बीजेपी को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस ने थामा मोदी के इस विरोधी का हाथ
अगले 15-20 दिनों में घट सकते हैं प्याज-टमाटर के दाम!
मोदी पर हार्दिक का तंज, “ओखी से बचने के लिए खुद रहें मुस्तैद, प्रशासन साहब की सेवा में व्यस्त है”
200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में बढ़ सकती है अनारा गुप्ता की मुश्किलें, STF की टीम देगी दबिश

पद्मावती के बाद अब फिल्म ‘गेम ऑफ अयोध्या’ पर गिरी ग़ाज़
नम आँखों से दी गई रोमांटिक स्टार को अंतिम विदाई
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शशि कपूर ने 79 वर्ष की उम्र में मुंबई के कोकिलबेन अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही हिंदी फिल्म जगत में शोक की लहर छा गई। मंगलवार को तेज बारिश के बीच शशि कपूर का पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सांताक्रुज के हिन्दू शमशान घाट ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अभिनेता शशि कपूर के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के अलावा राज्य के कई मंत्री मौजूद रहे। पुलिस की एक टीम ने सैल्यूट करके बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता को सलामी दी। अंतिम संस्कार में उपस्थित सभी की आँखें नम दिखीं।
जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में सेना के वाहन पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। इनकी पहचान अमरनाथ बस हमले में शामिल आतंकियों अबु माविया, फुरकान और यावर के रूप में हुई है। अमरनाथ हमले में शामिल एक अन्य आतंकी अबु इस्माइल पहले ही मारा जा चुका है।
अबु माविया और अबु फुरकान के शव को सोमवार को ही बरामद कर लिया गया थे, ये पाकिस्तान के रहने वाले हैं। खबर मिली है कि सेना द्वारा एक आतंकी जिंदा भी पकड़ा गया है। बता दें कि आज सुबह इन आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया थ। बाद में ये आतंकी वहां से भाग गए थे। इन आतंकियों के भागते ही सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और सर्च आपरेशन चालू किया और इन आतंकियों को ढूंढ लिया।
आतंकियों के मिलते ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चालू हो गई। जिसमें सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया और एक आतंकी ज़िंदा भी पकड़ा गया। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद हो गया और एक जवान की घायल होने की भी खबर मिली है। इस वर्ष सेना ने अब तक 200 से ज्यादा आतंकियों को कश्मीर में जहन्नुम में पहुंचा दिया है। यह एनकाउंटर का आंकड़ा 2010 के बाद सबसे ज्यादा है।
गुजरात की ओर बढ़ रहा है ओखी चक्रवात, मुंबई में भी हाई अलर्ट
सुनील यादव । Navpravah.com
मौसम वैज्ञानिकों ने दक्षिण भारत में तबाही मचा चुके ओखी चक्रवात के 5 दिसंबर की आधी रात तक गुजरात पहुंचने की आशंका जताई है। उनके अनुसार, दो दिनों तक गुजरात मे भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस अलर्ट के बाद गुजरात के कई शहरों में एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है। ओखी से केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली, दमन और दीव भी प्रभावित होंगे।
ओखी चक्रवात के कारण मुंबई में सोमवार से चल रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने मंगलवार को स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की सेफ्टी सबसे ज्यादा जरूरी है। तावड़े ने कहा, “ओखी तूफान के कारण मौसम खराब होने की आशंका है, इसलिए मुंबई महानगर क्षेत्र, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूलों एवं कॉलेजों में मंगलवार की छुट्टी घोषित की गई।”
इस तूफान को देखते हुए बीएमसी ने पहले से ही समुद्र से सटे इलाकों में रहने वालों को अलर्ट जारी कर दिया था। बीएमसी ने कहा था कि 4 से 6 दिसंबर के बीच ओखी तूफान के कारण भारी बारिश होने की आशंका है। इस चक्रवात से समुद्र के लहरों में इजाफा होगा, जिससे पानी रोड पर उतर सकता है। मुम्बई में पिछले 18 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।
दिल्ली में ट्रिपल अटैक: स्मॉग, ठंड, कोहरा
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
दिल्ली एनसीआर में स्मॉग, ठंड और कोहरे का ट्रिपल अटैक हुआ है। एक तरफ ठंड और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है।
दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में हवा की गुणवत्ता का स्तर गंभीर और खतरनाक बना हुआ है। दिल्ली में 5 दिसंबर की शाम और 6 दिसंबर को बारिश से ठंड बढ़ने का अनुमान है। तापमान में भी गिरावट की आशंका जताई जा रही है।
वहीं दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए 25 फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल किया है। राज्य में अभी तक 10 हजार लीटर तक पानी का छिड़काव किया गया है, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
इससे पहले जब दिल्ली में स्मॉग की स्थिति बनी थी, तो विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी, उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि वो हेलिकॉप्टर की मदद से दिल्ली में पानी का छिड़काव करें। केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्री महेश शर्मा ने केजरीवाल के इस बात को मजाक में लिया था, लेकिन दिल्ली सरकार ने इस तरह से दूसरा रास्ता खोज निकाला है।
किसान आंदोलन: यशवंत सिन्हा को ठंड में 5 घंटे जेल में बिठाया, ग़ुस्साए सिन्हा ने कहा, “आग लगा दूँगा”
सुनील यादव । Navpravah.com
विदर्भ । महाराष्ट्र के विदर्भ में कपास उत्पादक किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को सोमवार शाम हिरासत में ले लिया गया। विदर्भ में जिला कलेक्टर के बाहर कपास उत्पादकों के प्रति सरकार की बेरुखी को लेकर चल रहे आंदोलन में सिन्हा भी मौजूद थे।
पुलिस ने सिन्हा के साथ आंदोलन में मौजूद 250 किसानों को हिरासत में लिया। इसके बाद उन सभी को जिला पुलिस मुख्यालय मैदान ले जाया गया। वहां बिना किसी सुविधा के कड़कती ठंड में 5 घंटे तक बिठाया गया, जिसे देखकर सिन्हा ने पुलिस प्रशासन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमे यहां लाया गया पर कोई व्यवस्था नहीं है, अगर 5 मिनट तक कुछ व्यवस्था नहीं की गई तो पूरी पुलिस लाइन को जला दूंगा।
इस आंदोलन में सिन्हा ने एक बार फिर सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुखिया एक सभा मे कहते हैं कि देश में मोटरसाइकिल और कार की बिक्री बढ़ी है, पर मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उत्पादन कितना हो रहा है? बिक्री होना सही है। आर्थिक मंदी की मार झेल रहे देश मे किसानों के हालातों को देखते हुए सिन्हा ने नोटबन्दी और जीएसटी पर भी सरकार को जमकर कोसा। विदर्भ पुलिस ने यशवंत सिन्हा को हिरासत में लेकर पुलिस कानून की धारा 38 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
















