एक-दूजे के हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

एक-दूजे के हुए प्रियंका और निक
एक-दूजे के हुए प्रियंका और निक

एंटरटेनमेंट डेस्क| Navpravah.com

जोधपुर में शादी रचाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहंदी और संगीत की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस मौके पर सभी ने कितनी मस्ती की है।

शादी दो रीति-रिवाजों से हुई हैं। इसमें वरमाला के दौरान प्रियंका चोपड़ा इमोशनल हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका अपने पापा को याद करके भावुक हो गई थीं। प्रियंका की शादी 1 और 2 दिसंबर को पहले क्रिश्चियन और फिर दूसरे दिन हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, इस मौके पर फैमिली और दोस्तों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

एक खबर के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए मंडप को खास तरीके से सजाया गया था, मंडप की ऊंचाई करीब 40 फीट थी।

बता दें कि, प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा सेलिब्रेटीज और कुल 80 मेहमान शामिल पहुंचे थे। अंबानी फैमिली से लेकर प्रियंका की क्लोज फ्रेंड अर्पिता खान शर्मा भी अपने बेटे के साथ इस शादी का हिस्सा बनीं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.