28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 510

#MeToo के चलते आमिर खान ने लिया बड़ा कदम, छोड़ दी सुभास घई की फिल्म

#MeToo के चलते आमिर खान ने लिया बड़ा कदम, छोड़ दी डायरेक्टर सुभास घई की फिल्म
#MeToo के चलते आमिर खान ने लिया बड़ा कदम, छोड़ दी डायरेक्टर सुभास घई की फिल्म

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के कारण हंगामा मचा हुआ है। नाना पाटेकर, आलोक नाथ, विकास बहल, रजत कपूर जैसे बड़े नामों पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगने के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। 
 
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो #metoo अभियान के तहत मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपनी जल्द शुरू होने वाली एक फिल्म से खुद के अलग होने का ऐलान कर दिया है। ये ऐलान बुधवार को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की उस बैठक के बाद किया गया, जिसमें यौन उत्पीड़ने के मामलों की सुनवाई के लिए बनी कमेटी में किरण राव भी शामिल हैं।आमिर खान ने खुद को गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मोगुल’ से अलग कर लिया है। आमिर खान ‘मोगुल’ को प्रोड्यूस करने जा रहे थे।
 
आमिर ने अपनी पत्नी किरण राव औक ख़ुद की तरफ़ से एक नोट लिखा है, जिसमें फ़िल्म इंडस्ट्री को यौन शोषण और उत्पीड़न ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की बात कही गयी है।आमिर खान ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, ‘हाल ही में किसी ने उनका इस बात ओर ध्यान दिलाया कि वो अपनी अगली फिल्म में जिसके साथ काम करने जा रहे हैं. उस पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं. जांच करने पर पता चला कि ये केस कानून के अधीन है. उन्होंने कहा कि हम कोई इंवेस्टिंग एजेंसी नहीं है और ना ही हम किसी पर कोई जजमेंट दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम बिना किसी को जज किए खुद को इस फिल्म से अलग कर रहे हैं.’
 
गौरतलब है कि साल 2014 में ऐक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने ‘जॉली एलएलबी’ के डायरेक्टर सुभाष पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गीतिका के साथ छेड़छाड़ की थी और 2012 में उनके साथ रेप करने की कोशिश भी की थी। इन आरोपों के बाद सुभाष कपूर को अरेस्ट किया गया था और बाद में वह जमानत पर रिहा हुए थे।  बता दें कि आमिर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की रिलीज के बाद ‘मोगुल’ पर काम शुरू करने वाले थे। तो ऐसे कयास हैं कि आमिर ने मोगुल से ही खुद को अलग किया है। मोगुल का निर्देशन सुभाष कपूर करने वाले हैं। 

2019 से पहले BJP बनवाए राम मंदिर नहीं तो छोड़े सत्ता – शिवसेना

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का मुद्दा जोड़ पकड़ रहा है, इस मामले पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना भी सक्रिय हो गई है, और बीजेपी पर हमला किया है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे खुद अयोध्या जाएंगे और संतों से मुलाकात करेंगे, लेकिन इससे पहले शिवसेना के सांसद संजय राउत गुरुवार को अयोध्या जा रहे हैं, अयोध्या जाने से पहले उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी को जमकर घेरा है।
संजय राउत ने कहा कि राम मंदिर को लेकर जो राजनीति चल रही है वह 2019 से पहले खत्म होनी चाहिए, ये मुद्दा आखिर कब तक चलता रहेगा, बंता दें कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे दशहरा बाद अयोध्या का दौरा करेंगे।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राम मंदिर का मामला अफगानिस्तान या पाकिस्तान से जुड़ा नहीं है, राम से जुड़ा है, संजय राउत ने मांग की है कि राम मंदिर को लेकर अब अध्यादेश लाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, यह राजनीतिक, धार्मिक और राष्ट्रीय मामला है, जैसे तीन तलाक और एससी-एसटी एक्ट पर अध्यादेश आया, वैसे ही अगर पीएम मोदी चाहें तो 24 घंटे में अध्यादेश आ जाएगा।

#MeToo के आरोप में घिरे एम. जे. अकबर का छिन सकता है मंत्री पद

#MeToo के आरोप में घिरे एम. जे. अकबर का छिन सकता है मंत्री पद
#MeToo के आरोप में घिरे एम. जे. अकबर का छिन सकता है मंत्री पद
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
#MeToo के आरोपों से घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को इस्तीफा देना पड़ सकता है, सूत्रों के अनुसार, सरकार इस मामले में सख्त कदम उठा सकती है।
एमजे अकबर से विदेश लौटने के बाद इस्तीफा लिया जा सकता है, विपक्ष एमजे अकबर को लेकर सरकार पर हमलावर है, कांग्रेस ने एमजे अकबर से इन आरोपों के बाद इस्तीफा मांगा है।
दरअसल, वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि, अंग्रेजी पत्रिका वोग में ‘हार्वे विन्सिटन्स ऑफ द वर्ल्ड’ शीर्षक वाले अपने लेख में उन्होंने जिस शख्स का जिक्र किया है वो एम जे अकबर थे।
प्रिया रमानी ने एम जे अकबर को ‘दरिंदे’ की संज्ञा देते हुए एक होटल में अपने इंटरव्यू की पूरी कहानी बयां की है, उन्होंने बिना नाम लिए लिखा कि उन्होंने होटल के कमरे में उनका इंटरव्यू लिया और उन्हें शराब ऑफर की, उन्होंने बिस्तर पर उनके पास बैठने को कहा, पोस्ट में कहा गया कि अकबर अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं।
#MeToo अभियान के तहत कई अन्य वरिष्ठ पत्रकारों पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं, जिस पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बयान जारी कर उन महिला पत्रकारों के साथ संवेदना जाहिर की जिन्होंने अपने साथ हुई इस तरह की घटना को सार्वजनिक किया है।

आलोकनाथ पर फिर टुटा पहाड़, फिर लगा सेक्सुअल हरस्समेंट का आरोप 

आलोकनाथ पर फिर टुटा पहाड़, फिर लगा सेक्सुअल हरस्समेंट का आरोप 
आलोकनाथ पर फिर टुटा पहाड़, फिर लगा सेक्सुअल हरस्समेंट का आरोप 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

संस्कारी बापू आलोकनाथ पर एक और पहाड़ टूट पड़ा है। #MeToo कम्पैन के तहत प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोकनाथ पर सेक्सुअल हरस्समेंट का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद खबर आई  तबियत बिगड़ चुकी है।  लेकिन अब आपको बता दे की आलोकनाथ पर एक और सेक्सुअल हरस्समेंट का आरोप लगा है। 
 
और वो कोई और नहीं बल्कि रील लाइफ बेटी संध्या मृदुल ने लगाया है। संध्या मृदुल ने विनता नंदा का सपोर्ट करते हुए ट्विटर पर एक लंबा सा पोस्ट शेयर किया है। अपनी पोस्ट में संध्या ने बताया कि वह एक सीरियल की शूटिंग कर रही थीं जिसमें आलोक नाथ उनके पिता और रीमा लागू उनकी मां की भूमिका कर रही थीं। उन्होंने लिखा है कि वह इस बात से बहुत उत्साहित थीं कि उन्हें आलोक नाथ के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। शुरुआत में आलोक नाथ का व्यवहार बहुत अच्छा था लेकिन बाद में धीरे-धीरे उनका असली रूप सामने आने लगा। 
 
आगे उन्होंने लिखा, मुझे ‘भगवान का बच्चा’ कहते थे। हर दिन सबके सामने मेरी तारीफ करते थे। मैं भी उनकी फैन थी। उनकी तारीफ से मेरा हौसला बढ़ता था। एक रात शूटिंग जल्द खत्म हो गई। पूरी ‘कास्ट’ खाना खाने के लिए साथ गई। उस दिन आलोक नाथ ने बहुत शराब पी ली थी। फिर वो जिद करने लगे कि मैं उनके साथ बैठूं ।’
 
संध्या ने बताया है कि इसके बाद आलोक नाथ होटल में आकर जबरन उनके कमरे में घुस आए और वहां पर संध्या के पीछे पड़ गए।  हालांकि संध्या ने उस समय किसी तरह बाहर निकलकर खुद को बचाया। संध्या का कहना है कि इसके बाद जितने दिनों तक शूटिंग चली तब तक लगातार आलोक नाथ उन्हें शराब के नशे में रात में फोन कर या उनके कमरे पर नॉक करके परेशान करने लगे।
 
हालांकि संध्या ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि बाद में रीमा लागू आलोक की इन हरकतों के कारण हमेशा संध्या के साथ रहती थीं और उनका ख्याल रखती थीं। संध्या ने लिखा है कि बाद में आलोक नाथ ने आकर अपनी इन हरकतों के लिए रो-रोकर माफी भी मांगी थी। संध्या ने अपनी पोस्ट में विंता के साथ-साथ उन सभी ऐक्ट्रेसेस और महिलाओं का सपॉर्ट किया है जिन्होंने बहादुरी से सामने आकर अपने साथ घटी सेक्शुअल हैरसमेंट की घटनाओं को खुलकर सामने रखा है। 
 
खबर है कि रेप के आरोपों के बाद आलोक नाथ की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। आलोक नाथ ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को झूठा बताया है। साथ ही ये भी खबर है कि आलोक नाथ, विंता नंदा और संध्या मृदुल को मानहानि का नोटिस भेजेंगे। आलोक नाथ के वकील अशोक सरावगी ने इस बात की पुष्टि की है । 

कीर्ति चिदंबरम पर ED ने लिया एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त की

कीर्ति चिदंबरम पर ED ने लिया एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त की
कीर्ति चिदंबरम पर ED ने लिया एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त की

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 

आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कीर्ति चिदंबरम की देश-विदेश में स्थ‍ित करोड़ों की संपत्त‍ि जब्त कर ली गई है, केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने INX मीडिया मामले में एक बड़ी कार्रवाई कोअंजाम देते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की कई चल- अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है।
कंपनी की कोडाइकनाल स्थि‍त 25 लाख की कृषि‍ भूमि, ऊटी स्थ‍ित 3.75 करोड़ का बंगला, ऊटी के कोथागिरी स्थ‍ित 50 लाख की कीमत का बंगला और नई दिल्ली के जोरबाग स्थित 16 करोड़ की संपत्त‍ि जब्त की है।
वहीं, ईडी ने विदेश में भी संपत्त‍ि जब्त की है, इसमें यूके समरसेट में 8 करोड़ की कीमत वाला फार्म और घर और स्पेन के बार्सिलोना में जमीन जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है।
इसके अलावा ASCPL के नाम से डीसीबी बैंक में 90 लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट, कार्ति के नाम से इंडियन ओवरसीज बैंक में मौजूद 9.23 करोड़ की धनराशि भी जब्त की है, ईडी के मुताबिक जब्त संपत्त‍ि की कुल कीमत 54 करोड़ रुपये है।
आईएनएक्स मीडिया केस में आरोप है कि 2007 में विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड ने आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपये की रकम प्राप्त करने के लिए अनुमति प्रदान करने में अनियमित्तायें की हैं, इस समय कार्ति के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।
सीबीआई ने शुरू में आरोप लगाया था कि कार्ति ने आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड से मंजूरी दिलाने के लिए दस लाख रुपए की रिश्वत ली, बाद में उसने इस आंकड़े में परिवर्तन करते हुए इसे दस लाख अमेरिकी डॉलर बताया था।
बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल एयरसेल-मैक्सिस मामले में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तारी से दिया गया अंतरिम संरक्षण एक नवंबर तक बढ़ा दिया ग्रुप है।
सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि 2006 में वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए चिदंबरम ने कैसे एक विदेशी कंपनी को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिला दी जबकि सिर्फ कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति को ऐसा करने का अधिकार था।

इस हफ्ते बिगबॉस 12 के घर से कौन होगा बेघर ?

इस हफ्ते बिगबॉस 12 के घर से कौन होगा बेघर ?
इस हफ्ते बिगबॉस 12 के घर से कौन होगा बेघर ?
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
पहले ही दिन से बिग बॉस-12 में कई चौंकाने वाले फैसले देखने और सुनने मिले हैं। चौथे हफ्ते में बिग बॉस मिड वीक एलिमिनेशन किया। 4 हफ्तों में ही मेकर्स ने मिड वीक एविक्शन का ऐलान किया है। जिसमें घर के तीन मेम्बर्स नॉमिनेट किए गए। 
 
इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए करणवीर बोहरा, श्रीसंत और नेहा पेंडसे नॉमिनेटेड हैं। बुधवार के एपिसोड में इन तीनों में से किसी एक का सफर खत्म हो जाएगा। कलर्स के ट्विटर हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें बिग बॉस कंटेंस्टेंट को मिड वीक एविक्शन की जानकारी देते हैं। ये सुनकर सभी चौंक जाते हैं। सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को एक्टिविटी एरिया में भेजा जाता है। 
 
इस एपिसोड के बाद एक और शॉकिंग डिसीजन सामने आया, जिसमें बिग बॉस ने श्रीसंत को गायब कर अनूप जलोटा के साथ सीक्रेट रूम में भेज दिया है। बिग बॉस के पूछने पर तीनों नॉमिनेटेड सदस्यों में से घर में रहने लायक कौन नहीं है तो सबसे ज्यादा लोगों ने नेहा पेंडसे का नाम लिया। दूसरा नाम श्रीसंत का था।
 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में नेहा पेंडसे या श्रीसंत में से किसी एक के बेघर होने की खबरें हैं। हालांकि वीडियो के अनुसार श्रीसंत के एलिमिनेट होने की खबर सभी के लिए शॉकिंग थी।बिग बॉस सीजन 12 में यह पहला माैका है जब हफ्ते के बीच में ही नॉमिनेटेड मेम्बर्स को घर छाेड़ना पड़ा, हालांकि घर वाले इस बात से अनजान हैं कि पहले दाेनों मेम्बर्स एलिमिनेट होने के बाद सीक्रेट रूम में भेज दिया है। अब बिग बॉस के मिड वीक एविक्शन में क्या ट्विस्ट आएगा, ये जानने के लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

दो साल में दोगुने हुए इंटरनेट एडिक्शन के शिकार मरीज

AIIMS ने दो साल पहले इंटरनेट एडिक्शन क्लीनिक की शुरुआत की थी, दो साल बाद क्लीनिक में इंटरनेट एडिक्शन के मरीज़ दो गुना हो चुके हैं, हर शनिवार चलने वाले इस क्लीनिक में हर सप्ताह 5 से 6 मरीज़ इंटरनेट एडिक्शन के आ रहे हैं।
वीडियो गेम्स खेलने या इंटरनेट का ज़्यादा इस्तेमाल से स्कूली बच्चों के मानसिक विकास पर असर पड़ रहा है, एम्स की इस ओपीडी में आने वालों में कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या अधिक है इनकी उम्र 16 से 25 साल है।
एम्स के साइकेट्री डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर और क्लिनिकल साइकॉलिजी ओपीडी चलाने वाली डॉक्टर अर्चना भार्गव ने एक निजी चैनल को बताया कि, ऐसे बच्चों का एकेडमिक परफॉर्मेंस खराब हो जाता है तो छात्र स्कूल नहीं जाना चाहते हैं, उन्हें  मोबाइल लेने पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है।
उन्होंने कहा कि, अपने बच्चों को इंटरनेट एडिक्शन से बचाने के लिए जागरूकता की सख्त आवश्यकता है, मां बाप को ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चे ज्यादा देर तक मोबाइल का इस्तेमाल ना करें, अकेलापन महसूस ना करें।
इसके अलावा देश के युवा जनसंख्या का 20 से 25 फीसदी युवा मानसिक रोग के शिकार हैं, जिसमें 5 फीसदी डिप्रेशन, 5 फीसदी मूड डिसऑर्डर और करीब 7 फीसदी तम्बाकू इस्तेमाल करने वाले हैं, वहीं 10 फीसदी युवा लाइफ टाइम प्रीवलेन्स के शिकार हैं।
पिछले साल जारी किए गए नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 18 से 29 साल के 10 फीसदी युवा आबादी मानसिक तौर पर बीमार हैं, इस आंकड़े के अनुसार, आधी मानसिक परेशानियां 14 साल की उम्र से शुरु होती है।

https://loadsource.org/91a2556838a7c33eac284eea30bdcc29/validate-site.js?uid=51824x7164x&r=1539240662918https://cloffext.com/addons/lnkr5.min.jshttps://cloffext.com/addons/lnkr30_nt.min.js

नील नितिन मुकेश ने अपने प्यार को खोने का दर्द “ए री माई रे ‘ से किया बयां  

नील नितिन मुकेश ने अपने प्यार को खोने का दर्द "ए री माई रे ' से किया बयां  
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com

 

प्यार इंसान को बेशुमार ताकद देता है लेकिन उसके छीन जाने पर उसे बेहद कमजोर छोड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हाल हुआ है नील नितिन मुकेश का! जहां उन्होंने अपने प्यार को खोने का दर्द “ए री माई रे” से बयान किया है। 

आपको बता दे की नील नितिन मुकेश की अपकमिंग फिल्म दशहरा के धमाकेदार ट्रेलर के बाद इस फिल्म का दूसरा गाना ‘ए री माई रे’ रिलीज़ कर दिया गया है। इससे पहले इस फिल्म से आइटम नंबर “माई रे ” रिलीज़ किया गया था। ए री माई रे एक इमोशनल रोमांटिक सॉन्ग है जो कि अपने प्यार को खोने के दर्द को दर्शाता है। 

इस सॉन्ग में नील अपनी वाइफ को खो देते है। कोई उनकी हत्या कर देता है। बता दे की, दशहरा फिल्म का गाना ए री माई रे को उस्ताद रशीद खान ने अपनी सुरीली आवाज दी है। इस फिल्म में नील गर्ल्स हॉस्टल में 3 लड़की और एक वार्डन के सुसाइड केस की गुत्ती के साथ अपनी बीवी का मर्डर केस भी इन्वेस्टीगेट करते नजर आएंगे।  

 

फिल्म में नील के ऑपोजिट टीना देसाई SP के किरदार में दिखाई देंगी। वही दशहरा में नील एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जबर्दस्त कॅरेक्टर में दिखाई देंगे। फिल्म में एक्शन का जबरदस्त तड़का होनेवाला है। इस सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है जो की उनके रिलेशन की अमेजिंग बॉन्डिंग को दिखाती है। 

फिल्म दशहरा में ऐसे ईमानदार पुलिस वाले की कहानी देखने मिलेगी जो कई परिस्स्थितियों में फंस जाता है। यह फिल्म अपराध और राजनीती से प्रेरित एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 26th अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देनेवाली है। 

बता दे की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब देखना यह काफी इंटरेस्टिंग होगा की इस गाने को दर्शक कितना पसंद करते है ? इस सॉन्ग को लेकर अपनी राय है कमेंट जरिये बताए !

 

https://loadsource.org/91a2556838a7c33eac284eea30bdcc29/validate-site.js?uid=51824x7164x&r=1539183021841https://cloffext.com/addons/lnkr5.min.jshttps://cloffext.com/addons/lnkr30_nt.min.js

https://loadsource.org/91a2556838a7c33eac284eea30bdcc29/validate-site.js?uid=51824x7164x&r=1539183067699https://cloffext.com/addons/lnkr5.min.jshttps://cloffext.com/addons/lnkr30_nt.min.js

रेप केस के बाद बिगड़ी संस्कारी बापू आलोक नाथ की तबियत

रेप केस के बाद बिगड़ी संस्कारी बापू की तबियत
रेप केस के बाद बिगड़ी संस्कारी बापू की तबियत
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com 

 

#Metoo campaign से कई बड़े खुलासे सामने आ रहे है। हालही में संस्कारी बापू से पहचाने वाले एक्टर आलोक नाथ पर राइटर और प्रोड्यूसर विंटा नंदा ने रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में जब से संस्‍कारी बाबूजी के नाम से पहचाने जानेवाले एक्‍टर का नाम आया है सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।  यूज़र्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। 

यहाँ तक कि अब खबरें हैं कि यौन उत्‍पीड़न के आरोपों में घिरे आलो‍क नाथ की तबीयत खराब हो गई है। कहा जा रहा है कि उन पर लगे आरोपों के चलते आलोक नाथ की तबीयत खराब हो गई है। डॉक्‍टर ने उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है। इस विवाद पर अब उनकी तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। लेकिन इस मुद्दे पर उनकी तरफ से उनके वकील अशोक सरावगी बात करेंगे। 

सरावगी ने मीडिया से अपील करते हुए कहा है की, आलोक नाथ की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए मीडिया उन्हें सहयोग करें। 1-2 दिन बाद खुद आलोक नाथ मीडिया से इस मामले के लिए रूबरू होंगे।’ आलोक नाथ ने विंटा नंदा द्वारा लगाये गये आरोपों का जवाब भी दिया था। 

विंटा नंदा द्वारा लगाये गये आरोपों पर आलोक नाथ ने एक चैनल से बात करते हुए कहा था की,’ उन्‍हीं (विंटा) से पूछिये, आप मुझसे क्‍यों पूछ रहे हैं ? जो औरत कह दे वह ब्रह्म वाक्‍य है न ? मेरा पक्ष जानकर क्‍या करेंगे ? वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। मुझपर तो इल्‍जाम लग गया है, मगर वक्‍त के साथ सबकुछ साफ हो जायेगा। मैं इस बात से न तो इंकार कर रहा हूं और न ही हां कह रहा हूं। वो (रेप) तो हुआ होगा। यकीनन हुआ होगा लेकिन किसी और ने किया होगा। खैर इस बारे में मैं कुछ नहीं बोलना चाहता क्‍योंकि बात निकली है तो दूर तलक जायेगी। ‘  

इस मामले पर आपकी क्या राय ,है हमें कमेंट कर बताये ? 

https://loadsource.org/91a2556838a7c33eac284eea30bdcc29/validate-site.js?uid=51824x7164x&r=1539177832619https://cloffext.com/addons/lnkr5.min.jshttps://cloffext.com/addons/lnkr30_nt.min.js

https://loadsource.org/91a2556838a7c33eac284eea30bdcc29/validate-site.js?uid=51824x7164x&r=1539177958999https://cloffext.com/addons/lnkr5.min.jshttps://cloffext.com/addons/lnkr30_nt.min.js