30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 203

इन 3 राज्यों में Tax Free हुई Deepika Padukone की फिल्म ‘छपाक’ !

मनोरंजन डेस्क. फिल्म ‘छपाक’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त विरोध झेल रही बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone के लिए एक अच्छी खबर आई है। जिसके बाद अब Deepika Padukone की फिल्म ‘छपाक’ तीन राज्यों में Tax Free हो गई है। आपको बता दें, दीपिका के जेएनयू प्रदर्शन में पहुंचने के बाद शुरु हुआ ये विरोध जिसके चलते एक वर्ग बुरी तरह खफा हो गया था।

जिसके बाद कई लोगों ने ‘छपाक’ की टिकट कैंसिल करके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे और ट्विटर पर #BoycottChhapaak ट्रेंड करने लगा था। हालांकि, दीपिका के इस कदम और उनकी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ को जबरदस्त सपोर्ट भी मिला और ट्विटर पर विरोध के जवाब में #SupportDeepikaPadukone ट्रेंड करता हुआ नजर आया। वहीं अब ‘छपाक’ के मेकर्स के लिए काफी अच्छी खबर आ रही है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद इस फिल्म को पुडुचेरी में भी Tax Free कर दिया गया है। ‘छपाक’ की रिलीज से एक दिन पहले इसे एपमी और छत्तीगढ़ में Tax Free कर दिया गया है। रिलीज से पहले ही Tax Free होने से फिल्म के अच्छे बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। ‘छपाक’ के मेकर्स के लिए ये वाकई किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा- ‘समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म ‘छपाक’ को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में Tax Free करने का निर्णय लिया है। आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें’।

इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे अक्षय कुमार, देखें PHOTO

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सुर्खियों में है। इस फिल्म में अक्षय कुमार अलग ही अवतार में दिखाई देंगे, जिसका फर्स्ट लुक काफी समय पहले ही देखने को मिल चुका है। वहीं अब इसी फिल्म से उनका एक और लुक सामने आया है, जिसमें वो 25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, 2020 ईद पर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ की।

फिल्म में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया था। जिसमें वो साड़ी पहने और बिंदी लगाए जबरदस्त स्ट्रॉन्ग अवतार में दिखाई दे रहे थे। उनके पीछे मां दुर्गा की मूर्ति भी नजर आ रही थी। वहीं अब हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर तुषार कपूर ने ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ से अक्षय कुमार के नए लुक को शेयर किया है। इस लुक में अक्षय अलग ही दिखाई दिए। उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी रोमैंटिक अंदाज में नजर आईं। हालांकि किन्हीं कारणों से तुषार ने ये फोटो शेयर करने के बाद डिलीट भी कर दी लेकिन तब तक ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।

बता दें कि ये फिल्म 2020 की ईद पर रिलीज होने को है। इसके अलावा जैसा की इस फिल्म के लुक में दिख रहा है ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में 52 साल के अक्षय कुमार 25 साल छोटी एक्ट्रेस यानी 27 साल की कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो ये रोमैंटिक फोटो इस फिल्म के एक गाने की है, जो दुबई में शूट किया गया है। अगर ऐसा है तो इस फ्रेश जोड़ी को देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी।

इस शख्स की वजह से शादी करने को तैयार हुईं Kangana Ranaut

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranaut को शादी कर घर बसाने के लिए मना लिया है और वह व्यक्ति खुद भी शादीशुदा है। इससे पहले कि आप इस नतीजे पर पहुंचे कि Kangana Ranaut को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है, तो हम आपको बता दें कि Kangana Ranaut यहां किसी और की नहीं, बल्कि फिल्मकार Nitesh Tiwari की बात कर रही हैं, जो कि उनकी आगामी फिल्म ‘पंगा’ (Panga) की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के पति हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, Kangana Ranaut ने डेक्कन क्रोनिकल से बातचीत में कहा कि बिना संदेह कहूं तो, मैंने हमेशा महसूस किया है कि अपने स्तर के किसी व्यक्ति को ढूंढ़ना मुश्किल है। हालांकि, नितेश तिवारी से मिलने के बाद और उनकी शादीशुदा जिंदगी में इतना सौहार्द्रपूर्ण और प्यार देख, शादी के बारे में मेरे विचार बदल गए। वह अपनी पत्नी का खुले दिल से समर्थन करते हैं। मुझे लग रहा है कि मैं अब शादी कर पाऊंगी।

आपको बता दें कि Kangana Ranaut की फिल्म ‘पंगा’ 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। फिल्म वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के साथ इसका क्लैश होगी। Kangana Ranaut के अलावा ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता, जस्सी गिल और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

Kangana Ranaut के वर्कफ्रंट की बात करें तो पंगा के अलावा थलाइवी भी जल्द ही पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म में Kangana Ranaut ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का रोल अदा किया है। यह फिल्म जयललिता की बायोपिक है। फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज होगी।

ट्रंप की चेतावनी- हमारे राष्ट्रपति रहते ईरान कभी नहीं बन पाएगा परमाणु शक्ति

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते युद्ध के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने देश को संबोधित किया है। देश के संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को बड़ी चेतावनी दी है। Trump ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रपति रहते ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बन पाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिकी समयानुसार बुधवार सुबह अपने संबोधन में ट्रंप ने सभी अमेरिकी सैनिकों के सुरक्षित होने की बात कही। साथ ही ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों का एलान भी कर दिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को अपनी सैन्य ताकत के इस्तेमाल की जरूरत नहीं है, उसके आर्थिक प्रतिबंध ही ईरान से निपटने के लिए काफी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने यह भी कहा कि उनके राष्ट्रपति रहते ईरान परमाणु शक्ति संपन्न नहीं हो पाएगा। ट्रंप ने कहा कि हमें ईरान के साथ मिलकर ऐसा समझौता करना चाहिए, जो दुनिया को सुरक्षित बनाए। ट्रंप यह कहने से भी नहीं चूके कि अमेरिका ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो चुका है और उसे पश्चिम एशिया के तेल भंडार की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने ईरान से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के खिलाफ मिलकर लड़ने को कहा।

हमले में नहीं हुआ नुकसान: ट्रंप

इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के मिसाइल हमले में हमें कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी अमेरिकी की मौत हुई है। सिर्फ सैन्य ठिकाने को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि ईरान को परमाणु ताकत बनने का अपना सपना छोड़ देना चाहिए।

व्हाइट हाउस से राष्ट्र के नाम संबोधन में Donald Trump ने कहा कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी। अमेरिका के पास कई ताकतवर मिसाइलें हैं, लेकिन हम शांति चाहते हैं और उनका इस्तेमाल करना नहीं चाहते।

हमला करने की फिराक में था सुलेमानी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हमारी सेना ने दुनिया के शीर्ष आतंकी कासिम सुलेमानी को मारा। उसने आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह को उसने ट्रेनिंग दी थी। मिडिल ईस्ट में उसने आतंकवाद को बढ़ाने का काम किया था। वह अमेरिकी अड्डों पर हमले की फिराक में था।

बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के ग्रीन जोन इलाके में हुआ रॉकेट हमला, जान बचाकर भागे लोग

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते युद्ध के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। जहां एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने देश को संबोधित किया तो वहीं ईराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट हमला हुआ है। बताया जा रहा है इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। जहां रॉकेट हमला हुआ, वहां सरकारी एजेंसियां ​​और विदेशी दूतावास स्थित हैं। बुधवार देर बगदाद के ग्रीन ज़ोन में दो रॉकेट गिराए गए थे।

इराकी सेना का कहना है कि बगदाद के ग्रीन ज़ोन के अंदर दो कत्युशा रॉकेट गिराए गए, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं 22 मिसाइलें

अमेरिकी ड्रोन हमले में शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत से बौखलाए ईरान ने बुधवार सुबह इराक स्थित दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों (बेस) को 22 बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरान ने हमले में 80 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया। इसके साथ ही बदला पूरा होने और युद्ध आगे नहीं बढ़ाने की बात कही। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा, हमले में कोई सैनिक नहीं मारा गया है, केवल सैन्य बेस को थोड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने ईरान के नरम होते रुख की सराहना भी की। दोनों पक्षों के बयानों से खाड़ी में युद्ध भड़कने की आशंका पर विराम लगता दिख रहा है।

अमेरिका ने शुक्रवार को बगदाद हवाई अड्डे के बाहर ईरान के शीर्ष कमांडर सुलेमानी को ड्रोन हमले में मार गिराया था। तब से ही बदला लेने की बात कर रहे ईरान ने बुधवार को मिसाइलें दागीं और बदला पूरा होने का दावा किया। हमले की जानकारी देते हुए इराक की सेना ने बताया कि उसके यहां दो सैन्य बेस को 22 मिसाइलों से निशाना बनाया गया, जहां अमेरिकी सैनिक ठहरे थे।

वहीं देश के संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा ईरान के मिसाइल हमले में हमें कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी अमेरिकी की मौत हुई है। सिर्फ सैन्य ठिकाने को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि ईरान को परमाणु ताकत बनने का अपना सपना छोड़ देना चाहिए। Donald Trump ने कहा कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी। अमेरिका के पास कई ताकतवर मिसाइलें हैं, लेकिन हम शांति चाहते हैं और उनका इस्तेमाल करना नहीं चाहते

PM मोदी के वाराणसी से बीजेपी पर हमला बोलेंगी प्रियंका गांधी, BHU के छात्रों से करेंगी मुलाकात

वाराणसी। नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मुलाकात करने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 10 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगी। बताया जा रहा है प्रियंका गांधी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रों से मुलाकात करेंगी। वहीं नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगी।

आपको बता दें कि नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के खिलाफ वाराणसी में मार्च निकाल रहे BHU के छात्रों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 19 दिसंबर को हुई इस गिरफ्तारी में एक दुधमुंही बच्ची के माता-पिता एकता और रवि भी थे। इनकी रिहाई के लिए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी अवाज उठाई थी। प्रदर्शनकारियों के साथ ही प्रियंका BHU छात्रों व शिक्षकों से मुलाकात करेंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने बताया कि प्रियंका करीब 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगी। वे करीब 3 घंटे वाराणसी में रहेंगी।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही प्रियंका गांधी बीजेपी सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं। आपको बता दें, प्रियंका लखनऊ व मुजफ्फरनगर में सीएए प्रदर्शनकारियों के घर जाकर उनके परिजनों से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

UPTET 2019: अभ्यर्थियों को सॉल्व पेपर देने जा रहे सॉल्वर गैंग के 37 सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश शिक्षका पात्रता परीक्षा (UPTET 2019) बुधवार को दो पालियों में संपन्न हो गई। वहीं जब परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी अपनी मेहनत अजमाने पहुंचे थे तभी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) व पुलिस की संयुक्त टीमों की नजर नकल कराने वाले गिरोहों पर थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 7 जिलों में सॉल्वर गिरोह के 37 सदस्य पकड़े गए हैं।
बताया जा रहा है UPTET परीक्षा से पहले स्पेशल टास्क फोर्स (STF) व पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रदेश के 7 जिलों में सॉल्वर गिरोह के 37 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनमें गाजीपुर के एक स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रयागराज स्थित एक कॉलेज के प्रबंधक व आगरा में पकड़ा गया एक सिपाही भी शामिल है। सबसे अधिक 18 आरोपित प्रयागराज में पकड़े गए हैं। सॉल्वर गैंग से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। आइजी STF अमिताभ यश के मुताबिक परीक्षा के दृष्टिगत मंगलवार शाम से ही STF टीमों को सक्रिय किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, सॉल्वर गिरोह के ये सदस्य परीक्षा केंद्र के पास स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में प्रश्नपत्र के प्रिंट निकालकर और उन्हें सॉल्व कराकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाया जाना था, लेकिन इससे पहले STF की टीम ने इन्हें धर दबोचा। वहीं प्रयागराज में भी सॉल्वर गिरोह के सात सदस्यों को पकड़ा है। जिनमें धूमनगंज स्थित पंचम लाल आश्रम इंटर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रमा सिंह यादव, सरगना संजय उर्फ रमेश, दलाल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सॉल्वर विनोद कुमार शाह व राजेश मिश्रा भी शामिल हैं। प्रयागराज के मार्डन इंटर कॉलेज से भी STF ने एक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर धर्मराज भारतीय को पकड़ा है
91.47 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
UPTET 2019 के लिए बुधवार को अभ्यर्थियों का उत्साह बारिश भी ठंडा न कर सकी। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी उमड़ पड़े, कुल 91।47 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह स्थिति तब है जब प्रपत्र पूरे न होने पर तमाम अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया तो कई सड़क जाम में फंसकर केंद्रों तक नहीं पहुंच सके। तमाम को परीक्षा केंद्र तय समय तक खोजे नहीं मिला। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अनुसार इम्तिहान पूरी तरह से नकलविहीन और शांतिपूर्ण रहा है।

 

सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल, आपकी जान भी जा सकती है !

हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों या ऑफिस में ब्लोअर और हीटर का इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि ब्लोअर और हीटर हमारी सेहत और स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

बताया गया है कि हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल करने वालो को पहले सुरक्षा सुनिश्चित करना चा‎हिए। दरअसल हीटर के पास कोई भी जलने वाला सामान जैसे कागज, ब्लैंकेट या लकड़ी वगैरह न रखें। हीटर ऐसी जगह न रखें जहां से ज्यादा आना-जाना हो। साथ ही यह छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रहे। इसे किनारे किसी सख्त सतह पर रखें। इसके अलावा हीटर को बीच-बीच में बंद करते रहें और कमरा भी खोलें।

अगर हीटर के पास नहीं बैठे हैं तो इसे बंद कर दें। साथ ही कमरा बंद करके हीटर ऑन करके न जाएं वर्ना कार्बन मोनोऑक्साइड आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा बिस्तर पर जाते वक्त भी हीटर जलाकर न सोएं, क्योंकि दम घुटने से जान भी जा सकती है। हीटर स्किन के लिए भी ठीक नहीं होते। वहीं हीटर के सामने ज्यादा देर तक बैठने से स्किन ड्राई हो जाती है और इसमें खुजली भी हो सकती है।

इसके अलावा हीटर से आंखें भी ड्राई हो जाती है और इनमें जलन हो सकती है। हालां‎कि जब हीटर या ब्लोअर में बैठना मजबूरी है तो गुनगुना पानी पीते रहना चा‎हिए। इसके अलावा चाय, कॉफी या सूप भी पीते रहें। स्किन में मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करते रहें। जिन लोगों को हार्ट, सांस या खांसी जैसे समस्या वालो को ब्लोअर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

यूपी: गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एसपी ने दिए जांच के आदेश

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गैंगरेप पीड़िता LLB छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, बाराबंकी जिले में जहांगीराबाद के एक गांव की रहने वाली LLB छात्रा ने लेखपाल सहित दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इस मामले में 2 सितंबर को केस दर्ज किया गया था, लेकिन अब तक संतोषजनक पुलिस कार्रवाई नहीं होने से दु:खी होकर पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस घटना के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है, 22 साल की LLB छात्रा जहांगीराबाद में अपने मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। बुधवार सुबह जब घरवालों ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर घर वालों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। घरवालों ने देखा युवती का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने दुपट्टे को फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी, कमरे में से युवती का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पीड़िता ने जिन आरोपियों पर रेप का आरोप लगाया था, वह शिवपल्टन, व शिवकुमार निवासी श्रीराम कालोनी बाराबंकी है। आरोपियों ने स्कूल से लौटते वक्त उसके साथ दरिंदगी की थी। छात्रा की मां के मुताबिक आरोपी उसकी बेटी को लगातार धमकियां दे रहे थे जिसके चलते वह बेहद तनाव में थी। छात्रा 8 माह से रहकर अपनी एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर रही थी। इस दौरान वह न्यायालय में एक वकील के पास प्रैक्टिस करके अपने सपनो को पंख लगा रही थी।

पिछले कुछ महीनों में Axis Bank के 15 हजार कर्मचारियों ने छोड़ दी नौकरी !

बिजनेस डेस्क। Axis Bank के 15 हजार कर्मचारियों ने पिछले कुछ महीनों में बैंक की नौकरी छोड़ दी है। बैंक का मैनेजमेंट के बदलने से कर्मचारियों को काम करने में असुविधा हो रही थी। इसलिए मध्यम क्रम के कार्यकारियों ने बैंक की नौकरी छोड़ दी। नया मैनेजमेंट, बैंक की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए ब्रांच के ऑपरेशन में बदलाव कर रहा हैं।

आपको बता दें कि शिखा शर्मा के एमडी और सीईओ का पद छोड़ने के बाद 1 जनवरी 2019 से Axis Bank ने अमिताभ चौधरी को नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया। उनका कार्यकाल तीन साल का है। अमिताभ चौधरी 2010 से एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ और एमडी भी रहे हैं। पिछले कुछ महीने में कई वरिष्ठ लोगों ने बैंक का साथ छोड़ दिया है। इसके पीछे बैंक में हो रहे नए जमाने के बदलावों को बताया जा रहा है। बैंक का कहना है कि बैंक तेजी से नए लोगों को भर्ती कर रहा है।

दरअसल बैंक के ऑपरेशंस में बड़ा बदलाव किया गया है। हालांकि, बैंक एक कर्मचारी ने अखबार को बताया कि नए बदलावों के बाद कई लोगों रो उनके रोल को लेकर चिंता थी। वे नए बदलाव में अपने आपको असहज महसूस कर रहे थे। Axis Bank ने मौजूदा वित्त वर्ष में कुल 28 हजार लोगों को नौकरी पर रखा है।