28 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 868

परेश रावल ने राहुल गांधी को दिया ‘नौ दिन’ भूखे रहने का चैलेंज

Paresh Rawal
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच अभिनेता से नेता बने बीजेपी सांसद परेश रावल ने राहुल गांधी को चैलेंज दे डाला। रावल ने राहुल गांधी से कहा कि आप मंदिर-मंदिर तो घूम आए, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नौ दिन भूखे रह कर भी दिखा दिजिए। 
गुजरात के अहमदाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद परेश रावल ने ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी मंदिर-मंदिर तो घूम आए, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह बिना अन्न का एक दाना खाए नौ दिन का उपवास भी कर के भी दिखा दिजिए। परेश रावल के इस ट्वीट पर लोगों के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। 
रावल और राहुल गांधी दोनों ही नेताओं का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। जहां कुछ लोग राहुल गांधी का जनेऊ में कार्टून शेयर कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स परेश रावल के इस ट्वीट को उनकी अंधभक्ति और चापलूसी बता रहे हैं। इतना ही नहीं राहुल गांधी नाम के एक ट्विटर यूजर ने तो कमेंट करते हुए ये तक लिख दिया कि हमसे न हो पाएगा दादा, हम जालीदार टोपी में ही ठीक हैं।

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं को मिलेगा स्मार्टफोन, सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल

कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ने जनता से कई वायदे किए हैं, जिन्हें वह सत्ता में आने पर पूरा करेगी। घोषणापत्र के मुताबिक़, राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रूपए तक कम होंगे, जबकि बिजली का बिल भी आधा हो जाएगा। इतना ही नहीं युवाओं को खुश करने के लिए कांग्रेस ने गुजरात के हायर एज्युकेशन के छात्रों को स्मार्ट फोन और लैपटॉप देने का वादा भी किया है। 
बता दें कि कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए कांग्रेस ने पाटीदारों और सवर्णों को ईबीसी और आरक्षण के लाभ का वादा किया है। साथ ही 49% आरक्षण में बदलाव के बगैर आरक्षण देने की बात भी कही है। 
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी ने घोषणापत्र में बताया कि राज्य में अल्पसंख्यक आयोग बनाए जाएंगे, साथ ही किसानों को फसल बोने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य भी दिया जाएगा। उन्होंने अपने भाषण में गुजरात की जनता से कहा कि काफी सोच विचार करके इस घोषणापत्र को तैयार किया गया है। गुजरात की जनता को पता है कि खुद कैसे विकास करना है। उन्होंने बताया कि राज्य में किसी को भी भूखे पेट नहीं सोना चाहिए। राज्य के बड़े शहरों की सड़कों पर कोई भिखारी नहीं होना चाहिए। 
घोषणापत्र की 10 अहम बातें-
1. गुजरात में संविदा पर भर्तियां बंद की जांएगी। फिलहाल जो लोग संविदा पर सरकार के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें स्थाई किया जाएगा।
2. गुजरात के 25 लाख बेरोजगार युवाओं के लिए 32000 हजार करोड़ का पैकेज आंवटित करेंगे। हर बेरोजगार युवा को 4000 रुपए भत्ता दिया जाएगा।
3. महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को निपटाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा
4. हायर एजुकेशन के छात्रों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
5. पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रुपए प्रति लीटर कम किए जाएंगे।
6. राज्य में बिजली की दरें आधी की जाएंगी।
7. पाटीदार समाज के लोगों को शिक्षा और नौकरी में बराबर के अवसर मुहैया कराए जाएंगे।
8. एससी, एसटी और ओबीसी को मिल रहे आरक्षण में कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा।
9. किसानों को 16 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी।
10. किसानों को अधिकतम लोन मुहैया कराए जाएंगे।

ओवैसी ने दिया विवादित बयान, कहा, “बच्चा पैदा करने के लिए खाओ ‘तारा’ का पान”

तीन तलाक पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
विश्व हिंदू परिषद के धर्म संसद पर ऑल इंडिया मजलिस-ए -इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष ओवैसी ने विवादित बयान दिया। ओवैसी ने कहा कि अगर हिन्दुओं से बच्चे पैदा नहीं हो रहे हैं, तो उन्हें तारा का पान खाना चाहिए। 
 
बता दें कि कर्नाटक के उडुपी में चल रहे विश्व हिन्दू परिषद के धर्म संसद कार्यक्रम में गोविन्द देव गिरिराज महाराज ने हिन्दुओं को 4 बच्चे पैदा करने की नसीहत दी थी। इस बयान के पीछे गिरिराज महाराज ने आबादी में संतुलन बनाने का तर्क दिया।
 
ओवैसी हैदराबाद में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी सभा में ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए औरंगाबाद के एक पान वाले का ज़िक्र किया और ओवैसी के मुताबिक, उसका पान बच्चे पैदा करने में लाभदायक है। 
 
ओवैसी ने आगे कहा कि अगर हिन्दुओं से बच्चे पैदा नहीं हो रहे, तो उन्हें औरंगाबाद में एक पान की दुकान पर जाने की जरुरत है, उस पानवाले का नाम तारा पान वाला है। ओवैसी के मुताबिक, उसके पान से ‘टनटनाटन’ फायदा होता है। हम मुसलमानों को बच्चे पैदा करने के लिए ऐसे कोई नुस्खों की जरुरत नहीं हैं। ओवैसी के मुताबिक, इस पान की कीमत लगभग 5000 रूपए है और इससे निश्चित फायदा होता है।  

अभिनेता शशि कपूर का निधन

नहीं रहे शशि कपूर

अमित द्विवेदी | Navpravah.com 

अभिनेता और निर्माता शशि कपूर का सोमवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया, वे 79 वर्ष के थे। अभिनेता शशि कपूर ने ‘शर्मीली, ‘दीवार’, ‘कभी-कभी’, ‘क्रांति’ और ‘नमक हलाल’ जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। वह दिवंगत अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे।

शशि कपूर की मृत्यु के बाद इस परिवार का एक युग जैसे समाप्त हो गया। हंसमुख और जिंदादिल अभिनेता शशि कपूर अपने पीछे दो बेटे कुणाल और करण कपूर के अलावा एक बेटी संजना कपूर को छोड़ गए हैं। अभिनेता शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। वह स्वर्गीय राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई हैं। उन्होंने चार साल की उम्र में ही अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के नाटकों में अभिनय करना शुरु कर दिया था।

नहीं रहे शशि कपूर

40 के दशक में अभिनेता शशि कपूर ने फ़िल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में  ‘आग’ (1948) और ‘अवारा’ (1951) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। in फिल्मों में राज कपूर के बचपन के किरदार को भी उतना ही याद किया जाता है, जितना राज कपूर को। बतौर हीरो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से की, जो 1961 में आई थी। उसके बाद इस अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगभग सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। हिंदी फिल्मों में योगदान के लिए शशि कपूर को दादा साहब फाल्के पुरुस्कार से भी नवाजा गया था।

शशि कपूर ने ‘दि हाउसहोल्डर’ (1963), ‘शैक्सपियर वाला’ (1965), ‘बॉम्बे टॉकी’ (1970) और ‘हीट एण्ड डस्ट'(1982) जैसी विदेशी भाषा में बनी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया। 1978 में शशि कपूर ने अपनी फ़िल्म कंपनी ‘फिल्म वाला’ खोली। इस कंपनी के बैनर तले ‘जुनून’ (1978), ‘कलयुग’ (1981), ’36चौरंगी लेन’ (1981), ‘विजेता’ (1982) और ‘उत्सव’ (1984) जैसी फिल्में बनीं जो बोहद सराही गईं।

कोटला टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को किया धराशायी, तीसरे दिन झटके 6 विकेट 

भारत बनाम श्रीलंका
स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com 

भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मैच में आज तीसरे दिन के अंत तक श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 356 रन बना लिए हैं। मैच के तीसरे दिन भी कोटला की पिच बल्लेबाजी को सपोर्ट करती लग रही थी पर भारत के गेंदबाजों ने भी अपनी धारदार गेंदबाजी से श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। कल के नाबाद बल्लेबाज श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल आज भी 147 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। 

कल के स्कोर 131/3 को आज आगे बढ़ाते हुए श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज़ और दिनेश चांदीमल ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अपने विकेट को बचाते हुए हर तरफ शॉट्स खेलें। इस बीच इन्हे टिकने में कहीं न कहीं भारतीय फील्डरों ने भी योगदान दिया, एंजेलो मैथ्यूज़ की 3 कैच छोड़ने का खामियाजा पूरी टीम को उनके शतक से भुगतना पड़ा। इस जोड़ी को रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा, उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज़ को 111 के स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद पिच पर आये सदीरा ने चांदीमल का अच्छा साथ दिया पर इशांत ने उन्हें 33 के स्कोर पर आउट करके श्रीलंका को  317 के स्कोर पर 5वां झटका दिया। 
 
इस मैच में श्रीलंका की ओर से डेब्यू कर रहे बल्लेबाज रोसेन सिल्वा बिना खाता खोले अश्विन की घूमती गेंद पर धवन को कैच थमा चलते बनें। उनके साथ-साथ निरोशन डिकवेला भी अश्विन की एक अंदर आती गेंद पर बोल्ड होकर चलते बनें। मैच के तीसरे दिन के अंत तक श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 356 रन बना लिए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। जडेजा, इशांत और शमी ने 2-2 विकेट लिए।    

जनेऊ नहीं पहना तो क्या हिन्दू नहीं हैं -नितीश कुमार  

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
पटना में लोकसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के पूछा कि हमने जनेऊ नहीं पहना तो क्या हम हिन्दू नहीं हैं? सीएम नितीश ने इस कार्यक्रम में कहा कि भाजपा, गुजरात विधानसभा चुनाव में मजबूती से जीत हासिल करेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात की भूमि से आते हैं और यह बात गुजरात के लोगों के लिए गर्व की बात है, इसलिए गुजरात की जनता भाजपा को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाली है। 
 
बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए नितीश ने कहा कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस डरी हुई है, इसलिए कांग्रेस को गुजरात की जनता के सामने जनेऊ दिखाना पड़ रहा है। नितीश ने कांग्रेस पर राहुल गाँधी को जनेऊधारी हिन्दू बताए जाने पर सवाल पूछा कि जो लोग जनेऊ धारण नहीं करते वो लोग हिन्दू नहीं हैं क्या? उन्होंने इस मौके पर लोकनायक जेपी नारायण के एक सभा की बात भी लोगों को याद करवाई, जब जेपी नारायण ने सभा में सबसे जनेऊ निकालने को कहा था, क्योंकि जेपी लोगों में असमानता खत्म कराना चाहते थे। नितीश ने आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, कांग्रेस ने इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार कम खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव में मुसलमानों को बोलने नहीं दिया जा रहा है।
 
लालू पर भी कसा तंज  :
 
नितीश ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी तंज कसा। नितीश ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि लोगों ने मेरा हाथ पकड़ा था, मैंने किसी का हाथ नहीं पकड़ा और जब पकड़ लिया तो परेशान करने लगे। हाथ छुड़ाने की कोशिश करने लगे तो मैंने भी ऐसे हाथ को छोड़ दिया।   

देश के लुटेरों को नहीं बख्शेगें -पीएम मोदी

पीएम् मोदी ने कहा
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
गुजरात चुनाव में अपनी मैराथन रैलियों के जरिए बीजेपी के प्रचार में जुटे पीएम मोदी की आज 4 रैलियां होनी है। पीएम मोदी ने आज अपनी दूसरी रैली सौराष्ट्र के भावनगर में की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि जिसने भी देश को लूटा है, उसे छोड़ेंगे नहीं। आगे उन्होंने कहा कि यह देश अब भ्रष्टाचार, कालाधन, भाई भतीजावाद से मुक्ति के लिए संकल्पबद्ध है और कांग्रेस जाति के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है, ऐसे देश के लुटेरों को हम नहीं बख्शेगें। पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी का रोना-रोने वाली कांग्रेस को देश की जनता ने जवाब दे दिया है। नोटबंदी के बाद कांग्रेस यूपी में हारी और हिमाचल में भी कांग्रेस का बोरिया-बिस्तर बंध चूका है।
पीएम मोदी ने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 70 सालों में नहीं किया, उनके वादे अभी भी कर रही है। सत्ता का नशा हमेशा कांग्रेस के स्वभाव में है। “जब मैंने पहली बार गुजरात में 24 घंटे बिजली देने की बात की थी तो कांग्रेस के नेता अमर सिंह चौधरी ने मेरा मजाक उड़ाते हुए कहा था ऐसा संभव ही नहीं है लेकिन आज गुजरात में 24 घंटे बिजली मिल रही है।”
पीएम मोदी ने आज वलसाड के धरमपुर में भी अपनी रैली के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गुजरात का अपमान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मोरारजी देसाई ने सरकार बनाने की बात कही तो इंदिरा गांधी ने उन्हें जेल भेज दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात को लूटने वालों को ना लूटने देंगे ना बर्दाश करेंगे, पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की आंखों में शर्म नहीं है। उसने उस व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया है जो जमानत पर है। आगे उन्होंने कहा कि जिन्हें कोर्ट ने जमानत दी है, जिनपर भ्रष्टाचार का केस चल रहा है, ऐसे व्यक्ति को जिला स्तर पर भी कोई पद देने से पहले कई बार सोचना पड़ता है लेकिन कांग्रेस ने उसे अध्यक्ष बनाने का सोचा है।

जेल में बंद आतंकी मूसा ने किया जेल वार्डन पर हमला, हालत गंभीर 

जेल वार्डन पर हमला

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

कोलकाता के अलीपुर सेंट्रल जेल में बंद आईएसआईएस आतंकी अबू मूसा ने जेल के वार्डन गोविंद चंद्र पर धारदार हथियारों से रविवार को हमला कर दिया। वार्डन की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार सुबह सेल नंबर 13 में कैद आतंकी मूसा ने अचानक भारत विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसे रोकने के लिए जेल के वार्डन गोविन्द चंद्र सेल में गए, तभी आतंकी मूसा ने पहले तो वार्डन पर ईंटों से हमला किया, फिर धारदार हथियार उनके गले पर चला दिया। 
वार्डन गोविन्द को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि आतंकी मोहम्मद मुसीरुद्दीन उर्फ अबु मूसा को पिछले साल सीआईडी ने वर्धमान से पकड़ा था, जो कि कोलकाता में ‘लोन वुल्फ अटैक’ की फ़िराक में था। पूछताछ में मूसा ने कबूला कि वह आईएसआईएस से कई सालों से जुड़ा हुआ है। विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने से सम्बंधित बातें आईएसआईएस शफी अरमार से अबू मूसा की हुई थी। आतंकी मूसा को इसके बाद अलीपुर सेंट्रल जेल में सेल नंबर 13 में कैद किया गया था। 
गौर करने की बात यह है कि जेल में आतंकी अबू मूसा के पास धारदार हथियार आये कैसे? कुछ सूत्रों से पता चला है कि जेल में कई दिनों से काम चल रहा था, उसी बीच मूसा ने किसी लोहे की छड़ को अपने पास रखकर उसे धारदार कर लिया था, जिससे वह ऐसी घटना को अंजाम दे सके। जेल वार्डन गोविंद  के अस्पताल में एडमिट होने की खबर सुन उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी फ़ौरन उनके पास पहुंची। इस घटना के बाद सभी कैदी भयभीत हैं, जिसको देखते हुए अबू मूसा के सेल की निगरानी बढ़ा दी गई है। 

आतंकी हाफ़िज़ सईद के साथ गठबंधन के लिए तैयार पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़!

परवेज़ मुशर्रफ और हाफ़िज़ सईद
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय आतंकी और 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथ अगले साल होने वाले आम चुनाव में गठबंधन के लिए तैयार हैं।
मुशर्रफ ने पाकिस्तानी ‘आज’ न्यूज चैनल द्वारा सईद के साथ गठबंधन पर पूछे सवाल के जवाब में कहा, ‘अभी तक उन लोगों के साथ कोई बात नहीं हुई, लेकिन अगर गठबंधन का हिस्सा बनना चाहेंगे तो मैं उनका स्वागत करूंगा।’ पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने पिछले महीने एक बड़े गठबंधन की घोषणा की थी, जिसमें सुन्नी तहरीक, मजलिस-ए-वहातुदुल मुसलमीन, पाकिस्तान आवामी तहरीक और मुशर्रफ की अपनी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग सहित करीब 2 दर्जन पार्टियां शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी घोषित हो चुके हाफिज सईद ने बीते शनिवार को ही घोषणा की थी कि वह 2018 में होने वाला आम चुनाव लड़ेगा, सईद ने यह घोषणा नजरबंदी से रिहाई के कुछ दिन बाद ही की।
मुंबई हमले में भूमिका को लेकर सईद को अमेरिका ने साल 2008 में आतंकवादी घोषित किया था, इतना ही नहीं अमेरिका ने सईद के सिर पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम भी रखा था।

प्रदूषण स्तर पर एनजीटी ने 48 घंटे में मांगी केजरीवाल सरकार से रिपोर्ट

दिल्ली में हवा का स्तर और बिगड़ा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
दिल्ली में इस साल वायु प्रदूषण खतरे के स्तर से ऊपर बढ़ चुका है, जिसके कारण दिल्ली के आम नागरिकों को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा भी नसीब नहीं हो रही है। वायु प्रदूषण के इस स्तर को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को एक बार फिर फटकारा और 48 घंटों में रिपोर्ट सौपने के लिए कहा है। 
 
एनजीटी ने दिल्ली सरकार को फटकार लगते हुए कहा कि सरकार ने शहर में वायु प्रदूषण से निबटने के तरीकों पर एक व्यापक कार्यवाही योजना दाखिल नहीं की। एनजीटी ने इतनी खराब वायु गुणवत्ता होने के वावजूद भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच कराने के लिए अधिकारियों की भी आलोचना की।
 
एनजीटी ने कहा कि आपकी कार्यवाही योजना कहाँ है? आपने इसे क्यों नहीं सौंपा, अगर आप हर किसी को बदलते रहेंगे तो हम क्या कर सकते हैं। यदि लोग आपके साथ नहीं हैं, तो यह हमारी समस्या नहीं है। आपकी सरकार और मंत्री इतनी बैठकें करते रहते हैं, फिर भी इतने दिनों में आपने वायु प्रदूषण से निबटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिसे वायु प्रदूषण का स्तर गिराया जा सके। 
बता दें कि कल श्रीलंका ने बढ़ते वायु प्रदुषण की शिकायत की, जिसके कारण भारत को अपनी पारी घोषित करनी पड़ी थी। मैच के दौरान, श्रीलंकाई खिलाड़ियों को अपने मुँह पर मास्क पहनकर मैच खेलना पड़ा था।