26 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 901

बालासाहेब की ‘शिवसेना’ की बात कुछ और थी -नितिन गडकरी

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार को तीन साल पूरे हो गए हैं, लेकिन दोनों पार्टीयों की अनबन उसी तरह है, इसी सम्बंध में सरकार की तीसरी सालगिरह के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा पलटवार किया है।

नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर शिवसेना बीजेपी से खुश नही है, तो वो किसी और के साथ गठबंधन क्यूँ नही कर लेते, उन्होंने कहा, उनकी ख्वाहिश केंद्र में मंत्रालय लेने के साथ राज्य सरकार में और अधिक हिस्सेदारी की है।

गडकरी ने कहा कि जो शिवसेना बाला साहेब ठाकरे ने बनाई थी, उसमें और मौजूदा शिवसेना में बहुत फर्क है। गडकरी ने शिवसेना नेताओं के आरोपों पर खुली चेतावनी देते हुए कहा, हर दिन ये सरकार की आलोचना करते रहते हैं, जब वो बीजेपी से खुश नहीं हैं तो किसी और ग्रुप को ज्वाइन कर लें।

2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था, जिसके बाद शिवसेना और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनाई थी, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे।

सरकार बनने के बाद से ही दोनों दलों के नेता एक दूसरे की आलोचना करते रहे हैं, खासकर शिवसेना नेता केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को लेकर सार्वजनिक मंचों से आलोचना करते रहते हैं।

आम जनता की जेब पर पड़ा बोझ, घरेलू सिलेंडर हुआ 94 रुपए महंगा

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

आम आदमी की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है, इसी क्रम में कल रसोई और कमर्शियल गैस की नई कीमतें जारी हुई, जिसने लोगों की कमर ही तोड़ दी है। आज से घरेलू सिलेंडर 93 रुपये 50 पैसे और कमर्शियल सिलेंडर 146 रुपये 50 पैसे महंगा हो गया।

31 अक्टूबर तक 696 रुपये में मिलने वाला 14.2 किलो का सिलेंडर अब एक नवंबर से 789 रुपये 50 पैसे में मिलेगा, इसी प्रकार कमर्शियल सिलेंडर अभी तक 1243 रुपये में मिलता था, अब वह 1389 रुपये 50 पैसे में मिलेगा। कीमतें बढ़ने का असर निम्न व मध्यम वर्गीय परिवारों पर अधिक पड़ेगा। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र ने बताया कि “एक नवंबर से घरेलू और कमर्शियल गैस महंगी हो जाएगी, अक्टूबर महीने तक घरेलू सिलेंडर पर 203 रुपये 10 पैसे सब्सिडी मिलती थी, एक नवंबर से 292 रुपये दो पैसे सब्सिडी मिलेगी।”

सब्सिडी बंद होने के बाद कुकिंग गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) और कामर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा) की कीमत में अधिक अंतर नहीं रहेगा। माना जा रहा है कि अगले साल मार्च तक सब्सिडी और कामर्शियल सिलेंडर की कीमत का अंतर खत्म हो जाएगा।

चीन: राष्ट्रध्वज का अपमान किया तो होगी तीन साल की सज़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
चीन अब राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने पर तीन साल की सजा का प्रावधान ला सकता है, अभी तक इसके तहत सिर्फ 15 दिन की सजा दी जाती थी। इस मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह बात तेज़ी के साथ फ़ैल रही है कि चीन ने सज़ा की अवधि भी बढाने पर विचार कर रहा है और भारत में राष्ट्रगान के गाने पर ही मारामारी हो रही है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़,  चीन की संसद ने देश के राष्ट्रगान ‘मार्च ऑफ द वॉलंटियर्स’ का अनादर करने पर 15 दिन कारावास की सजा देने संबंधी एक कानून पारित किया था। नेशनल पीपल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी के दो महीने के सत्र में इस पर विचार करने के लिए एक संशोधन पेश किया गया है, शिंहुआ संवाद समिति ने बताया कि मसौदे के अनुसार, इस मामले में उल्लंघनकर्ताओं को तीन साल कारावास तक की सजा हो सकती है।
इस संशोधन में कहा गया है कि अंतिम संस्कार, अनुचित निजी अवसरों, विज्ञापनों में या सार्वजनिक स्थानों पर पार्श्व संगीत के रूप में राष्ट्रगान का प्रयोग अनुचित होगा। चीन से आई इस खबर के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ फ़ैल रही है। कुछ लोग चुटकी लेते हुए यहाँ तक कह रहे हैं कि हमारे देश (भारत) में अभी राष्ट्रगान केे सम्मान में खड़े हों  या नहीं इसी पर वाक्युद्ध हो रहा है और चीन में ठोस नियम पारित भी होने जा रहा है।

राम जन्मभूमि पर ही बनना चाहिए मंदिर -वसीम रिज़वी

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
श्री श्री रविशंकर से उनके आश्रम बंगलोर में रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को समझौते से हल करने के सिलसिले में वसीम रिजवी ने मुलाकात की, वसीम रिजवी ने श्री श्री रविशंकर को शिया वक़्फ़ बोर्ड की अपनी राय से अवगत कराया कि श्रीराम मन्दिर रामजन्म भूमि पर ही बनना चाहिए।
वसीम रिजवी ने बताया कि इस सिलसिले में श्रीराम मन्दिर निर्माण की न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे सभी महंतो से मिल चुका हूं, सभी श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए बातचीत करने के लिए तैयार है। शिया वक़्फ़ बोर्ड आपसी समझौते के बिंदु तैयार कर रहा है, शिया वक़्फ़ बोर्ड नही चाहता है की अब श्रीराम जन्मभूमि पर कोई नई मस्जिद बने, मस्जिद किसी मुस्लिम आबादी में ही बनाई जाये, अयोध्या फैज़ाबाद में जितनी मस्जिद है वो वहाँ के मुसलमानों के लिए काफी है।
शिया वक़्फ़ बोर्ड के अनुसार वहाँ एक नई मस्जिद की अब कोई ज़रूरत नही है, श्रीराम जन्मभूमि/ बाबरी मस्जिद के मामले में समझौते की बात में विवादित जगह पर मस्जिद बनाने या उसके आसपास मस्जिद बनाने की शर्त रखने वाले विवाद को बनाये रखने की साज़िश कर रही है। ध्वस्त की गई बाबरी मस्जिद शिया समुदाय की वक़्फ़ मस्जिद थी, इस मामले से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से कोई मतलब नही है। सिर्फ शिया वक़्फ़ बोर्ड को इस मामले निर्णय लेने का अधिकार है। शिया वक़्फ़ बोर्ड श्रीराम के नाम पर झगड़ा नही समझौता चाहता है।

नक़ल करते पकड़ा गया IPS अधिकारी, पत्नी भी गिरफ्तार

IPS officer jailed for cheating

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

अपनी रैंकिंग बढाने के चक्कर में अक्सर बच्चों को नक़ल करते पकड़ा जाता है, लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया है, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी नक़ल करते धरा गया है। तमिलनाडु में एक आईपीएस अधिकारी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मेन्स की परीक्षा दे रहे थे। ये अधिकारी ब्लूटूथ के ज़रिये नक़ल करने में लगा हुआ था, तभी परीक्षा नियंत्रक ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ इस अधिकारी की पहचान सफीर करीम के रूप में हुई है और वह वर्तमान में तिरुनेलवेल्ली जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात है। नकल के लिए वह अपने साथ गैजेट लाया था। ये आईपीएस अधिकारी IAS या IFS बनने के लिए इस बार की मेन्स परीक्षा में प्रयास कर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक़, अधिकारी को उसकी पत्नी हैदराबाद में बैठकर नक़ल करा रही थी। पत्नी को भी हैदराबाद से हिरासत में ले लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, करीम को परीक्षा के दौरान कान में ब्लूटूथ लगाकर हैदराबाद में मौजूद अपनी पत्नी से संपर्क करते पाया गया। पुलिस ने करीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारी का सेंटर चेन्नई ने एग्मोर गर्ल्स स्कूल में पड़ा था। लेकिन परीक्षा के दौरान साहब ब्लूटूथ के जरिए अपनी पत्नी बात करते हुए सवालों के उत्तर पूछ रहे थे। करीम की पत्नी हैदराबाद में बैठकर सवालों का जवाब दे रही थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

बता दें कि साल 2014 आईपीएस अधिकारी तमिलनाडु के तिरुनेवेली जिले के नागजुनेरी में एएसपी के पद पर तैनात है। जिस वक्त सफीर परीक्षा हॉल में बैठकर अपनी पत्नी से सवालों के जवाब पूछ रहे थे, इसी दौरान उन्हें इन्विजिलेटर (परीक्षा निरीक्षक) ने देख लिया। जिसके बाद प्रशासन ने एग्जाम हॉल के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस यूज करने पर उन्हें हिरासत में ले लिया। आईपीएस अधिकारी के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसें भी प्राप्त हुई हैं।

हार्दिक पटेल को कांग्रेस ने नहीं दिया भाव, पाटीदार नेताओं की बोलती बंद 

rahul vs hardik

अमित द्विवेदी | Navpravah.com 

दो दिन पहले कांग्रेस को अल्टीमेटम देने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की कांग्रेस ने बोलती बंद कर दी है। दरअसल हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को चेतावनी दिया था कि कांग्रेस पाटीदारों के आरक्षण पर अपनी स्पष्ट राय व्यक्त करे, अन्यथा कांग्रेस की रैली की शक्ल बिगाड़ दी जाएगी। पहले तो कयास लगाया जा रहा था कि गुजरात चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पाटीदारों के सामने घुटने टेक सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

पाटीदारों के आरक्षण मामले पर कांग्रेस आलाकमान ने हार्दिक पटेल को कोई भरोसा नहीं दिया। कांग्रेस और हार्दिक पटेल के साथियों की इस मसले पर नौ घंटे की लम्बी बैठक भी हुई, लेकिन कांग्रेस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। कांग्रेस ने जब हार्दिक की टीम को भाव नहीं दिया, तो हार्दिक के सुर ही बदल गए। दो दिन पहले कांग्रेस को अल्टीमेटम देने वाले हार्दिक अब कांग्रेस को सात दिनों का समय देने के लिए तैयार हो गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि राहुल की रैली में पाटीदार कोई हंगामा नहीं करेंगे। 

कन्फ्यूज़ हुए हार्दिक-

सूत्रों की मानें, तो कांग्रेस ने हार्दिक को कोई ठोस रोड मैप नहीं दिया है, लेकिन लीपापोती से बचने के लिए पाटीदारों के शीर्ष नेताओं ने कहा कि डील लगभग पक्की हो चुकी है, जल्द ही इसपर फैसला भी कर लिया जाएगा। इस पूरे प्रकरण में आरक्षण की व्यवस्था का रोड मैप देने के नाम पर समय मांग कर कांग्रेस ने पाटीदार नेताओं को घेरे में ले लिया है। अब हार्दिक की मजबूरी है कि वे और उनका समाज कांग्रेस को ही सपोर्ट करेंगे, हालाँकि ऐसा अभी तक हार्दिक ने आश्वासन नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों का यही कहना है कि अब हार्दिक के पास इसके अलावा कोई चारा नहीं है। 

पाटीदारों को आरक्षण दिए जाने के मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने भी हार्दिक पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में हार्दिक को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने तो पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी ओबीसी कोटे के तहत पाटीदारों को आरक्षण नहीं दे सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले पटेल ने कांग्रेस से कहा था कि वह तीन नवंबर तक यह स्पष्ट करें कि सत्ता में आने पर वह पाटीदार समुदाय को कैसे आरक्षण देगी।

सेना और रेल मंत्रालय मिलकर बनाएँगे एलफिंस्टन ब्रिज

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, रेलमंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जायजा लेने के लिए एलफिंस्टन स्टेशन आज पहुंचे, बता दें कि मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर कुछ दिनों पहले हादसा हुआ था।

इस हादसें में कई लोगों की जान चली गई थी, अब इस पुल का निर्माण रक्षा मंत्रालय और सेना मिलकर करेगी, सेना और रेलवे मंत्रालय युद्ध स्तर पर एलफिंस्टन पुल का निर्माण करेंगे। बीते 29 सितंबर को एलफिंस्टन ब्रिज पर मची भगदड़ के कारण 23 लोगों की मौत हो गई थी, परेल और एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज पर हुआ था।

बरसात के कारण ओवर ब्रिज पर फिसलन थी, रेलिंग का हिस्सा टूटने से स्टेशन पर हादसा हुआ था, सरकार ने हादसे में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।

पैनल की रिपोर्ट में ये सामने आया था कि भारी बारिश आने के कारण लोग एक दम से सीढ़ियों पर आ गए, जिससे वहां पर भीड़ हो गई। जिसके कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।

शायद मेरे नसीब में सिंगल फादर बनना ही लिखा था – तुषार कपूर

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ 100 करोड़ के क्लब मे शामिल हो गयी है, इस फिल्म में बाकी एक्टर्स के साथ साथ तुषार कपूर को काफी तारीफ मिली है। फिल्म के अलावा तुषार अपने बेटे लक्ष्य को लेकर भी काफी खुश हैं, वे उनसे बहुत प्यार करते हैं।

गोलमाल अगेन से लेकर अपने बेटे लक्ष्य की बात तुषार ने एक पत्रिका से बात करते हुए बताया कि मैं भी हर किसी की तरह नॉर्मल तरीके से बाप बनना चाहता था, लेकिन मुमकिन नहीं हो पाया, शायद मेरी नसीब में सिंगल फादर बनना लिखा था, इसलिए मैंने सेरोगेसी का तरीका अपनाया।

मेरी शादी नहीं हो रही थी और मेरी दिली तमन्ना थी कि मेरे बच्चे हों, लेकिन बिना शादी के ये पॉसीबल नहीं था। एक बार एक फ्लाइट में मुझे प्रकाश झा मिले तो मैंने उनसे अपनी बात कही तो उन्होंने ही मुझे सेरोगेसी के बारे में बताया, प्रकाश झा जी ने ही मुझे डॉक्टर से मिलवाया और डॉक्टर ने मुझे सेरोगेसी के बारे में समझाया और मैं कुंवारा बाप बन गया।

तुषार ने बताया कि वो लव मैरिज करना चाहते थे,लेकिन 40 साल की उम्र तक उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिला। वे शादी करना चाहता थे लेकिन लव मैरिज, लव मिला ही नहीं, इसलिए बिना देर किए उन्होंने सिंगल फादर बनने का फैसला किया।

तुषार ने कहा लक्ष्य के आने के बाद से घर का माहौल ही बदल गया है, एक और जहां सब पहले घर के बाहर अपने काम में बिजी रहते थे तो अब सब उसके इर्द गिर्द रहते हैं। सिर्फ पापा ही नहीं यहां तक कि एकता भी वक्त निकाल कर जल्दी से जल्दी घर आती है और उसके साथ खेलने लगती है। उन्होंने आगे कहा कि गोलमाल अगेन की सक्सेस से हम सब खुश हैं। ये हमारा दिवाली गिफ्ट है। इस फिल्म के शूट पर जितना एन्जॉय किया वो कभी नहीं किया। शूट पर पिकनिक वाला माहोल रहता था। गोलमाल में जो इस बार मैंने बोलो वो दर्शकों को काफी पसंद आया है।

गोलमाल की सीरीज में अभी तक हर बार मैं गूंगा रहा। लेकिन पहली बार मैंने बात की और जब बोला तो मजा आ गया। मैंने खुद थिएटर में जाकर देखा कि फैंस को फिल्म काफी पसंद आई है। फैंस को खुश देखकर मजा आया।

जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेषाधिकार अनुच्छेद 35A पर आज सुनवाई टली

hearing-extended-on-article-35a
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 
सुप्रीम कोर्ट ने आज तीन जजों की विशेष बेंच ने जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेषाधिकार अनुच्छेद 35A पर सुनवाई की। इस दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने हलफनामा देकर नोटिस पर जवाब देने के लिए आठ हफ्ते का वक्त मांगा है।
अनुच्छेद 35ए भारतीय संविधान में एक ‘प्रेसिडेंशियल ऑर्डर’ के जरिये 1954 में जोड़ा गया था, यह राज्य विधानमंडल को कानून बनाने की कुछ विशेष शक्तियां देता है। इसमें वहां की विधानसभा को स्थायी निवासियों की परिभाषा तय करने का अधिकार मिलता है, जिससे अन्य राज्यों के लोगों को कश्मीर में जमीन खरीदने, सरकारी नौकरी करने या विधानसभा चुनाव में वोट करने पर रोक है।
याचिककर्ता ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 यानी समानता के अधिकार का हनन बताया है, ऐसा इसलिए क्योंकि 35A के तहत गैर कश्मीरी से शादी करने वाले कश्मीरी पुरुष के बच्चों को स्थायी नागरिक का दर्जा और तमाम अधिकार मिलते हैं, लेकिन राज्य के बाहर रहने वाले यानी गैर कश्मीरी पुरुष से शादी करने वाली महिलाओं पर संपत्ति में हिस्सा न देने की पाबंदी लगाई गई है।
इस मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले राज्य में हालात तनावपूर्ण होते दिख रहे हैं, जहां तीन अलगाववादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासिन मलिक ने एक संयुक्त बयान जारी कर लोगों से अनुरोध किया कि अगर सुप्रीम कोर्ट राज्य के लोगों के हितों और आकांक्षा के खिलाफ कोई फैसला देता है, तो वे लोग एक जनआंदोलन शुरू करेंगें।

मदरसों में दी जायेगी आधुनिक शिक्षा – डॉ० दिनेश शर्मा

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों को लेकर एक बार फिर से घोषणा करते हुए कहा है कि, उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में NCERT के पाठ्यक्रम को पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में योगी सरकार में शिक्षा मंत्री और पूर्व मेयर डॉ० दिनेश शर्मा ने ये जानकारी सबको दी।
उप-मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा ने बताया कि जिस समुदाय ने कलाम, अशफ़ाक़, हमीद दिया उसे आधुनिक शिक्षा से वंचित करना महापाप है, पवित्र कुरान हम सब के लिए मान्य है, इसलिए मदरसों में NCRT में हिंदी, अंग्रेज़ी, विज्ञान की किताबें अगले सत्र से बच्चों को दी जाएंगी।
शर्मा ने बताया कि आधुनिक शिक्षा से रोज़गार के समान अवसर प्राप्त होंगे, दीनियत की शिक्षा में कोई छेड़छाड़ नहीं होगी, पिछ्ली सरकारों ने आधुकनिकता के परिपेक्ष में आने से रोका था, लेकिन हम चाहते हैं कि मुस्लिम के एक हाथ में पवित्र कुरआन, एक हाथ में कम्प्यूटर हो।
उन्होंने आगे बताया कि दीनियत की पढ़ाई में कोई बदलाव नहीं होगा, मुस्लिम को आधुनिक शिक्षा देना कोई पाप नहीं है, पिछली सरकारों ने आधुनिक शिक्षा न देकर पाप किया था, सरकार मदरसों में आधुनिक शिक्षा के लिए टीचर भी देगी।