26 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 900

जन्मदिन: अभिनेत्री डायना पेंटी हुईं 32 साल की

कोमल झा| Navpravah.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं।  फिल्म कॉकटेल से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली डायना जल्द ही जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु में नजर आने वाली हैं।
डायना को उनके सरनेम की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था। कॉन्ट्रोवर्सी से अकसर दूर रहने वाली डायना ने बेतुकी बातों के लिए मशहूर केआरके को उन पर किए गए कमेंट का करारा जवाब दिया था। दरअसल केआरके ने डायना के सरनेम को लेकर उन पर भद्दा कमेंट किया था।
केआरे के ने no panty day के मौके पर डायना पेंटी को ट्वीट कर कहा था कि अगर वह नो पैंटी डे पर उनके साथ डेट पर चलेंगी तो उन्हें वे 3 सुंदर पैंटी गिफ्ट करेंगे.’ केआरके के इस भद्दे कमेंट पर डायना ने ट्वीट कर कहा था कि तुम्हारा हर वक्त बेहुदा बने रहना जरूरी नहीं.’
आप को बता दे इससे पहले भी डायना की फिल्‍म ‘हैप्‍पी भाग जाएगी’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीका सिंह ने भी डायना के सरनेम को लेकर भद्दा मजाक किया थ। मीका ने कहा था, ‘डायना पेंटी मीका कच्‍छा’. हालांकि शो की मर्यादा का ध्‍यान रखते हुए डायना ने उस समय इस पर कोई कमेंट नहीं किया था। पर बाद में डायना ने कहा था कि उन्‍हें इस तरह के जोक्‍स कभी फनी नहीं लगते। और उन्‍हें ये समझ नहीं आता कि ऐसे जोक्‍स पर लोगों को हंसी क्‍यों आती है?
फिल्म ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’ में आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। ये फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होने जा रही।

मैंने हिमाचल की हर गली-मोहल्ले में काम किया है – पीएम मोदी

एनपी डेस्क न्यूज़| Navpravah.com
हिमाचल प्रदेश चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांगड़ा में रैली को संबोधित किया और कहा कि हिमाचल के कई सैनिकों ने देश के लिए बलिदान दिया है, बटन दबाने से पहले उस बलिदान को याद रखिएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है, चारों तरफ से जनता कांग्रेस की सफाई कर रही है, फिर भी कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात कर रही है।
पीएम ने कहा, मैंने हिमाचल में काफी समय काम किया है, इतनी सुबह रैली में इतनी भीड़ होना काफी बड़ी बात है, मैंने हिमाचल की हर गली-मोहल्ले में काम किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है, चारों तरफ से जनता कांग्रेस की सफाई कर रही है, फिर भी कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात कर रही है।
मोदी ने कहा कि अगर आप ईमानदारी से कोई काम करते हैं और गलती हो जाए तो जनता माफ कर देती है, लेकिन अगर जानबूझ कर कोई गलती की, तो देश माफ नहीं करेगा, देश में हर जगह लोग कांग्रेस पार्टी को सजा दे रहे हैं।
पीएम ने कहा कि हिमाचल की जनता को पांच राक्षसों से चुनाव में मुक्ति चाहिए, इन पांच राक्षसों में खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया, टेंडर माफिया और ट्रांसफर माफिया हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान 9 नवंबर को होगा।

फ़िल्म पद्मावती पर ‘भाजपाई’ संकट

पद्मावत विवाद
कोमल झा| Navpravah.com
रिलीज से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर आये दिन कोई न कोई नया विवाद देखने को मिलता है। अब हालही में राजस्थान की रानी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म पद्मावती के खिलाफ भाजपा ने राजपूत समाज के साथ अपना सुर मिला लिया है। पार्टी ने फिल्म को ऐतिहासिक तथ्यों से परे बताते हुए बुधवार को सौंपी गई अर्जी में चुनाव आयोग से इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
बीजेपी ने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा गया है कि यह फिल्म क्षत्रिय समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। लिहाजा फिल्म को रिलीज से पहले पार्टी के राजपूत प्रतिनिधियों को दिखाया जाना चाहिए। पार्टी की दलील है कि ऐसा करने से रिलीज के वक्त फिल्म के लिए सहूलियत रहेगी और किसी भी तरह की तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचा जा सकेगा।
बीजेपी प्रवक्ता और राजपूत नेता आई के जडेजा का बयान सामने आया है। उन्होंने फिल्म को लेकर डायरेक्टर को दो विकल्प देते हुए कहा, फिल्म को बैन किया जाए या इसे गुजरात चुनाव के बाद रिलीज किया जाए। हालांकि उन्होंने इस बात को खारिज किया कि इस प्रोटेस्ट का आगामी चुनाव से कोई लेना-देना है। आईके जडेजा ने कहा, पार्टी को रानी पद्मिनी से जुड़े तथ्यों से छेड़छाड़ किए जाने की चिंता है। फिल्म में रानी पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने की खबर थी।
उनका दावा है कि फिल्म में राजस्थान की गौरवशाली परंपरा के साथ खिलवाड़ किया गया है। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी व पद्मावती की मुलाकात का दृश्य है जबकि दोनों के बीच कभी मुलाकात हुई ही नहीं थी। इससे राजपूत और क्षत्रिय समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।

दिल्ली में पहली बार लगेगा वर्ल्ड फूड इंडिया मेला

एनपी डेस्क न्यूज़| Navpravah.com
दिल्ली में पहली बार फूड प्रोसेसिंग उद्योग को लेकर 3 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय मेला होने जा रहा है, वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 मेले की खासियत यह है कि इसमें देशभर के तमाम व्यंजनों को परोसा जाएगा।
इस मेले का उद्घाटन 3 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी खुद करेंगे, इसमें देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और वित्तमंत्री, वाणिज्य मंत्री और उद्योग मंत्री शिरकत करेंगे, इसके अलावा आर्मेनिया के राष्ट्रपति और लातविया के प्रधानमंत्री भी इस मेले में भाग लेंगे।
वर्ल्ड फूड इंडिया के बारे में फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि देश में साल 2022 तक किसानों की आमदनी दुगनी करनी है और इसके लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की परंपरा रही है कि यहां पर तमाम तरीके के खाद्य पदार्थ मौजूद है और अलग-अलग तरीके के व्यंजन देश के अलग-अलग कोनों में खाए और बनाए जाते हैं,ऐसे में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इस मेले के दौरान अलग-अलग देशों के साथ कई एमओयू साइन होंगे और देश के अंदर भारी निवेश आने की संभावना बनेगी, ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2017’ में खिचड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी, इस खिचड़ी को बनाने के लिए जाने-माने शेफ संजीव कपूर हिस्सा लेंगे। संजीव कपूर का कहना है कि हमारे देश में खिचड़ी एक आम व्यंजन है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि इसको बनाना जितना आसान है, उतना ही यह लोकप्रिय है और इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के तहत 11 सौ किलो की खिचड़ी बनाई जाएगी।
संजीव कपूर ने कहा कि खिचड़ी को बनाने के लिए कई लोग लगेंगे, इस खिचड़ी को यहां पर आए लोग खाएंगे, साथ ही जरूरतमंद और गरीब लोगों में भी खिचड़ी बांटी जाएगी, इसके लिए कुछ एनजीओ ने भी हिस्सा लेगें।

NTPC घटना: श्रम विभाग के अफसर की लापरवाही की बात सामने आ रही

रायबरेली: NTPC का फटा बायलर १० की मौत २०० घायल
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
रायबरेली जिले के ऊंचाहार में स्थित नेशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड में बॉयलर फटने से यहां काम कर रहे करीब 200 श्रमिक घायल हुए और अबतक 28 लोगों की मौत होने की सूचना है, पूरे मामले में बड़ी लापरवाही से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इस हादसे के बीचे श्रम विभाग के अफसर की लापरवाही की बात सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि यूपी के निदेशक बॉयलर की जांच नहीं की थी, डिप्टी डायरेक्टर फैक्ट्री ने भी जांच नहीं की थी।
जबकि निदेशक बॉयलर संदीप गुप्ता जेल भी जा चुके हैं, संदीप गुप्ता इस वर्ष फरवरी में घूस लेते पकड़े गए थे, जमानत पर छूटने के बाद उसी पद पर बहाल भी कर दिया गया था, लेकिन अब सवाल ये है कि बिना जांच के बॉयलर सर्टिफिकेट किसने दिया?
वहीँ NTPC प्लांट के बाहर जमकर हंगामा हो रहा है, सीडीओ को देखकर ग्रामीणों का हंगामा शुरू हो गया, जबकि मीडिया को प्लांट जाने से रोका गया है, लोगों के मुताबिक ये घटना बुधवार करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच की हुई थी। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद सोनिया गांधी ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
यूपी सीएम ने प्रमुख सचिव गृह को हादसे के पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
मृतकों के लिए सीएम की ओर से मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख और गंभीर घायलों 50-50 हजार तथा सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है औरलखनऊ पुलिस जल्द से जल्द घायलों को एम्स दिल्ली भेजने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बना रही है।

रायबरेली: NTPC का बॉयलर फटने से हुआ हादसा, 10 श्रमिकों की मौत 200 से अधिक घायल

रायबरेली: NTPC का फटा बायलर १० की मौत २०० घायल

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

आज यूपी के रायबरेली जिले के ऊंचाहार में स्थित नेशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन (N।TPC) लिमिटेड में बॉयलर फटने से यहां काम कर रहे करीब 10 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 200 श्रमिक घायल हो गये हैं। बॉयलर फटने से एनटीपीसी में हड़कंप मच गया

मौके पर मौजूद कर्मचारी जान बचाकर भागने लगे, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी के अलावा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दर्जनों एम्बुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ श्रमिकों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है, फ़िलहाल ये हादसा कैसे हुआ इसकी अधिकारी जांच कर रहे हैं।

ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी परियोजना में 500 मेगावाट का बिजली उत्पादन के लिए शुरू की गई है। अभी हाल ही में इस परियोजना ने हाइड्रो टेस्टिंग में पूरे एनटीपीसी में रिकार्ड स्थापित किया है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विद्युत इकाई निर्धारित समय में बिजली का उत्पादन शुरू कर देगी। लेकिन आज हुए हुए अचानक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इस भयावह हादसे में कई श्रमिकों के मरने की सूचना भी है, हालांकि अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा कि मृतकों की संख्या अभी 4-5 है।

यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

allahabad high court
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी के प्रदूषण के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज सुनवाई की, और कड़ा रुख अपनाया है। इसके साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गलत हलफनामा देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यह आदेश सूबे के मुख्य सचिव को दिए गए हैं।
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद मथुरा नगर निगम, जल संस्थान और, सरकार की ओर से हलफनामा दाखिल किया गया था। लेकिन इस दौरान कोर्ट ने मुख्य सचिव को अफसरों पर कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस अरुण टंडन और जस्टिस राजीव जोशी की खंडपीठ ने मधु मंगल शुक्ल की जनहित याचिका पर सुनवाई की थी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पहले ही कह चुका है कि यमुना प्रदूषित है, अब मामले में अगली सुनवाई 6 नवम्बर को होगई।

वायु प्रदूषण के कारण वर्ष 2015 में 1.24 लाख लोगों की मौत :रिपोर्ट

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
चिकित्सा जगत की जानी मानी पत्रिका लैंसेट में प्रकाशित ‘द लैंसेट काउंटडाउन: ट्रैकिंग प्रोग्रेस ऑन हेल्थ एंड क्लाइमेंट चेंज’ रिपोर्ट के अनुसार भारत में घरों के भीतर वायु प्रदूषण के कारण वर्ष 2015 में 1.24 लाख लोगों की असामयिक मौत हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 9,66,793 लोगों की असामयिक मौत के साथ चीन इस मामले में वर्ष 2015 में शीर्ष पर रहा, लेकिन इस मामले में इन मौतों का सबसे बड़ा कारण औद्योगिक स्रोतों से होने वाला प्रदूषण है। इस दिवाली दिल्‍ली में 40 प्रतिशत कम प्रदूषण हुआ, इस बार दिवाली के मौके पर पटाखों पर प्रतिबंध के चलते प्रदूषण घटा है। इस दिवाली पर पटाखों से होने वाला प्रदूषण साल 2016 की तुलना में 40 प्रतिशत कम हुआ है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों की बिक्री पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंध के आलोक में यह तथ्य बेहद महत्वपूर्ण है।
वायु गुणवत्ता आकलन करने वाली केंद्र सरकार की एजेंसी सफर ने इस अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद उत्सर्जन के स्रोतों, मौसमी स्थिति, वायु की गुणवत्ता के विस्तृत अध्ययन के आधार पर ये नतीजे निकाले हैं।

गरीबों से पैसा लेकर अमीरों को पैसा देना ही गुजरात मॉडल है -राहुल गाँधी

राहुल गाँधी ने पीएम से पूछा नौवां सवाल

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

गुजरात चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी को घेरने का कोई मौका छोड़ नही रहे हैं, राहुल आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं और ये कयास लगाये जा रहे कि राहुल इसी दौरे के दौरान पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी से मुलाकात कर सकते हैं।

आज जंबूसर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के हर प्रदेश में मेरा दौरा हो रहा है, लेकिन पहली बार गुजरात में ऐसा लग रहा है कि समाज का कोई भी भाग खुश नहीं है, पूरे समाज में दुख और मुश्किल है। गुजरात में गरीबों को पानी नहीं मिलता लेकिन बड़े कारोबारियों को सारा पानी दे दिया जाता है, उन्होंने कहा कि गुजरात में किसान रो रहा है, कर्जा माफ करवाना चाहता है। मोदी जी ने टाटा नैनो के लिए 33000 करोड़ रुपए के लिए लोन दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, जिससे आज भी किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

राहुल ने कहा कि, गरीबों से पानी और जमीन लेकर नैनो को दिया लेकिन फायदा नहीं हुआ, गरीबों से पैसा लेकर अमीरों को पैसा देना ही गुजरात मॉडल है। सिर्फ गुजरात के 5-6 कारोबारी खुश हैं, जिन्हें मोदी सरकार से कोई दिक्कत नहीं है। राहुल ने कहा, गुजरात मॉडल के जरिए यहां के युवाओं को नहीं बल्कि चीन के युवा को रोजगार मिल रहा है, चीन में हर घंटे पचास हजार लोगों को रोजगार मिलता है, लेकिन हिंदुस्तान में मेक इन इंडिया के तहत 450 युवाओं को रोजगार मिलता है।

नोटबंदी पर राहुल ने कहा कि मोदी जी ने हंसते हुए 8 नवंबर को 500-1000 के नोट बंद कर दिए, इससे छोटे कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ, पूरा धन कैश में नहीं है और पूरा कैश काला धन नहीं है। 3 साल से मोदी सरकार है लेकिन कितने स्विस बैंक अकाउंटधारक जेल में बंद है, विजय माल्या लंदन में बैठकर मजे ले रहा है।