीडियो सामने आया है। दरअसल, सपना के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी किसी इवेंट में सपना चौधरी के लिए गाना गाते हैं।  
अंकित सपना के लिए तेरी गलियां सॉन्ग गाते हैं और गाने के अंत में कहते हैं, ‘मुझको भावे सपना जी की गलियां।’ इस वीडियो को देखकर लगता है कि अंकित भी सपना के फैन हो गए हैं। यानी बॉलीवुड सिंगर भी सपना चौधरी का दीवाना होने से खुद को रोक नहीं सके। हालांकि कोई भी हो सपना चौधरी का जब जादू चलता तो हर कोई उनका दीवाना हो ही जाता है। 

त्योहारी बिक्री से पहले फ्लिपकार्ट में लोगों को मिली 30,000 नौकरी

त्योहारी बिक्री से पहले फ्लिपकार्ट में लोगों को मिली 30,000 नौकरी
त्योहारी बिक्री से पहले फ्लिपकार्ट में लोगों को मिली 30,000 नौकरी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि, उसने त्योहारी बिक्री से पहले आपूर्ति चेन और ऑपरेशन्स के लिए 30,000 अस्थायी पदों पर नियुक्तियां की हैं, त्योहारी मौसम में अपने प्रतिद्वंद्वी अमेजन को कड़ी टक्कर देने के लिए फ्लिपकार्ट ने यह कदम उठाया है।
फ्लिपकार्ट ने 10-14 अक्टूबर के बीच अपने बिग बिलियन डे के पांचवें संस्करण से पहले ये नियुक्तियां की हैं, कंपनी का अनुमान है कि उसके प्लेट से जुड़े विक्रेताओं ने अपने स्तर पर 5 लाख से अधिक लोगों को परोक्ष रूप से नियुक्त किया है।
फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने बताया, हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोगों को खरीदारी में कोई दिक्कत न हो, हम चाहते हैं कि गतिविधियों के बढ़ने से अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो।
कंपनी ने कहा है कि, उसने देशभर में फैले अपने विभिन्न केंद्रों के लिए ये अस्थायी नियुक्तियां की है, बाजार अनुसंधान कंपनी रेडशीर की एक रपट के अनुसार इस बार त्योहारों पर विभिन्न आन लाइन मंचों के माध्यम से दो करोड़ लोगों द्वारा तीन अरब डालर की खरीद किए जाने की संभावना है।
मोबाइल फोन की अग्रणी कंपनी सैमसंग ने अपने हैंडसेट SAMSUNG GALAXY S8 पर 20,000 रुपए की छूट देने की घोषणा की है, फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत 49,000 रुपए है।
इसी तरह हुआवेई के Honor ब्रांड की कीमत में 500 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक की छूट की घोषणा की गई है, अब इस सेल में Honor 10 स्मार्टफोन 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

एक बार फिर अपने जोक्स से आपको गुदगुदाने आ रहे है कपिल शर्मा 

एक बार फिर अपने जोक्स से आपको गुदगुदाने आ रहे है कपिल शर्मा 
एक बार फिर अपने जोक्स से आपको गुदगुदाने आ रहे है कपिल शर्मा 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

 
करीब एक साल के ब्रेक के बाद स्टैंड उप कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर टीवी जगत  में एंट्री करने जा रहे है। टेलीविजन के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा शीघ्र ही अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कपिल ने पुष्टि की है कि वे अपने नए शो के साथ टेलीविजन पर फिर लौट रहे हैं।
अब उनके फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले है। पंजाबी रिती रिवाजो से दोनों की शादी चार दिन लंबी चलेगी जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त शामिल होंगे। शादी के फंक्शन 4 दिन तक चलेंगे । कपिल शर्मा की शादी उनके पंजाब में स्थित घर से ही होगी । ये भी कहा जा रहा है कि कपिल की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं ।शादी के बाद कपिल शर्मा मुंबई में रिस्पेशन पार्टी की रखेंगे। 
कपिल के ट्वीट के बाद सोनी चैनल ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके कहा कि कपिल जल्द ही सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के सक्सेजफुल वीकेंड कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ लेकर आ रहे हैं। सोनी टीवी की तरफ से कहा गया कि कपिल की क्रिएटिव टीम और एक्टरों के साथ काम करने के लिए हम उत्साहित हैं। 
गौरतलब है कि साल 2017 में हुए कुछ विवादों के बाद कपिल ने द कपिल शर्मा शो बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद इस साल की शुरुआत में कपिल ने फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा नाम के शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की थी, लेकिन विवादों के कारण जल्द ही इस शो को भी बन्द करना पड़ा था।  

शिकायतों से जुड़े मामलों पर व्हाट्सएप्प ने सुप्रीम कोर्ट को दी सफाई

Good news for whatsapp users
Good news for whatsapp users
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
व्हाट्सएप से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए भारत में शिकायत अधिकारी की नियुक्ति की मांग वाली याचिका पर सोशल मैसेजिंग सर्विस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यह नियुक्ति हो गई है।
याचिकाकर्ता का कहना है कि कानून होने के बावजूद भारत में अब तक ग्रीवांस ऑफिसर नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि गूगल-फेसबुक ग्रीवांस ऑफिसर नियुक्त कर चुके हैं।
याचिका में केंद्र सरकार को यह भी निर्देश देने को कहा गया है कि, जब तक व्हाट्सएप रिजर्व बैंक के सभी नियमों का पूर्ण रूप से पालन न कर ले, तब तक उसकी पेमेंट सर्विस रोक दी जाए।
आपको बता दें कि यह याचिका ‘सेंटर फॉर अकांउटेलिबिटी एंड सिस्टेमैटिक चेंज’ संगठन ने दायर की है, संगठन का कहना है कि यह मैसेंजर कंपनी भारत में कई कानूनी प्रावधानों को पूरा नहीं करती है।
इसका भारत में न ही कोई सर्वर है और ना ही कोई ऑफिस ऐसे में व्हाट्सएप को भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए यहां ऑफिस खोलना होगा, याचिका में ये भी कहा गया है कि व्हाट्सएप को एक शिकायत अधिकारी की भी भारत में नियुक्ति करनी होगी, इससे ग्राहक अपनी परेशानी उनसे बता सकें।
व्‍हाट्सएप ने अपने ऐप से अफवाह फैलने से रोकने की जिम्‍मेदारी एक महिला अधिकारी को दी है, उनका नाम कोमल लाहिरी है, जो व्हाट्सएप के ग्‍लोबल कस्‍टमर ऑपरेशंस की सीनियर डायरेक्‍टर हैं, वह अमेरिका से ही रहकर भारत में व्‍हाट्सएप पर जारी होने वाले मैसेज पर नजर रखेंगी।

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि, राहुल गांधी हारे तो इटली चले जाएं

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि, राहुल गांधी हारे तो इटली चले जाएं
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि, राहुल गांधी हारे तो इटली चले जाएं
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, हम दोनों उन्नाव से चुनाव लड़ें और जो हारेगा उसे राजनीति छोड़नी होगी, साक्षी महाराज ने यह बात एक निजी चैनल से बातचीत में कहा है।
उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी उन्नाव से आकर चुनाव लड़ें, उन्हें खुला चैलेंज है, मैं हार गया तो राजनीति छोड़ दूंगा, वो हारे तो इटली चली जाएं, बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि, उन्हें तो हारना ही है।
साक्षी महाराज ने कहा, पीएम मोदी पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं, यह किसी से छुपा नहीं है, नेहरू ने चोरी डकैती के अलावा कुछ नहीं किया है, पूरा देश बर्बाद कर दिया है।
राम मंदिर के मुद्दे पर साक्षी महाराज ने कहा, राम मंदिर बन गया है, भले ही छोटा हो, अब दुनिया की कोई ताकत मस्जिद के नाम पर वहां एक ईंट नहीं रख सकती है,  3-4 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में साधु संन्यासियों का सम्मेलन होने वाला है, 28-29 अक्टूबर से हर रोज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होने वाली है, हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट को इस पर निर्णय कर देना चाहिए।
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि 2019 चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा, मैं संन्यासी हूं, तो मंदिर की बात मैं नहीं करूंगा तो और कौन करेगा।

 

क्या टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में काम करेंगे हॉलीवुड मेगास्टार विल स्मिथ ?

क्या टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में काम करेंगे हॉलीवुड मेगास्टार विल स्मिथ ?
क्या टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में काम करेंगे हॉलीवुड मेगास्टार विल स्मिथ ?
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

 
ऐसा अक्सर होता है की बॉलीवुड फिल्मों में हॉलीवुड स्टार्स गेस्ट अपीयरेंस देते है। इन दिनों हॉलीवुड मेगास्टार विल स्मिथ काफी चर्चाओं में है। वह आज कल एक्टर फरहान अख्तर से भांगड़ा की ट्रेनिंग ले रहे है। साथ ही वो आज कल इंडियन फोक डांस सिखने में भी काफी इंटरेस्टेड है। 
 
शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए विल ने फरहान अख्तर के साथ दिल खोल कर सिनेमा पर बातचीत की इसके साथ ही बताया कि बॉलीवुड की कौन सी एक्ट्रेस है जिसके साथ काम करना उनका सपना है। तो उन्होंने कहा कि वह ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने की इच्छा है।
 
बता दें, हॉलीवुड सुपरस्‍टार विल टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के सेट पर भी पहुंचे। जहां उन्‍होंने इस फिल्‍म के सितारों के जमकर डांस का लुत्‍फ उठाया। साथ ही फिल्‍म के एक गाने पर स्‍टेज परफॉरमेंस को भी शूट किया। 
 
इस खास पल की तस्‍वीरें विल स्‍मिथ ने खुद अपने ऑफीशियल इंस्‍टाग्राम से शेयर कर फिल्‍म के सभी कलाकारों को शुक्र‍िया कहा है। आपको बता दें कि, विल स्‍मिथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अनन्‍या पांडे और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन पुनीत मल्होत्रा ने किया है। ये फिल्म अगले साल 10 मई को रिलीज की जाएगी।  

मां के शरीर में आती थी पिता की आत्मा, मॉडल के बेटे ने किया खुलासा

मां के शरीर में आती थी पिता की आत्मा, मॉडल के बेटे ने किया खुलासा
मां के शरीर में आती थी पिता की आत्मा, मॉडल के बेटे ने किया खुलासा
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
मुंबई में फैशन डिजाइनर और मॉडल सुनीता सिंह की मौत के मामले एक नया खुलासा हुआ है, मृतका के आरोपी बेटे लक्ष्य सिंह ने पुलिस को बताया कि, उसकी मां के अंदर पिता की आत्मा आ जाती थी, इसके बाद उसकी मां उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती थी।
यह बात सुनकर पुलिस भी हैरान है, लक्ष्य ने पुलिस को बताया कि मां के शरीर में उसके मृत पिता की आत्मा आ जाती थी, तो वह अजीब हरकतें करने लगती थीं, कभी शराब मांगती थी तो कभी नकदी।
आरोपी के मुताबिक, वारदात के दिन भी वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी कर रहा था, तभी उसकी मां वहां जा पहुंची और अजीब हरकतें करने लगी, तब उसने अपनी मां को समझाने की कोशिश भी की, पर जब उसकी मां नहीं मानी तो लक्ष्य ने उसे बाथरूम में धक्का देकर बंद कर दिया।
बताया जा रहा है कि जब सुबह के वक्त सुनीता बाथरुम में बेसुध पड़ी थी, तब एक बाबा उनके घर आया था और उसने लक्ष्य से सुनीता को अस्पताल ले जाने के लिए कहा था, इसके बाद वो मौके से चला गया था, उसी बाबा ने लक्ष्य के सामने ये दावा किया था कि जब सुनीता होश में आएगी तो वो उसकी पिता की आत्मा को उसके शरीर से निकाल देगा।
इस मामले में लक्ष्य अपनी मां को अस्पताल ले जाने की बात कह रहा है, जबकि एक टेलर के बताने पर एक ज्वैलर ने पुलिस को सुनीता की लाश फ्लैट में पड़े होने की ख़बर दी थी, बाद में पुलिस ने शक के आधार पर सुनीता के बेटे लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया था।
मुंबई के ओशीवारा इलाके में 45 वर्षीय फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह की लाश शुक्रवार को उनके लोखंडवाला स्थित फ्लैट के बाथरूम में मिली थी, उनके सिर पर चोट लगी थी, उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

 

अनूप जलोटा का टूटेगा दिल, इस कंटेस्टेंट के साथ बढ़ रही है जसलीन की नजदीकियां 

अनूप जलोटा का टूटेगा दिल, इस कंटेस्टेंट के साथ बढ़ रही है जसलीन की नजदीकियां 
अनूप जलोटा का टूटेगा दिल, इस कंटेस्टेंट के साथ बढ़ रही है जसलीन की नजदीकियां 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

बिगबॉस सीजन 12 के पहले दिन से अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी सुर्ख़ियों में है। इस जोड़ी को ऑडिएंस द्वारा पहले ना पसंद किया गया था लेकिन धीरे धीरे दर्शक इस जोड़ी को पसंद करने लगे थे। 
 
किसीने यह सोचा नहीं होगा की यह जोड़ी कभी ऐसे अलग होगी। दरअसल वीकेंड के वार पर एलिमिनेशन के लिए अनूप जलोटा और जसलीन को सबसे कम वोट्स मिले थे। लेकिन बिगबॉस ने किसी एक को घर में रहने की परमिशन दी थी ऐसे में अनूप घर से बाहर होते है। 
 
लेकिन बिगबॉस में ट्विस्ट एंड टर्न्स ना हो भले ऐसा होगा कभी ? अनूप एलिमिनेट होने के बजाय कोई सीक्रेट रूम में भेज दिए जाते है। घरवालों को लग रहा है कि अनूप घर से बाहर चले गए हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं मालूम की वो सीक्रेट रूम में हैं। अनूप सीक्रेट रूम से घर के सभी कंटेस्टेंट्स को देख रहे हैं, इसके साथ ही उनकी नजर जसलीन पर भी है।
 
इस दौरान जसलीन और शिवाशीष में नजदीकियां बढ़ती नजर आईं। चेंजिंग रूप में जसलीन के सामने शिवाशीष शर्टलेस हो जाते हैं। इस बीच श्रीसंत की एंट्री होती है और वे कहते हैं कि ये क्या हो रहा है। अनूप के जाते ही जसलीन के सामने हरकते करना शुरू कर दिया। इस पूरे नजारे को अनूप सीक्रेट रूप में बैठकर देखते रहते हैं जिसकी खबर किसी को नहीं है।
 
खबरों के मुताबिक, ‘शिवाशीष और जसलीन बहुत घुल मिल रहे हैं और अनूप सीक्रेट रूम में बैठ घर का सारा नजारा देख रहे हैं।’  

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद को लेकर कैंसिल हुआ प्रेस कॉनफेरेन्स 

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद को लेकर कैंसिल हुआ प्रेस कॉनफेरेन्स 
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद को लेकर कैंसिल हुआ प्रेस कॉनफेरेन्स 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

 
#मीटू अभियान के तहत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हर्रास्मेंट का आरोप लगाया है। यह विवाद कई दिनों से सुखियों में छाया हुआ है। इसके बाद इस मुद्दे पर इतनी चर्चा हुई कि नाना पाटेकर से सवाल पूछे जाने लगे। तनुश्री का कहना था कि नाना पाटेकर ने कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य से कह कर सॉन्ग में इंटीमेट स्टेप्स रखवाए थे। 
 
तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण के आरोप में नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। अभिनेत्री के वकील ने बताया कि पुलिस रविवार को तनुश्री के बयान दर्ज करेगी। एक इंटरव्यू में तनुश्री ने आरोप लगाया है कि 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। उधर, महाराष्ट्र में किसानों की विधवाओं ने नाना के समर्थन में अभिनेत्री के पोस्टर जलाए।
 
हालांकि नाना ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया है। नाना ने 2 दिन पहले फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग से लौटकर कहा था कि वह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपना पक्ष मीडिया के सामने रखेंगे। ऐसा भी कहा जा रहा था कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य भी शामिल होंगे लेकिन अब ऐसी खबर है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को कैंसल कर दिया गया है।  
 
बता दें, साल 2004 में ‘मिस इंडिया’ का टाइटल जीतने वाली तनुश्री ने 2005 में फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘ढोल’, ‘गुड बॉय बेड बॉय’, ‘स्पीड’ जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार एक्ट्रेस साल 2010 में फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में नजर आई थीं।