28 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 870

गुजरात चुनाव: राजकोट में आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

गुजरात चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे -वैसे सूबे की राजनीति गरमाती जा रही है। हाल की एक घटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भिड़ने का मामला सामने आया है। राजकोट से कांग्रेस उमीदवार इंद्रनील राज्यगुरु के पोस्टर हटाने पर यह पूरा बबाल मच गया।

बता दें कि राजकोट से कांग्रेस के नेता इंद्रनील राज्यगुरु राजकोट सीट से कांग्रेस के उमीदवार हैं और वे सूबे के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के राजकोट दौरे के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उमीदवार इंद्रनील के राजकोट शहर से जब पोस्टर हटाने लगे, तब उसी समय उनको रोकने के लिए इंद्रनील अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुँच गए थे। जब उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पोस्टर निकाल से रोकने की कोशिश की, उसी दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्त्ता आपस में भिड़ गए।

इस संघर्ष में कई कार्यकर्ताओं को चोट भी आई और फिर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। राज्यगुरु गुजरात चुनाव में सबसे अमीर उमीदवार हैं। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पुलिस इंद्रनील को पुलिस की गाड़ी में बैठा थी नजर आ रही हैं। इंद्रनील के गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय के सामने खूब विरोध प्रदर्शन किया।

गुजरात चुनाव दोनों पार्टियों के लिए नाक का सवाल बन गया है। वहीं, भाजपा अगर गुजरात चुनाव जीतती है, तो उनकी स्थिति देश की राजनीति में और मजबूत हो जाएगी और अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है, तो उनकी देश की राजनीती में वापसी हो सकती है।

गुजरात चुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। वहीं भाजपा पिछले 22 साल से गुजरात में सत्ता पर काबिज है। गुजरात में चुनाव 2 चरणों में 9 और 14 दिसंबर को होने जा रहे हैं और चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं इस राजकोट सीट पर पहले चरण में 9 दिसंबर को वोट दिए जाएंगे।

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी दो दिन में करेगें 7 रैलियाँ

Narendra Modi
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
5 दिन बाद गुजरात में पहले चरण के लिए वोटिंग होगी, उससे ठीक पहले हर पार्टी चुनाव प्रचार करने एक दूसरे पर हमले करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, सभी अपनी-अपनी ताकत लगा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे पर जा रहे हैं।
इस दौरान वो सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में सात रैलियां करेंगें पीएम मोदी गुजरात जीतने के लिए कमर कस चुके हैं, इसलिए पीएम 2 दिन में 7 रैलियां करेगें। सौराष्ट्र और गुजरात में पहले चरण के दौरान 9 दिसंबर को वोटिंग होगी। प्रधानमंत्री आज दक्षिण गुजरात के भरूच और सौराष्ट्र के सुरेंद्र नगर और राजकोट में रैली करेंगे, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
जेटली ने कहा है कि, भाजपा के हिंदुत्व के प्रति झुकाव का संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि जब मूल (ओरिजनल) मौजूद है, तो लोग प्रतिरूप (क्लोन) को भला क्यों तरजीह देंगे।

राम मंदिर निर्माण के लिए नया कानून बनाने की जरूरत नहीं है : सुब्रमण्यम स्वामी

Subramanian Swamy attacked on Canadian PM Justin Trudo
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने दावा किया है कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर का निर्माण होगा और यह भक्तों के लिए अगली दिवाली तक खुल जाएगा।
स्वामी ने कहा, “हम आने वाली दिवाली राम मंदिर में मनाएंगे। यह संभव है कि अयोध्या में अगले साल अक्टूबर तक राम मंदिर लगभग बनकर तैयार हो जाएगा, क्योंकि सब कुछ तैयार है और निर्माण कार्य के लिए सारा सामान पहले ही बना लिया गया है। 5 दिसंबर को रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुनवाई शुरू होने से पहले ही, स्वामी ने कहा, इलाहाबाद हाई कोर्ट पहले ही इस विषय में गहन चर्चा कर चुका है, इसलिए सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास ऐसा कुछ भी खंडन करने के लिए बचा नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, ‘उस जगह पर पूजा करना मेरा और हिन्दू समुदाय का मौलिक अधिकार है। मुस्लिमों के पास वह अधिकार नहीं। उनकी रुचि सिर्फ प्रॉपर्टी में है, इसलिए राम मंदिर के निर्माण के लिए नया कानून बनाने की जरूरत नहीं है।

अयोध्या में बदल रहा माहौल, मुस्लिम पार्षद को बधाई देने पहुंचे हज़ारों हिन्दू

अयोध्या मामला: अयोध्या मामले में आया एक नया मोड़
अयोध्या मामला: अयोध्या मामले में आया एक नया मोड़
राजेश सोनी | Navpravah.com
अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस को अब हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय भूलकर आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि अयोध्या से एक मुस्लिम पार्षद के चुने जाने पर हिन्दुओं का उनके घर बधाई देने का तांता लगा रहा। वहीं कुछ ही दूरी पर भाजपा वाले भी अपने पार्षद के जीत का जशन मना रहें थे। 
 
दोनों समुदाय में दूरी कम होने के ही वजह से बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब के भतीजे असद के निकाय चुनाव जीतने पर बाजार के लोग उन्हें बधाई देने उनके घर भारी संख्या में पहुंचे। असद ने भी बधाई देने वालों का धन्यवाद किया और कहा कि मैं सिर्फ मुसलमानों के वोट से नहीं जीता हूँ मुझे आप सभी का साथ मिला है और मैं इसकेलिए आप सबका शुक्रगुजार हूँ। असद पार्षद पद के लिए समाजवादी पार्टी से खड़े हुए थे। हालांकि अयोध्या का मेयर पद पर भाजपा ने जीत हासिल की। 
 
बता दें कि आने वाले 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस को 25 बर्ष पुरे हो जाएंगे पर अब धर्मनगरी आयोध्या के लोग इन सब बातों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। आयोध्या नगरी के लोगों का मानना हैं कि मस्जिद -मंदिर के मुद्दे के वजह से आयोध्या नगरी पिछले 25 साल से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह गई है। अब आयोध्या में लोगों को अच्छी सड़क, अस्पताल, शिक्षा, बिजली और पानी की सुविधाओं की दरकार हैं। 
 
हाल ही में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आयोध्या नगरी को नगर निगम का दर्जा दिया है। जिसके कारण अब अयोध्या नगरी का चौतरफा विकास होने के आसार लगाए जा रहे है।     
 

मैं नहीं चाहता कि कोई मुझ पर तरस खाए -मनमोहन सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को सूरत में एक कार्यक्रम में उपस्थित हुए, वहाँ उनसे जब पूछा गया कि पीएम मोदी की तरह आप लोगों को अपनी पुरानी निजी जिंदगी के बारे में क्यों नहीं बताते हैं? इसके जवाब में मनमोहन सिंह ने कहा, ‘मैं अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करना चाहता, मैं नहीं चाहता कि मेरे सादगी भरे जिंदगी पर देश में कोई रहम खाएं।’
पीएम मोदी और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कह चुके हैं कि उनके जैसा गरीब इंसान बीजेपी जैसी पार्टी में ही इस पद तक पहुंच सकता है, कांग्रेस में ऐसा कोई नहीं है। कांग्रेस लगातार कह रही है कि मनमोहन सिंह कभी भी जनसभाओं में अपनी गरीबी वाले दिनों को बयां नहीं करते हैं, कांग्रेस पार्टी ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचाया है, जबकि वे भी बेहद गरीब परिवार से आते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि, यह कहना जल्दबाजी होगी कि जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी की 6.3 फीसदी वृद्धि दर के रूप में आर्थिक मंदी का रुख उलट गया है, क्योंकि इसमें छोटे और मझौले क्षेत्रों के आंकड़े नहीं हैं, जिसे नोटबंदी और जल्दबाजी में लागू किए गए जीएसटी के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
सूरत में व्यापारियों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, “यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि अर्थव्यवस्था में गिरावट का रुख खत्म हो गया है। जो पिछली पांच तिमाहियों से देखा जा रहा था, कुछ अर्थशास्त्रियों का मानना है कि केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय, जो इन आकंड़ों को जारी करता है, वह अनौपचारिक क्षेत्र पर जीएसटी और नोटबंदी के प्रभाव का सही आकलन नहीं करता है। जबकि अनौपचारिक क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था का करीब 30 फीसदी है।
नौजवान हुए बेरोजगार-
मनमोहन सिंह ने राव के हवाले से कहा, “इसमें छोटे और मझौले क्षेत्र की गणना नहीं की जाती है, जो नोटबंदी और जीएसटी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, अभी भी बड़ी समस्याएं बरकरार हैं, कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर गिरकर 1.7 फीसदी हो चुकी है, जोकि पिछली तिमाही में 2.3 फीसदी थी।
उन्होंने कहा, “हमारी जीडीपी की विकास दर में हरेक फीसदी की गिरावट से देश को 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होता है, इस गिरावट का देशवासियों के ऊपर पड़े असर के बारे में सोचें, उनकी नौकरियां खो गईं और नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर खत्म हो गए। व्यवसायों को बंद करना पड़ा और जो उद्यमी सफलता की राह पर थे, उन्हें निराशा हाथ लगी है।”
मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि कृषि और विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट इस तथ्य के बावजूद आई है कि सरकार अपनी परियोजनाओं पर खूब खर्च कर रही है, यहां तक कि इसके कारण राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का महज सात महीनों में ही 96.1 फीसदी तक जा पहुंचा है, जबकि पूरे साल का लक्ष्य 5,46,432 करोड़ रुपये तय किया गया है।

आतंकी हाफिज सईद ने किया रोड शो, लड़ेगा चुनाव

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
आतंकी हाफिज सईद का पाकिस्तान में एक नया रूप देखने को मिला, जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद ही जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद ने लाहौर से फैसलाबाद तक रोड शो किया। इसी बहाने हाफिज ने शक्ति प्रदर्शन किया और अगले साल होने वाले आम चुनाव में शामिल होने का ऐलान भी किया।
एक विडियो के अनुसार, हाफिज बाइक और कार का बड़ा काफिला लेकर पाकिस्तान की सड़कों पर देखा गया। हाफिज ने अपनी पार्टी का नाम ‘मिल्ली मुस्लिम लीग’ रखा है। अमेरिका की ओर से जमात उद दावा को प्रतिबंधित किए जाने के बाद हाफिज सईद राजनीति में लौटकर अपने ऊपर लगे दाग को धोने की फिराक में है।
सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन उसे लाहौर उच्च न्यायालय के एक आदेश पर 10 महीने की नजरबंदी के बाद 24 नवंबर को रिहा कर दिया गया। अमेरिका और भारत का आरोप है कि सईद 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था, और उसे इस वर्ष जनवरी में नजरबंद कर दिया गया था।
अमेरिका ने बीते 24 नवंबर को कहा था कि लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद की नजरबंदी से रिहाई को लेकर वह चिंतित है और उसने पाकिस्तान से कहा कि सईद की आतंकी गतिविधियों के लिए उसे गिरफ्तार किया जाए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव सारा हकाबी सैंडर्स ने बीते 25 नवंबर को बयान जारी कर कहा था, “अमेरिका सईद की नजरबंदी से रिहाई की कड़ी आलोचना करता है और उसकी तुरंत दोबारा गिरफ्तारी की मांग करता है।”
बयान के मुताबिक, “यदि पाकिस्तान सईद पर कानूनी रूप से कार्रवाई नहीं कर सकता और उसके अपराधों के लिए उस पर अभियोग नहीं लगा सकता, तो पाकिस्तान की निष्क्रियता का खामियाजा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और पाकिस्तान की वैश्विक प्रतिष्ठा को भुगतना पड़ेगा।” अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है, जो आतंकवादी हमलों में कई निर्दोष लोगों की मौत का जिम्मेदार है। इन पीड़ितों में कई अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं, हाफिज सईद 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है, जिसमें छह अमेरिकी नागरिकों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी।

विराट कोहली का ‘विराट’ शतक, सीरीज में लगाया लगातार दूसरा दोहरा शतक

virat's double century

सुनील यादव | Navpravah.com

टेस्ट क्रिकेट में इन दिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली का बोलबाला है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाकर विराट कोहली अपने टेस्ट करियर की 6ठी दोहरी सेंचुरी पूरी की। एक कप्तान के तौर पर वह विश्व के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 6 दोहरी सेंचुरी लगाई है।
भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले इनिंग में विराट कोहली ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मैच के पहले दिन 156 रन के स्कोर से आगे बढ़ते हुए आज दूसरे दिन भी विराट कोहली श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हावी होते हुए महज 238 गेंदों में करियर का 6ठा दोहरा शतक पूरा किया।
विराट कोहली से पहले ऐसा कारनामा भारत के विनोद कांबली भी 1993 में कर चुके हैं। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम एक विशाल लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। लंच से पहले भारत ने 5 विकेट खोकर 500 रन बना लिए हैं। विराट कोहली अब भी 225 रन पर नाबाद हैं। क्रिकेट प्रेमी आज विराट कोहली को 300 का लक्ष्य छूते हुए देखना चाहते हैं, और भारत आज पूरा दिन खेले ताकि एक बड़ा लक्ष्य श्रीलंका के सामने रख सके।

कैंसर पीड़ितों के इलाज के नाम पर ऐंठे करोड़ो, तीन गिरफ्तार

नॉएडा में तीन अपराधी गिरफ्तार

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने कैंसर पीड़ितों के इलाज के नाम पर पैसे ऐठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र से इन तीन फ्रॉड आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के  पास से पुलिस को डोनेशन की रसीद की कॉपियां, दो लाख 69 हजार रुपये नकद, नौ फोन, एक लैपटॉप और अन्य चीजें बरामद हुईं।

एसएसपी लव कुमार ने शनिवार को बताया कि सेक्टर-20 थाना पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि सेक्टर-7 में कुछ लोग कैंसर पीड़ितों के उपचार कराने के नाम पर ट्रस्ट बनाकर लोगों से पैसे ऐठ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सेक्टर -7 में एक दिन पहले ही अपने आदमी तैनात कर दिए थे। इस छापे में मौके पर सतेंद्र मोहन शर्मा, राहुल प्रताप व विकास अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह ट्रस्ट साल 2012 से अब तक करोड़ों का चंदा इकठ्ठा कर चुका है। इतना ही नहीं, इस रकम को आरोपी अपने निजी काम के लिए भी इस्तेमाल करते थे। जमा पैसों में से केवल एक कैंसर पीड़ित बच्चे को 3 लाख रूपए की मदद मिल पाई थी। यह लोग ट्रस्ट को दी गई मदद राशि या तो चेक से लेते थे या RTGS से तथा संस्था के कर्मचारियों द्वारा दान करने वाले के घर से जाकर पैसा लिया जाता था, साथ ही फर्जी रसीद भी देते थे। पुलिस ने इस फ्रॉड ट्रस्ट को सीज कर दिया है।

लव कुमार ने बताया कि जब इनके बैंक अकाउंट की जांच की गई, तो अब तक 5 करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

सलिल पारेख होंगे इंफोसिस के नए सीईओ

salil parekh will be new ceo of infosys
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने नए सीईओ के नाम की घोषणा कर दी है। इंफोसिस ने अपने सीईओ पद के लिए सलिल पारेख को चुना है। सीईओ पद के साथ-साथ पारेख प्रबंध निदेशक का पद भी संभालेंगे। पारेख इंफोसिस में आने से पहले कैपजेमिनी में कार्यरत थे। 
 
इंफोसिस कंपनी ने यह जानकारी शनिवार को सार्वजनिक की। हालाँकि पारेख का कार्यकाल 2 जनवरी 2018 से शुरू होगा। इंफोसिस के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने पारेख के इंफोसिस में सीईओ और एमडी पद के रूप में जुड़ने पर ख़ुशी जताई है। 
 
पारेख को आईटी क्षेत्र में काफी गहरा अनुभव है। पारेख आईटी क्षेत्र में करीब 30 वर्ष से ज्यादा काम कर चुके हैं। पारेख के व्यावसायिक निष्पादन और सफल अधिग्रहण के प्रबंधन का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड होने की वजह से उनके इस पद के लिए चुना गया। इंफोसिस ने कहा कि यू.बी. प्रवीण राव ने अंतरिम सीईओ सीईओ और एमडी पड़ से इस्तीफ़ा दे दिया है, जो जनवरी 2018 से प्रभावी होगा।

ओखी तूफान: केरल के 102 लापता मछुआरों की अब तक नहीं कोई ख़बर 

ओखी चक्रवात में 102 मछुवारे लापता
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में भीषण तूफान ‘ओखी’ के आने के बाद भारतीय नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल का संयुक्त अभियान आज भी जारी रहा।
तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर एस. वासुकी ने मीडिया को बताया कि यहां के 102 मछुआरों के घर लौटने का इंतजार है, लेकिन इन्हें ‘लापता’ नहीं कहा जा सकता। उन लोगों को अभी घर पहुंचना है या वे यहां अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने में सक्षम नहीं हैं।
वासुकी ने कहा, “तलाशी अभियान अब अलप्पुझा क्षेत्र में किए जाएंगे, क्योंकि नौकाओं की ईधन खत्म हो गई है। वे हवा की दिशा के अनुसार, पानी में बहती जाएंगी, इसलिए अलप्पुझा में तलाशी अभियान पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।”
अपने गांव के दर्जनों मछुआरों का पता नहीं लगने से पून्थुरा के गुस्साए मछुआरों ने राजधानी के पास के एक तटीय गांव में यातायात को रोक दिया है। मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं।
एक मछुआरें की पत्नी ने कहा, “पिछले तीन दिनों से पति गेराल्ड से कोई संपर्क नहीं हुआ है। हमें किसी से कोई सूचना नहीं मिली है।” लापता लोगों के परिवारजनों ने अपने प्रियजनों की तस्वीरें मीडिया को दिखानी शुरू कर दी है, ताकि उन्हें कोई सूचना मिल सके।