मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को हुए मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है।
अब इसी बीच रीवा कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए सुरक्षाकर्मियों से कहा है कि ईवीएम के पास कोई आए तो गोली मार देना, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रीवा कलेक्टर प्रीति मैथिल ईवीएम की सुरक्षा का निरीक्षण करने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंचीं, इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने वोटिंग मशीनों की सुरक्षा को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।
इस पर कलेक्टर मैथिल ने कांग्रेस नेता से कहा, मेरी 25 साल की नौकरी है जिसमें से अभी तक 10 साल निकले हैं, इस चुनाव में फिजूल के चक्कर में मैं अपनी साख खराब नहीं करूंगी। मुझे आगे प्रिंसिपल सेक्रेटरी और चीफ सेक्रेटरी बनना है, इसके बाद कलेक्टर ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी से कहा, ”यहां कोई नहीं आ सकता, अगर कोई आए तो गोली मार देना।”
उधर, मध्यप्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कांता राव ने कह दिया है कि चुनाव से जुड़े सभी तरह के मामलों के लिए जिले के कलेक्टर और एसपी ज़िम्मेदार होंगे। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी संभव नहीं है, स्ट्रांगरूम की सुरक्षा पुख्ता है।
बता दें कि, मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर स्ट्रांगरूम के वीडियो सामने आने पर साजिश की आशंका जताई है।
सिंधिया ने ट्वीट किया कि भोपाल में स्ट्रांगरूम के बाहर लगी एलईडी बंद होना, सागर में गृहमंत्री की विधानसभा सीट की रिजर्व ईवीएम का 48 घंटे बाद स्ट्रांगरूम में पहुंचाया जाना, सतना-खरगोन में अज्ञात बक्से को स्ट्रांगरूम में ले जाए जाने का वीडियो सामने आना बड़ी साजिश की ओर इशारा है।
जोधपुर में शादी रचाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहंदी और संगीत की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस मौके पर सभी ने कितनी मस्ती की है।
शादी दो रीति-रिवाजों से हुई हैं। इसमें वरमाला के दौरान प्रियंका चोपड़ा इमोशनल हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका अपने पापा को याद करके भावुक हो गई थीं। प्रियंका की शादी 1 और 2 दिसंबर को पहले क्रिश्चियन और फिर दूसरे दिन हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, इस मौके पर फैमिली और दोस्तों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
एक खबर के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए मंडप को खास तरीके से सजाया गया था, मंडप की ऊंचाई करीब 40 फीट थी।
बता दें कि, प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा सेलिब्रेटीज और कुल 80 मेहमान शामिल पहुंचे थे। अंबानी फैमिली से लेकर प्रियंका की क्लोज फ्रेंड अर्पिता खान शर्मा भी अपने बेटे के साथ इस शादी का हिस्सा बनीं थीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में आदि शंकर विमान मण्डपम् के कुम्भाभिषेक के समापन सामारोह में शिरकत किया। मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म को मनुष्य मात्र के लिए महज संस्कृति ही नहीं बल्कि इस चराचर जगत के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने की प्रेरणा प्रदान करने वाली शक्ति कहा है। उन्होंने कुंभ के सफल आयोजन के लिये जनभागीदारी का सहयोग मांगते हुये कहा की हमें दूसरों की अच्छाई से प्रेरणा लेकर अपनी कमियों को सुधारते हुए कार्यों को मूर्तरूप देने में सहयोगी बनना है।
जो प्रयागवासियो की महानता का लक्षण है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपना योगदान देकर कुम्भ के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराकर इस दिव्य आयोजन का गवाह बनना चाहिये। प्रयागराज का कुम्भ अपने आप में देश और दुनिया के लिए अलग ही कौतुहल एवं आकर्षण विषय रहता है। कुम्भ आयोजन में एकता, स्वच्छता, राष्ट्र निर्माण तथा लोक कल्याण का मार्ग के संदेशों से मानव कल्याण का मार्ग हो सकता है प्रशस्त हो सकता है।
कुम्भ आयोजन में हजारों-हजार वर्ष पुरानी अपनी परम्परा का एक बार सजीव रूप से साक्षात्कार होता है। प्रयागराज की महिमा का बखान करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भूमि को दिव्य बताया है। उन्होंने कहा कि दिव्यता यहां के कण-कण में हैं, इसको महसूस करने वाला व्यक्ति होना चाहिए। प्रयागवासियोको कुंभ में प्रयाग आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत अतिथियों की तरह करना चाहिये।
प्रयागराज में हनुमान को दलित बताने वाले बयान के विवाद से खिन्न दिखे उन्होंने कहा जिन्हें धर्म के मर्म की जानकारी नहीं वो हर बात संकीर्णता के दायरे में देख रहे हैं और संकीर्णता के दायरे में लाकर बाल की खाल निकाल रहे हैं। किसी के काम पर उंगली उठाना आसान होता है। प्रयाग में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली।
कार्यक्रम से वापसी के समय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री का विरोध करते हुये काला झंडा दिखाया। बता दे काफिले के बीच में घुसकर मुख्यमंत्री को कालाझंडा दिखाया गया है। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कम्प मचगया आनन फानन में पुलिस ने झंडा दिखाने वाले तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
बुन्देलखण्ड महात्मा गांधी की आने वाली 150वीं जयंती के तहत भाजपा द्वारा शुरू की गई गांव गांव पदयात्रा को आज बाँदा के बिलगांव से प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । खास बात ये रही कि प्रदेश अध्यक्ष खुद तकरीबन दो किलोमीटर तक पैदल चलकर गए ।
उन्होंने बिलगांव से अजीतपारा तक दो किमी की दूरी पैदल ही कार्यकर्ताओ के साथ तय की । गांव की तंग गलियो से गुजरते वक्त ग्रामीणों में सेल्फी लेने की होड़ जरूर मची रही। फिलहाल मोदी लहर के सहारे इस बार भाजपा की बुन्देलखण्ड में नैया पार हो जाये इसमें काफी कम ही संभावनाएं हैं ! ऐसे में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अच्छे से जानता है कि तमाम सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहचाना होगा जिससे मिशन2019 को झटका न लगे । फिलहाल इस बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पार्टी को सीटें जीतने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी ।
अब देखना होगा कि पार्टी का ये नया पैंतरा कितना हद तक सीट बचाऊ साबित हो पाता है ! इससे पहले ‘गांव गांव पदयात्रा’ कार्यक्रम के तहत यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय ने बिलगांव में एक जनसभा को भी संबोधित किया गया और इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड के प्रति मेरा खास लगाव/श्रद्धा है ,ये वीर भूमि है ।
इसीलिए हमने सूदूर बुन्देलखण्ड के बाँदा से इस कार्यक्रम के शुरुआत करने की तैयारी की । इस दौरान जिले के चारों विधायक, सांसद और भाजपा के आला नेता मौजूद रहे। देर शाम तक प्रदेश अध्यक्ष धर्मनगरी चित्रकूट पहुचेंगे जहां कल पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर गांव गांव के लिए रवाना करेंगें। गौरतलब हो कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 को एक बड़े मिशन के रूप में लिया है। बाइक पर कमल संदेश यात्रा के बाद आज से पार्टी की कमल संदेश पद यात्रा है। 15 दिसम्बर तक चलने वाली पदयात्रा के तहत शहर के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विधानसभा वार हर घर में जाकर सम्पर्क करेंगे
WhatsApp के इस साल के सबसे पॉपुलर फीचर की बात करें तो यूज़र्स ने Sticker फीचर को खूब पसंद किया है, मगर आने वाला एक नया अपडेट यूज़र्स को नाखुश करने के साथ-साथ परेशान भी कर सकता है।
WhatsApp पर हमारे स्टेटस जल्द कंपनी की कमाई का ज़रिया बनने वाले हैं, रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप अपने यूज़र्स के स्टेटस में विज्ञापन दिखाएगा।
अगस्त की शुरुआत में आई वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप में विज्ञापन की शुरुआत अगले साल यानी 2019 से शुरू होगी, गौरतलब है कि दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब यूज़र्स वाली इस ऐप पर फिलहाल कोई विज्ञापन नहीं होता है, इसके अलावा भी कई और रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि अब जल्द समय आने वाला है जब WhatsApp विज्ञापन से पैसे कमाएगा।
जानकारी के मुताबिक, विज्ञापन वीडियो के रूप में होगा और यह ठीक वैसा ही काम करेगा जैसा इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में होता है, फेसबुक ने इसी साल जून में इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में विज्ञापन की शुरुआत की थी।
पाकिस्तान में करतारपुर कॉरीडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करके लौटे कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर उन्हीं की पार्टी के नेता ने निशाना साधा है।
सिद्धू ने कार्यक्रम से लौटने के बाद कहा था कि, मेरे कैप्टन राहुल गांधी हैं, उन्हें जहां जरूरत लगी, मुझे भेजा, इस पर पंजाब के मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा ने सिद्धू से इस्तीफा मांगा है।
बाजवा ने आज कहा कि, अगर राहुल गांधी की बात है तो वह हम सबके कैप्टन हैं, पंजाब में हमारे कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं, अगर सिद्धू साहब के मन में कोई आशंका है कि पंजाब के कैप्टन कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं हैं तो मेरे ख्याल से उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह कैबिनेट से इस्तीफा दे दें।
बाजवा ने आगे कहा, सिद्धू साहब आपको रब ने एक्स्ट्रा क्वालिटी दी है, मैं आपसे अपील करुंगा, आपके सपने बहुत बड़े हैं, रब करे आपके सपने पूरे हों, लेकिन जिस तरह से आप बिना सोचे-समझे बोले जा रहे हो, मेरा ख्याल है यह तेजी आपको कहीं पहुंचने नहीं देगा, हमारे कैप्टन कैप्टन अमरिंदर सिंह है, हिंदुस्तान में हम सबके कैप्टन राहुल गांधी है।
उन्होंने कहा, सिद्धू साहब को समझ नहीं आ रहा कि उन्हें क्या कहना है और क्या नहीं कहना है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें पाकिस्तान भेजा है लेकिन आज वह उस बात से मुकर गए हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रबुद्ध जनों से संवाद किया, इस दौरान उन्होंने युवाओं, कारोबारियों और अन्य क्षेत्र के लोगों से बातचीत की।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता भी मौजूद थे, जब राहुल गांधी अपने भाषण के जरिये बीजेपी पर निशाना साध रहे थे, उसी दौरान ली गई एक तस्वीर सामने आई है, इसमें देखा जा सकता है कि एक ओर राहुल गांधी काफी गंभीरता से भाषण दे रहे हैं तो वहीं उनकी पार्टी के नेताओं का ध्यान कहीं और था।
उदयपुर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच से नीचे लोगों के बीच बातचीत कर रहे थे, इस दौरान उनके पीछे मंच पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत बैठे थे।
इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि इनमें से दो नेताओं अविनाश पांडे और सचिन पायलट अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त हैं, साथ ही अशोक गहलोत भी सुस्ताते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी ने उदयपुर में लोगों से संवाद कर कई मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए, पहले राहुल गांधी मंच पर ही सचिन पायलट के बगल कुर्सी पर बैठे थे, लेकिन कारोबारी एस मोगरा ने जब इंडस्ट्रीज से जुड़ा सवाल पूछते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों को फायदा दिया तो राहुल गांधी मंच से नीचे उतरे और कहा, पीएम अपने आप को दुनिया का सबसे समझदार व्यक्ति समझते हैं, उन्होंने अनिल अंबानी को फायदा दिया लेकिन जब किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते तो इन लोगों का छुप कर कर्ज क्यों माफ किया, बताएं पीएम मोदी।
यूपी के सीएम योगी ने बयान दिया था कि हनुमानजी दलित थे, अब इनके इस बयान के बाद आगरा में हनुमानजी के एक प्राचीन मंदिर पर दलितों ने कब्जा कर लिया है। वहां हनुमान चालीसा पढ़ी गई, पूजा-पाठ हुआ।
वहीं ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा ने ये कहते हुए सीएम योगी को नोटिस भेजने की बात कही है कि हनुमानजी वानर थे और दलितों की तुलना हनुमानजी से की जा रही है, ये दलितों का अपमान है।
आगरा के लंगड़ी की चौकी इलाके में हनुमानजी का एक पुराना और बड़ा मंदिर है। दो दिन पहले धोबी समाज के अमित सिंह, अखिल भारतीय कोली समाज के नंदलाल भारती, वाल्मीकि समाज के अजय वाल्मीकि सहित दर्जनों लोग मंदिर में पहुंच गए और मन्दिर की जिम्मेदारी खुद की बताई।
वहीं नंदलाल भारती ने कहा कि हमे ये जानकर बड़ी खुशी हुई है कि हनुमानजी हमारे समाज के हैं। अब हम जल्द ही सभी हनुमान मंदिरों का कब्जा लेंगे, हनुमानजी के हर मंदिर को अब हम ही संभालेंगें।
ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा के चेयरमैन अशोक भारती ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि, “जल्द ही महासभा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक नोटिस भेजने जा रही है, सीएम योगी ने हनुमानजी को दलित बताकर दलितों का अपमान किया है।
रिटायरमेंट के एक दिन बाद, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने कहा कि उन्हें 12 जनवरी को 4 जजों की ओर से किए गए विवादित प्रेस कांफ्रेंस को लेकर कोई पछतावा नहीं है।
जस्टिस जोसेफ ने कहा कि शीर्ष अदालत की व्यवस्थाओं और परंपराओं में बदलाव आने में समय लगेगा, क्योंकि वे लंबे वक्त से मौजूद हैं। जोसेफ ने अब प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एम बी लोकूर और पूर्व न्यायाधीश जे चेलमेश्वर के साथ मिलकर एक संवाददाता सम्मेलन किया था, जिसमें शीर्ष अदालत में मामलों के आवंटन सहित गंभीर प्रश्न उठाए थे।
उन्होंने कहा कि किसी न्यायाधीश द्वारा न्यायिक शक्तियों के इस्तेमाल पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं होता है, उन्होंने कहा कि जिस तरह से नियुक्तियों में ‘‘चुनिंदा तरीके से देरी की जा रही है या इन्हें रोककर रखा जा रहा है’’ वह ‘‘एक तरीके से’’ न्याय में ‘‘हस्तक्षेप’’ है।
जोसेफ ने कहा कि, जहां तक शीर्ष अदालत की बात है तो उच्चतर न्यायपालिका में नियुक्तियों और स्थानान्तरण से जुड़े ‘मैमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर’ (एमओपी) अंतिम रूप में है और कॉलेजियम मसौदे के अनुसार काम कर रहा है।
उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब सरकार का कहना है कि एमओपी पर काम चल रहा है और इसे शीर्ष अदालत की सलाह से तैयार किया जा रहा है, जोसेफ ने कहा, जहां तक उच्चतम न्यायालय की बात है तो यह (एमओपी) अंतिम रूप में है, जहां तक सरकार की बात है तो यह अंतिम रूप में नहीं है।
पूर्व न्यायाधीश जोसफ ने कहा कि अगर पूर्व न्यायाधीशों को सेवानिवृत्ति के बाद सरकार द्वारा कोई पद ‘‘उपकार स्वरूप’’ (चैरिटी) दिया जाता है तो उन्हें इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए।
“देखिए एक शब्द में अगर बोलिए तो वह गद्दार हैं। उन्होंने दिल्ली के साथ गद्दारी की है। आंदोलन के साथ गद्दारी की है, पीठ पर छूरा घोंपा है। एक एक चीज जो कही और लिखी गई थी उसके उल्टा किया है। अपनी स्वराज की किताब में उन्होंने यह बात लिखी कि एमपी और एमएलए का फंड खत्म होना चाहिए, लेकिन आज एमपी और एमएलए का सबसे ज्यादा फंड दिल्ली में दिया जा रहा है यानी कि जो आपने वादा किया वह पूरा नहीं किया।”
ये शब्द दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री एवं आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा के हैं, जिनके बोल आज भी सीएम केजरीवाल के लिए आग के गोले जैसे हैं।
बातचीत की शुरुआत ही उन्होंने सीएम केजरीवाल के ऊपर अटैक करते हुए ही की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ठीक उल्टा कर रहे हैं, उन्होंने यह कहा था कि विप लागू नहीं होना चाहिए। जो चुने हुए जनपद में प्रतिनिधि हैं वह अपनी बात चुनी हुई अपनी जनता से पूछकर सदन में रखें। लेकिन देश की सबसे ज्यादा विप लागू करने वाली आम आदमी पार्टी ही है, दिल्ली के विधानसभा में 4 से ज्यादा जारी हो चुके हैं, जबकि 15 साल में शीला दीक्षित सरकार ने केवल 5 विप जारी किए थे तो अपनी कही हर एक बात से चाहे आंतरिक सुरक्षा की बात हो, डिसेंट्रलाइजेशन हो पावर की बात हो, सेंट्रलाइजेशन ऑफ़ पावर की बात हो, एक भी आदमी को साथ लेकर नहीं चल पा रहे हैं।
मेरी तो आप बात छोड़िए चाहे वह आशुतोष, आशीष खेतान हो योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और कुमार विश्वास हो, अंजली दमानी हो शाजिया इलमी, अन्ना हजारे, किरण बेदी हों, सारे के सारे लोग गलत नहीं होंगे सारे के सारे लोग तो भ्रष्ट नहीं होंगे। सारे के सारे लोग तो बीमार नहीं होंगे यानी प्रॉब्लम उस एक आदमी में ही है।
तो क्या यही कारण है कि हर बार विधानसभा का सत्र शुरू हो जाता है और आप को बाहर निकाल दिया जाता है?
कपिल: देखिए हमारे दिल्ली के विधानसभा में सत्र शुरू होते ही जिन मुद्दों पर बात होनी चाहिए, उस पर बात न होकर बिना मतलब के मुद्दों पर बात होती है। मैने जैसे ही प्रदूषण के मुद्दे पर बात चाही, बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर बात रखनी चाही, दिल्ली में महंगे पेट्रोल पर बात करनी चाही, दिल्ली में कांटेक्ट कर्मचारियों के बारे में बात करनी चाही हर बार मुझे बाहर कर दिया। हर उस व्यक्ति को बाहर कर दिया जाता है, जो विधानसभा में मुद्दे उठाना चाहते हैंc
आप अपने आप को कैसे परिभाषित करते हैं ?
कपिल: मैं तो वही हूं, जो पहले शीला दीक्षित सरकार के समय कॉमनवेल्थ का घोटाला हो रहा था, तो मैं उसके खिलाफ एक किताब लिखी थी ‘कॉमन वर्सेस वेल्थ’ और दिल्ली के विधानसभा के भीतर घुसकर आम आदमी की आम आदमी नागरिक होते हुए भी उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था, गिरफ्तार कर लिया गया था। इंडिया गेट करप्शन का आंदोलन किया, तो हम लोग तो भ्रष्टाचार से लड़ने वाले लोग थे और आज भी वही कर रहे हैं। अगर शीला दीक्षित के भ्रष्टाचार से हम लड़ेंगे, तो केजरीवाल और सतेंद्र जैन के साथ रिश्तेदारी तो है नहीं। इस सरकार में भ्रष्टाचार होगा, तो हम जोर से आवाज उठाएंगे तो मैं तो वही हूं लेकिन जो लोग व्यवस्था परिवर्तन के वादे करके आए थे, जो यह कहते थे कि हम डिसेंट्रलाइजेशन पावर कर देंगे। हम लोग जो हैं एमपी और एमएलए का फंड ही खत्म कर देंगे। विप जारी करना बंद कर देंगे वह ठीक उसके उल्टे हो गए हैं। एक हड्डी का आदमी आज 80 किलो का वजन लेकर शॉपिंग में पसरा हुआ है, वह यह बोलता है कि मैं दिल्ली का मालिक हूं तो कौन बदला है। आप भी देख रहे हैं और दिल्ली वाले भी देख रहे हैं।
आप अगला चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे या किसी दूसरी पार्टी से ?
कपिल: दिल्ली में चुनाव अभी बहुत दूर है। दिल्ली में चुनाव 2020 में होना है, तो हम चुन कर बैठे हुए हैं। अब केजरीवाल जी वाले हरकत ना करें कि हम चुनकर आ गए और अगले चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दे। अभी तो हम चुने हुए हैं। अभी तो हमें जनता के लिए काम करना है। जब चुनाव आएगा तब चुनाव के बारे में सोचा जाएगा।
अगर भाजपा आप को लोकसभा में मौका देती है, तो क्या रहेगा ?
कपिल: जब चुनाव आएगा तब चुनाव के बारे में सोचेंगे। यदि इस देश में प्रधानमंत्री दोबारा चुनकर आए, जिसके कारण देश को गर्व हो जिसके कारण हमें लगे कि देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है, आंतरिक सुरक्षा भी बढ़ रही है, रोजगार की चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं और एक ऐसा आदमी जो लगातार काम कर रहा है तो हम एक गूंगे मनमोहन सिंह को 10 साल दे सकते हैं, तो 56 इंच वाले नरेंद्र मोदी को दोबारा चुनना बनता ही है।
कपिल ने साक्षात्कार के दौरान कहा, “मैंने पार्टी में जिस अवैध हवाला फंडिंग की बात की थी, उस पर सवाल भी उठाए थे। फिलहाल सीडी की जांच कंप्लीट हो चुकी है और इलेक्शन कमिशन को रिपोर्ट भी आ चुकी है और इलेक्शन कमीशन ने आम आदमी पार्टी को नोटिस भी जारी किया है। हो सकता है कि उनका सिंबल भी ज़ब्त कर लिया जाए, क्योंकि उनकी फंडिंग में हवाला का पैसा भी पाया गया है और ब्लैक मनी भी पाई गई है और रिकॉर्ड भी गलत पाए गए हैं। मैंने शिकायत दर्ज कराई थी, उसी का यह नतीजा है। सीबीआई में, ईडी में, एसीबी में लगभग 33 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें जांच चल रही है।