29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 472

Nokia  6.1 PLUS अब ऑफलाइन मिलना शुरू

Nokia 6.1 PLUS
Nokia 6.1 PLUS

 सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

Nokia 6.1 Plus को लांच के बाद इस स्मार्टफोन को केवल फ्लिपकार्ट और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए एक्सक्लूसिवली बेचा जा रहा था, लेकिन, E-Commerce को लेकर नई नीति के मद्देनजर यह फोन अब ऑफलाइन भी उपलब्ध है।

ऑफलाइन यह फोन 15,499 रुपये में बिक रहा है, फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 15,499 रुपये ही है, ऐसा कहा जा रहा है कि ऑफलाइन खरीदने पर कंपनी ग्राहकों को छूट दे रही है।

नोकिया ने एयरटेल के साथ व्यापारिक साझा किया है, जिसके तहत एयरटेल के ग्राहकों को 2000 रुपये का तुरंत कैशबैक और 1 साल के लिए 240 जीबी डेटा मिल रहा है, हालांकि, 240 जीबी डेटा के लिए कम से कम 199 रुपये के प्लान से अपने नंबर पर रिचार्ज करवाना होगा।

Nokia 6.1 Plus में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है, इसकी स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 लगाई है, जो इसे मजबूती प्रदान करता है।

कैमरे की बात करें तो डुअल रियर कैमरा लगा हुआ है, पहला रियर कैमरा 16 मेगापिक्स्ल है, दूसरा 5 मेगापिक्सल है, सेल्फी कैमार 16 मेगापिक्सल है, कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है।

फोन का रैम 4GB है. मेमरी- इंटर्नल मेमोरी 64GB है, जिसे चिप के जरिए  400GB तक बढ़ाया जा सकता है, यह फोन ब्लैक और व्हाइट दो कलर में उपलब्ध है, इस फोन में Android One प्रोग्राम का इस्तेमाल किया गया है. Android One प्रोग्राम  Google द्वारा ऑप्टिमाइज्ड Android सर्टिफाइड है।

सीएम योगी आज कुंभ के मद्देनजर प्रयागराज आये

cmo up
Yogi Adityanath

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

आज सीएम योगी प्रयागराज में कुंभ के मद्देनजर आये हैं, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि, प्रयागराज की धरती से स्वच्छता और अतिथि देवो भव का संदेश जाना चाहिए, कुंभ में 152 देशों का प्रतिनिधि शामिल होने वाला है।

उन्होंने कहा कि, मुख्य स्नान को छोड़कर अन्य किसी भी दिन अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन के लिए जरूर जाएं, भारद्वाज आश्रम जरूर जाएं।

सीएम ने कहा कि, प्रयागराज के साथ कई उपलब्धियां जुड़ने जा रही है, वहां मौजूद सभी मीडिया कर्मियों से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के सामने भव्य कुंभ, दिव्य कुंभ की छवि पेश करने की अपील की और लोगों को बधाई भी दी।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह करीब 9.30 बजे प्रयागराज पहुंचे, सीएम बमरौली एयरपोर्ट से खुसरो बाग के लिए रवाना हुए, यहां उन्होंने पुनरोद्धार कार्यों का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता भी मौजूद थीं।

पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने कहा, भारतीय कार्यक्रम हमारी संस्कृति को पहुंचाते हैं नुकसान

भारतीय कार्यक्रम हमारी संस्कृति को पहुंचाते हैं नुकसान
भारतीय कार्यक्रम हमारी संस्कृति को पहुंचाते हैं नुकसान

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पाकिस्तान के चीफ जस्टिस साकिब निसार ने आज कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी टीवी अपने चैनलों पर भारतीय कार्यक्रम दिखाने की अनुमति नहीं देगा क्योंकि यह यह कार्यक्रम हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाते हैं।

“डॉन” की खबर के अनुसार चीफ जस्टिस निसार ने पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर पाबंदी के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण की अपील पर सुनवाई करते वक्त ये टिप्पणियां कीं थी।

इस पर, प्रधान न्यायाधीश ने कहा, हम (पाकिस्तानी) चैनलों पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण की अनुमति नहीं देंगे, प्राधिकरण के वकील ने प्रधान न्यायाधीश से कहा कि, फिल्माजिया कोई समाचार चैनल नहीं बल्कि मनोरंजन चैनल है, यह कोई दुष्प्रचार नहीं करता है।

इससे पहले 2016 में पेमरा ने स्थानीय टेलीविजन और एफएम रेडियो चैनलों पर भारतीय सामग्री को प्रसारित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था, इस फैसले को काफी हद तक भारत में कुछ चैनलों और मनोरंजन उद्योग द्वारा समान सामग्री और कलाकारों के खिलाफ उठाए गए कदमों के बाद ‘जैसे को तैसा’ कदम के रूप में देखा गया था।

उत्तर प्रदेश में आसान नहीं है महागठबंधन की राह

हागठबंधन में तय हुआ
हागठबंधन में तय हुआ

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी  के खिलाफ बन रहे गैर महागठबंधन में पेंच फंसता दिख रहा है, अजित सिंह पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने महागठबंधन में सम्मानजक सीटों की मांग रख दी है।

सूत्रों के अनुसार, RLD ने यूपी में महागठबंधन में 5 सीटों की मांग की है, किसानों के बीच अच्छी पकड़ रखने वाली RLD ने मुज़फ्फरनगर, बागपत, मथुरा, अमरोहा समेत 5 सीटें मांगी हैं. माना जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का ऐलान किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन में तय हुआ है कि सपा और बसपा 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ेंगें, रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए छोड़ दी जाएगी, बाकी की 4 सीटें सहयोगी दलों को दी जाएंगीं।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी को करारी शिकस्त मिली थी, खुद पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी चुनाव हार गए थे, हालांकि साल 2018 में कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा और बसपा के सहयोग से आरएलडी के प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जीत मिली थी।

सपा कार्यालय में कल अखिलेश से मुलाकात के बाद रालोद उपाध्यक्ष ने कहा, अखिलेश के साथ राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई, आगे क्या होना चाहियें इस पर भी चर्चा हुई, उनसे पूछा गया कि क्या गठबंधन में रालोद को मिलने वाली सीटों पर भी चर्चा हुई इस सवाल को उन्होंने टालते हुये कहा ‘सीटों की बेचैनी मीडिया को है, सारी बाते साफ होंगी, सस्पेंस बनायें रखें।

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर शरणार्थी उन्हें पास करने के लिए पार्टियों से लगा रहे गुहार

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर शरणार्थी
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर शरणार्थी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

काबुल से भारत लौटी शरणार्थी अमरजीत कौर परेशान हैं, तीन बच्चों के साथ मानसिक रूप से बीमार पति की जिम्मेदारी है, लेकिन चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रही है।

कौर ने बताया कि, काबुल में सुसर परिवार को चलाते थे, लेकिन एक बम ब्लास्ट ने सब कुछ तबह कर दिया, ब्लास्ट में ससुर की मौत के बाद परिवार रोटी के लिए तरस गया।

कौर ने कहा कि, बच्चों की भविष्य की चिंता के साथ भारत लौटी, सोचा था कि छोटा-मोटा काम करके परिवार को चला लेंगें,  लेकिन, परिवार को चलाना तो दूर, घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

काबुल से भारत लौटी शरणार्थी अमरजीत कौर का आरोप है कि उसको और उसके परिवार को धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म में अपना लेने को कहते हैं, नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के लोकसभा में पास होने के बाद से भारत में रह रहे शरणार्थी अमरजीत की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर अफगान शरणार्थी मनोहर सिंह का कहना है कि हमारे ही देश में हमें भारतीय नहीं गिना जाता है, हम नागरिकता के लिए 20-25 साल से कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि मैं सभी पार्टियों से दरख्वास्त करता हूं कि इस बिल को पारित कर दें।

बता दें कि, अभी के कानून के मुताबिक, इन लोगों को 12 साल बाद भारत की नागरिकता मिल सकती है, लेकिन बिल पास हो जाने के बाद यह समयावधि 6 साल हो जाएगी, वैध दस्तावेज न होने पर भी 3 देशों के गैर मुस्लिमों को इसका लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार ने किया ऐलान, सरकारी नौकरी में सवर्णों को मिलेगा 10% आरक्षण

केंद्र सरकार
केंद्र सरकार


सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि वह सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देगी, आज पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक में सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर मुहर लगाई गई।

कैबिनेट ने फैसला लिया है कि, यह आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिया जाएगा, आरक्षण का लाभ सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में मिलेगा।

सूत्रों का कहना है कि, लोकसभा में मंगलवार को मोदी सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को आरक्षण देने संबंधी बिल पेश कर सकती है, सूत्रों का यह भी कहना है कि सरकार संविधान में संशोधन के लिए बिल ला सकती है।

सरकार के इस बड़े फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गरीब सवर्णों को आरक्षण मिलना चाहिए, पीएम मोदी की नीति है कि सबका साथ सबका विकास, सरकार ने सवर्णों को उनका हक दिया है।

पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 80 में से 73 सीटें मिली थीं, इस बार बीजेपी को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हाथ मिला लिया है, इसके बाद माना जा रहा था कि बीजेपी इस गठबंधन से निपटने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सवर्णों को मिलेगा 10%आरक्षण

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सवर्णों को मिलेगा 10 %आरक्षण
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सवर्णों को मिलेगा 10 %आरक्षण

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि वह सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देगी। सोमवार को मोदी के कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर मुहर लगाई गई।

मोदी सरकार के कैबिनेट ने फैसला लिया है कि यह आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिया जाएगा। इस बड़े फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जो सवर्ण आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, उन्हें आरक्षण मिलाना ही चाहिए। शाहनवाज़ ने पीएम मोदी की नीति को याद दिलाया और कहा कि हमारे प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास की नीति पर अडिग हैं और उसी को ध्यान में रखकर तेज़ी से जनहित में कार्य कर रहे हैं। सरकार ने सवर्णों को उनका हक दिया है। पीएम मोदी देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि लगभग दो माह बाद लोकसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में सवर्णों को आरक्षण देने का फैसला बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार हुई थी। इस हार के पीछे सवर्णों की नाराजगी को अहम वजह बताया जा रहा था। राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि सरकार का ये फैसला चुनाव को देखते हुए लिया गया है।

पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी और सहयोगी दलों को 80 में से 73 सीटें मिली थीं। इस बार बीजेपी को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हाथ मिला लिया है। इसके बाद माना जा रहा था कि बीजेपी इस गठबंधन से निपटने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकती है। ऐसे में सवर्णों को आरक्षण देने के फैसले को सरकार का मास्टस्ट्रोक माना जा रहा है।

कुम्भ २०१९: विरोध के बावजूद किन्नर अखाड़े ने निकाली देवत्व यात्रा

किन्नर अखाड़ा पहुंचा प्रयागराज, विरोध के बाद भी निकाली देवत्व यात्रा
किन्नर अखाड़ा पहुंचा प्रयागराज, विरोध के बाद भी निकाली देवत्व यात्रा

आकाश मिश्र | Navpravah.com

प्रयागराज | कुंभ 2019 से पहले रविवार को प्रयागराज में पहली बार किन्नर अखाड़े ने देवत्व यात्रा (पेशवाई) निकाली। इससे पहले आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में राम भवन चौराहे पर स्थित भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी यह पेशवाई अलोपी बाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में पूजन के बाद आगे बढ़ी सबसे आगे हाथों में तलवार लिए महामंडलेश्वर ऊंट पर सवार होकर निकलीं उनके पीछे-पीछे देश के कोने-कोने और विदेश से आए किन्नर अखाड़े के पदाधिकारी, पीठाधीश्वर, महंत आदि रथ पर सवार होकर चल रहे थे।

, बोले-हमें मान्यता की जरूरत नहीं*
किन्नर अखाड़ा पहुंचा प्रयागराज, विरोध के बाद भी निकाली देवत्व यात्रा

किन्नर अखाड़े की पेशवाई में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नरायण त्रिपाठी के अलावा अखाड़े की पीठाधीश्वर प्रभारी उज्जैन की पवित्रा माई, उत्तर भारत की महामंडलेश्वर भवानी मां, अन्तर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर डॉक्टर राज राजेश्वरी पहुंचीं।
वहीं जयपुर की मंडलेश्वर पुष्पा माई, दिल्ली की महामंडलेश्वर कामिनी कोहली और पश्चिम बंगाल की मंडलेश्वर गायत्री माई, महाराष्ट्र नासिक की मंडलेश्वर संजना माई समेत बड़ीं संख्या में किन्नरों ने हिस्सा लिया।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दो बड़ी परीक्षाओं के कारण यात्रा का रूट बदलना पड़ा इससे पहले कुंभ मेला 2019 क्षेत्र के सेक्टर-12 संगम पूर्वी पटरी पर लगे शिविर में शनिवार को यज्ञशाला पूजनम ध्वजारोहण किया गया।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-6 के नगवासुकी थाने के पीछे स्थापित संस्था ओम नमः शिवाय के शिविर में एक साथ 50,000 से ज्यादा लोगों के लिए भंडारा बनेगा। तीर्थराज प्रयाग से किन्नर अखाड़े का देश और विदेश में विस्तार करते हुए सनातन धर्म को नई दिशा दी गई।

सभी 13 अखाड़ों की संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पहले किन्नर अखाड़े को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। विरोध के बावजूद भी किन्नर अखाड़े ने यह कहते हुए इस महाकुंभ में शिरकत की कि वह उप देवता हैं, इसलिए उन्हें किसी से मान्यता की जरूरत नहीं है। इस देवत्व यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही लोग इन पर फूल बरसा रहे थे इस यात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट भी  शामिल थे ।

देश को गुमराह कर रहे हैं राहुल गांधी – निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

लोकसभा में आज एक बार फिर फ्रांस से खरीदे जाने वाले लड़ाकू विमान राफेल का मुद्दा उठा, इस पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में कांग्रेस पर हमला बोला।

सीतारमण ने कहा कि, मैंने जो सदन में कहा था वो सही था, राहुल गांधी इस मामले में देश को गुमराह कर रहे हैं, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, सरकार ने हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (HAL) के साथ करार किया है, उन्‍होंने कहा कि कहा ‘HAL को 1 लाख का कॉन्‍ट्रैक्‍ट देने वाला मेरा बयान सही है, कुछ लोग इस मामले पर गुमराह कर रहे हैं।

बता दें कि, एचएएल कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि, रक्षामंत्री सदन में अपने बयान के समर्थन में या तो दस्तावेज पेश करें या इस्तीफा दें, उनके सवाल पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में तीखा हमला करते हुए सदन में कहा था कि कृपया करके पूरी रिपोर्ट पढ़ें, लोकसभा के रिकॉर्ड में ये बात पूरी तरह से है कि ये ऑर्डर अब तक साइन नहीं किए गए हैं।

रक्षामंत्री सीतारमण ने एक पत्र ट्वीट करते हुए लिखा ये शर्म की बात है कि कांग्रेस के अध्‍यक्ष पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं, 2014 से 2018 के बीच एचएएल के साथ 26570.8 करोड़ के कॉन्‍ट्रेक्‍ट साइन किए गए, 73000 करोड़ के प्रोजेक्‍ट पाइपलाइन में हैं, क्‍या अब राहुल गांधी संसद में देश से माफी मांगेंगे।

राम मन्दिर मामला: संतों ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम

राम मन्दिर मामला: संतों ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
राम मन्दिर मामला: संतों ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण को लेकर संतों ने एक बार फिर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। दिगंबर अखाड़े के प्रमुख महंत सुरेश दास ने इस मुद्दे पर सरकार को अल्‍टीमेटम देते हुए कहा कि सरकार राम मंदिर का फॉर्मूला 25 जनवरी तक तैयार करे, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।

महंत सुरेश दास ने कहा है कि कुंभ में ही साधु-संत राम मंदिर निर्माण की तारीख तय करेंगें। उन्‍होंने कहा कि अगर कोर्ट और सरकार कुछ नहीं करती है, तो जनता की कोर्ट के माध्यम से राम मंदिर बनेगा।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को लेकर दायर अपीलों पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 10 जनवरी तक के लिए टाल दी है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले के लिए नई बेंच का गठन किया जाएगा।

बता दें कि रविवार को ही राम मंदिर के मसले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता अश्विनी कुमार चौबे का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देश के लिए स्वाभिमान और सम्मान की बात है, इसलिए रामलला का मंदिर वहीं बनेगा, जहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।