28 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 779

फिल्म अवार्ड्स में ‘बेस्ट कैटेगरी’ हटा देनी चाहिए -के के मेनन 

रिद्धम ठाकुर | Navpravah.com

बॉलीवुड अभिनेता के के मेनन ने बेस्ट कैटेगरी पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक निजी वेबसाइट को दिए गए इस इंटरव्यू में कहा है कि फ़िल्म अवार्ड्स में होने वाले बेस्ट कैटेगरी को हटा दिया जाना चाहिए। फिल्मों और आर्ट के मामले में हर किसी की बेस्ट पसंद अलग-अलग हो सकती है। यदि कोई फिल्म बहुत अच्छी लगती है, तो उस फिल्म और ऐक्टर की ऐक्टिंग के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

मेनन आगे कहते हैं कि बेस्ट का जो मापदंड है, वह खेल और खिलाड़ियों के लिए जरूर हो सकता है, क्योंकि वहां पर यह कैटगरी बिल्कुल फिट बैठती है। फिल्मों में एक ऐक्टर एक डायरेक्टर के साथ एक अलग कहानी में काम कर रहे हैं, दूसरा ऐक्टर कहीं और किसी दूसरे माहौल में दूसरी तरह की कहानी में काम कर रहा है। दोनों में तुलना करना ठीक नहीं है। यह बेस्ट की कैटेगरी से सिर्फ किसी का अहंकार जरूर संतुष्ट होता होगा। बेस्ट कैटेगरी को खत्म करने से किसी अभिनेता को खुद के बेस्ट ऐक्टर होने की गलतफहमी भी नहीं होगी। 

इससे पहले भी मेनन ने उड़ता पंजाब फिल्म के मुद्दे पर कुछ ऐसा कहा था कि मुझे सेंसरशिप पसंद नहीं है। मुझे इसके पीछे तर्क समझ में नहीं आता। 18 वर्ष की उम्र में आप मतदान कर सकते हैं, जिसका मतलब है कि आपको अपनी सरकार चुनने का अधिकार है। यह एक फिल्म देखने की तुलना में एक बहुत बड़ा निर्णय है, इसलिए मैं इसके पीछे तर्क नहीं जानता। मेरे अनुसार यह मूर्खता है। 

अब तक की प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day
करणी सेना को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नहीं लेना-देना, बिहार के मुजफ्फरपुर में सिनेमा घर में की तोड़फोड़।
 
जापान को मिल सकता है प्रधानमंत्री मोदी की महत्वकांक्षी परियोजना बुलेट ट्रेन का ठेका
बच्चे पर हमले का मामला: लखनऊ के वाइटलैंड स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार, पीड़ित से मिले सीएम योगी।
जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसल, 29 वस्तुओं पर जीएसटी शून्‍य हुआ। 
सर्वोच्च न्यायलय ने देशभर में फिल्म पद्मावती से हटाया बैन, राजपूत संगठनों का विरोध बरकरार।
 
मुंबई के नरीमन हाउस में बेबी मोशो से मिले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। 
 
मेघालय,त्रिपुरा और नागालैंड में 18 फरवरी से चुनाव, 3 मार्च को नतीजे। 
 
बिहार: मुंगेर एसटीएफ को हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी,पांच नाइन एमएम पिस्टल, 10 मैगजीन, तीन कारतूस बरामद।
 
ICC अवॉर्ड्स में छाई रही टीम इंडिया, विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द ईयर
 
 मदरसों को बंद करना हल नहीं, मॉडर्न बनाना जरुरी-सीएम योगी 
 

आनंद से रिश्ते को लेकर बोलीं सोनम, “मेरी लाइफ का यह हिस्सा मैं शेयर नहीं कर सकती”

सोनम ने खोला राज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

फरवरी 2016 में आई सोनम कपूर की फिल्म ‘नीरजा’ को बुधवार को बेस्ट फिल्म के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्ड फंक्शन में सोनम अपने पापा अनिल कपूर और अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहुजा के साथ भी नज़र आईं। सोनम और आंनद को अवार्ड फंक्शन में एक साथ देखने के बाद इन दोनों की रिलेशनशिप फिरसे सुर्ख़ियों में आ गई है। सोनम ने हमेशा अपने इस रिश्ते के बारे में चुप्पी बनाकर रखी थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने एच.टी. कैफे से बात करते हुए अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

सोनम ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं, तो वो मेरी लाइफ का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे मैं शेयर नहीं करना चाहतीं। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए मेरे करीबी लोगों को मेरे बारे में सब पता है। मैं अपने काम को हमेशा ईमानदारी से करती हूं और मुझे नहीं लगता कि मुझे अपने रिलेशन के बारे में सबको बताना चाहिए। मैं चाहती हूं कि मेरा काम मेरे लिए बोले।’

सोनम से जब उनके राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं यहां अपने परिवार के साथ हूं, जो कि मेरे लिए गर्व की बात है। लेकिन अनिल कपूर की बेटी होने के बाद ये अवॉर्ड लेना एक अलग ही खुशी है।’ उसके बाद सोनम से जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर अपनी बात रखने को कहा, तो उन्होंने कहा कि मैंने अपने लिए कोई टारगेट नहीं रखा है। ऐसा कुछ नहीं है कि मैं 34 साल की उम्र तक काम करूंगी और फिर एक्टिंग छोड़ दूंगी। मै किसी रेस में नहीं हूं। एक्टिंग तो मेरा काम है और मैं इसे कभी नहीं छोड़ूंगी।

जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, 29 वस्तुओं पर जीएसटी शून्य

जीएसटी काउंसिल ने घटाए जीएसटी दर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

जीएसटी काउंसिल की बैठक में आज कई बड़े फैसले लिए गए। जिसके तहत देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि जीएसटी की दरों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बैठक में 29 चीजों पर से जीएसटी पूरी तरह हटा ली गई है। जबकि, 49 चीजों पर जीएसटी की दर को घटाया गया है। इस तरह कुल 78 चीजों पर टैक्स में राहत देने का फैसला लिया गया है।

जीएसटी बैठक की खास बातें-

_इस बैठक में जीएसटी रिटर्न फाइलिंग को आसान बनाने को लेकर चर्चा हुई।
_ई-वे बिल का ट्रायल शुरू हो चुका है।
_1 फ़रवरी से ई-वे बिल लोड करना अनिवार्य होगा।
_53 सेवाओं पर जीएसटी घटाने पर सहमति बनीं। 
_कम्पोजिशन स्कीम पर भी चर्चा हुई।
_कम्पोजीशन स्कीम से अब तक सरकारी खजाने मे 307 करोड़ रुपए ही आये।
_GSTR-3B रिटर्न फायलिंग अब शुरू होगी।
_35 हजार करोड़ केंद्र और राज्य सरकार के बीच बांटे जाएंगे। 
_डायरेक्ट टेक्सेशन पर सरकार जोर डालेगी। 

जीएसटी काउंसिल की 25वीं मीटिंग से लोगों को उम्मीदें थी। लेकिन जीएसटी काउंसिल ने पेट्रोलियम पदार्थों पर कोई फैसला नहीं लिया है। इसके अलावा जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में रियल ईस्टेट सेक्टर को जीएसटी के दायरे में लाने को लेकर भी कोई चर्चा नहीं हुई। 

बता दें कि गुरूवार को मीटिंग से पहले कहा जा रहा था कि मीटिंग में कृषि उपकरणों, इलेक्ट्रिक वेहिकल्स, ऑनलाइन सेवाओं और हैंडिक्राफ्ट्स पर जीएसटी की दरों में कमी की जा सकती है।  

तोगड़िया के आरोप को लेकर शिवसेना ने पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

शिवसेना ने मोदी-शाह पर बोला हमला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

प्रवीण तोगड़िया के आरोपों को लेकर शिवसेना ने पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अपने मुखपत्र सामना के द्वारा निशाना साधा है। शिवसेना ने पीएम मोदी और अमित शाह से विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया के हत्या की साजिश रचे जाने के संबंधी दावे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। शिवसेना ने कहा कि तोगड़िया जैसे जोरदार भाषण करने वाले लोगों की आँखों में आंसू देखकर हैरानी होती है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में कहा है कि जब भारत में हिंदुत्व समर्थक लोगों को अपनी जान का भय हो, तो मोदी और शाह को देश के सामने आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए। भाजपा सरकार आने के बाद एल के अडवाणी समेत कई नेताओं की आवाज बंद हो गई है। शिवसेना ने आगे कहा कि अब यही देखा जाना बाकी है कि विहिप नेता ने आरोप लगाया है कि उन्हें चुप कराने की साजिश की गई थी, अब ऐसे लोगों को क्या उपाधि दी जाएगी।

शिवसेना ने अपने संपादकीय में आगे लिखा कि मंच से जोरदार भाषण करने वाले तोगड़िया जैसे नेता को आंसू बहाते और अपने जीवन के लिए भयभीत देखकर हैरानी होती है। हिन्दुत्वादी नेता वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे ने कभी आंसू नहीं बहाया या अपनी बेबसी नहीं दिखाई। यह दुख की बात है कि हिन्दुत्वादी नेता समझे जाने वाले तोगड़िया की हालत ऐसी है कि उन्हें आंसू बहाने पड़े। क्या हत्यारे पुलिसकर्मियों के वेश में तोगड़िया तक पहुँचने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को विहिप प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए पुलिसकर्मियों को भेजे जाने की कोई जानकारी नहीं थी।  

जिग्नेश मेवाणी ने कहा, “हर दलित को दो 5 एकड़ जमीन”

जिग्नेश मेवाणी ने उठाई दलितों के लिए आवाज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात से निर्दलीय विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने दलितों के लिए एक बार फिर मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि देश में 70 फिसदी दलित ऐसे हैं, जिनके पास अपनी जमीन नहीं है। इसलिए हर दलित को 5 एकड़ जमीन दी जानी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को हैदराबाद में दलित नेता जिग्नेश मेवाणी जेल में बंद दलित नेता कृष्णा मडीगा से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने यहाँ मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी सरकार और पुलिस को कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी की मांगों से सहमत नहीं होने पर उसकी आजादी, मौलिक व्  संवैधानिक अधिकारों को कम कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि वह विचारों से सक्षम लोगों के साथ देश में दलितों के उत्थान के लिए योजना बना रहे हैं। मडीगा से मिलने के बाद मेवाणी ने कहा कि जमीन एक बड़ा मुद्दा है। हर दलित को 5 एकड़ जमीन देना चाहिए। मडिगा आरक्षण पोराता समिति के संस्थापक कृष्णा मडीगा को अनुसूचित जाति वर्गीकरण के लिए चलाए गए प्रदर्शन के कारण जेल हो गई थी।

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि आने वाले दिनों में मडीगा कृष्णा और अन्य दलित व प्रगतिशील संगठन एक बहुत बड़ा गठबंधन तैयार करेंगे, जो आरक्षण और भू-अधिकारों के लिए लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भूमि, मेरे दिल से जुड़ा हुआ विषय है। प्रत्येक भूमिहीन के लिए गुजरात में हम पांच एकड़ जमीन की मांग कर रहे हैं।’

श्री श्री रविशंकर ने फिल्म पद्मावत को बताया रानी पद्मिनी की आदरांजलि 

फिल्म पद्मावत पर बोले श्री श्री रविशंकर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

विवादों में घिरी फिल्म पद्मावत भले ही राजपूतों की आँखों में गड़ रही है, लेकिन श्री श्री रविशंकर ने इस फिल्म को राजपूतों की गौरवगाथा कहा है। उन्होंने इस फिल्म को रानी पद्मावती के लिए आदरांजलि बताया।

बता दें कि सोमवार को निर्देशक संजय लीला भंसाली ने आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरू सेंटर में पद्मावत फिल्म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग का आयोजन किया था। इस स्‍क्रीनिंग में श्री श्री रविशंकर ने भंसाली के साथ इस फिल्म को देखने के बाद इसकी खूब तारीफ की है। 

एक निजी अखबार के अनुसार श्री श्री रविशंकर ने फिल्‍म की तारीफ के साथ ही दीपिका पादुकोण, शाहिद कूपर और रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस फिल्‍म का विरोध क्‍यों हो रहा है, जबकि यह फिल्‍म राजपूतों के सम्‍मान को दिखाती है और यह रानी पद्मिनी को दी गई एक खूबसूरत आदरांजली भी है। इतना ही नहीं श्री श्री रविशंकर ने बताया कि लोगों को फिल्म ‘पद्मावत’ पर गर्व करने के साथ ही इसपर जश्न मानना चाहिए।

बता दें कि इस फिल्‍म की रिलीज डेट 25 जनवरी रखी गई है। फिल्‍म पर कई राज्‍यों द्वारा बैन लगाए जाने के बाद मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी, जिस पर आज ही फैसला आया है। आज सुप्रीम कोर्ट ने मध्‍य प्रदेश, हरियाणा, राजस्‍थान और गुजरात द्वारा फिल्म को बैन करने के फैसले को नकारते हुए, सभी राज्यों में रिलीज़ करने का आदेश दिया है।
 
 

बेरोज़गारी की इंतहा, राशन की दुकान में नौकरी के लिए डिग्रीवालों की लगी कतार

सेल्समैन की नौकरी के लिए डिग्रीवालों की लगी कतार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

आज देश में बेरोजगारी छायी हुई है और नौकरियों का अकाल सा पड़ गया है। हद तो अब हो गयी है, जब राशन की दुकान में 5000 रुपये के लिए सब सेल्समैन की नौकरी करने के लिए तैयार हैं।

एम.ए., बी.ए. के साथ एम.फिल. और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले युवा भी राशन की दुकान में नौकरी के लिए तैयार हैं। ऐसा ही एक वाकया तमिलनाडु में राशन की दुकान में देखने को मिला, जहाँ सेल्समैन की नौकरी के लिए कुल 117 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे, जिसमें कुल 18 हजार 200 युवकों ने आवेदन कर दिया।

इस आवेदन में योग्यता 12वीं पास रखी गई थी, लेकिन उच्च शिक्षित युवकों ने भी इस सैल्समेन की नौकरी के लिए आवेदन किया है। विभाग ने जांच-पड़ताल करने के बाद कुल 15000 उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया है। तमिलनाडु में ज्वाइन्ट रजिस्ट्रार ऑफ कॉपरेटिव सोसायटीज के तहत कुल 807 फुल टाइम और 375 पार्ट टाइम राशन की दुकानें संचालित हैं। इन्हीं दुकानों के लिए कुल 117 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गये थे।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने ‘द हिन्दू’ को बताया कि कुल 15 हजार उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया 10 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। अधिकारी ने आगे बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 220 अधिकारियों को तैनात किया गया है। 30-30 लोगों का झुंड बनाकर आवेदकों का इंटरव्यू लिया जा रहा है और उनके सभी डाक्यूमेंट देखे जा रहे हैं।

महाराष्ट्र के एक मदरसे में खराब भोजन खाने से बच्चे बीमार

खराब खाने से मदरसे के बच्चे हुए बीमार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

महारष्ट्र के भिवंडी में एक मदरसे में ख़राब भोजन खाने से 30 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। भिवंडी के तहसीलदार शशिकांत गायकवाड़ ने बताया कि मंगलवार को किसी व्यक्ति ने मदरसे में दावत का आयोजन किया था। इस दावत में मदरसे के सभी बच्चों ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद सभी बच्चे बीमार पड़ गए।

उन्होंने आगे बताया कि खाना खाने के बाद अगले दिन यानी बुधवार को मदरसे के सारे बच्चों को उल्टी, जी मिचलाने, पेट में दर्द और चक्कर आने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें भिवंडी में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं कुछ बच्चों की हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के मशहूर सरकारी अस्पताल नायर में इलाज के लिए रेफेर कर दिया गया था। तहसीलदार शशिकांत गायकवाड़ ने अस्पताल जाकर इन सभी बच्चों से मुलाकात की और बताया कि  अब यह सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटना की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि आए गए दिन मदरसों को लेकर विवादित खबर आ रही है। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के ही एक मदरसे में मौलाना ने एक बच्ची के साथ कुकर्म किया था। जिसके बाद उस पीड़ित बच्ची की माँ ने उस मौलाना के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौलाना फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं मानेंगे -रायपुर क्षत्रिय समाज

करणी सेना आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी याचिका

रिद्दम ठाकुर| Navpravah.com 

आज सुबह सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत फिल्म पर अपना फैसला सुनाते हुए फिल्म को सभी राज्यों में रिलीज़ करने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद रायपुर के सर्व राजपूत क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा  कि उनका समाज सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जूदेव ने फिल्म दिखाने पर खामियाजा भुगतने तक की चेतावनी भी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका दायर करेंगे, साथ ही आज (18 जनवरी) शाम छत्तीसगढ़ के क्षत्रिय समाज के संगठन के साथ बैठक कर फिल्म के विरोध की रणनीति भी बनाई जाएगी।

पद्मावत फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर गुरूवार की सुबह सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में कहा कि जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को आगे बढ़ा दिया, तो राज्य रोक क्यूँ लगा रहें है? सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि यह अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता का सीधा मामला है, कोई भी राज्य इस तरह का फैसला नहीं दे सकते। पद्मावत फिल्म सभी राज्यों में रिलीज़ होगी।

विक्रमादित्य सिंह जूदेव के विरोध के साथ-साथ महिपाल सिंह का कहना है कि हम आज भी अपनी शर्तों पर कायम हैं।सुप्रीम कोर्ट के अलावा केंद्र के पास स्पेशल पॉवर है, सिनेमेटोग्राफी एक्ट के माध्यम से केंद्र यदि चाहे, तो सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद भी पद्मावत को बैन कर सकती है।

लोकेन्द्र सिंह कावली का कहना है कि 25 जनवरी को जनता कर्फ्यू लगेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को उज्जैन की करणी सेना और रायपुर की सर्व क्षत्रिय महा सभा मानने को तैयार नहीं है। फिल्म पद्मावत के रिलीज़ के दिन को जनता कर्फ्यू लगेगा, अगर किसीका फिल्म देखने का मन है, तो मेरा मानना है कि फिल्म नहीं देखे। कल मुंबई में चर्चा की जायेगी, इस दौरान फिल्म के प्रदर्शन पर बड़ी घोषणा की जा सकती है।