27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 482

राजस्थान में जबरन वोट डालने को लेकर भरतपुर में हुई मारपीट

राजस्थान विधानसभा चुनावराजस्थान विधानसभा चुनाव
राजस्थान विधानसभा चुनाव

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी है, मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई है, इसी बीच भरतपुर के नगर में एक बूथ पर मारपीट की खबर सामने आई है।

यहां मतदाताओं को जबरन वोट डालने के लिए कहा गया, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों द्वारा यहां मारपीट भी की गई, इस घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं।

दरअसल, आरोप है कि मोरोली गांव के नगर में एक बूथ परसमाजवादी पार्टी के समर्थकों द्वारा चाकूबाजी की गई और मतदाताओं से जबरन वोट डलवाने की कोशिश की गई, जिसके बाद यहां मतदाताओं और समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई और इस घटना में 3 लोग घायल हो गए।

वहीं भरतपुर के गांव रसिया के बूथ नंबर 136 पर भी बीजेपी प्रत्याशी अनीता सिंह के गनमैन के साथ मारपीट की खबर भी सामने आई है, इस दौरान अनीत सिंह भी मौके पर मौजूद थीं, हालांकि, इस घटना के बाद फिलहाल के लिए यहां मतदान रुकवा दिया गया है।

गौरतलब है कि राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान हो रहा है. बसपा के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के निधन की वजह से अलवर जिले के रामगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में मतदान स्थगित कर दिया गया है, मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच में है।

एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़े केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

 सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हो जाने के कारण गिर पड़े, उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि, वे वहां पर महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए पहुंचे हुए थे, उसी समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।

कुछ समय बाद नितिन गडकरी ने एक बयान जारी करते हुए अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मैं बेहोश हो गया था, बाद में मैंने अपना ब्लड शुगर और अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया, और इसके रिपोर्ट्स सामान्य आए हैं।

जानकारी के मुताबिक स्टेज पर वे राष्ट्रगान के दौरान खड़े हो रहे थे, तभी अचानक से बेहोश होकर गिर गए, केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर ये बताया गया है कि उनकी हालत अभी स्थिर है और वे आगे के निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं।

बता दें कि इसके पहले भी नितिन गडकरी की तबीयत कार्यक्रम के दौरान खराब हो चुकी है, कुछ समय पहले भी एक रैली के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी।

पटना विश्वविद्यालय में एबीवीपी की बड़ी जीत, जेडीयू ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी

पटना विश्वविद्यालय
पटना विश्वविद्यालय

कुमार अरविंद| Navpravah.com

लोकसभा चुनाव 2019 से विपक्षी एकता का दम भर रहे राजनीतिक दलो को  तगड़ा झटका लगा है। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी और जेडीयू ने सभी पांच पदों पर कब्जा किया। अध्यक्ष पद पर जेडीयू के मोहित प्रकाश ने जीत दर्ज की है, तो उपाध्यक्ष महासचिव और संयुक्त सचिव पर एबीवीपी ने कब्जा किया है। कोषाध्यक्ष पद पर  जेडीयू के सत्यम कुमार ने जीत दर्ज की है।

छात्रसंघ चुनाव में राजद और एनएसयूआई कि करारी हार से बिहार की राजनीतिक माहौल भी गरमाया हुआ है। जीत की खुशी भाजपा और जेडीयू नेताओंके चेहरों पर दिख तो रही है लेकिन जेडीयू का यू अलग चुनाव लड़ना भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ा रहा है। बता दे कि दिल्ली के राजनीतिक सफर के लिये बिहार की जीत का स्वाद सभी के लिये लाभदायक है। ऐसे में अगर भाजपा और जेडीयूके बीच तनातनी होती है तो जाहिर है की उसका लाभ विपक्षियों को मिलने वाला है।

पटना विश्वविद्यालयछात्रसंघ के विजयी उम्मीदवार

अध्यक्ष – मोहित प्रकाश {JDU}
उपाध्यक्ष – अंजना सिंह {ABVP}
महासचिव – मणिकांत मणि {ABVP}
संयुक्त सचिव – राजा रवि {ABVP}
कोषाध्यक्ष – कुमार सत्यम {JDU}

10 बड़े स्टेशनों के पास बनेंगे आलीशान होटल

अब चिंता छोड़ दीजिए
अब चिंता छोड़ दीजिए

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

आप अगर घर से दूर किसी शहर में जाकर ठहरने की जगह के बारे में सोचते हैं तो अब चिंता छोड़ दीजिए, आमतौर पर भारतीय परिवार अपने बजट के होटल या गेस्ट हाउस में ही रुकने को तवज्जो देते हैं, क्योंकि अक्सर रेलवे स्टेशन या बस डिपो के पास मिलने वाले होटल महंगे होते हैं और सुरक्षित भी नहीं होते हैं।

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब आपकी यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी, इसी के साथ रेलवे स्टेशनों के पास अब आपको ठहरने के लिए सस्ते होटल मिलेंगे।

यात्रियों को कम कीमत में रुकने की सुविधा मिलेगी आपको बता दें नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड अब देशभर के रेलवे स्टेशनों के नजदीक किफायती होटल बनाएगी।

इसके लिए एनबीसीसी की तरफ से योजना तैयार की जा चुकी है, स्टेशन के नजदीक बनने वाले इन होटलों में यात्रियों को कम दामों में रुकने की सुविधा मिलेगी।

हालांकि अभी रेलवे की तरफ से यह फैसला किया जाना बाकी है कि होटल को लीज पर दिया जाए या इसका संचालन रेलवे की तरफ से किया जाएगा, इन होटलों में एक रात ठहरने पर कितना भुगतान करना होगा, यह फैसला निर्माण के बाद ही लिया जाएगा।

यह भी उम्मीद है कि इन होटलों को प्राइवेट प्लेयर को 99 साल की लीज पर दिया जाए, हालांकि जमीन पर मालिकाना हक रेलवे का ही रहेगा, शुरुआत में देशभर के 8 से 10 बड़े स्टेशनों के नजदीक मॉडल होटल तैयार करने की योजना है, बाद में 100 से ज्यादा स्टेशन के करीब होटल बनाए जाएंगे।

CBI निदेशक के खिलाफ सरकार CVC जांच को तर्कपूर्ण अंजाम तक लेकर जाए- राकेश अस्थाना

सरकार CVC जांच
सरकार CVC जांच

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

CBI vs CBI मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है, सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई कर रही है, विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने न्यायालय से कहा गया है कि सरकार निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ सीवीसी जांच को तर्कपूर्ण अंजाम तक लेकर जाए।

तुषार मेहता ने कहा कि CBI में जैसे हालात थे, उसमें CVC मूकदर्शक बनकर नहीं बैठा रह सकता था, ऐसा करना अपने दायित्व को नज़रअंदाज़ करना होता, दोनों अधिकारी एक-दूसरे के ऊपर छापा डाल रहे थे, कुछ और दलीलों के साथ इस केस में CVC की बहस पूरी कर ली गई है।

इससे पहले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि सीबीआई के दोनों अधिकारियों के बीच टकराव क्या रातों-रात हो गया जो चयन कमेटी की मंजूरी के बिना सरकार को आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का फैसला लेना पड़ा।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा, सीबीआई डायरेक्टर के कार्यकाल को दो साल तय करने के पीछे मकसद इस पद को स्थायित्व देना था, आलोक वर्मा की दलील है कि उनको छुट्टी पर भेजने का फैसला विनीत नारायण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ है और ये फैसला उनके चयन करने वाले पैनल की मंजूरी लिया जाना चाहिए था।

इससे पहले बुधवार को सुनवाई के दौरान अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि सीबीआई के दो बड़े अधिकारी निदेशक और विशेष निदेशक आपस मे लड़ रहे थे, ख़बरें मीडिया में आ रही थीं, जिससे सीबीआई की छवि ख़राब हो रही थी।

वेणुगोपाल ने कहा था कि, वर्मा का ट्रांसफ़र नहीं किया गया, इसलिए चयन समिति से परामर्श लेने की ज़रूरत नहीं थी और आलोक वर्मा अभी भी सरकारी आवास और दूसरी सुविधाओं का फायदा उठा रहे हैं, PM की अध्यक्षता वाला पैनल डायरेक्टर के लिए चयन करता है, उसे नियुक्त करने का अधिकार नहीं है।

दरअसल, इससे पहले आलोक वर्मा से कामकाज वापस लिए जाने के आदेश को सही ठहराते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि चयन और नियुक्ति में अंतर होता है, तीन सदस्यीय समिति सीबीआई निदेशक के लिए नामों का चयन करती है और पैनल तैयार करके सरकार को भेजती है, उसमें किसे चुनना है यह सरकार तय करती है और सरकार ही नियुक्ति करती है।

पंजाब में सिख बनकर छिपा है आतंकी जाकिर मूसा, हाई अलर्ट जारी

आतंकी जाकिर मूसा, हाई अलर्ट जारी

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

पंजाब के बठिंडा रेंज में एक बार फिर अलकायदा के आतंकवादी जाकिर मूसा की मौजूदगी के इनपुट मिले हैं, बठिंडा रेंज में आतंकी मूसा के होने की जानकारी मिलने के बाद पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया है।

पंजाब में आतंकी किसी भी रास्ते बड़ी वारदात को अंजाम न दें सके इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राजस्थान से सटी सीमा को सील कर दिया गया है।

इसके अलावा नौ नाकों और 6 पेट्रोलिंग पार्टियों को इलाके में गश्त का जिम्मा सौंपा गया है, जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा गया है कि वह किसी भी संदिग्ध को देखें तो तुरंत पूछताछ करें बिना जाने न दें।

भारतीय खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकी मूसाइन दिनों पंजाब में ही रह रहा है और पुलिस उसको पकड़ न सके इसके लिए लगातार अपना भेष भी बदल रहा है।

खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक, मूसा इन दिनों सिख का भेष धारण किए हुए है, उसकी सिख के भेष में भी फोटो वायरल हुई है साथ ही पगड़ी के साथ दाढ़ी भी बढ़ा रखी है देखने में वह एक सरदार ही लगता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जाकिर मूसा पहले आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा था, बाद में उसे कश्मीर में सक्रिए नए आतंकी गुट अंसार गजवात-उल हिंद की कमान सौंपी गई. जानकारी के मुताबिक, ज़ाकिर मूसा को आतंकवादी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर घाटी में हिजबुल का कमांडर बनाया गया था।

संगम नगरी में 125 देशों का अनूठा ‘संगम’

संगम नगरी में 125 देशों का अनूठा 'संगम'
संगम नगरी में 125 देशों का अनूठा 'संगम'

कुमार अरविंद | Navpravah.com

देश विदेश में कुंभ के नाम से विख्यात कुंभ के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ने वाला है। कुंभ नगरी प्रयाग में विश्व के 125 देशो के झंडो का भी संगम होने वाला है। विश्व को कुंभ से जोड़ने की कवायद में यह योजना मील का पत्थर साबित होगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनो कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। कुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार की तरफ से करोड़ों का बजट खर्चा किया जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर बड़े-बड़े शहरों में कुंभ से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

संगम नगरी में यह नजारा लगभग 15 दिसम्बर को देखने को मिल सकता है, जब सभी देशों के हेड ऑफ मिशंस प्रयागराज आ रहे हैं। एक साथ कई प्रतिष्ठित अतिथियों के आगमन के लिये जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया हैं। बम्हरौली एयरपोर्ट से लेकर संगम तट तक सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किये जा रहे है।

डीजीपी ने दिये पुख्ता सुरक्षा के निर्देश-

कुछ दिन पहले कुम्भ एसपी कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने व्यापक सुरक्षा की बात कही थी। सैकड़ो वीवीआईपी की सुरक्षा के लिये प्रयागराज पुलिस ने विशेष तैयारियां की है। आईजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक 1500 पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त बम स्क्वायड, एटीएस के अलावा कई जांच एंजेसियों को लगाया गया हैं।

SAMSUNG बाजा़र में लांच करने जा रही है 5G

5जी स्मार्टफोन
5जी स्मार्टफोन


सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी वेरीजॉन और सैमसंग ने ऐलान किया है कि वे संयुक्त रूप से 2019 की पहली छमाही में में अमेरिका में 5जी स्मार्टफोन लांच करेंगें, इसे 5जी स्मार्टफोन्स की शुरुआती रेंज में गिना जाएगा।

दोनों कंपनियां इस सप्ताह हवाई के माऊई में होने वाले क्वैल्कम स्नैपड्रैगन प्रौद्योगिकी समिट में स्नेपड्रैगन एक्स50 5जी एनआर मोडेम एंड एंटीना मोड्यूल्स के साथ आगामी प्रमुख क्वैल्कम स्नैपड्रैगन मोबाइल प्लेटफॉर्म वाली इस परियोजना का अनावरण करने वाली हैं।

वेरीजॉन में वायरलेस डिवाइस एंड प्रोडक्ट मार्केटिंग के उपाध्यक्ष ब्रायन हिगिंस ने कहा, ‘5जी मोबाइल कनेक्टिविटी के नए युग का सूत्रपात करेगा, जिससे लोगों को अबतक असंभव लगने वाली गति से डेटा से कनेक्ट करने, अनुभव करने का मौका प्रदान करेगा।

सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नेटवर्क बिजनेस हेड श्रीनिवास सुंदराजन के अनुसार कंपनी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के साथ मिल कर 2019 की पहली तिमाही में नई दिल्ली में 5G सेवा का ट्रायल करेगी।

विभिन्न शहरों में उपभोक्ताओं के लिए 5जी व्यावसायिक सेवा लाने के लिए सैमसंग और वेरीजॉन ने साथ-साथ भारी लाभ कमाया है, अब हम आपके हाथों में 5जी की ताकत लाने वाला स्मार्टफोन बनाने के लिए साझेदारी कर रहे हैं।

सैमसंग पहले से ही अमेरिका और कोरिया में 5G सेवाओं पर काम कर रही है, यह नई तकनीक भारत में एक क्रांति की तरह होगी, इस तकनीक का अधिक लाभ लेने के लिए हमें कुछ सॉफ्टवेयर अपडेट करने होंगें।