28.4 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
Home Blog Page 202

सपाइयों के साथ अखिलेश यादव आज देखेंगे दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘Chhapaak’ !

लखनऊ. बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone की फिल्म ‘Chhapaak’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। Deepika Padukone के JNU प्रदर्शन में पहुंचने के बाद से ही विरोध झेल रही फिल्म ‘Chhapaak’ के समर्थन में समाजवादी पार्टी भी उतर आई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाई शुक्रवार को लखनऊ में ‘Chhapaak’ फिल्म देखेंगे। इसके लिए सपा ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक मॉल में एक पूरा शो बुक कर लिया है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘Chhapaak’ फिल्म दिखाएगी। बता दें, Deepika Padukone की फिल्म ‘Chhapaak’ को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पांडुचेरी में Tax Free कर दिया गया है। Tax Free होने से फिल्म के अच्छे बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। ‘Chhapaak’ के मेकर्स के लिए ये वाकई किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।

दिल्ली की लक्ष्मी पर बेस्‍ड है फिल्म की स्‍टोरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘Chhapaak’ 10 जनवरी यानी आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म जिसपर बनी है, उनका नाम लक्ष्मी अग्रवाल है। उनपर साल 2005 में नदीम खान नामक एक शख्स ने एसिड फेंका था। मिडिल क्लास में जन्मीं लक्ष्मी अग्रवाल ने सिंगर बनने का सपना देखा था। लेकिन 32 वर्षीय नदीम खान ने उनसे शादी करने की इच्छा जताई, जिसे लक्ष्मी ने मना कर दिया। इसके बाद साल 2005 में लक्ष्मी दिल्ली की खान मार्केट स्थित एक किताब की दुकान में थीं, जहां पर नदीम ने उनपर एसिड फेंक दिया। चेहरे पर एसिड पड़ने के बाद लक्ष्मी अग्रवाल सड़क पर गिर गईं और फिर एक टैक्सी ड्राइवर ने उन्हें नजदीक के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

क्राइम डेस्क। एक युवती को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर और निकाह का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। युवती ने जब निकाह करने का कहा तो आरोपी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो युवती के पिता ने सामाजिक पंचायत में बात की तो युवक व युवक के परिजन शादी करने के लिये राजी हो गये। शादी के बाद युवती को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे, और जान से मारने की धमी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया 19 साल की युवती की ढाई वर्ष पूर्व उसकी पहचान नईमुद्दीन अंसारी से हुई थी। जिसने उसके साथ दोस्ती की और अपनी बातों में बहला-फुसलाकर बाईक से गोलबाजार स्थित बाबा होटल ले गया, जहॉ अपनी बहन की ID लगाकर कमरा लिया तथा निकाह का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। कई बार उसे अपने साथ बाबा होटल ले गया एवं उसके साथ गलत काम करता रहा।

शादी करने को कहने पर इंकार कर दिया, सबीना ने यह बात अपने घर में बतायी। परिजनों द्वारा नईमुद्दीन के पिता से बात की जिन्होंने शादी करवाने से इंकार कर दिया। सामाजिक पंचायत में बात करने पर शादी करने को राजी हुये। जून 2019 में उसकी शादी नईमुद्दीन से हुई 2 महीने तक वह ससुराल में रही, उसके बाद उसे अलग कमरा लेकर रखा, जहॉ नईमुद्दीन उसके साथ गालीगलौज करते हुये मारपीट करता एवं जबरदस्ती उसका शारीरिक शोषण करता एवं जान से खत्म करने की धमकी देता।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 373, 37, 37 (2) N, 5I, 4Paxo Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है।

बीजेपी नेता बोले- जिस कश्मीर के लिए हजारों सपूतों ने दी जान, उसी के खिलाफ पोस्टर दिखा रहे लोग

नई दिल्ली। अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। JNU हिंसा के विरोध प्रदर्शन के दौरान लहराए गए फ्री कश्मीर के पोस्टर पर गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया। बीजेपी नेता का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि जिस कश्मीर को आतंकियों, पाकिस्तान परस्त और कट्टरपंथियों से आज़ाद रखने के लिए हिंदुस्तान के हजारों सपूतों ने जान दिए आज उन सपूतों के बलिदान को भुलाते हुए कुछ नासमझ लोग कश्मीर/हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के संविधान के खिलाफ पोस्टर दिखा रहे। यह देश है तभी सब आज़ाद हैं।। नहीं तो सब गुलाम।

दरअसल गिरिराज सिंह का ये ट्वीट मुंबई में जेएनयू में हिंसा के विरोध प्रदर्शन में महिला द्वारा फ्री कश्मीर का पोस्टर दिखाने के संदर्भ में है। इस घटना को लेकर ही गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है। इस महिला के खिलाफ मुंबई के कोलाबा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि अगर मकसद देश विरोधी होगा तो “फ्री कश्मीर पोस्टर” दिखाने वाली लड़की पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ फिर हुआ गैर जमानती वारंट जारी

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खां की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। रामपुर कोर्ट ने एक बार ‎फिर आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी ‎किया हैं। इसके साथ ही आजम खां को कई मामलों में धारा-82 की कार्रवाई के तहत नोटिस भी ‎दिया है। आपको बता दें कि धारा82 की नोटिस के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाती है। ‎

रामपुर में एडीजे-6 की कोर्ट में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं लेकिन कोर्ट में न तो वे और न ही उनके बेटे अब्दुल्ला पेश हो रहे हैं। इस कारण अब एक बार फिर आजम के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है और दो मामलों में 82 की कार्यवाही के आदेश दिया है।

इस पूरे मामले की संबंध में सरकारी वकील राम अवतार सैनी ने बताया कि आजम खां पर चल रहा पहला मामला उनके पड़ोसी ने दर्ज करवाया है। जिसमें लगातार गैरहाजिर रहने के चलते 82 की कार्रवाई और गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हालांकि 20 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

सरकारी वकील ने बताया आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां पर पूर्व सांसद जयाप्रदा पर टिप्पणी करने का मामला भी विचाराधीन है। जिसमें उन्होंने कहा था “हमें अली भी चाहिए, बजरंगबली भी चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए। उस मामले में लगातार गैरहाजिर होने के कारण उनको जमानती वारंट जारी किया गया है। इस मामले में अब्दुल्ला आजम को कोर्ट में पेशी के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इन 5 देश से मांगी मदद, कहा- ईरान के आतंक के खिलाफ आएं साथ

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते युद्ध के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने देश को संबोधित किया है। देश के संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को बड़ी चेतावनी दी है। Trump ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रपति रहते ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बन पाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब ईरान के खिलाफ ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन को एकजुट होकर साथ देना चाहिए। ईरान के साथ बढते टकराव के बीच ट्रंप ने कहा कि ईरान के विनाशकारी बर्ताव को लंबे समय तक दुनिया ने बर्दाश्त किया। राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया कि ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन को सच्चाई को समझना चाहिए और साथ ही ईरान के साथ साल 2013 में की गई मूर्खतापूर्ण परमाणु डील को खत्म करना चाहिए।

ट्रंप ने ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन से अपील करते हुए कहा कि अब हमको मिलकर ईरान के साथ एक नई डील करनी चाहिए, ताकि दुनिया को सुरक्षित और पीसफुल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों ने मिडिल ईस्ट समेत अन्य क्षेत्र में ईरान के विनाशकारी व्यवहार को लंबे समय तक बर्दाश्त किया, लेकिन अब वो दिन बीत चुके हैं। ट्रंप ने ईरान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी जड़ा।

उन्होंने कहा कि ईरान आतंकवाद का प्रयोजक है। उसके परमाणु हथियार हासिल करने से दुनिया को खतरा पैदा हो जाएगा, जो हम कभी नहीं होने देंगे। ट्रंप ने कहा कि पिछले हफ्ते हमने दुनिया के सबसे बड़े आतंकी कासिम सुलेमानी को ढेर कर दिया था। वह अमेरिकियों के लिए खतरा बन गया था। सुलेमानी को बहुत पहले ही मार दिया जाना चाहिए था। सुलेमानी को मार कर हमने आतंकवाद को कड़ा संदेश दिया है।

ट्रंप ने ईरान के मिसाइल हमले में 80 अमेरिकियों के मारे जाने के दावे को भी खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने 16 मिसाइलें दागी और इस हमले में किसी भी अमेरिकी सैनिक की मौत नहीं हुई है और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ है।

नोएडा के SSP वैभव कृष्ण पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड

लखनऊ। नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण को सस्पेंड कर दिया है। बता दें, वैभव कृष्ण का एक महिला से चैट का वीडियो वायरल हो गया था, जिसे उन्होंने फर्जी बताया था। लेकिन फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में वह वीडियो और चैट सही पाई गई। गुजरात के फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट आते ही वैभव कृष्ण को सस्पेंड कर दिया गया।

आपको बता दें, वीडियो वायरल होन के बाद वैभव कृष्ण ने खुद एफआईआर कराई थी। मेरठ के एडीजी और आईजी को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच के दौरान आईजी ने वीडियो को फॉरेंसिक लैब में भेजा था। अधिकारी आचरण नियमावली के उल्लंघन किये जाने की वजह से वैभव कृष्ण को सस्पेंड किया गया। उन्होंने प्रेस बुलाकर प्रशासन को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट को लीक कर दिया था।

वैभव कृष्ण ने IPS अफसरों के खिलाफ सीएम ऑफिस, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव (गृह) को करीब एक महीना पहले गोपनीय जांच रिपोर्ट भेजी थी। उस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जबसे उन्होंने रिपोर्ट भेजी है, तबसे एक बड़ी लॉबी उनके ख़िलाफ़ साजिश रच रही है और जो वीडियो वायरल किया गया है। वो वीडियो सही नहीं है और वह इसी साजिश का हिस्सा है। नोएडा के चार पत्रकारों को गैंगस्टर ऐक्ट में गिरफ्तार किया गया था। इन पत्रकारों से बातचीत का सबूत देते हुए दावा है कि कुछ अधिकारी पैसे देकर ट्रांसफर कराने का खेल करते रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में कुल 14 IPS अधिकारियों को तबादले से लेकर निलंबन हुआ है। लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी भी हटाए गए है। इसके अलावा रामपुर के एसएसपी अजय पाल शर्मा हटाए गए हैं। गाजियाबाद, सुल्तानपुर, इटावा और बांदा के पुलिस कप्तान भी हटाए गए।

यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 13 IPS अफसरों का निलंबन और ट्रांसफर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। योगी सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। कुछ IPS अधिकारियों को पद से हटाया गया तो वहीं कुछ के तबादले भी किए गए हें।

जानकारी के मुताबिक, जिन अधिकारियों पर कार्यवाही हुई है, उनके नाम और नई पदस्‍थापना इस प्रकार है। लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी को SSP गाजियाबाद के रूप में स्थानांतरित किया गया है। रामपुर के SSP अजय पाल शर्मा को हटाया गया है। गौतमबुद्धनगर के SSP वैभव कृष्ण को निलंबित कर दिया गया है।

शासन को भेजे गए उनके गोपनीय पत्र लीक हो गए थे। इस मामले में CM योगी ने वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए थे। इस वीडियो एवं चैट की गुजरात की लैब में जांच करवाई गई। रिपोर्ट में वीडियो एवं चैट सही पाए गए। इसके आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। लखनऊ, रामपुर, गाजियाबाद, सुल्तानपुर,इटावा बांदा के एसपी भी पद से हटाए गए हैं। प्रभाकर चौधरी एसएसपी लखनऊ बनाए गए हैं।

भ्रष्‍टाचार के आरोपों में घिरे 5 IPS पद से हटाए गए

SSP वैभव कृष्ण को सस्‍पैंड किये जाने के साथ ही गोपनीय पत्र से भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे 5 IPS अधिकारी भी पद से हटाए गए। लखनऊ SSP कलानिधि नैथानी समेत 14 IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। DG विजिलेंस हितेश चंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय एसआइटी आइपीएस अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच करेगी। ADG जोन मेरठ प्रशांत कुमार की रिपोर्ट के बाद इस मामले में यह एक्‍शन लिया गया है।

फ्लाइट में Sonam Kapoor के साथ हुआ शर्मनाक हादसा, Tweet कर दी जानकारी

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor पिछले कुछ दिनों से फिल्‍मों से दूर हैं और इन दिनों अपने पति के साथ थोड़ा क्‍वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस बीच सोनम काफी ट्रेवल भी कर रही हैं। लेकिन इस ट्रेवलिंग के दौरान जो घटना सोनम कपूर के साथ British Airways के दौरान हुई है, उससे वह बहुत ही परेशान हो गई हैं। इतना ही नहीं, सोनम ने अब British Airways से ट्रेवल न करने का फैसला कर लिया है। सोनम ने खुद ये बात ट्वीट कर जाहिर की है। हालांकि सोनम के इस ट्वीट के तुरंत बाद British Airways ने उनसे माफी भी मांग ली है।

दरअसल सोनम कपूर का बैग British Airways ने खो दिया है। ऐसा इस महीने में दूसरी बार हुआ है और इस बात से सोनम काफी नाराज हो गई हैं। सोनम ने ट्वीट किया, ‘इस महीने में ये तीसरा बार हो रहा है कि मैं ‘British Airways से यात्रा कर रही हूं और ये दूसरी बार है जब मेरा बैग खो गया है। मुझे लगता है कि मुझे शिक्षा मिल चुकी है। अब मैं British Airways से कभी यात्रा नहीं करूंगी।

इसके तुरंत बाद British Airways ने तुरंत दीपिका से माफी मांगी और तुरंत इस पूरे मामले पर कार्यवाई करने की बात कही। बता दें कि कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। सोनाक्षी का बैग इंडीगो ऐयरवेज से यात्रा के दौरान टूट गया और इसकी तस्‍वीर सोनाक्षी ने ट्विटर पर शेयर की थी।

इन 3 राज्यों में Tax Free हुई Deepika Padukone की फिल्म ‘छपाक’ !

मनोरंजन डेस्क. फिल्म ‘छपाक’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त विरोध झेल रही बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone के लिए एक अच्छी खबर आई है। जिसके बाद अब Deepika Padukone की फिल्म ‘छपाक’ तीन राज्यों में Tax Free हो गई है। आपको बता दें, दीपिका के जेएनयू प्रदर्शन में पहुंचने के बाद शुरु हुआ ये विरोध जिसके चलते एक वर्ग बुरी तरह खफा हो गया था।

जिसके बाद कई लोगों ने ‘छपाक’ की टिकट कैंसिल करके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे और ट्विटर पर #BoycottChhapaak ट्रेंड करने लगा था। हालांकि, दीपिका के इस कदम और उनकी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ को जबरदस्त सपोर्ट भी मिला और ट्विटर पर विरोध के जवाब में #SupportDeepikaPadukone ट्रेंड करता हुआ नजर आया। वहीं अब ‘छपाक’ के मेकर्स के लिए काफी अच्छी खबर आ रही है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद इस फिल्म को पुडुचेरी में भी Tax Free कर दिया गया है। ‘छपाक’ की रिलीज से एक दिन पहले इसे एपमी और छत्तीगढ़ में Tax Free कर दिया गया है। रिलीज से पहले ही Tax Free होने से फिल्म के अच्छे बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। ‘छपाक’ के मेकर्स के लिए ये वाकई किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा- ‘समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म ‘छपाक’ को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में Tax Free करने का निर्णय लिया है। आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें’।

इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे अक्षय कुमार, देखें PHOTO

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सुर्खियों में है। इस फिल्म में अक्षय कुमार अलग ही अवतार में दिखाई देंगे, जिसका फर्स्ट लुक काफी समय पहले ही देखने को मिल चुका है। वहीं अब इसी फिल्म से उनका एक और लुक सामने आया है, जिसमें वो 25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, 2020 ईद पर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ की।

फिल्म में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया था। जिसमें वो साड़ी पहने और बिंदी लगाए जबरदस्त स्ट्रॉन्ग अवतार में दिखाई दे रहे थे। उनके पीछे मां दुर्गा की मूर्ति भी नजर आ रही थी। वहीं अब हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर तुषार कपूर ने ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ से अक्षय कुमार के नए लुक को शेयर किया है। इस लुक में अक्षय अलग ही दिखाई दिए। उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी रोमैंटिक अंदाज में नजर आईं। हालांकि किन्हीं कारणों से तुषार ने ये फोटो शेयर करने के बाद डिलीट भी कर दी लेकिन तब तक ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।

बता दें कि ये फिल्म 2020 की ईद पर रिलीज होने को है। इसके अलावा जैसा की इस फिल्म के लुक में दिख रहा है ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में 52 साल के अक्षय कुमार 25 साल छोटी एक्ट्रेस यानी 27 साल की कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो ये रोमैंटिक फोटो इस फिल्म के एक गाने की है, जो दुबई में शूट किया गया है। अगर ऐसा है तो इस फ्रेश जोड़ी को देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी।