32 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 201

युवराज सिंह नहीं, रवि शास्त्री हैं 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाला पहला भारतीय !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह को सिक्सर किंग कहा जाता है। साल 2007 में हुए ICC T20 World Cup में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर युवराज सिंह एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। लेकिन यह बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह पहले भारतीय बल्लेबाज नहीं थे। उनसे पहले यह कारनामा पूर्व भारतीय बल्लेबाज और टीम इंडिया के मौजूदा कौच रवि शास्त्री ने किया था।

रवि शास्त्री एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

10 जनवरी 1985 को रवि शास्त्री ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे। जबकि दुनिया में यह कारनामा सबसे पहले करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स के नाम था जिन्होंने 1968 में ऐसा किया था। मुंबई के रवि शास्त्री रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में बरोड़ा के खिलाफ खेलने उतरे। जैसे ही पार्ट टाइम गेंदबाज तिलक राज गेंदबाजी करने आए शास्त्री ने छक्कों की झड़ी लगा दी और एक ओवर 6 छक्के लगा डाले। अपनी इस तूफानी में शास्त्री ने 123 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा जो उस समय सबसे तेज दोहरा शतक था। शास्त्री ने इस दौरान 13 चौके और 13 छक्के लगाए थे।मात्र 33 रन थे। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने दूसरी पारी 457 रनों पर घोषित की। हालांकि मुंबई को जीत नहीं मिली औऱ मुकाबला ड्रॉ रहा।

7 बल्लेबाज कर चुके हैं यह कारनामा

एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा अब तक सात बल्लेबाज कर चुके हैं जिसमें दो भारतीय-युवराज सिंह और रवि शास्त्री शामिल हैं। सबसे पहले यह कारनामा साल 1968 में गैरी सोबर्स ने किया था। नॉटिंघमशायर के कप्तान के तौर पर खेलते हुए उन्होंने ग्लामोर्गन के मालकॉम नाश के ओवर में 6 छक्के लगाए थे। उनके बाद रवि शास्त्री ने यह कमाल 1985 में किया।

अंगूर सेहत के लिए बेहद लाभदायक, इन जानलेवा बीमारियों के खतरे को करता है कम

हेल्थ डेस्क. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बाहर का खान-पान की वजह से लोगों में कई बीमारियां घेर लेती है। लेकिन फलों और सब्जियों से भरपूर डाइट आपको गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है। अगर आप अंगूर का सेवन करते हैं तो सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। अंगूर फाइबर और पानी का एक अच्छा स्रोत है। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्‍व व्‍यक्ति को विशेष रूप से स्वस्थ बनाते हैं। अंगूर आजकल हर मौसम में मिलते हैं, इसमें कई विटामिन भी पाए जाते हैं।

शुगर के लिए फायदेमंद

मुलायम और रसीले होने के कारण ये बच्चे और बड़े, दोनों के मन को खूब भाते हैं। अंगूर में हेरोस्टिलवेन नामक पदार्थ पाया जाता है जो एंटीआक्सीडेंट होता है। ये खून में शुगर की मात्रा को घटाता है, इसलिए यह डायबिटीज और कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद है। हरे अंगूरों की तुलना में, काले अंगूरों में हेरोस्टिलवेन की मात्रा अधिक होती है, जिसे खाने से रक्त संचार बढ़ता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये आपके शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं अंगूर के कुछ खास फायदे।

अक्सर आप जुकाम में, कई नुस्खे अपनाने के बाद भी निजात नहीं पाते हैं। अगर आप रोजाना 50 ग्राम अंगूर खाएंगे, तो जल्द ही जुकाम से छुटकारा पा सकते हैं।

अंगूर खाने से ब्‍लड प्रेशर भी सामान्य रहता है और इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। ये हाई बीपी वाले लोगों में, सोडियम की मात्रा कम करने में मदद करता हैं।

कैंसर रोगी, शुरुआत में तीन दिन थोड़े से अंगूर के रस का सेवन करें और फिर धीरे-धीरे एक ग्लास पानी की आदत डालें। ये आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

अंगूर खाने से पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।

चेचक के रोगी को अंगूर खिलाने से आराम मिलता है।

हर्ट में दर्द हो तो अंगूर का रस पीने से काफी हद तक राहत मिलती है।

अंगूर को नमक और काली-मिर्च के साथ खाने से कब्ज की परेशानी भी दूर हो जाती है।

किडनी के दर्द में अंगूर के ताजा पत्ते पानी में पीसकर, थोड़ा नमक मिलाकर छान लें, रोगी को पिलाने से दर्द ठीक हो जाता है।

अंगूर का सेवन कई तरह के एलर्जी को कम करने में मदद कर सकता है।

अंगूर को किसी भी रूप में खाने से फायदा होता है लेकिन अंगूर को खाने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें क्योंकि अंगूर की खेती के समय इन पर कई सारे कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

राशि के अनुसार, जानिए आप पर क्या होगा चंद्रग्रहण का असर, उपाय भी जान लें

धर्म डेस्क. साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण आज रात 10 बजे से लगेगा। चंद्रग्रहण की घटना तब घटित होती है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता। हालांकि ये चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जिसकी वजह से इसका असर आप पर भी पड़ने वाला है।

बताया जा रहा साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जिसे बहुत महत्वपूर्ण नहीं माना जाता। उपच्छाया चंद्रग्रहण आंशिक और पूर्ण चंद्र ग्रहण से कमजोर होता है इसलिये इसे स्पष्टता से देखा भी नहीं जा सकता। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया के कुछ देशों, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और यूरोप में भी दिखाई देगा।

मेष

आपके लिये यह चंद्र ग्रहण मिलाजुला रहेगा। छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कारोबार करते हैं तो इस दौरान आपको उन्नति मिल सकती है।
उपाय- ॐ नम: शिवाय का जाप करें।

वृषभ

परिवार में सुख शांति रहेगी लेकिन आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। अत्यधिक सोच विचार करने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें।
उपाय- गाय को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।

मिथुन

चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर आपकी ही राशि पर देखने को मिलेगा। इस दौरान वाद-विवाद करने से बचें और हो सके तो घर से बाहर न निकलें।
उपाय- साबूत मूंग की दाल का दान करें।

कर्क

ग्रहण के कारण आपको धन लाभ होने की संभावना है लेकिन लेन-देन के मामलों में आपको बहुत सावधान रहना होगा। बेवजह की तू-तू मैं-मैं से दूर ही रहें।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

सिंह

बडें भाई-बहनों से वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए सोच समझकर बात करें। मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें। घर के किसी बुजुर्ग से सलाह मिल सकती है।
उपाय- घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कन्या

यह चंद्र ग्रहण आपके लिए सामान्य रहेगा। इस दौरान जैसे आप कर्म करेंगे, वैसे ही आपको फल मिलेंगे। इस दौरान यात्रा करने से बचें।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।

तुला

परिवार में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें। ग्रहण के दौरान घर के लोगों के बीच कहासुनी हो सकती है। कोई जरुरी काम अटक सकता है जिससे मानसिक तनाव होगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक

वाहन चलाते हैं तो इस दौरान सावधान रहें, दुर्घटना होने की संभावना है। कोई अंजाना भय आपको सता सकता है, मन को नियंत्रित करने के लिये योग करें।
उपाय- चंद्र बीज मंत्र का जाप करें।

धनु

सेहत को लेकर ग्रहण के दौरान बहुत सतर्क रहें। अपने जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव इस दौरान हो सकता है, उनसे बात करते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें।
उपाय- योग ध्यान करें और ग्रहण समाप्ति के बाद शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मकर

कोई पुरानी बीमारी ग्रहण दौरान आपको परेशान कर सकती है। हालांकि इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
उपाय- सफेद वस्त्र किसी को दान दें।

कुंभ

आपके बच्चों को कोई उपलब्धि मिल सकती है जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग प्रेम के अहसास से अछूते हैं उनको अपना ड्रीम पार्टनर मिल सकता है।
उपाय- ग्रहण के बाद चांदी के बर्तन में दूध पीएं।

मीन

परिवार में आपका रुतबा बढ़ेगा और आपकी बातों पर गौर किया जाएगा। परिवार के लोगों में निकटता बढ़ाने के लिये उनको किसी पास की जगह घुमाने ले जा सकते हैं।
उपाय- जरुरतमंदों को चावल और दूध दान करें।

दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा, JNU हिंसा के 9 आरोपितों की हुई पहचान, JNUSU प्रेसिंडेंट आइशी घोष भी शामिल

नई दिल्ली. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच पड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस ने जेएनयू हिंसा में 9 लोगों की पहचान की है। जिसमें JNUSU प्रेसिंडेंट आइशी घोष का नाम भी शामिल है। इससे पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 बजे बैठक हुई। जानकारी के मुताबिक, JNU में पिछले कुछ दिनों से चल रहे हंगामे के मसले पर पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में फैक्ट फाइंडिंग कमिटी की प्रमुख ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी सिंह सहित अन्य अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे।

LIVE UPDATES

जेएनयू हिंसा में पुलिस ने की 9 लोगों की पहचान

पंकज मिश्रा, आइशी घोष, योगेंद्र भारद्वाज, सुचेता तालुकदार, प्रिय रंजन, चुनचुन कुमार, विकास पटेल, डोलन सामंता के नाम शामिल।

वायरल वीडियो से कुछ लोगों की पहचान की गई।

जेएनयू में हिंसा में पहचाने गए आठ छात्रों से जवाब मांगा गया।

दिल्ली पुलिस ने कहा, सामान्य तौर पर हम जांच पूरी होने के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं लेकिन इस घटना के संदर्भ में फैलाई जा रही अफवाहों की वजह से हमें पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करना पड़ रहा है।

दिल्‍ली पुलिस ने कहा, इन छात्रों के प्रदर्शन की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। कल कनॉट प्लेस में लोगों को इनके प्रदर्शन की वजह से दिक्कतें हुईं। जब भी हम इन लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश करते हैं तो ये लोग कानून का उल्लंघन करते हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा, यह मामला एक शिक्षण संस्थान का है जिसमें स्टूडेंट्स शामिल हैं। स्टूडेंट्स का भविष्य इससे जुड़ा हुआ है, उसको ध्यान में रखते हुए हम आपसे जानकारी साझा कर रहे हैं। जेएनयू में हुई घटना को लेकर लोगों के बीच गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, जेएनयू में विंटर रजिस्ट्रेशन चल रहा है जिसका AISF, AISA, SFI और DSF के लोग विरोध कर रहे हैं जबकि ज्यादातर स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं। इन संगठनों के सदस्य खुद तो रजिस्ट्रेशन का विरोध कर रहे हैं, साथ ही जो स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करना चाह रहे हैं उनको धमका भी रहे हैं। ऐसा हमारी जांच में सामने आया है।

दिल्‍ली पुलिस ने कहा, 3 जनवरी को भी इन संगठनों से जुड़े सदस्यों ने विरोध के दौरान सर्वर रूम में छेड़छाड़ की। 4 जनवरी को कुछ अराजकतत्व पीछे के रास्ते से घुसते हैं और सर्वर रूम को बुरी तरह डैमेज कर देते हैं। इस संबंध में हमारे पास एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
5 जनवरी सुबह 11 बजे कुछ बच्चे स्कूल ऑफ सोशल साइंस के बाहर कुछ बच्चे रजिस्ट्रेशन के लिए बाहर बैठे थे। उन बच्चों को पीटा गया और बीच- बचाव करने वाले सुरक्षा स्टाफ से भी धक्कामुक्की की जाती है।

दिल्‍ली पुलिस ने कहा, एआइएसएफ, आइसा, एसएफआइ और डीएसएफ के लोगों ने 5 जनवरी को पेरियार हॉस्टल में जाकर हमला किया। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची।

दिल्‍ली पुलिस ने कहा, जेएनयू के साबरमती हॉस्टल के पास मौजूद टी पॉइंट के पास पीस मीटिंग हो रही थी जिस दौरान कुछ नकाबपोश लोगों ने हाथ लाठी डंडा लेकर साबरमती हॉस्टल पर हमला किया।

सर्वर रूम में छेड़छाड़ की गई। रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे कुछ छात्रों को पीटा गया। 3 जनवरी को सर्वर बंद किया गया।
जेएनयू हिंसा पर पुलिस ने बताया कि लेफ्ट के चार संगठन रजिस्ट्रेशन के खिलाफ है।
नकाबपोश जानते थे कि किस-किस रूम में जाना है।

पेरियार हॉस्टल में मारपीट की गई। बाहर वालों के लिए जेएनयू के अंदर जाना आसान नहीं।
5 जनवरी को 11.30 बजे मारपीट की गई। हिंसा के दौरान कुछ वाट्सएप ग्रुप बनाए गए।

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कांग्रेस सरकार आई तो हटाएंगे CAA और NRC

वाराणसी। नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मुलाकात करने वाराणसी पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है। वाराणसी पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार आई तो CAA और NRC जैसे कानून लागू नहीं होंगे और जिन राज्‍यों में कांग्रेस की सरकार है वहां भी यह लागू नहीं किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही प्रियंका गांधी बीजेपी सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं। रविदास मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका गांधी ने नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। जिसके बाद उन्‍होंने काशी विश्‍वनाथ दरबार में भी हाजिरी लगाने के साथ दर्शन पूजन किया। वहीं इससे पूर्व प्रियंका गांधी पंचगंगा घाट स्थित श्री विद्यामठ पहुंचीं तो उन्‍होंने पूजा-अर्चना कर देश में शांति एवं समृद्धि की कामना की।

बाबा दरबार में दर्शन पूजन से पूर्व उन्‍होंने विश्‍वनाथ धाम कारीडोर का भी जायजा लिया और क्षेत्र में चल रही तैयारियों के बाबत पदाधिकारियों से जानकारी भी हासिल की। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद प्रियंका गांधी 1.50 बजे मंदिर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पहुंचने पर दोपहर 3.40 बजे प्रियंका चार्टर विमान से जयपुर रवाना हो गईं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही प्रियंका गांधी बीजेपी सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं। आपको बता दें, प्रियंका लखनऊ व मुजफ्फरनगर में सीएए प्रदर्शनकारियों के घर जाकर उनके परिजनों से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

लांच हुआ दुनिया का सबसे छोटा 3G मोबाइल, साइज और फीचर्स जानकर दंग रह जाएंगे

टेक डेस्क. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Zini Mobiles ने एक बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने दुनिया का सबसे छोटा फोन Zanco tiny t2 Launch करके सभी को हैरान कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन का साइज एक अंगूठे के बराबर है। आपको बता दें, यह फोन Zanco tiny t1 का ही अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें यूजर्स को कैमरे की सुविधा के साथ ही कुल 14 फीचर्स प्राप्त होंगे। फोन को यूएस मार्केट में Launch किया गया है जिसे यूजर्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक करवा सकते हैं।

दुनिया के सबसे छोटे 3G मोबाइल Zanco Tiny T2 में साइज के अलावा एक और खास बात है। इस फोन की मदद से यूजर्स फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यानि यूजर्स इस छोटे से मोबाइल से फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकेंगे। फोन की कीमत $14,119 है।

Zanco Tiny T2 के फीचर्स

फोन Zanco Tiny T2 के साइज को देखकर आप सोच रहे होंगे कि फोन में ज्यादा फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे, जबकि इस फोन में आपको वीडियो रिकॉर्डिंग के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स 32GB तक का अतिरिक्त डाटा स्टोर कर सकते हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Zanco Tiny T2 मोबाइल फोन में एफएम रेडियो, MP3 & MP4 फाइल्स, प्ले रेट्रो गेम्स, अलार्म क्लॉक और कैलेंडर दिए गए हैं। साथ ही इसमें सिक्योरिटी के लिए एसओएस फीचर की भी सुविधा उपलब्ध है। जबकि फोन में दिए गए टॉक एंड टेक्स्ट फीचर की मदद से यूजर्स केवल बोलकर ही मैसेज टाइप कर सकेंगे।

Zanco Tiny t2 में फोटोग्राफी के लिए लिए ड्यूल फ्रंट और रियर कैमरा मौजूद है। खास बात है कि फोटो क्लिक करने के बाद आप एसडी कार्ड की मदद से यूजर्स फोटो को सीधे अपने दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके साथ ही डिवाइस में उपयोग की गई बैटरी कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे आसानी से चल सकती है। साथ ही बैटरी का स्टैंडबाय टाइम सात दिन है।

J&K: पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत दागे गोले, सेना के दो पोर्टर शहीद, 3 घायल

मनोरंजन डेस्क. Jammu-Kashmir में धारा-370 हटने के बाद यहां के हालातों का जायजा लेने आए विदेशी राजनयिकों के दौरे के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे गुलपुर सेक्टर के गांव कसलियां में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की है। जिसमें 2 पोर्टर शहीद गए वहीं 3 घायल है।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की है। इससे पहले कि भारतीय जवान अपनी पोजीशन लेते एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर सामान ले जा रहे करीब पांच पोर्टर इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो पोर्टर ने बाद में जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायल तीन पोर्टर को पुंछ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है। कइ पाक सैनिकों के घायल होने की भी आशंका है। फिलहाल दोनों ओर से गोलाबारी जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे के करीब जब कसालियां में स्थित सैन्य चौकियों से सामान लेकर जब कुछ पोटर दूसरी पोस्ट की आेर बढ़ रहे थे तभी अचानक पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। पहले तो लगा कि कोइ आइइडी ब्लास्ट हुआ है। परंतु जब तक जवान उनकी मदद के लिए आगे बढ़ते पाकिस्तान ने गोलाबारी में तेजी लाइ। भारतीय जवानों ने भी अपनी पोजीशन लेते हुए पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। इस बीच सभी पोर्टर को बचाकर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल राजौरी पहुंचाया गया। छर्रे लगने के कारण दो पोटरों की हालत गंभीर बनी हुइ थी। बाद में दोनों ने इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।

2 साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी ने 18 साल की लड़की से किया गैंगरेप

क्राइम डेस्क। देश में महिलाओं पर अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मध्यप्रदेश के भिंड से एक युवती से गैंगरेप का एक नया मामला सामने आया है। यहां एक युवती को अगवा कर पड़ोस के रहने वाले युवक ने अपने 2 साथियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा काट रही युवती को पड़ोस में रहने वाला युवक अपने 2 साथियों के साथ उठाकर ले गए। खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीडित 18 साल की युवती ने पुलिस थाने आकर बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह खेत में मवेशी के लिए चारा काट रही थी। तभी वहां पड़ोसी जीतू कुशवाह पुत्र नारायण सिंह कुशवाह अपने 2 साथी शिवसिंह कुशवाह और राजू कुशवाह के साथ आए। तीनों उसे खेत से जबरन पकड़कर नहर के पास वाले खेत में ले गए। यहां तीनों आरोपितों ने उसके साथ गलत काम किया। साथ ही जाते-जाते उसे धमकी दी कि अगर यह घटना किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देंगे।

पुलिस ने तीनों दंरिदों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जांच के आदेश देते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घर आए मेहमान ने 20 साल की युवती के साथ किया दुष्कर्म

क्राइम डेस्क। देश में महिलाओं पर अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक नई घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में लगने वाले मामा ने एक भांजी को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

बताया जा रहा है 20 साल की युवती के साथ घर आए मेहमान ने दुष्कर्म कर डाला। युवती ने करैरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि 26 दिसंबर की दोपहर मां काम पर और पिता बाहर गए थे। उसकी चाची का भाई कल्ली अहिरवार निवासी दतिया उसे अकेली पाकर घर में आ गया।

यहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो तेरे पूरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी कि गिरफ्तारी में जुट गई है।

सोशल मीडिया पर छाईं Neha Pendse की रिसेप्शन Photos, पति की पहली 2 शादियों पर कही ये बात

मनोरंजन डेस्क. जानीमानी TV Actress Neha Pendse ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह को अपना जीवनसाथी चुन लिया है। वहीं Neha Pendse भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बेहद सुर्खियों में थी। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया है। आपको बता दे शार्दुल सिंह की ये तीसरी शादी है और उनकी दो बेटियां भी हैं।

शादी के बाद नेहा-शर्दुल के वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नेहा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनके पति शार्दुल सिंह ब्यास भी कुछ कम नहीं दिख रहे हैं। Neha Pendse ने 5 जनवरी को बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह से शादी की थी। मराठी रीति-रिवाज से ये ग्रैंड शादी महाराष्ट्र के पुणे में हुई थी। शादी से पहले फ्लॉरल ड्रेस में Neha Pendse के संगीत सेरेमनी की फोटोज भी खूब देखी गई थीं। वहीं अब उनके वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में नेहा ब्लू स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने गले में शानदार डायमंड नेकलेस पहन रखा था और हेयरस्टाइल मिडिल पार्टिंग रखी थी। वहीं उनके पति शार्दुल ने ब्लैक सूट पहन रखा था।

बता दें कि Neha Pendse ने पति शार्दुल सिंह की ये तीसरी शादी है। उनकी पहले से ही दो बेटियां भी हैं। Neha Pendse ने अपने रिलेशनशिप के बारे में स्पॉटबॉय से खुलकर बात करते हुए बताया था कि ‘ये बात मुझे शादी से पहले पता थी कि शार्दुल दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी दो प्यारी बेटियां भी हैं। शार्दुल ने मुझसे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं छुपाया है। क्या हुआ की शार्दुल की पहले दो बार शादी हो चुकी हैं, मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता’। दोनों के बीच ये कमाल की अंडरस्टैंडिंग ही इस जोड़ी को इतना खूबसूरत बनाती है।