28 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 780

NIA ने टेरर फंडिंग के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र, आतंकी हाफिज और सलाउद्दीन का नाम शामिल 

NIA ने टेरर फंडिंग के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को टेरर फंड मुहैया कराने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन लोगों में आतंकी संगठन जमात-उल-दावा के प्रमुख आतंकी हाफिज सईद और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहउद्दीन का नाम शामिल हैं। एनआईए के दाखिल आरोप पत्र पर आज अदालत विचार करेगी।

बता दें कि टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों की छह महीने की पुलिस और न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। आतंक विरोधी कानून और गैर क़ानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत जांच कर रही एजेंसी को आरोपियों के खिलाफ छह महीने के भीतर अदालत में आरोप पत्र दाखिल करना होता है। सम्बंधित एजेंसी ऐसा करने में नाकाम रहती है, तो आरोपी जमानत के योग्य हो जाते हैं।

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सय्यद अलीशाह गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह, मीरवाइज उमर फारुख के नेतृत्व वाले हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता शाहिद उल इस्लाम, हुर्रियत के प्रवक्ता अयाज अकबर, अलगाववादी नईम खान, बशीर भट्ट और राजा मेहराउद्दीन को गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले में एनआईए ने चर्चित कारोबारी जहूर अहमद वताली को भी गिरफ्तार किया था।

यह मामला 2016 में सुरक्षा बलों के हाथों हिजबुल मुजाहदीन के आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद घाटी में हिंसक झड़पों के लिए दर्ज किया गया था। वहीं देश के मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विमुद्रीकरण के बाद देश में टेरर फंडिंग में कमी आई है और डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ा है।  

पाकिस्तान: सुहागरात में लोहे की रॉड से किया बीवी का बलात्कार, रिसेप्शन के दिन हुई मौत

सुहागरात में लोहे रॉड से किया बीवी का रेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पाकिस्तान में एक लड़की की मौत उसके रिसेप्शन के दिन हुई। मौत का कारण इतना दर्दनाक है कि सुनकर रूह तक कांप जाएगी। सुहागरात में ही लड़की के पति ने लोहे की रॉड से उसका बलात्कार किया। घटना के बाद रिसेप्शन के दिन लड़की की मौत हो गई।

अस्पताल में डॉक्टर को जब इस बारे में पता लगा, तो उसने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट लिखे। इस पोस्ट को देखने के बाद यूज़र्स में इस रेप की घटना को लेकर उबाल देखने को मिला। आरोपी शख्स की मानसिक हालत गड़बड़ थी। पीड़िता के परिजनों ने इस वारदात की पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

फातिमा शिरीन पाकिस्तान में पेशे से डॉक्टर हैं, जब उन्होंने लड़की के पति से पोस्टमार्टम की इजाज़त मांगी, तो उसने साफ़ इनकार कर दिया। बाद में डॉक्टर ने लड़की के पिता को पोस्टमार्टम के लिए राज़ी कर लिया। 13 जनवरी को उन्होंने इस बारे में कुछ ट्वीट्स किए। लिखा, “मेरी एक मरीज की जान अधिक खून बह जाने के कारण चली गई, क्योंकि घाव बहुत गहरे थे। हमने उनके पिता को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया है। उसका शौहर मनोरोगी है, जिसने लोहे की रॉड से बलात्कार किया था।” 

अगले ट्वीट में उन्होंने बताया, “सुहागरात पर बलात्कार का शिकार हुई महिला की मौत रिसेप्शन के दिन हुई थी। लोहे की रॉड से बलात्कार किए जाने के कारण उसकी जान गई। ऐसे में हम अपने बच्चों को सेक्स के बारे में क्यों जागरूक नहीं करना चाहते हैं? हमारे समाज को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।” बकौल डॉक्टर, “पुलिस में यह मामला तो दर्ज हुआ, लेकिन कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। माफ ही कर दिया होगा! आरोपी के पिता भी इस बाबत उसे माफ करने के बारे में सोच रहे थे।”

टि्वटर पर लोगों को जब इस बारे में पता लगा, तो उन्होंने भी घटना की कड़ी निंदा की। वकार क्यू नाम के हैंडल से कहा गया, “लोग सच में पागल हैं। मैं समझ नहीं पा रहा कि क्या कहूं। अभिभावक नौकरी करना सिखाते हैं, मगर इंसान बनाना नहीं सिखाते। रहम करना नहीं सिखाते।” एक अन्य अकाउंट से लिखा गया, “यह बेटों को महिलाओं की इज्जत करने के बारे में सिखाने का वक्त है। हमारा मुख्य उद्देश्य बेटियों की जिंदगी पर ध्यान देना है, लेकिन हम बेटों को कभी नहीं सिखाते कि महिलाओं की कैसे इज्जत करनी है।”

पाकिस्तान में लड़कियों को बिना बुरखे के निकलने की इज्जाज़त नहीं दी जाती है, तो क्या लड़कों को यह नहीं सिखाया जा सकता कि किस तरह से लड़कियों के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए।  

लखनऊ: स्कूल के वॉशरूम में ज़ख़्मी हालत में मिला छात्र, अभिभावकों ने किया हंगामा

छात्र पर धारदार चाक़ू से हुआ हमला

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

यूपी के लखनऊ के एक इंटर कॉलेज में पहली कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा वॉशरूम में ज़ख़्मी हालत में पाया गया। बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर किसी नुकीली चीज़ के ज़ख़्म मिले हैं। इसी मामले के चलते आज स्कूल के बाहर अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की है।

बच्चे को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। जब बच्चे से उसकी हालत के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि कोई लड़की उसे खींचकर बाथरूम ले गई और वो स्कूल का यूनिफार्म भी पहनी थी। बाथरूम में उसने पहले वाइपर और फिर नुकीली चीज़ से मारा। वह लड़की बोल रही थी कि उसे मारने से स्कूल में छुट्टी हो जाएगी।

‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ की आशंका 

अधिकारियों ने बताया कि छह वर्षीय ऋतिक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना त्रिवेणी नगर स्थित ब्राइटलैंड स्कूल की है। ऋतिक के पिता राजेश ने बताया कि उन्हें स्कूल द्वारा सूचित किया गया कि बेटा घायल है, उस पर किसी लड़की ने चाकू से हमला किया है। स्कूल की निदेशक वीना व्यास ने बताया कि हम यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं यह घातक गेम ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ का नतीजा तो नहीं है। स्कूल में 70 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फुटेज देखी जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले भी ऐसी घटना गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न ठाकुर के साथ हो चुकी है। उस घटना में प्रद्युम्न की मौत हो गयी थी। 

3 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 मार्च को आयेंगे नतीजे

अचल कुमार ज्योति

राजेश सोनी | Navpravah.com 

चुनाव आयोग ने आज आगामी 3 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड शामिल है। मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान होगा। वहीं नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इन तीनों राज्यों के चुनाव के नतीजों का ऐलान 3 मार्च को किया जाएगा। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में 60-60 सदस्यों की विधानसभा है और इनका कार्यकाल 6, 13, 14 मार्च को खत्म हो रहा है।

आगे मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि तीनों राज्य में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। तीनों राज्य में मतदान के लिए वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन के नेतृत्व में चुनाव आयोग की चार सदस्य टीम ने इन सभी राज्यों का दौरा किया था। इस टीम ने राज्यों के सभी नेताओं के साथ बैठक की थी और सभी को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा था।

नागालैंड में नागा पीपुल्स फ्रंट की सरकार है। इस सरकार को बीजेपी का सपोर्ट है। मेघालय में कांग्रेस की सरकार है और त्रिपुरा में माकपा की अगुवाई वाली कम्युनिस्ट पार्टी 1993 से सत्ता में है। वहीं सभी पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पिछले महीने ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह त्रिपुरा में जाकर भाजपा के जीत के लिए बिगुल बजा चुके हैं। इसी महीने में त्रिपुरा में भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की 2 रैलियाँ कराने की तैयारी में है।

इस चुनाव में राहुल गाँधी के नेतृत्व क्षमता की परीक्षा होगी। वहीं राहुल गाँधी पर मेघालय में कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता पर काबिज कराने जिम्मेदारी होगी। वहीं भाजपा ने मेघालय में कांग्रेस को सत्ता से दूर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। साथ ही त्रिपुरा में इंडिजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है। 

ऋतिक रोशन बनेगें फिर से दुल्हा, दुल्हन का नाम सुनकर चौंक जायेंगे आप

ऋतिक रोशन फिर बनेंगे दुल्हा

रिद्धम ठाकुर | Navpravah.com 

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक होने के बाद उनके फैन उनसे कुछ खफ़ा थें, पर अब यह खबर आ रही है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में है।

ऋतिक के बहुत करीबी दोस्त ने मीडिया को यह बताया है कि ऋतिक और सुजैन एक-दूसरे की कमजोरियों को बखूबी जानते हैं और वे एक दूसरे के साथ खूब समय बिताते हैं। दोनों अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते  हैं। इसलिए वे बच्चों के साथ समय बिताते हैं, ताकि उन पर अपने माता-पिता के अलग होने का गलत असर ना पड़े। ऋतिक और सुजैन एक-दूसरे से आज भी बहुत प्यार करते हैं और उन्हें लगता है कि वे अलग-अलग रहकर पूरी जिंदगी नहीं गुजार सकते। लिहाजा वे अपने रिश्ते को एक और मौका देने पर विचार कर रहे हैं।

हालांकि जब उनके परिवारवालों से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया। वैसे तलाक के बाद कई बार ऋतिक और सुजैन को साथ देखा जा चुका है। उन्हें देख ऐसा लगता ही नहीं कि उनके रास्ते अलग हो गए हैं। कुछ वजहों से दोनों के रिश्तों में दूरियां पैदा होने लगी थी। इसके बाद करीब तीन साल पहले 2014 में दोनों ने स्वेच्छा से तलाक ले लिया था। अब एक बार फिर से दोनों शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। हालांकि इस खबर पर दोनों के परिवार वालों ने कोई कमेंट नहीं किया है।

 
 

CA RESULT: करनाल के मोहित ने CA परीक्षा में किया टॉप

करनाल के मोहित ने CA परीक्षा में किया टॉप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

CPT 2017 और सीए फाइनल के नतीजे कल (17 जनवरी) को आ गए हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने टॉप 50 सफल छात्रों की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। CA फाइनल की परीक्षा में करनाल के मोहित गुप्ता ने टॉप किया है और दिल्ली के प्रशांत दूसरे टॉपर रहें, जबकि आदित्य मित्तल तीसरे टॉपर हैं।

CA फाइनल रिजल्ट के तीनों टॉपर्स ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। रैंक 1 करनाल के मोहित रामजस कॉलेज से हैं, तो रैंक 2 होल्डर प्रशांत हंसराज कॉलेज से हैं और रैंक 3 हासिल करने वाले आदित्य मित्तल एसआरसीसी से ग्रैजुएट हैं। मोहित ने 73.38% स्कोर के साथ इस एग्जाम की ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। प्रशांत ने 71.38% स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक 2 और आदित्य मित्तल ने 70.62% स्कोर के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।

इन नतीजों को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से जारी किया जाता है। रिजल्ट कल 8 बजे घोषित किया गया था। कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) दिसंबर 2017 और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की फाइनल परीक्षा नवंबर में हुई थी। CA की फाइनल परीक्षा में करीब 1,28,853 अभ्यर्थी बैठे थे। वहीं CPT परीक्षा में 63,035 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। CA परीक्षा 346 और CPT परीक्षा 327 केंद्रों पर हुई थी।

अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम तीन वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगइन करना होगा।

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, 1 जवान शहीद 

पाकिस्तान ने फिर तोडा सीजफायर उल्लंघन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार रात जम्मू-कश्मीर के आरएसपूरा और अरनिया सेक्टर में एकबार फिर सीजफायर उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्तिथ भारतीय चौकी पर फायरिंग की है। पाकिस्तान के इस फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हुआ है। वहीं इस फायरिंग में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी जान माल का काफी नुकसान पहुंचा है और खबरों के मुताबिक इस फायरिंग में 3 लोगों के घायल होने की खबर मिली है।

शहीद जवान की पहचान 78 बटालियन के सुरेश कुमार के तौरपर हुई है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान सेना के इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया है। कल रात 9 बजे पाकिस्तानी सेना द्वारा बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे गए। वहीं पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल रात अचानक सरहदी इलाके पर जोरदार गोलीबारी शुरुआत कर दी थी। जहाँ कल रात पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी की गई थी, वह एक रिहायसी इलाका है। गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों के मन में डर है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान सेना और वहां की सरकार भारतीय सेना के कड़े रुख से बौखलाई हुई है और वह लगातार आए-गए दिन सरहद पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहते हैं। कुछ दिन पहले ही भारतीय सेना ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 7 सैनिकों को मार गिराया था। वहीं भारतीय सेना ने सीमा के रास्ते घुसपैठ कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को मार गिराया था।    

डोकलाम क्षेत्र में चीनी बंकर को लेकर भड़की कांग्रेस, मांगा केंद्र सरकार से जवाब 

कांग्रेस ने डोकलाम विवाद को लेकर भाजपा को घेरा

राजेश सोनी | Navpravah.com 

विवादित डोकलाम क्षेत्र को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सैटेलाइट की तस्वीर दिखाकर यह दावा किया है कि चीन ने विवादित डोकलाम क्षेत्र में 2 मंजिला इमारत का निर्माण किया है। उन्होंने चीनी सेना द्वारा विवादित डोकलाम क्षेत्र में निर्माण को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। 

चीनी सेना द्वारा विवादित डोकलाम क्षेत्र में निर्माण को लेकर भारतीय सेना के थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने इस निर्माण को अस्थायी बताया है। आगे उन्होंने कहा कि डोकलाम में चीनी सेना के इस निर्माण को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। रावत ने कहा कि बुधवार को सेनाध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल गर्मी में जिस वक्त दोनों देशों के बीच तनाव था, उस समय चीनी सैनिक अस्थायी सामान लेकर आए थे। उन्होंने कुछ निर्माण के काम भी किए हैं, जो अस्थायी है।   

सेना प्रमुख ने आगे कहा कि हालांकि उनके ज्यादातर जवान डोकलाम क्षेत्र से वापस लौट गए हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए निर्माण अभी तक वहां बचे हुए है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि वह वापस लौटकर आएंगे या फिर भीषण ठण्ड के चलते वह समान ले जाने में असफल रहे हों। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले सैटेलाइट तस्वीरों से यह निश्चित हुआ था कि चीन ने डोकलाम विवाद के दौरान चीन ने विवादित क्षेत्र में हेलीपेड और सड़क का निर्माण किया था और वहां अभी भी सैन्य वाहन खड़े हैं। ये तस्वीरें दिसंबर और जनवरी माह की बताई जा रही हैं। पिछले वर्ष डोकलाम विवाद के चलते भारत और चीन की सेना के जवान 73 दिनों तक एक दूसरे के सामने खड़े थे। 

बिटकॉइन में निवेश करने वालों को भारी नुकसान, बाजारों में मची खलबली  

बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

क्रिप्टो करेंसी बिट कॉइन में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में बिट कॉइन की कीमतों में 15 प्रतिशत की तक गिरावट आई है। बता दें कि पिछले महीने बिट कॉइन ने अन्तरराष्ट्रिय बाजार में 19,000 डॉलर के शिखर को छू लिया था, लेकिन अब बिटकॉइन की कीमतों में 49 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिटकॉइन की कीमत गिरकर 9,807. 56 डॉलर के करीब पहुँच गई है।

इस गिरावट के चलते पिछले 24 घंटों में 100 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है। इससे पहले 30 नवंबर को 10 हजार डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। बिटकॉइन का एक दिसंबर के बाद से यह निम्नतम स्तर है। 18 दिसंबर को यह अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा और इसकी तुलना में बुधवार का यह स्तर करीब 50 प्रतिशत तक कम है।

बिटकॉइन की कीमतों में प्रतिदिन अन्तरराष्ट्रीय बाजार में रोजाना उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जिसके कारण बिटकॉइन में निवेश करने वाले निवेशकों के मन में घबराहट का माहौल है। बिटकॉइन एक ऐसी क्रिप्टो करेंसी है, जिसे न देख सकते हैं और न ही छू सकते हैं। बिटकॉइन करेंसी मार्किट में 2009 में लॉच हुई थी। हाल ही में खबर थी कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बिटकॉइन में निवेश कर करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाया था।     
     

‘पद्मावत’ को मिली हरी झंडी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “सभी राज्यों में रिलीज़ होगी पद्मावत”

पद्मावती सभी राज्यों में होगी रिलीज़

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

फिल्म पद्मावत के निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। पद्मावत के बैन को लेकर निर्माताओं के सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसपर यह बड़ा फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में रिलीज़ के निर्देश के साथ ही उन राज्यों को नोटिस भी जारी किया है, जिन्होंने इस फिल्म को बैन करने का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की वजह से फिल्म के निर्माताओं को तो राहत मिल गई, लेकिन जो लोग इस फिल्म के रिलीज़ का विरोध कर रहे थे, वे काफी आहत नज़र आए। फिल्म के कुछ विरोधियों ने यहाँ तक कहा कि वे इस सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध भी करेंगे। इस पूरे मामले में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहा है।

एक निजी चैनल से बात करते हुए फिल्म मेकर श्याम बेनेगल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बेहतरीन फैसला दिया है, जिसकी जितनी तारीफ करें कम होगी। यह समझना ज़रूरी है कि जो लोग इसका विरोध कर रहे थे, उन्होंने न तो फिल्म देखी न ही ये समझने की कोशिश की कि वे जिस वजह से फिल्म का विरोध कर रहे हैं। वह दृश्य फिल्माए गए भी हैं या नहीं। उन्होंने बताया सोलहवीं सदी की रचना पर फिल्म बनाई गई है और आज इस विषय पर बनी फिल्म का विरोध किया जा रहा है।