29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 471

कर्नाटक के CM कुमारस्वामी ने कहा कि, हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है

CM कुमारस्वामी
CM कुमारस्वामी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक में जेडीएस+कांग्रेस की गठबंधन सरकार गिरने की किसी भी तरह की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने खुद विराम लगा दिया है।

सीएम कुमारस्वामी ने आज कहा कि, कांग्रेस के जिन तीन विधायकों के बीजेपी में जाने की बात कही जा रही है, वे हमारे संपर्क में हैं, मुझे बताकर वे मुंबई गए हैं, मेरी सरकार को किसी भी तरीके का खतरा नहीं है।

इससे पहले रविवार को अटकलें तेज हो गई थी कि कर्नाटक में JDS-कांग्रेस की गठबंधन सरकार 17 जनवरी तक गिर सकती है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि BJP सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे इस कोशिश में कभी कामयाब नहीं होंने वाले हैं।

BJP की राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक के खत्म होने के बाद पार्टी के सभी 104 विधायकों को उसी दिन कर्नाटक लौटना था, लेकिन उन्हें यह कहकर दिल्ली में ही रोक लिया गया कि रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उनके साथ अलग से बैठक करेंगे, लेकिन अमित शाह वहां पहुंचे ही नहीं।

इस बीच ये खबर भी आई कि कांग्रेस पार्टी के 4 विधायक मुंबई में हैं वह महाराष्ट्र भाजापा के संपर्क में हैं, साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इनके अलावा विरोधी दलों के 2-3 विधायक भी आज मुम्बई पहुंच जाएंगे।

इन दो घटनाक्रम के चलते अफवाहों का बाजार गर्म हो गया, अभी भी BJP के सभी विधायक दिल्ली में हैं. कहा जा रहा है कि अमित शाह अब कल की बजाए आज इनसे मुलाकात करेंगे, ये भी कहा जा रहा है कि BJP का कोई भी विधायक पाला न बदल ले इसलिए सभी को एक साथ दिल्ली में ही रखा गया है।

प्रयागराज : प्रसाद वितरण के दौरान लगी आग, दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

प्रसाद वितरण के दौरान लगी आग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रयागराज के कुंभ मेला क्षेत्र स्थित दिगंबर अखाड़े में आज आग लग गई, आग लगने से टेंट में रखा सामान जलकर खाक हो गया, मौके पर फायरब्रिगेड की टीम आग को बुझाने पहुंच गयी है।

प्रसाद वितरण के दौरान लगी आग

फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, मौके पर आलाधिकारी भी मौजूद हैं, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम बचाव और रहत कार्य में जुटी है।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगी है, साथ ही टेंट में मौजूद सिलेंडर को भी तलाशा जा रहा है ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

प्रसाद वितरण के दौरान यह हादसा हुआ, तभी सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगी, हालांकि कुछ साधु-संतों का कहना था कि 12 बजे की घटना थी और एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची है।

प्रयागराज : कुम्भ में ब्रह्ममुहूर्त से पहला शाही स्नान होगा शुरू

प्रयागराज
प्रयागराज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज से कुम्भ का पहला मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति  ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हो जाएगा, स्नान के समयकाल में अमृत और साध्य योग रहेगा, इस काल में किए गए स्नान, दान से अधिक पुण्य मिलेगा।

पं. दिवाकर त्रिपाठी ‘पूर्वांचली’ के अनुसार सूर्य की मकर राशि की संक्रान्ति (14 जनवरी) आज रात में 02:19 बजे से शुरू होगी, यानी देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु को छोड़कर अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे।

शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी भी समय मकर संक्रान्ति होने पर संक्रान्ति का पुण्य काल दूसरे दिन सूर्योदय से मध्याह्न तक रहता है, इसलिए मकर संक्रांति पर्व उदयातिथि में 15 जनवरी, मंगलवार को होगा और स्नान, दान का पुण्यकाल मध्याह्न तक रहेगा।

इस दिन चावल, उड़द, गुड़, नमक, गेहूं, सोना, तिल, स्वर्ण, चंदन, कंबल, लकड़ी, वस्त्र आदि का दान किया जाना शुभ है, माना जाता है कि इस दिन ही महर्षि प्रवहरण को प्रयाग में स्नान करने से पांच अमृत तत्वों की प्राप्ति हुई थी।

वहीं मकर संक्रांति के मद्देनजर एनडीआरएफ के डीजी रवि जोसफ लुक्कू कल प्रयागराज पहुंचे, उन्होंने एनडीआरएफ की टीम से मिलकर उनकी तैयारियों की समीक्षा की और पहले शाही स्नान के दौरान जिन जिन घाटों पर एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई उनके बारे में जानकारी भी ली।

सूत्रों के मुताबिक, 26/11 हमले का साजिशकर्ता तहव्वुर राणा भारत जल्द आएगा

26/11
26/11


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले की साजिश के मामले में अमेरिका में 14 साल की सजा काट रहे तहव्वुर राणा को भारत भेजे जाने की ‘प्रबल संभावना’ है।

यह जानकारी सूत्रों के अनुसार मिली है, भारतीय सरकार ट्रम्प प्रशासन के ‘पूरे सहयोग’ के साथ पाकिस्तानी कैनेडियाई नागरिक के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है।

मुंबई 26/11 हमले की साजिश रचने के मामले में राणा को 2009 में गिरफ्तार किया गया था, आतंकवादियों द्वारा किए हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी।

पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मौके पर मार गिराया था और जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी, राणा को 2013 में 14 साल की सजा सुनाई गई थी।

सूत्र ने बताया कि, यहां सजा पूरी होने पर राणा को भारत भेजे जाने की ‘प्रबल संभावना’ है.’ सूत्र ने कहा कि इस दौरान जरूरी कागजी कार्रवाई और जटिल प्रक्रिया को पूरा करना एक ‘चुनौती’ हैष भारत का विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय तथा कानून एवं विधि मंत्रालय और अमेरिकी विदेश मंत्रालय और न्याय मंत्रालय सभी की अपनी प्रत्यर्पण प्रक्रिया है।

कुंभ के मद्देनजर 51 रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल म्यूजियम बनाने का आदेश

51 रेलवे स्टेशनों
51 रेलवे स्टेशनों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के मौके पर रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन समेत देश के 51 रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल म्यूजियम बनाने का निर्णय लिया है।

इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर महात्मा गांधी से जुड़ीं दुर्लभ तस्वीरें एवं शार्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें जंक्शन के साथ प्रयाग, सूबेदारगंज एवं इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन शामिल है।

पिछले वर्ष महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर गांधी से जुड़ीं तस्वीरें लगाकर दिल्ली आदि स्टेशनों में लगी एलईडी में उनसे जुड़े वीडियो दिखाए गए थे। अब बोर्ड ने देश के 51 रेलवे स्टेशनों पर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर डिजिटल म्यूजियम बनाने के लिए एनसीआर जोन समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र भेजा है।

इस संबंध में डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ का कहना है कि, जंक्शन पर भी डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा, इसका कार्य पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व बीतने के बाद शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि, कि प्रयागराज में कुंभ शुरू होने वाला है, इस वजह से महात्मा गांधी के साथ ही कुंभ से जुड़ी शार्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी, बोर्ड की ओर से महात्मा गांधी से जुड़ी ऐसी दुर्लभ फोटो एवं वीडियो दिए जाएंगे जो अधिकांश लोगों ने अब तक नहीं देखे हैं।

यूपी में अवसरवाद और विरोधाभास का गठबंधन – नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्‍ली के रामलीला मैदान में कल से शुरू हुए बीजेपी के राष्‍ट्रीय अधिवेशन का आज अंतिम और दूसरा दिन है, आज पीएम मोदी ओर बीजेपी के नेता कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए जीत का मंत्र भी देंगें।

इस कार्यक्रम में आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा  कि, पिछली सरकार फैसले लेने में सक्षम नहीं थी, भ्रष्‍टाचार पिछली सरकार की विशेषता थी, लेकिन हमारी सरकार आने के बाद मोदी जी ने बेहतर शासन, बिजनेस में सुगमता और विकास दिया है।

नितिन गडकरी ने यूपी में लोकसभा चुनावों के लिए हुए सपा और बसपा के गठबंधन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि, यूपी में अवसरवाद और विरोधाभास का गठबंधन हुआ है।

राष्‍ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी, पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्‍त मंत्री अरुण जेटली मौजूद हैैं।

बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि, 1950 से जो विचारधारा लेकर चले थे, उसी दिशा में बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में पार्टी ने रामजन्म भूमि पर मंदिर के निर्माण के संबंध में बात कही थी।

शुक्रवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कृषि प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कृषि, किसान और कृषि क्षेत्र की मजबूती पर सरकार के कार्यों को रेखांकित किया गया है और सरकार के किसान-हितैषी’ कार्यों एवं कृषि क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में सफलता पूर्वक आगे बढ़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के लोकसभा चुनाव को दो विचारधाओं के बीच ‘युद्ध’ करार दिया और ‘पानीपत के तीसरे युद्ध’ से इसकी तुलना करते हुए कहा कि 2019 की लड़ाई ऐसी है जिसका असर सदियों तक होने वाला है और इसलिए इसे जीतना जरूरी है।

प्रयागराज : कुंभ में आज श्रीपंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े की पेशवाई

श्रीगंगा सेना शिविर में लोक नृत्य 'सप्तरंग' का प्रदर्शन किया गया
श्रीगंगा सेना शिविर में लोक नृत्य 'सप्तरंग' का प्रदर्शन किया गया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कुंभ नगरी में श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की पेशवाई आज शाही अंदाज में निकाली जा रही है, इसमें देशभर से आए साधु-संत शामिल हुए, पंजाबी कलाकारों ने अलग-अलग अंदाज में करतब दिखाए।

श्रीगंगा सेना शिविर में लोक नृत्य ‘सप्तरंग’ का प्रदर्शन किया गया

संतों का जुलूस जानसेनगंज, चौक, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज, शंकरलाल भार्गव रोड, त्रिवेणी मार्ग के रास्ते मेला क्षेत्र छावनी में प्रवेश किया, आज से संस्कार भारती का गंगा मनुहार कार्यक्रम शुरू हो गया है।

संस्कार भारती की ओर से दो दिवसीय गंगा मनुहार कार्यक्रम शुरू हो गया, इसका उद्देश्य नदियों की अविरलता और स्वच्छता के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना है।

श्रीगंगा सेना शिविर में लोक नृत्य ‘सप्तरंग’ का प्रदर्शन किया गया, इससे पहले चरखी दादरी शिविर में डांडी साधुओं की बैठक आयोजित की गई, कला कुंभ में इंडोनेशिया की हिंदू यूनिवर्सिटी के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया।

कुंभ में आने वाले लाखों पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस विभाग एवं सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं, किसी भी तरह के आतंकी हमले से निपटने के लिए शुक्रवार को एक मॉक ड्रिल की गई, इसमें एनडीआरएफ, पुलिस, एसएसबी समेत कई जांच एजेंसियों की टीम ने हिस्सा लिया।

दिल्ली में आज पीएम मोदी ने झंडा फहराकर BJP के महाधिवेशन की शुरुआत की

नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

दिल्‍ली के रामलीला मैदान में बीजेपी के राष्‍ट्रीय महाधिवेशन की आज शुरुआत शुक्रवार को हो गई, कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडा फहराकर की‌।

इस बैठक में पार्टी ‘मिशन 2019’ का आगाज करेगी और देशभर से जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की रणनीति भी सिखाएगी, दो दिन तक चलने वाली परिषद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी संबोधित करेंगें।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को शिक्षा एवं रोजगार में 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा, साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि वे चुनावी मैदान में उतरें और बताएं कि कैसे सरकार ने दलित, ओबीसी, एससी और मुस्लिम सभी वर्गों के लिए काम किया है।

पार्टी महासचिव अनिल जैन के अनुसार,रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक लोकसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ी बैठक है जहां से पार्टी अपने विजय अभियान की शुरुआत करेगी। बीजेपी के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी राष्ट्रीय परिषद है, इसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ता शिरकत कर रहे हैैं।

बैठक में हर लोकसभा क्षेत्र के दस प्रमुख नेता हिस्सा ले रहे हैं, बैठक में सभी सांसदों, विधायकों, परिषद के सदस्यों, जिला अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ हर क्षेत्र के विस्तारकों को भी आमंत्रित किया गया।

अब घर में नहीं सताएगा आफिस का काम, संसद में पास हुआ बिल

अब घर में नहीं सताएगा आफिस का काम
अब घर में नहीं सताएगा आफिस का काम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

प्राइवेट जॉब हो या सरकारी जॉब टेंशन हर जगह रहती है, 9 से 10 घंटे की शिफ्ट करने के बाद भी लोगों को घर में भी ऑफिशियल फोन और मेल का सामना करना पड़ता है।

नौकरीपेशा लोगों को इस समस्या से निकालने के लिए एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में एक प्राइवेट मेंबर बिल को पेश किया गया, जिसके बारे में जानकर सभी नौकरीपेशा लोग झूम उठेंगें।

इस बिल को राइट टू डिसकनेक्ट नाम दिया गया है, इसमें ऐसा प्रावधान है जिसके मुताबिक, नौकरी करने वाले लोग अपने ऑफिस आवर्स के बाद कंपनी से आने वाले फोन कॉल्स और ईमेल का जवाब न देने का अधिकार हासिल कर लेंगें।

‘द राइट टू डिस्कनेक्ट’ बिल कर्मचारियों के स्ट्रेस और टेंशन को कम करने की सोच के साथ लाया गया है, इससे कर्मचारी के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच के तनाव को कम करने में मदद मिलेगी‌।

इस बिल के अध्ययन के लिए कल्याण प्राधिकरण का गठन किया जाएगा. इस,प्राधिकरण में सूचना तकनीक, संचार और श्रम मंत्रियों को रखा जाएगा, बिल का अध्ययन करने के बाद एक चार्टर भी तैयार किया जाएगा।

बताया गया है कि जिन कंपनियो में 10 से ज्यादा कर्मचारी हैं वे अपने कर्मचारियों के साथ बात करें और वो जो चाहते हैं वे चार्टर में शामिल करें, इसके बाद रिपोर्ट बनाई जाएगी।

सीएम योगी ने 240 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

cm up yogi
cm up yogi


सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

कुंभ की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 240 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, इनमें स्थाई और अस्थाई निर्माण वाली 81 योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग की वेबसाइट का लोकार्पण किया, उन्होंने काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया, इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं तथा एटीएम का उद्घाटन किया।

बैंक की ओर से ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के अलावा सिक्का वेंडिंग मशीन, कंबल वितरण, कलश में गंगा जल वितरण, वस्त्र बदलने के लिए टेंटेज की व्यवस्था, हैंडबैग का वितरण आदि की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में स्थापित कंप्यूटरीकृत खोया-पाया केंद्र का भी फीता काटकर उद्घाटन किया, उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया तथा मेलाधिकारी विजय किरन आंनद से पूरी जानकारी ली।

उन्हाेंने वर्चुअल रियल्टी कियोस्क का उद्घाटन किया। कियोस्क में पूरे मेला क्षेत्र को देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री कई अन्य योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अनेक मंत्री, अफसर मौजूद रहे।