27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 483

7वां वेतन आयोग – कर्मचारियों की बढ़ सकती है 10 हजार तक सैलरी

7वां वेतन
7वां वेतन


सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

7वें वेतन आयोग के तहत रेल कर्मचारियों के संगठनों और रेल मंत्रालय के बीच हुई बैठक काफी सकारात्मक रही, बैठक में कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया कि कर्मचारियों को जल्द ही 7वें वेतन आयोग के तहत रनिंग एलाउंस या भत्ते मिलने शुरू हो जाएंगें।

7वें वेतन आयोग के तहत वेतन भत्ते दिए जाने से कर्मचारियों के वेतन में हजारों रुपये का अंतर आएगा, उदाहरण के तौर पर यदि कोई रेलवे का गार्ड वर्तमान समय में 100 किलोमीटर यात्रा करता है तो उसे 235 रुपये रनिंग एलाउंस मिलता है, 7वें वेतन आयोग के तहत यह भत्ता 525 रुपये तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है।

एक वेबसाइट के मुताबिक, रेल कर्मियों व रेल मंत्रालय के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिटमेंट फार्मूला, पुरानी पेंशन स्कीम व कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत काफी सकारात्मक रही।

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि रेल मंत्रालय से बातचीत काफी सफल रही, कुछ मुद्दों पर बातचीत अभी नहीं हो सकी है, कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत रनिंग एलाउंस जल्द दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।

रेल मंत्रालय की ओर से कर्मचारी संगठनों के साथ हुई सकारात्मक बैठक के बाद से ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की ओर से आज स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई है, इस बैठक में यह तय होगा कि सरकार की ओर से बातचीत शुरू करने और सकारात्मक रुख अपनाने के बाद रेल कर्मियों के अंदोलन को किस दिशा में ले जाना है।

क़र्ज़ वापस करने के लिए तैयार विजय माल्या

Malya is ready to pay bank loan
Malya is ready to pay bank loan

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फ्रॉड और मनी लॉड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे भगोड़े विजय माल्‍या ने कहा है कि वह बैंकों से लिए कर्ज का पूरा मूलधन (प्रिंसिपल अमाउंट) लौटाने को तैयार हैं।

आज सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट कर माल्या ने कहा, राजनेता और मीडिया लगातार तेज आवाज में मेरे डिफाल्‍टर होने की बात कह रहे हैं, जो कि सार्वजनिक बैंकों का पैसा लेकर भाग गया, ये सभी गलत है। माल्या ने ट्वीट किया कि मुझे सही मौका क्‍यों नहीं दिया जा रहा और इसी तेज आवाज में कर्नाटक हाई कोर्ट के समक्ष मेरे समग्र सेटेलमेंट वाली बात को ऊंची आवाज में क्‍यों नहीं कहा जाता…यह दुखद है।

माल्‍या ने ट्वीट कर कहा, एयलाइंस आंशिक रूप से एटीएफ कीमतों में बढ़ोतरी के कारण वित्‍तीय संकटों का सामना कर रही थी। किंगफिशर एयरलाइन को तेल की सर्वाधिक क्रूड कीमतों 140 डॉलर/बैरल का सामना करना पड़ा, इससे घाटा बढ़ता गया और बैंकों का कर्ज इसमें खर्च हुआ। मैं बैंकों के कर्ज का 100 प्रतिशत मूलधन लौटाने को तैयार हूं, कृपया इसे ले लीजिए।

इसके साथ ही विजय माल्‍या ने कहा, “तीन दशकों से भारत की सबसे बड़ी एल्‍कोहल ब्रीवरेज ग्रुप का संचालन कर रहे हैं, इससे टैक्‍स के रूप में सरकारी खजाने को सैकड़ों करोड़ रुपये का योगदान दिया है। किंगफिशर एयरलाइंस भी इस मद में अच्‍छा योगदान कर रही थी, उसका नुकसान में जाना दुखद रहा।”

इसके बाद एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने कहा, “अपने प्रत्‍यर्पण के मसले पर मीडिया पर चल रही बहस को मैंने देखा है, यह अलग मसला है और कानून अपने हिसाब से काम करेगा. सबसे अहम बात जनता के पैसे की है और मैं इसे 100 प्रतिशत वापस करने को तैयार हूं।”

SBI की एक और सर्विस 12 दिसंबर से बंद हो जायेगी

भारतीय स्टेट बैंक ने सूचना
भारतीय स्टेट बैंक ने सूचना


सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

इन दिनों बैंकिंग सिस्टम में कई बदलाव किए जा रहे हैं, हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से चार सर्विस बंद किए जाने के बाद एसबीआई एक और बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

जिस नियम में एसबीआई की तरफ से 12 दिसंबर को बदलाव किया जा रहा है, उसमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से 1 जनवरी से बदलाव किया जाना है।

दरअसल, आरबीआई के निर्देश के अनुसार बैंक अगले साल यानी 1 जनवरी 2019 से नॉन-CTS चेक को क्लीयर नहीं करेंगें, इस बारे में SBI की तरफ से 12 दिसंबर की डेडलाइन तय की गई है, यानी देश के सबसे बड़े बैंक की तरफ से 12 दिसंबर से ही नॉन-CTS चेक स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RBI की तरफ से इस बारे में निर्देश तीन महीने पहले दिया गया था, इसे लेकर SBI की तरफ से अपने करोड़ों ग्राहकों को मैसेज भी भेजे जा रहे हैं, बैंक की तरफ से भेजे जा रहे मैसेज में बैंक के ग्राहकों से चेक बुक सरेंडर करने और नई चेक बुक जारी करने की अपील की गई है।

इससे चेक को फिजिकली भेजने की झंझट खत्म होने के साथ ही खर्च में भी कमी आती है, इसके अलावा चेक क्लीयरेंस में भी कम समय लगता है, आपको बता दें नॉन सीटीएस चेक को कंप्यूटर रीड नहीं कर पाता है, इसलिए इन्हें फिजिकली एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में भेजा जाता है. इसी कारण चेक को ड्रॉप-बॉक्स में लगाने के बाद इसकी क्लीयरेंस में ज्यादा समय लगता है।

मसूद अजहर ने राम मंदिर पर धमकाया तो दूसरी सर्जिकल स्‍ट्राइक में उसका सफाया कर देंगें – योगी आदित्यनाथ

मसूद अजहर - योगी आदित्यनाथ
मसूद अजहर - योगी आदित्यनाथ

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

राजस्‍थान चुनाव प्रचार के दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज विजयनगर में कहा, यदि राम मंदिर के मामले में मसूद अजहर हमको धमकाता है तो दूसरी सर्जिकल स्‍ट्राइक में उस जैसे आतंकियों का सफाया कर दिया जाएगा।

दरअसल आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर ने पिछले दिनों एक धमकी भरा ऑडियो जारी करते हुए कहा है कि अगर अयोध्या में राम मंदिर बना तो वह दिल्ली से लेकर काबुल तक तबाही मचा देगा।

मसूद अजहर ने नौ मिनट का ऑडियो जारी कर कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है, हिंदू त्रिशूल लेकर अयोध्या में एकत्र हो रहे हैं, मुस्लिमों को डराया जा रहा है।

ऑडियो के अगले हिस्से में मसूद अजहर ने कहा है कि, पीएम मोदी अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ऐसा कर रहे हैं, इसमें मसूद अजहर कह रहा है कि इस मुद्दे पर हम गंभीरता से नजर रखे हुए हैं।

ऑडियो में अजहर मसूद ने करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखे जाने के मौके पर भारत के मंत्रियों को पाकिस्तान बुलाए जाने पर आपत्ति भी जताई थी, इसी पृष्‍ठभूमि में योगी आदित्‍यनाथ के बयान को मसूद अजहर को जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि मसूद अजहर के इस ऑडियो के आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, सुरक्षा के जानकार इस ऑडियो को मसूद अजहर की हताशा दर्शाने वाला भी बता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी के चलते जैश-ए-मोहम्मद के पांव लगभग उखड़ चुके हैं, ऐसे में मसूद अजहर भारत के आंतरिक मामलों पर बयान दर्ज कर अपने आतंकियों में उत्साह भरने की कोशिश कर रहा है।

बुलंदशहर हिंसा के मास्‍टरमाइंड को यूपी पुलिस ने धर दबोचा  

बुलंदशहर हिंसा
बुलंदशहर हिंसा

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

यूपी के बुलंदशहर में कथित गोकशी के बाद हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने योगेश राज नामक शख्‍स को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि योगेश ही इस घटना का मास्‍टरमाइंड था और वह बजंरग दल का जिला संयोजक योगेश राज है।

जानकारी के अनुसार, नामजद लोगों में से योगेश राज समेत 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, इनके अलावा पुलिस ने 6 अन्‍य लोगों को भी हिरासत में लिया है, पुलिस द्वारा गोकशी के अलावा हिंसा के मामले में दर्ज की गई एफआईआर में योगेश राज समेत 27 लोग नामजद हैं, जबकि 60 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।

उधर, इस मामले में यूपी पुलिस ने बीती रात जनपद और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की, इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुबह तक दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, हालांकि अभी भी एसआईटी की तरफ से छापेमारी की जा रही है।

बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने कहा कि, मेरे पिता चाहते थे कि मैं अच्छा इंसान बनूं, जो कभी भी धर्म के नाम पर समाज में हिंसा को बढ़ावा न दे, आज मैंने हिंदू-मुस्लिम विवाद में अपने पिता को खो दिया, कल किसी और के पिता को मारा जाएगा।

बुलंदशहर के स्याना में भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी, जब पुलिस चिंगरावठी इलाके में गोकशी की अफवाह फैलने के बाद उमड़ी अक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी, तभी इंस्पेक्टर एसके सिंह को सिर में गोली मार दी गई थी, इसके अलावा उनके सिर, कमर, घुटना समेत शरीर के कई जगहों पर डंडों से चोट के निशान भी मिले हैं।

राजस्थान में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंचा

राजस्थान में विधानसभा चुनाव
राजस्थान में विधानसभा चुनाव

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही राजनीति के तमाम महारथी राजस्थान के रण में उतर गए हैं और थार के आसमान में इन दिनों बड़ी संख्या में हेलीकॉप्‍टर और हवाई जहाज दिख रहे हैं।

राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए सात दिसंबर को होने वाले मतदान का प्रचार पांच दिसंबर की शाम थम जाएगा, इस बीच कांग्रेस व भाजपा सहित अन्य दलों ने अपने शीर्ष नेताओं को प्रचार अभियान में झोंक दिया है जिनके ‘जहाज’ और ‘चॉपर’ इन दिनों थार में धूल उड़ाते राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए सात दिसंबर को होने वाले मतदान का प्रचार पांच दिसंबर की शाम थम जाएगा, इस बीच कांग्रेस व भाजपा सहित अन्य दलों ने अपने शीर्ष नेताओं को प्रचार अभियान में झोंक दिया है जिनके ‘जहाज’ और ‘चॉपर’ इन दिनों थार में धूल उड़ाते नजर आ रहे हैं। नजर आ रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि, भाजपा इन दिनों दस और कांग्रेस पांच हेलीकॉप्‍टर का इस्तेमाल कर रही है, इसके अलावा बसपा प्रमुख मायावती व रालोप के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल भी हेलीकॉप्‍टर से आते जाते हैं।

प्रदेश में प्रचार किस तरह से कड़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को अकेले भाजपा ने राज्यभर में कम से कम 22 जनसभाएं कीं हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पांच-पांच, ज्योतिरादित्य सिंह की तीन, नवजोत सिंह सिद्धू की चार सहित लगभग 20 जनसभाएं सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुईं।

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि, पार्टी की योजना एक से पांच दिसंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों में छोटी मोटी 10,000 सभाएं करने की है जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर स्टार प्रचारक, पड़ोसी राज्यों व राजस्थान के बड़े नेता तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी संबोधित करेंगें।

कैंसर के इलाज में आशा की किरण बनी नई ‘नैनो तकनीक’

नैनो तकनीक
नैनो तकनीक

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

देश-दुनिया में कैंसर जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगोंं के लिए राहत की खबर है। वैज्ञानिकों ने कैंसर पीड़ित लोगों के लिए ऐसा डिवाइस विकसित किया है, जिससे मरीज के खून की जांच होगी और सूक्ष्म कणों का इस्तेमाल कर कैंसर का पता लगाया जा सकेगा।

‘जर्नल्स ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स’ में प्रकाशित अनुसंधान रिपोर्ट के मुताबिक, इस खून की जांच में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का पता लगाने और निगरानी करने की क्षमता है। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मारिलेना हडजिडेमेट्रियो ने कहा, “कई रक्त जांचों में अस्पष्टता एक समस्या है, जो या तो रोग का पता लगाने में विफल रहती हैं या झूठी सकारात्मक और झूठी नकारात्मक जानकारी देती हैं।” कैंसर एक जानलेवा बीमारी है।

कैंसर के जानलेवा होने का मुख्य कारण ये है कि मरीज को इसके लक्ष्णों का बहुत देरी में पता चलता है, जिसके कारण यह गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है। कुछ मामलों में कैंसर का सही समय पर पता चलने पर इलाज संभव है, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह इंसान की जान ले लेती है।

Whatsapp यूज़ करने वाले ये ख़बर ज़रूर पढ़ लें

Good news for whatsapp users
Good news for whatsapp users

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

वाट्सएप प्रमुख ने अपने सभी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भुगतान सेवा शुरुआत की औपचारिक अनुमति के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को पत्र लिखा है।

देश में वाट्सएप के कुल 20 करोड़ उपभोक्ता हैं। वाट्सएप को अपने मंच के माध्यम से फर्जी खबरों और संदेशों के प्रसार किए जाने की घटनाओं के लिए सरकार की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

मैसेजिंग एप ने करीब दस लाख उपभोक्ताओं के साथ भुगतान सेवा की प्रायोगिक शुरुआत की थी, हालांकि उसके कई महीने बीत जाने पर भी उसे यह सेवा शुरू करने के लिए उसे नियामक से मंजूरी नहीं नहीं मिली है। लोकप्रिय एप करीब दो साल से भुगतान सुविधा की अपनी योजना को लेकर सरकार से संपर्क में है।

डेनियल ने आरबीआई गवर्नर को संबोधित पत्र में कहा है, “मैं आपसे वाट्सएप की भीम यूपीआई (यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस) पर चलने वाले भुगतान उत्पाद को सभी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए तत्काल शुरू करने को लेकर औपचारिक अनुमति देने का आग्रह करता हूं, साथ ही हमें डिजिटल सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन के जरिए भारतीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली उपयोगी एवं सुरक्षित सेवा पेश करने का अवसर दिया जाए।”

अमित शाह ने बताया, “राजस्थान में इसलिए नहीं जीतेगी कांग्रेस”

लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा 3 राज्यों के नतीजों का असर -अमित शाह
लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा 3 राज्यों के नतीजों का असर -अमित शाह

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव है। यहां चुनाव की तैयारी अपने चरम पर है, इसी बीच प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस द्वारा अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है।

इसी बीच आज एक चुनावी जनसभा के लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चित्तौड़गढ़ पहुंचे, यहां जनता को संबोधित करने से पहले शाह ने सबसे पहले कहा, इस देश का शौर्य, स्वाभिमान, धर्म को बचाने के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाली भूमि है चित्तौड़गढ़। अमित शाह ने कहा कि एक ओर मोदी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली जैसी बीजेपी खड़ी है और दूसरी ओर राहुल बाबा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जिसका न नेता, न नीति हैं न ही सिद्धांत है।

शाह ने कहा कि, पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास के कार्यों के आधार पर एक के बाद एक राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है। देश को सुरक्षित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सुंदर सिंह भंडारी और भैरोंसिंह शेखावत की धरती है, यहां कांग्रेस का जीतना असंभव है। राजस्थान के अंदर बीजेपी की सरकार अंगद का पांव है जिसे कोई हिला नहीं सकता है।

शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की चिंता में देश की सुरक्षा को भी ताक पर लगाए हुए है। घुसपैठिये कांग्रेस पार्टी के लिए वोट बैंक हो सकते हैं, लेकिन हमारे लिए भारत माता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्टी अब ‘गांधी-नेहरू प्राइवेट फर्म’ बन चुकी है। यह कभी भी लोकतंत्र का भला नहीं कर सकती है, इन्होंने राजस्थान को बीमारू राज्य बनाकर रखा था, बीजेपी ने इसे विकसित राज्य बनाया और अब अगले पांच साल में हम इसे समृद्ध राजस्थान बनाएंगे।

चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल को लेकर ओपी रावत का खुलासा

चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल को लेकर ओपी रावत का खुलासा
चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल को लेकर ओपी रावत का खुलासा

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि नोटबंदी के बाद भी चुनावों में कालेधन का इस्तेमाल नहीं रुका है। रावत ने बताया कि पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार अधिक कालाधन बरामद किया गया है।

हाल ही में अपने पद से मुक्त हुए ओपी रावत ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि राजनीतिक दलों और उनके फाइनेंसरों को पैसे की कोई कमी नहीं है। इस तरीके से उपयोग किया जाने वाला पैसा आम तौर पर काला धन होता है। उन्होंने कहा कि, जहां तक चुनाव में काले धन के इस्तेमाल की बात है। इसकी कोई जांच नहीं हो पाई है, बता दें कि ओपी रावत के कार्यकाल के दौरान त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए हैं।

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पदभार संभाला और 2019 लोकसभा चुनाव कराने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग मांगा है, ओ.पी. रावत एक दिन पहले इस पद से रिटायर्ड हुए हैं।

सीईसी अरोड़ का कार्यकाल अप्रैल 2021 तक का होगा. इस दौरान उनकी निगरानी में 2019 में आम चुनाव और सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, बिहार, दिल्ली और जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव होंगें।