29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 477

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में जारी किया ‘स्मारक सिक्का’

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में जारी किया 'स्मारक सिक्का'
पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में जारी किया 'स्मारक सिक्का'

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया है। इस सिक्के पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर है।

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती है, इस अवसर पर स्मारक सिक्का जारी किया गया है। बता दें, अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था, ऐसे में सरकार ने उनकी 95वीं जन्मतिथि को खास बनाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी का सिक्का हमारे दिलों पर 50 साल से ज्यादा चला। हम अगर उनके आदर्शों पर चलते हैं, तो हम भी अटल बन सकते हैं, हमें उनकी जिंदगी से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस स्मारक सिक्के को 100 रुपये के मूल्य वर्ग में रखा जाने का प्लान है लेकिन यह सिक्का प्रचलन में नहीं आएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस सिक्के को 3300 से 3500 रुपये की प्रीमियम दरों पर बेचे जाने की उम्मीद है।

35 ग्राम वाले इस सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, पांच प्रतिशत निकिल और पांच प्रतिशत जस्ता होगा। 100 रुपये की कीमत वाला यह सिक्का प्रचलन में नहीं आएगा। भारत सरकार सिक्के की बुकिंग के लिए समय तय करेगी और इसे प्रीमियम दरों पर बेचा जाएगा।

सिक्के पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर होगी, जबकि सिक्के की दूसरी तरफ अशोक स्तंभ होगा। इस पर एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री का नाम देवनागरी और अंग्रेजी में लिखा जाएगा, तस्वीर के निचले हिस्से में वाजपेयी का जन्म वर्ष 1924 और देहांत का वर्ष 2018 अंकित किया जाएगा।

जीएसटी की दरें हुई कम, यहां देखें किन चीजों पर मिली राहत

जीएसटी
जीएसटी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

विज्ञान भवन में आज हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में आम आदमी के लिए बड़ी राहत मिली है, जीएसटी परिषद बैठक खत्म होने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि, जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुल 33 सामानों पर जीएसटी दर को घटाने पर फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि, 7 चीजों को 28 से 18 प्रतिशत के स्लैब में कर दिया गया है. बाकी चीजों पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है, वित्त मंत्री ने बताया कि, 28 प्रतिशत जीएसटी के स्लैब में अब केवल 28 सामान है, कम हुई दरें 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी।

धार्मिक यात्रा पर जाने वाले विमान पर जीएसटी घटाया गया, दिव्यांगों के इस्तेमाल की चीजों पर 28 प्रतिशत की बजाय 5% जीएसटी लगेगा, 100 रुपये तक का सिनेमा टिकट सस्ता किया गया है, 100 रुपये तक के टिकट पर 12% जीएसटी लगेगा‌।

बैठक से बाहर निकलने के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बताया था कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली 33 वस्तुओं पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत कर दी गई है‌

नारायणसामी ने कहा कांग्रेस की मांग थी कि लग्जरी उत्पादों को छोड़कर अन्य सभी प्रोडक्ट पर जीएसटी की दर कम करके 18 प्रतिशत और उससे नीचे की जाए, सरकार इससे सहमत भी है।

पीएम मोदी ने पिछले दिनों कहा था कि, 1,200 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं में से 99 प्रतिशत पर 18 प्रतिशत या उससे कम जीएसटी लगेगा, एक अधिकारी ने कहा था कि वाहन के टायरों पर 28 प्रतिशत जीएसटी से आम आदमी प्रभावित हो रहा है।

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए ख़ुशख़बरी

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए ख़ुशख़बरी
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए ख़ुशख़बरी

ब्यूरो । Navpravah.com

अगर आप भी वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सर्दियों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की तरफ से स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।

उत्तर रेलवे की तरफ से चलाई जा रही ये रेलगाड़ियां दिल्ली जंक्शन/आनंद विहार टर्मिनल से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेंगी और कुल 22 फेरे लगाएंगी, आनंद विहार टर्मिनल और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन संख्या 04610/04609 और 04401/04402 का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04610/04609 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली जंक्शन – श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल कुल 8 फेरे लगाएगी, रेलगाड़ी संख्या 04610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल 23 दिसंबर से 13 जनवरी तक प्रत्येक रविवार को (04 फेरे) श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात्रि 9.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 11.20 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी संख्या 04610/04609 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली जंक्शन – श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल मार्ग में उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, अम्बाला छावनी और पानीपत स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल – श्री माता वैष्णो देवी कटरा- आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस 14 फेरे लगाएगी।

वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को (07 फेरे) श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 02.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, वातानुकूलित 2 टीयर और वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी संख्या 04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस स्पेशल मार्ग में उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और ग़ाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

बिहार: परीक्षा केंद्र पर नहीं थी बिजली, एमरजेंसी लाइट लेकर पहुंचे छात्र

बिहार: परीक्षा केंद्र पर नहीं थी बिजली, एमरजेंसी लाइट लेकर पहुंचे छात्र
बिहार: परीक्षा केंद्र पर नहीं थी बिजली, एमरजेंसी लाइट लेकर पहुंचे छात्र

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

सरकारी संस्थानों में संसाधनों के विकास का बिहार सरकार लाख दावा कर ले, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। नवादा में एक परीक्षा केंद्र का अनोखा नजारा देखने को मिला है। यहां परीक्षार्थी अपने साथ इमरजेंसी लाइट लेकर परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे, तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे परीक्षार्थी इमरजेंसी लाइट की रोशनी में परीक्षा दे रहे हैं।

मामला नवादा के सत्येंद्र हाईस्कूल का है, जहां इन दिनों डीएलएड की परीक्षा हो रही है। कमरे में कम रोशनी होने के कारण परीक्षार्थियों को अपने साथ इमरजेंसी लाइट लाना पड़ रहा है।

इस पूरे मामले पर केंद्र अधीक्षक का कहना है कि, बिजली के लिए विभाग को आवेदन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए परीक्षार्थी अपने साथ इमरजेंसी लाइट लेकर पहुंचे हैं। सत्येंद्र नारायण सिन्हा इंटर विद्यालय में दर्जनों परीक्षार्थियों को अंधेरे की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इस परीक्षा केंद्र पर अनेकों परीक्षार्थी इमरजेंसी लाइट की रोशनी के सहारे परीक्षा देते नजर आए।

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह हा कि रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था परीक्षार्थियों को खुद करनी पड़ी. परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में उन्हें रौशनी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लिहाजा, अगले दिन की परीक्षा को लेकर सभी इमरजेंसी लाइट साथ में आये।

J&K: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 6 आतंकी ढेर

J & K: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 6 आतंकी ढेर
J & K: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 6 आतंकी ढेर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए चलाए जा रहा ऑपरेशन ‘ऑलआउट’ में पुलवामा जिले में सेना और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, जवानों ने 6 आतंकियों को मार गिराया है।

सुरक्षाबलों को मध्यरात्रि में सूचना मिली थी कि अवंतिपोरा के आरमपुरा इलाके में 2-3 आंतकी छिपे हुए हैं, लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई फायरिंग में यहां 3 से ज्यादा आतंकियों की मौजूदगी दिखी‌। इस एनकाउंटर में भारतीय सुरक्षाबलों को किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, ऐसा बताया जा रहा है कि मारे गए 6 आतंकी जाकिर मूसा गुट के थे।

इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों का आंकड़ा ढाई सौ के पार चला गया है, जबकि अभी ये साल खत्म होने में 10 दिन बाकी हैं। इनमें से 241 घाटी में मारे गए जबकि 15 नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश में मरे।

इस साल पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर में आतंकवादियों को धकेलने की घटनाओं में भी इज़ाफ़ा हुआ। इस बार कुल 59 बार घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसमें कुल 302 आतंकवादी शामिल थे।

MP : गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, फंदे पर ही बच्चे का हुआ जन्म

फंदे पर ही बच्चे का हुआ जन्म
फंदे पर ही बच्चे का हुआ जन्म

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, आत्महत्या में महिला की जान तो चली गई, लेकिन फांसी पर लटके हुए ही उसने अपने बच्चे को जन्म दे दिया।

बच्चा कई देर तक अपनी मां के गर्भनाल से लटका रहा, जब मौके पर पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर गर्भनाल काटा गया और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 36 साल की लक्ष्मी 9 महीने से गर्भवती थी, उसके पति संतोष ने उसे सीलिंग पंखे से लटका हुआ पाया तो पति ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद सब-इंस्पेक्टर कविता साहनी ने कॉल करके डॉक्टर को बुलाया, वहां पहुंचे डॉक्टर ने बच्चे के नाभी की नली को काटा और फिर उसे तत्काल हॉस्पिटल ले गए, अभी बच्चे की हालत ठीक है‌।

लक्ष्मी के पति संतोष ने पुलिस को बताया कि, सुबह 6:30 बजे जब वह उठा तो लक्ष्मी पूरे घर में कहीं दिखाई नहीं दी, जब ढूंढ़ते हुए वह मवेशियों की बाड़े में पहुंचा तो देखकर स्तब्ध रह गया, लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और उसके पेट में पल रहा बच्चा पेट से निकलकर मां के नाल में फंदे की तरह लटका हुआ तड़प रहा था।

वहीं पुलिस का कहना है कि अभी फिलहाल आत्महत्या और बच्चे की डिलीवरी के समय की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तय है कि बच्चे का जन्म लक्ष्मी के फांसी पर लटकने के बाद ही हुआ है, अभी हम जांच में जुटे हुए हैं।

Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रिलायंस जियो 4G डाउनलोड रफ्तार के मामले में सबसे आगे बनी हुई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से नवंबर के लिए जारी चार्ट में यह जानकारी दी गई है।

हालांकि, जियो के नेटवर्क प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई और उसकी औसत रफ्तार 20.3 मेगाबाईट प्रति सेकेंड दर्ज हुई है। अक्टूबर में मुकेश अंबानी की कंपनी की औसत डाउनलोड रफ्तार 22.3 एमबीपीएस रही थी। ट्राई के माईस्पीड पोर्टल पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में भारती एयरटेल के 4G नेटवर्क का प्रदर्शन थोड़ा सुधरा है और यह अक्टूबर के 9.5 से बढ़कर नवंबर में 9.7 एमबीपीएस हो गया है।

वोडाफोन के नेटवर्क पर 4G डाउनलोड रफ्तार मामूली सुधार के साथ 6.8 एमबीपीएस रही है, जो अक्टूबर में 6.6 एमबीपीएस रही थी। वहीं आइडिया नेटवर्क पर यह 6.4 से घटकर 6.2 एमबीपीएस रह गई है। हालांकि, 4G अपलोड रफ्तार के मामले में आइडिया शीर्ष पर बनी हुई है‌।

जो कोई उपभोक्ता वीडियो देखता है, या इंटरनेट खोलता है अथवा ई-मेल खोलता है, तो डाउनलोड रफ्तार महत्वपूर्ण होती है। वहीं उपभोक्ता द्वारा तस्वीर वीडियो या अन्य कोई फाइल साझा करने के दौरान अपलोड रफ्तार महत्वपूर्ण हो जाती है।

अब योगी के एक मंत्री ने कहा, “हनुमान जी जाट थे”

भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल
भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

नेताओं द्वारा हनुमान जी की अलग-अलग जाति बताने का सिलसिला थम नहीं रहा है, अब उत्‍तर प्रदेश सरकार में धर्मार्थ कार्य मंत्री चौधरी लक्ष्‍मी नारायण ने भगवान हुनमान को जाट बता दिया है।

जाट कहने के पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि, अगर जाट समुदाय किसी को भी मुसीबत से घिरा हुआ देखता है तो वह बिना मुसला और व्‍यक्ति को जाने उसकी मदद के लिए कूद जाता है।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि, हम किसी भी स्‍वभाव से पता करते हैं कि ये किसके वंशज होंगे, जैसे वैश्‍य जाति को हम अग्रसेन महाराज के वंशज मानते हैं, क्‍योंकि महाराज अग्रसेन स्‍वयं व्‍यापार करते थे।

उन्होंने कहा कि, जाट का स्‍वभाव होता है कि अगर किसी के साथ अन्‍याय हो रहा हो, तो वो बगैर बात के, चाहे वह जाने पहचान हो या न हो, वो उसमें जरूर कूद पड़ता है, ऐसे ही हनुमान जी भगवान राम की पत्‍नी सीता माता के अपहरण होने पर दास के रूप में शामिल हुए, यानि हनुमान जी की प्रवृति जाटों से मिलती है।

इससे पहले कल भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी बुक्कल नवाब ने हनुमान जी को मुस्लिम बताया था, बुक्कल नवाब कहते हैं कि, हमारा मानना है कि हनुमान जी मुसलमान थे, इसलिए हमारे अंदर जो नाम रखे जाते हैं, रहमान, रमजान, फरमान, जिशान, कुर्बान, जैसे जितने भी नाम रखे जाते हैं, वो करीब-करीब हनुमान जी के नाम पर ही रखे जाते हैं।

बुक्‍कल नवाब के बयान के बाद अयोध्या के संतों व बाबरी मस्जिद पक्षकार की कड़ी प्रतिक्रिया आई है, श्री रामजन्म भूमि न्यास अध्यक्ष महंत गोपालदास ने बुक्कल नवाब के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुस्लिम भाईयों को धन्यवाद कि वह हनुमान जी को मानने लगे हैं।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में BJP की रथ यात्रा को दी मंजूरी

पश्चिम बंगाल में BJP की रथ यात्रा को दी मंजूरी
पश्चिम बंगाल में BJP की रथ यात्रा को दी मंजूरी

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रथ यात्रा को लेकर चल रहे गतिरोध पर कलकत्‍ता हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई,इस दौरान हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की ओर से बीजेपी की रथ यात्रा पर लगाई गई रोक को हटा दिया है।

कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि, बिना कोशिश किए रथ यात्रा को इजाजत देने से मना किया गया, ममता सरकार ने कोशिश नहीं की, कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने प्रशासन को यह भी निर्देश दिए हैं कि रथ यात्रा के दौरान कानून का उल्‍लंघन नहीं होने दिया जाए।

हाईकोर्ट ने कहा कि, संबंधित प्रशासन ने रथ यात्रा के लिए आवश्‍यक प्रतिबंध न लगाकर पूर्णरूप से उस पर रोक लगा दी, जब यात्रा किसी गैर कानूनी मकसद के लिए न हो, ऐसे में तब तक उस पर रोक नहीं लगाई जा सकती जब तक उसमें कानून का उल्‍लंघन न हो।

इस पर बीजेपी ने कहा है कि, रथ यात्रा के जरिये केंद्र के कामों को लोगों को बताएंगे, साथ ही इस दौरान ममता सरकार की तानाशाही को लोगों को बताया जाएगा. सुनवाई के दौरान बीजेपी के वकील ने दलील दी थी कि पुलिस नियमों के तहत रथ यात्रा को नहीं रोक सकती है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा था कि, साम्प्रदायिक सौहार्द्र में खलल पड़ने का अंदेशा जताने वाली खुफिया रिपोर्ट राज्य में बीजेपी की रथ यात्रा रैलियों को इजाजत देने से इनकार करने की वजह थी।

राज्य की पुलिस की ओर से पेश हुए अधिवक्ता आनंद ग्रोवर ने दलील दी कि भाजपा की रथ यात्रा की व्यापकता को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा कुछ जिलों में सभाएं कराना चाहती है तो इसकी इजाजत दी जा सकती है लेकिन इतने व्यापक स्तर की रैलियों को मंजूरी नहीं दी जा सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी
उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है। आलम यह रहा कि कल दिल्ली में तापमान 5.2 डिग्री तक पहुंच गया, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से यहां ठंड बढ़ने लगी है।

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह घने कोहरे और सर्द हवाओं ने कड़ाके की ठंड का एहसास ​कराया। मौसम वैज्ञानिकों ने भी गुरुवार की सुबह धुंध और कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया था।

अब पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ती बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी ​देखने को मिल रहा है, जिसने दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत को ठंड की चपेट में ले लिया है। सर्दी के साथ ही कोहरे ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अब इसका असर यातायात पर भी पड़ने लगा है, कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में पिछला मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, मंगलवार को पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था।

पंजाब एवं हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है, बुधवार को अधिकतर स्थानों पर तापमान इस मौसम में सामान्य तापमान से कम रहा, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब में आदमपुर एक बार फिर दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं अमृतसर का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, हलवाड़ा का 4.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में चार डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 5.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में पांच डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।