29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 478

रेलवे ने कुंभ मेले के लिए लॉन्च किया यह जबरदस्त ऐप

Ardh kumbh Prayagraj
Ardh kumbh Prayagraj

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

अगर आप प्रयागराज के कुंभ मेले में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो रेलवे ने आपकी कई परेशानी को बड़ी आसानी से हल करने का प्लान बनाया है। भारतीय रेलवे ने एक ख़ास ऐप तैयार किया है, जिसमें आप को कुंभ मेले के साथ प्रयागराज के लिए चलने वाली ट्रेन की भी जानकारी मिलेगी।

यह ऐप आपको कुंभ से जुड़ी सभी गतिविधियों से लेकर परिवहन तक की जानकारी देगा। ‘Rail Kumbh Seva 2019’ नाम के इस ऐप को अपने फोन में इस्टॉल कर आने-जाने, रहने आदि की बारे में सभी जानकारी पा सकते हैं।

‘Rail Kumbh Seva 2019’ एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है, इसके आलावा ऐप में हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको यात्री सुविधा, मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, स्टेशन पर यात्री आश्रय, आरपीएफ, मेले में रेलवे के शिविर, एमरजेंसी कॉन्टैक्ट, रेलवे टिकट बुकिंग, मैप आदि की सुविधा मिलेगी।

इस ऐप में आपको कुंभ से जुड़ी फोटो गैलरी, कुंभ के बारे अन्य जानकारी, पास में मौजूद पोस्टल सर्विस के बारे में भी जानकारी मिलेगी. यूजर्स ऐप से यह भी जान सकते हैं कि पास में होटल, मॉल और बस स्टेशन कौन सा है, वे ये भी जान सकते हैं कि मेले के किस जगह पर क्या कार्यक्रम हो रहा है और उसके अनुसार उसे देखने जा सकते हैं।

पाकिस्तान से लौटे हामिद ने कहा, ‘फेसबुक पर किसी से प्यार मत करना’

हामिद ने कहा- 'फेसबुक पर किसी से प्यार मत करना'
हामिद ने कहा- 'फेसबुक पर किसी से प्यार मत करना'

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तानी जेल में 6 साल बिताकर स्वदेश लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद निहाल अंसारी मुंबई स्थित अपने घर पहुंच चुके हैं। भारत पहुंचने के बाद हामिद अंसारी ने कहा कि उन्होंने अपनी गलती से सबसे बड़ा सबक सीखा है।

हामिद निहाल अंसारी ने कहा कि उन्होंने तीन बड़े सबक सीखे हैं, पहला कभी भी फेसबुक पर कभी किसी लड़की से प्यार मत करना, दूसरा अपने माता-पिता से कभी कोई बात मत छुपाना, क्योंकि आपके बुरे वक्त में हमेशा परिवार वाले ही आपका साथ देते हैं और तीसरे बड़े सबक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कहीं भी जाने के लिए कोई गैर कानूनी रास्ता नहीं चुनना।

बता दें कि नवंबर 2012 में अपनी प्रेमिका से मुलाकात के लिए हामिद निहाल अंसारी पाकिस्तान पहुंच गए थे। हामिद की गिरफ्तारी की खबर के बाद उनकी मां फौजिया ने बेटे की रिहाई के लिए दिन रात एक किया।

पाकिस्तान ने हामिद को भारतीय जासूस करार दिया था, उन पर अवैध तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश करने, प्रवेश के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने और पाकिस्तान विरोधी अपराधों में संलिप्त होने के आरोप लगे थे। बीते गुरुवार पेशावर हाई कोर्ट ने हामिद की याचिका पर सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान कोर्ट को हामिद के वकील ने बताया कि गृह मंत्रालय और जेल अधिकारियों ने भारतीय नागरिक की रिहाई और स्वदेश वापसी पर चुप्पी साध रखी है। इसके बाद कोर्ट ने अतिरिक्त एटॉर्नी जनरल से यह बताने को कहा था कि सजा पूरी होने के बाद वे किसी कैदी को जेल में कैसे रख सकते हैं।

आज इसरो ने लॉन्‍च किया संचार उपग्रह GSAT-7A

संचार उपग्रह GSAT-7A
संचार उपग्रह GSAT-7A

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

भारत के भूस्थैतिक संचार उपग्रह जीसैट-7ए का आज श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ11 के जरिये प्रक्षेपण कर दिया गया है।

आज शाम चार बजकर 10 मिनट पर श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट के दूसरे लांच पैड से इसे प्रक्षेपित किया गया है, जीसैट-7ए उपग्रह 2,250 किलोग्राम वजनी है, यह भारतीय क्षेत्र में कू बैंड में वायुसेना को संचार क्षमता प्रदान करेगा।

इसरो ने कहा है कि, जीसैट-7ए का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किया है और इसका जीवन आठ वर्ष है, यह भारतीय क्षेत्र में केयू-बैंड के उपयोगकर्ताओं को संचार क्षमताएं मुहैया कराएगा।

जीसैट-7 ए भारतीय वायुसेना को समर्पित है जो वायु शक्ति को अधिक मजबूती देगा और वायुसेवा को अतिरिक्त सामरिक संचार क्षमताएं प्रदान करेगा, इस संंचार तकनीक के जरिए विमानों की संचार क्षमताओं में वृद्धि संभव हो सकेगी।

जीएसएलवी एफ-11 जीसैट-7ए को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर आर्बिट (जीटीओ) में छोड़ेगा और उसे आनबोर्ड प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए अंतिम भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

विवेक तिवारी हत्याकांड: CJM कोर्ट में SIT ने दाखिल की चार्जशीट

विवेक तिवारी हत्याकांड
विवेक तिवारी हत्याकांड


एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड में स्पेशल इन्वेटिगेशन टीम ने अपनी सीजेएम कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दी है, एप्पल के सेल्स अधिकारी विवेक तिवारी हत्याकांड में आरोपी प्रशांत चौधरी और संदीप के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विवेक तिवारी हत्याकांड में मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महानगर विकास पाण्डेय ने एडीजी लखनऊ को एसआईटी रिपोर्ट सौंपी है।

एसआईटी जांच के अनुसार, वारदात के समय विवेक तिवारी की गाड़ी चल रही थी और विवेक की गाड़ी से सिपाही प्रशांत और संदीप की जान खतरे में नहीं थी, इन हालातों में सीधे निशाना लेकर विवेक पर गोली चलाना फायरिंग की ट्रेनिंग के खिलाफ है।

चार्जशीट रिपोर्ट के मुताबिक, जिस पिस्टल से गोली मारी गई वह सिपाही प्रशांत कुमार के नाम पर अलॉट थी, प्रशांत को मालूम था कि गोली चलाने का अंजाम क्या हो सकता है, फॉरेंसिक सबूतों से यह बात साबित हुई है।

चार्जशीट में प्रशांत चौधरी के खिलाफ 302 की धारा लगाई गई है और वारदात के वक्त मौजूद एक अन्य सिपाही संदीप पर मारपीट की धारा लगाई गई है, कई साक्ष्यों का हवाला देते हुए प्रशांत को दोषी माना है, तत्कालीन सीओ गोमती नगर चक्रेश मिश्रा, इंस्पेक्टर डीपी तिवारी पर भी कार्रवाई की संस्तुति हुई है।

लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा 3 राज्यों के नतीजों का असर -अमित शाह

लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा 3 राज्यों के नतीजों का असर -अमित शाह
लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा 3 राज्यों के नतीजों का असर -अमित शाह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम पर कहा है कि ये नतीजे बीजेपी के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन इनको 2019 के लोकसभा चुनाव से जोड़ना सही नहीं है।

एक निजी चैनल के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव परिणाम से नहीं जोड़ा जा सकता, क्योंकि दोनों चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं। उन्होंने कहा, यह हमारा काम है कि हम लोगों के लिए काम करें और उन्हें राजी करें लेकिन अगर जनादेश हमारे खिलाफ है, तो हम उसे भी स्वीकार करते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 2014 में भाजपा की छह राज्यों में सरकार थी और अब हमारी सरकार 16 राज्यों में है, तो अब बताइये कि 2019 के चुनाव कौन जीतेगा। विपक्ष के महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक भ्रांति है, इसका कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि हम 2014 में भी इनके खिलाफ लड़े थे और इस बार भी ऐसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी क्षेत्रीय नेता हैं, ये एक-दूसरे की मदद नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, हम अपनी ताकत के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं न कि दूसरों की कमजोरी के आधार पर, अमित शाह ने कहा कि, उन्हें पूरा विश्वास है कि शिवसेना 2019 में उनके साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी, उनसे बातचीत जारी है।

किसान नेता ने नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने जाने के संबंध में RSS प्रमुख को लिखा पत्र

नितिन गडकरी
नितिन गडकरी

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

विदर्भ के किसान नेता किशोर तिवारी ने प्रधानमंत्री के पद पर नितिन गडकरी को बिठाने की मांग की है, किशोर तिवारी ने कहा कि, तीन राज्यों में बीजेपी को मिली हार के बाद प्रधानमंत्री को बदला जाना चाहिए।

2019 के लोकसभा चुनाव में अगर बीजेपी को जीत हासिल करनी है तो नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए, किशोर तिवारी ने कहा कि मैं राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के हाईकमान से मांग करता हूं कि वे नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री घोषित करें।

उन्होंने कहा कि, नितिन गडकरी पर 2012 में झूठे आरोप लगाए गए थे, जिसके चलते उन्हें बीजेपी के अध्यक्ष पद से हटाया गया था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं, किशोर तिवारी महाराष्ट्र के वसंतराव नाईक शेतकरी स्वावलंबन मिशन के अध्यक्ष हैं।

किशोर तिवारी ने कहा कि, मौजूदा वक्त में बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ता नाराज हैं, कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी में चापलूसों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, बीजेपी को आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री बदलना जरूरी है।

किशोर तिवारी ने आरएसएस प्रमुख को लिखे पत्र में कहा है कि, बीजेपी का वर्तमान नेतृत्व लोकशाही से दूर चला गया है, आम लोगों की ओर से सलाह देने का प्रयास करने पर उन्हें दुत्कारा जाता है, इससे भाजपा में बहुत से लोग नाराज हैं और इसका असर हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव पर पड़ा है।

99% सामान होंगे सस्ते, 28% की जगह लगेगा 18% GST

GST
GST

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

पीएम मोदी ने संकेत दिए हैं कि, जल्द 99% सामान को जीएसटी के 18 फीसदी वाले दायरे में लाने की योजना है, उन्होंने कहा कि, कुछ चीजें ही 28% GST दायरे में रहेंगी, बाकी चीजें 18% या उससे कम GST दायरे में रहेंगी।

जीएसटी पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, हमारे देश में दशकों से जीएसटी की मांग थी, आज हम संतोष के साथ कह सकते हैं कि जीएसटी लागू होने के बाद बाजार की विसंगतियां दूर हो रही हैं और सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि, शुरुआती दिनों में जीएसटी अलग-अलग राज्यों में वैट और एक्साइज की जो व्यवस्था थी, उसी की छाया में आगे बढ़ रहा था, जैसे-जैसे विचार-विमर्श हुआ, धीरे-धीरे इसमें भी बदलाव आते रहे, विकसित देशों में भी छोटे-छोटे टैक्स रीफॉर्म लागू करना आसान नहीं होता है।

पीएम ने कहा कि, पूरे भारत ने एक-मन होकर, इतने बड़े टैक्स रीफॉर्म को लागू करने के लिए प्रयास किया, हमारे कारोबारियों और लोगों के इसी जज्बे का परिणाम है कि भारत इतना बड़ा बदलाव करने में सफल हो सका है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, समाज के मेहनती और उद्यमी लोग, जो बाजार से जुड़े हैं, उन्हें एक साफ-सुथरी, सरल, इंस्पेक्टर राज से मुक्त व्यवस्था मिल रही है, पूरे भारत ने एक मन होकर, इतने बड़े टैक्स रिफॉर्म को लागू करने के लिए प्रयास किया है।

सभी के खाते में धीरे-धीरे आएंगे 15-15 लाख रुपए – रामदास अठावले

रामदास अठावले
रामदास अठावले

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

साल 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने कहा था कि, वे कालाधन का पता लगाकर लोगों के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए ट्रांसफर किये जाएंगें, मौजूदा सरकार के चार साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं होने पर विपक्षी दल बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला करते रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विपक्ष के इन हमलों का जवाब दिया है, महाराष्ट्र के सांगली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामदास आठवले ने सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए आने का मुद्दा उठाया है।

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी के खाते में 15 लाख रुपए आयेगें, आठवले के मुताबिक, इसमें कुछ तकनीकी अड़चने आ रही हैं, इतनी बड़ी राशि सरकार के पास नहीं है, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से इसके लिए राशि मांग रहे हैं।

तीन हिंदी भाषी राज्यों में हाल ही के चुनावों में कांग्रेस की जीत की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने संकेत दिये कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एक परिपक्व नेता बन गए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनावी हार का पीएम मोदी से कुछ लेना देना नहीं है।

अठावले ने थाने जिले के कल्याण में पत्रकारों से कहा, राहुल गांधी ने तीन राज्यों में एक अच्छी जीत हासिल की है, वह अब ‘पप्पू’ नहीं है लेकिन ‘पप्पा’ बन गये हैं, अठावले ने कहा, चुनावों में हार भाजपा की है न कि नरेन्द्र मोदी की।

1984 सिख दंगा: पीड़ितों को मिला इंसाफ, फिर से जहन में आया 34 साल पुराना मंज़र

1984 सिख दंगा
1984 सिख दंगा

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

साल 1984 में दिल्ली में हुए सिख दंगा मामले में पीड़ितों को 34 साल बाद इंसाफ मिला, तो आंखों में जीत की खुशी के साथ-साथ जहन में वो मंजर फिर से ताजा हो गया, जब दंगाईयों की भीड़ ने उनके अपनों को उनके सामने ही मार डाला था।

कोर्ट ने इस मामले में अन्य आरोपी और कांग्रेस के पूर्व पार्षद बलवान खोखर, रि.नेवी अधिकारी कैप्टन भागमल, गिरधारी लाल को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है। इनके अलावा हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक महेंद्र यादव व किशन खोखर को भी दोषी मानते हुए 10-10 साल जेल की सजा का ऐलान किया गया है।

हाईकोर्ट ने जिन प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अपना फैसला दिया है, उनमें से एक निरप्रीत कौर ने मीडिया को बताया कि वह संघर्ष के 34 सालों तक जब गवाही से नहीं हटी तो उन पर टाडा लगवाया गया और जेल भेज दिया।

कोर्ट के फैसले के बाद निरप्रीत कौर ने कहा, सज्जन की अगुआई में भीड़ ने सिखों को जलाना शुरू किया, बलवान और किशन खोखर ने मेरे पिता निर्मल सिंह को जलाने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर से माचिस मांगी, सब मेरी आंखो के सामने हुआ। निरप्रीत कौर ने कहा, मैं तब 16 साल की थी, जालंधर में सिख स्टूडेंट फेडरेशन की सदस्य बन गई, हम पर टाडा लगवा दिया गया, मैं 9 साल जेल में रही।

हाईकोर्ट ने जिन प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अपना फैसला दिया है उनमें से एक जगदीश कौर ने इस कत्लेआम में अपने पति और बेटे को खोया है, जगदीश कौर ने ही कोर्ट में सज्जन के भतीजे बलवंत, गिरधारी और भागमल की पहचान की थी।

जगदीश अपने बयान पर सदा कायम रहीं, हालांकि ट्रायल कोर्ट ने उनके बयान को तवज्जों नहीं दी थी, इस दौरान लगातार उनपर बयान बदलने को लेकर तरह तरह के लालच भी दिए गए, लेकिन जगदीश कौर के साहस का फल 34 साल बाद आया।

जगदीश कौर ने मीडिया को बताया कि, हत्याएं कर रही भीड़ को सज्जन कुमार उकसा रहा था, वह तब सासंद था, लोग उसके कहने पर लोगों को मार रहे थे, भीड़ ने मेरे बेटे गुरप्रीत सिंह और पति केहर सिंह को जलाकर मार डाला था। दिल्ली के तिलक विहार विधवा कॉलोनी के लोगों को भी पिछले 34 साल से जिस खबर का इंतजार था, कल उन्हें वह खबर मिल गई, तिलक विहार के लोगों ने डरावनी यादें साझा कीं और न्याय के इंतजार के बारे में बताया।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्ज किया माफ

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनते ही बघेल ने शपथ लेने के दो घंटे में ही किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर दस्‍तखत कर दिए हैं, कर्ज माफी का मौजूदा और बैंकों की सूची में शामिल डिफाल्टर किसानों को भी फायदा होगा।

कर्ज माफी की फाइल पर साइन करने के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हमने वादे के मुताबिक किसानों की कर्ज माफी और किसानों का धान 25 सौ रुपये प्रति क्वींटल के मूल्य पर खरीदने का फैसला लिया गया है, इसके अलावा झीरम कांड में एसआईटी गठन का फैसला लिया गया है।

पहली कैबिनेट में ये तीन फैसले लिए गए है, 16 लाख 65 हजार से अधिक किसानों के कर्ज माफ किया जाएगा, इसमें करीब 61 सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे, किसानों द्वारा कॉपरेटी और सोसाइटियों से लिए कर्ज माफ किए जाएंगे, लेकिन प्राइवेट बैंक से लिए कर्ज के लिए कमिटी गठित की जाएगी।

बता दें कि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया और इसे अपने जन घोषणा पत्र में भी शामिल किया था।

20 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के बाद और चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, 30 अक्टूबर 2017 तक के सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।