29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 473

सबरीमाला मंदिर का विवाद बढ़ता जा रहा, BJP ने बताया इसे सरकार की साजिश

सबरीमाला मंदिर
सबरीमाला मंदिर

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

सबरीमाला मंदिर में 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश को लेकर हिंसा तूल पकड़ती जा रही है, जिसमें आज कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा सांसद के पैतृक मकान पर एक देशी बम फेंका और यहां स्थित आरएसएस कार्यालय को आग लगा दी।

इस पर बीजेपी ने केरल सरकार और मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधते हुए कहा है कि, राज्‍य सरकार वोटबैंक की राजनीति करती है, बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्‍हा राव ने कन्‍नूर में हुई हिंसा को पिनाराई सरकार की साजिश बताया है।

पुलिस ने बताया कि, हिंसा की इन घटनाओं से कुछ ही घंटे पहले अज्ञात लोगों ने माकपा विधायक एएन शमशीर और पार्टी के कन्नूर जिला के पूर्व सचिव पी शशि के घरों पर देशी बम फेंके थे।

पुलिस ने बताया कि, भाजपा से राज्यसभा सदस्य वी मुरलीधरण के पैतृक मकान पर यह हमला हुआ, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है, मुरलीधरण ने बताया कि, तलासरी के पास वदियिल पीड़िकिया स्थित उनके पैतृक मकान पर हमला हुआ हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है।

इधर पुलिस सूत्रों ने बताया ,कि एक अन्य घटना में अज्ञात लोगों ने शनिवार सुबह परियारम इलाके में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय को आग लगा दी, पिछले साल सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद से पहली बार बुधवार को मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश को लेकर केरल में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

झारखण्ड: पीएम मोदी ने किया 3500 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास

झारखण्ड: पीएम मोदी ने किया 3500 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास
झारखण्ड: पीएम मोदी ने किया 3500 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पीएम मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज पलामू (झारखण्ड) पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने यहां 6 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें बहुप्रतिक्षित मंडल डैम परियोजना प्रमुख है।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने झारखंड के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हजार लाभार्थियों कों भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि घर पक्का होता है, तो सपने भी सुहाने लगने लगते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का जीवन बदलने वाली 3500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। देश के किसानों तक नई तकनीक पहुंचाई जा रही है।

पीएम ने कहा कि आजादी के बाद इतने दिनों तक देश कैसे चला है, इसके लिए यह परियोजना केस स्टडी है। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखने का आरोप लगाया है।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मंडल डैम पिछली सरकारों की विफलता की गवाही है। उन्होंने कहा कि 47 वर्षों से यह योजना लंबित पड़ी हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब बिहार-झारखंड एक था, तब यहां की सरकारों को किसानों को थोड़ी भी फिक्र होती, तो आज ऐसा हाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां दो राज्यों के बीच पानी को लेकर कोर्ट में मामले चल रहे हैं। वहीं, बिहार और झारखंड के संयुक्त प्रयास से आज यह परियोजना सफलता के कगार पर है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोगों को घर देने के लिए पहले पहले भी योजना बनी थी, लेकिन नाम की चिंता अधिक थी। हमने नरेंद्र मोदी आवास योजना या नमो योजना नाम नहीं रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पहले नाम तय करने के लिए कांग्रेस के लोगों को चंदे देने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दलालों को इस प्रक्रिया से दूर किया और टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है।

देवेंद्र फडणवीस ने आरक्षण को लेकर दिया बड़ा बयान

देवेंद्र फडणवीस ने आरक्षण को लेकर दिया बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस ने आरक्षण को लेकर दिया बड़ा बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नागपुर में आयोजित मराठी जागरण सम्‍मेलन में महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने आरक्षण को लेकर कई तर्क दिए। फडणवीस ने कहा कि अगर सभी समुदायों को आरक्षण दे दिया जाए, तो 90 फीसदी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी।

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज़ हो चुका है, इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्‍तर पर तैयारी कर रहे हैं, प्रधानमंत्री बनने की रेस के लिए कई नेता तैयार हैं। सम्‍मेलन में फडणवीस ने कहा कि अगर देश में किसी ने सच में शासन किया है तो वे महाराष्‍ट्र के लोग थे, हमारे अंदर शीर्ष पर पहुंचने की पूरी क्षमता है।

देवेंद्र फडणवीस से जाति और आरक्षण के मुद्दे पर भी सवाल पूछे गए थे, जिस पर उन्‍होंने इन सवालों के जवाब में कहा कि अगर सभी समुदायों को आरक्षण दे दिया जाए, तो 90 फीसदी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी। सरकार एक साल में सिर्फ 25 हजार नौकरियां ही दे सकती है, इस मुद्दे का उपाय आरक्षण नहीं है।

उन्‍होंने आगे कहा कि आरक्षण सिर्फ सरकारी नौकरी ही दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। अगर युवाओं को एक बार यह बात समझ आ गई, तो वे जाति की पहचान के चक्‍कर में नहीं फंसेंगें।

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्‍या विवाद की रोजाना सुनवाई की याचिका की रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्‍या विवाद की रोजाना सुनवाई की याचिका की रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्‍या विवाद की रोजाना सुनवाई की याचिका की रद्द

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को लेकर दायर अपीलों पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 10 जनवरी के लिए टाल दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले के लिए नई बेंच का गठन किया जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील की ओर से दायर की गई उस जनहित याचिका को भी खारिज कर दिया है, जिसमें अयोध्‍या विवाद की रोजाना और जल्‍द सुनवाई की मांग की गई थी।

यह मामला प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था। इस पीठ द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट के सितंबर, 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों पर सुनवाई के लिये तीन सदस्यीय न्यायाधीशों की पीठ गठित किए जाने की उम्मीद थी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस विवाद में दायर चार दीवानी वाद पर अपने फैसले में 2.77 एकड़ भूमि का सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच समान रूप से बंटवारा करने का आदेश दिया था। बाद में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने एक अर्जी दायर कर सुनवाई की तारीख पहले करने का अनुरोध किया था, लेकिन न्यायालय ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

न्यायालय ने कहा था कि 29 अक्टूबर को ही इस मामले की सुनवाई के बारे में आदेश पारित किया जा चुका है। हिन्दू महासभा इस मामले में मूल वादकारियों में से एक एम सिद्दीक के वारिसों द्वारा दायर अपील में एक प्रतिवादी है।

कांग्रेस पर भरोसे की सजा किसान आज भी भुगत रहे हैं – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन में क्या होगा ख़ास ?
प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन में क्या होगा ख़ास ?

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

पीएम मोदी आज पंजाब के गुरदासपुर में रैली की, पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों को गुरदासपुर की उपलब्धियों को गिनाया, उन्‍होंने कहा कि, हम पंजाब की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिनका इतिहास राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ रहा हो और जो आज भी देश के सैनिकों और सेना को कमजोर करने के लिए झूठ फैला रहे हों, जिनका इतिहास सिर्फ एक परिवार के जयगान कर रहा हो और जो आज भी वंदे मातरम और भारत माता का विरोध कर रहे हो, जिनका इतिहास हजारों सिख भाई-बहनों को बेहरहमी से हत्या का हो, उन लोगों से पंजाब समेत देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेस पर भरोसे की सजा किसान आज भी भुगत रहे हैं, कर्ज माफी पर कांग्रेस ने किसानों से धोखा दिया है, कांग्रेस वोटबैंक के लिए झूठी राजनीति कर रही है, कर्ज माफी में कांग्रेस का इतिहास हमेशा दागदार रहा है, कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने किसानों के बस वोट बंटोरे हैं।

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि, एनडीए की सरकार विकास की पंचधारा-जन-जन की सुनवाई के साथ ही बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुज़ुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई के लिए काम कर रही है, सिंचाई और सॉयल हेल्थ कार्ड के साथ-साथ किसान की उपज को सही दाम दिलाने के लिए, उपज में वैल्यू एडिशन के लिए भी अनेक फैसले लिए गए हैं।

पीएम ने आगे कहा कि, भारत का विज्ञान और तकनीक समाज से जुड़ा है, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत का अभिन्‍न योगदान है, शास्‍त्री जी ने हमें जय जवान, जय किसान का नारा दिया, 20 साल पहले अटल जी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया था।

मेघालय: कोयले के खदान में फंसे मजदूरों के मामले में SC ने सरकार को लगाई फटकार

मेघालय में कोयले के खदान
मेघालय में कोयले के खदान


सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

मेघालय के जयंतिया हिल्स जिले में कोयले के खदान में फंसे मजदूरों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, मजदूरों को बचाने के लिए और कारगर कदम उठाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज को सुनवाई की है।

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्‍य सरकार से पूछा कि, आखिर अब तक मजदूरों को क्‍यों नहीं बचाया जा सका, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट राज्‍य सरकार से कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों के बचाव अभियान के संबंध में विस्‍तृत जानकारी मांगी है।

इस पर राज्‍य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि सरकार मजूदरों के बचाव कार्य के लिए पूरजोर कोशिश कर रही है, उन्‍हें खदान से बचाने के लिए 14 दिसंबर से 72 एनडीआरएफ कर्मी और नौसेना व कोल इंडिया के 14 कर्मी लगातार कार्य कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को शुक्रवार को यह बताने को कहा कि मेघालय की कोयला खदान में फंसे 15 लोगों को निकालने के लिए क्या किया जा रहा है, कोर्ट ने कहा कि 1-1 सेकंड कीमती है. जरूरत पड़े तो सेना की मदद ली जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार से फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए उठाए गए कदम का ब्यौरा मांगा है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे सभी सकुशल हों, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये तक नहीं पता कि वो लोग जीवित हैं या नहीं।

केंद्र और राज्य के बीच तालमेल से काम करना जरूरी है. भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने की स्पष्ट नीति होनी चाहिए, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील को पेश होने का निर्देश दिया है।

सबरीमाला मंदिर शुद्धिकरण मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में

सबरीमाला मंदिर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद किए गए शुद्धिकरण के खिलाफ दायर की गई अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 22 जनवरी को सुनवाई करेगा।

याचिका दायर करने वाले वकील पीवी दिनेश ने कहा कि, कोर्ट के आदेश के बावजूद मंदिर में कल किया गया शुद्धिकरण कोर्ट की अवमानना है, इस मामले में कोर्ट ने जल्द सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।

बता दें कि दो महिलाएं मंदिर में दर्शन कर जैसे ही लौटी उसके बाद मंदिर को बंद कर दिया गया और मंदिर के शुद्धिकरण के बाद मंदिर के कपाट को दोबारा खोल दिया गया।

महिलाओं के मंदिर में प्रवेश की खबर फैलने के बाद, दक्षिणपंथी समूहों के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए राजमार्ग बाधित किए थे, उन्‍होंने दुकानों तथा बाजारों को बंद करावा दिया था।

प्रतिबंधित आयु वर्ग (10 से 50 वर्ष) की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने के सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही समिति ने लोगों से उनके प्रदर्शन में उनका सहयोग करने की अपील की।

बता दें कि, काले रंग के परिधान पहने दो महिलाओं कनकदुर्गा (44 वर्ष) और बिंदू (42 वर्ष) ने हिन्दूवादी संगठनों की तमाम धमकियों की परवाह न करते हुए कल भगवान अयप्पा के सबरीमला मंदिर में प्रवेश कर सदियों पुरानी परंपरा तोड़ दी।

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार
बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

बुलंदशहर में स्याना हिंसा मामले में प्रशांत नट और कलुआ की गिरफ्तार की बाद यूपी पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है और हिंसा के बाद से फरार था, जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने योगेश को बुधवार (02 जनवरी) की रात में गिरफ्तार किया है। योगेश राज की गिरफ्तारी नेताओं के सहयोग के बाद हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि योगेश राज की गिरफ्तारी पर एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

हिंसा के बाद से ही आरोपी योगेश राज फरार चल रहा था। बजरंग दल के जिला संयोजक पर आरोप है कि उसने ही हिंसा भड़काई थी, जिसके बाद बुलंदशहर में बवाल शुरू हुआ और एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई थी।

बता दें, बुलंदशहर के स्याना इलाके में कथित रूप से गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंसा फैल गई थी। गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां लोगों की भीड़ पहले से वहां मौजूद थी। पुलिस भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन लोग काफी उग्र थे और उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया था।

एमपी के सीएम कमलनाथ ने सचिवालय में वंदेमातरम पर रोक लगाने की बात पर दी सफाई

सीएम कमलनाथ
सीएम कमलनाथ

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

मध्‍य प्रदेश की राजनीति में राष्‍ट्र गीत वंदे मातरम गायन का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है, १ जनवरी से  मध्य प्रदेश के सचिवालय में वंदे मातरम गाने की 13 साल पुरानी परंपरा टूट गई है।

सचिवालय में वंदे मातरम नहीं गाने पर शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला था, अब उसके जवाब में मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि, हर माह की 1 तारीख को मंत्रालय में वंदेमातरम गायन की अनिवार्यता को फ़िलहाल अभी रोक कर नये रूप में लागू करने का निर्णय लिया गया है‌।

उन्होंने कहा कि, यह निर्णय ना किसी एजेंडे के तहत लिया गया है और ना ही हमारा वंदेमातरम गायन को लेकर कोई विरोध है, वंदेमातरम हमारे दिल की गहराइयों में बसा है, लेकिन हमारा यह भी मानना है कि सिर्फ़ एक दिन वंदेमातरम गायन करने से किसी की देशभक्ति या राष्ट्रीयता परिलिक्षित नहीं होती है।

उन्‍होंने कहा, हमारा यह भी मानना है कि राष्ट्रीयता या देशभक्ति का जुड़ाव दिल से होता है, इसे प्रदर्शित करने की आवश्यकता नहीं है, हमारी भी धर्म, राष्ट्रीयता, देशभक्ति में आस्था है, राष्ट्रीयता के लिये किसी से भी प्रमाणपत्र लेने की आवश्यकता नहीं है।

इधर, वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद के बीच प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, बीजेपी के 109 विधायक आगामी 7 जनवरी को मध्यप्रदेश के सचिवालय में वंदे मातरम गाएंगे।

उन्होंने कहा कि, इससे पहले बीजेपी की सरकार में महीने के पहले कामकाजी दिन सचिवालय में राष्ट्र गीत गाया जाता था, मगर इस बार कमलनाथ सरकार में साल के पहले दिन ही इसका पालन नहीं हो सका और इस तरह से 13 साल पुरानी परंपरा टूट गई।

कार सेवकों पर गोली चलवाने के मामले में मुलायम सिंह को राहत

मुलायम सिंह को राहत
मुलायम सिंह को राहत

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

अयोध्या में 1990 में कार सेवकों पर गोली चलाने के मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गयी है। सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम सिंह यादव के ख़िलाफ मामला दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।

कोर्ट ने कहा है कि याचिका पर विचार करने का कोई आधार नहीं है, ऐसे में याचिका खारिज की जाती है। राणा संग्राम सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मुलायम सिंह के 2014 में एक जनसभा में दिए गए बयान को आधार बनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने में काफी देरी हुई है, इसलिए अब याचिका पर सुनवाई करने का कोई मतलब नहीं है।

याचिका में कहा गया था कि, 6 फरवरी 2014 को मैनपुरी जिले में आयोजित एक जनसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि, उनके आदेश पर 1990 में पुलिस ने अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलाई थी।

बता दें कि, 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए हजारों कार सेवक वहां जमा हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर गोलियां चलाई, जिसमें कई कारसेवकों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।