29 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 781

भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन की बढ़ी चिंता

अग्नि-5 का सफल परीक्षण

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

भारत ने गुरूवार सुबह अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। यह अग्नि-5 मिसाइल चीन के उत्तरी हिस्से तक पहुँचने की क्षमता रखती है। यह मिसाइल परमाणु क्षमता से पूरी तरह लैश है। आज सुबह इसका सफल परीक्षण कर लिया है, जिसकी खबर भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह चेन्नई से इस बातबात की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि हमने परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल का आज सफल परीक्षण कर लिया गया है। उन्होंने इसको भारत की एक बड़ी उपलब्धि बताया। अग्नि-5 मिसाइल में दूर तक वार करने की क्षमता है, जो कि चीन जैसे देशों से मुकाबला करने में कारगर है।

बता दें कि भारत के पास अग्नि-5 से पहले अग्नि-1, 2 और 3 भी हैं, जो कि भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ आक्रमण के लिए बनाया था। अब अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया गया है, जो कि चीन के उत्तरी हिस्से तक पहुँचने में कारगर है। मिसाइल की रेंज तकरीबन पांच हजार किलोमीटर बताई जा रही है। ओडिशा से कुछ दूरी पर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से इसे लॉन्च किया गया था।

खर्राटे आने से हैं परेशान, तो जाने इससे बचने के उपाय

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

खर्राटे नींद से संबंधित एक ऐसी समस्या है, जो पीड़ित के साथ-साथ आसपास के लोगो के लिए भी परेशानी बन जाती है। खर्राटों की वजह से लोगों की नींद तो खराब होती ही है, साथ ही साथ इसे अच्छी आदत भी नहीं माना जाता है। खर्राटा किसी को भी आ सकता है, सिर्फ पुरुषों को खर्राटे नहीं, महिलाओं को भी आते हैं।

कभी कभी खर्राटे की वजह से नींद ख़राब हो जाती है और नींद न पूरी होने की वजह से उसे दिन में थकान लगती है। ऐसा माना जाता है कि गले का पिछला हिस्सा जब संकरा हो जाता है और ऑक्सीजन जब उस रास्ते से होकर जाती है, तब आसपास के टिशू वाईब्रेट करने लगते हैं।

आज हम आपको बताते हैं खर्राटों से बचने के उपाय-

1. ठंडी चीजों का न करें सेवन- ठंडी चीजों का सेवन करने से हमारे गले में सिकुड़न होने लगती है, जो खर्राटों का कारण बनती है, इसलिए अधिक ठंडी चीजों का सेवन नही करना चाहिए।

2. नाक को करें साफ- आपको हमेशा अपनी नाक को साफ रखना चाहिए क्योंकि नाक से हम सांस लेते है और सांस लेने में समस्या के कारण ही हमे खर्राटे आते हैं।

3. ज्यादा शराब का सेवन- ज्यादा शराब के सेवन से भी खर्राटे आने शुरू हो जाते हैं, इसलिए शराब का सेवन अधिक नही करना चाहिए।

4. सोने के तरीके में बदलाव- एक ही करवट से सोने पर भी खर्राटे आते हैं, इसलिए करवटें बदलते रहना चाहिए।

5. गर्म पानी का सेवन- गर्म पानी के सेवन से गले की नलियां खुलती है और हम आराम से सांस ले पाते हैं, जिससे खर्राटे आना कम होते हैं।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, BSF का एक जवान शहीद, एक घायल।

अगले कुछ महीनों में पाकिस्तान कर सकता है भारी घुसपैठ -सेना प्रमुख

आज मुम्बई में कारोबारी जगत के दिग्गजों से मिलेंगे इजरायली पीएम।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री कार्यलय पर लगाया 5 हज़ार रुपयों का हर्जाना।

3 राज्यों में चुनाव का एलान आज, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में होने हैं चुनाव।

पीएम पर बरसे तोगड़िया, कहा, “जो भी हो रहा है उन्ही के इशारों पर हो रहा है।”

आधार लोगों के अधिकार छीनने का हथियार है -राहुल गांधी

यूपी के मथुरा में पुलिस की गोलीबारी में एक बच्चे की हुई मौत।

सेंचुरियन टेस्ट में भारत 135 रनों से हारा, सीरीज 2-0 से गंवाई।

हाफ़िज़ सईद को मिला पाक पीएम का क्लीन चिट, कहा, “सबूत नहीं”

फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर दो धड़े में बटी बीजेपी

पद्मावत रिलीज़ पर विवाद

रिद्धम ठाकुर | Navpravah.com 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत शुरूआती दौर से ही विवादों में है। हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश  जैसे राज्यों में पद्मावत फिल्म पर रोक लगा दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि जहाँ कुछ भाजपा शासित राज्य पद्मावत फिल्म का विरोध कर रहे हैं, वहीं कुछ भाजपा शासित राज्य इनके समर्थन में हैं। जैसे असम, छतीसगढ़, अरुणाचल  प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पद्मावत फिल्म पर कोई रोक नहीं है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि पद्मावत फिल्म पर रोक लगने के कारण भाजपा सरकार भी दो गुटों में बट गई है?

इतना ही नहीं पद्मावत फिल्म को लेकर उत्तर प्रदेश में भी विवाद उठा था, जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मुझे लगता है कि ऐतिहासिक चीजों के साथ छेड़-छाड़ करने की छूट किसी को नहीं देनी चाहिए। लेकिन हर किसी की भावना का सम्मान करते हुए, हमें इस फिल्म को आगे बढ़ाना चाहिए। जब पद्मावत विवाद पर Navpravah.com के प्रतिनिधि ने भाजपा और कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं से जब इस बारे में बात की, तो उन्होंने इस विषय में बात करने से साफ़ इनकार कर दिया।

rakesh upadhyay

वहीं इस मामले में जब प्रोड्यूसर राकेश उपाध्याय से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान एक बहुत बड़ा देश है। इस घनी आबादी वाले देश में हर तरीके के लोग रहते हैं, ऐसे में सबकी अपनी अलग भावनाएं हैं। कई ऐसे गाँव हैं, जहां पर पशुओ की पूजा की जाती है, पर जो लोग शहरों में रहते हैं, वे लोग यह सब नहीं मानते। ऐसे रिवाजों को माननेवालों को शहरी लोग गंवार भी समझते हैं। उसी तरह जिन राज्यों में पद्मावत फिल्म को बैन किया गया है, वहां उन लोगों की अपनी सोच और परंपरा है। ऐसे में अगर उनके रीतिरिवाज़ से छेड़छाड़ हुई, तो इससे जानमाल का खतरा हो सकता है। यदि आप उनके विश्वास को छेड़ोगे, तो वहां की जनता आपके खिलाफ आवाज़ उठाएगी।

संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘पद्मावत’ पर बैन लगाए जाने के बाद अब फिल्‍म के प्रोड्यूसर को सुप्रीम कोर्ट की याद आई  है। एक निजी न्‍यूज एजेंसी के अनुसार ‘पद्मावत’ के निर्माताओं ने अब कुछ राज्‍यों में इस फिल्‍म की रिलीज पर लगाए गए बैन के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। बता दें कि सेंसर बोर्ड द्वारा पास किए जाने के बाद हाल ही में इस फिल्‍म की रिलीज डेट 25 जनवरी तय की गई है। आशंका है कि इस फिल्म को 24 जनवरी की रात 9.30 बजे भी रिलीज किया जा सकता है। यह फिल्‍म हिंदी के साथ ही तमिल और तेलगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी। ‘पद्मावत’ आईमैक्‍स थ्रीडी में रिलीज होने वाली भारत की पहली फिल्‍म होगी।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

देश का आकार नहीं, देशवासियों का संकल्प देश को आगे ले जाता है -पीएम मोदी

सुखोई-30 लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली पहली महिला रक्षा मंत्री बनी निर्मला सीतारमण।

सेंचुरीयन टेस्ट: भारत को साउथ अफ्रीका ने 135 रनों से हराया, सीरीज में
2-0 से पीछे।

अहमदाबाद पहुंचे इसरायली पीएम नेतन्याहू ने बापू को श्रदांजलि दी, उड़ाई पतंग और चलाया चरखा।

जयपुर: नगर निगम कर्मचारियों ने खुले में शौच करने वाले बच्चे पर बरसाये डंडे।

आतंकवाद को मदद करने वाले देशों की हो पहचान -जनरल बिपिन रावत

पाक पीएम ने की आतंकी हाफिज़ की प्रशंसा, कहा, “हाफिज़ साहब के खिलाफ कोई केस नहीं”

पिछले साल नॉर्थ कोरिया द्वारा किया गया परमाणु मिसाइल परीक्षण फ्लाइट में बैठे लोगों ने देखा था -रेक्स टिलरसन

सेंसेक्स पहली बार 35 हजार के पार, निफ्टी भी 10,700 के पार।

RBI ने 10 रुपए के सिक्कों की पहचान के लिए जारी किए निर्देश।

RBI ने 10 रुपए के सिक्कों की पहचान के लिए जारी किए निर्देश

RBI ने जारी किए निर्देश
राजेश सोनी | Navpravah.com 
रिजर्व बैंक ने 10 रुपए के सिक्कों की पहचान के लिए निर्देश जारी किए हैं। रिजर्व बैंक को पता चला है कि असली-नकली सिक्कों की पहचान के संदेह के कारण कई जगहों पर लोग व व्यापारी 10 रुपये के सिक्के लेने से मना कर दे रहे हैं। रिजर्व बैंक ने कहा कि वह चलन में सिर्फ उन्हीं सिक्कों को लाता है, जो सरकारी टकसाल में ढाले जाते हैं।
रिजर्व बैंक के अनुसार, इन सिक्कों में अलग फीचर्स हैं, ताकि ये आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर सकें और इन्हें समय-समय पर पेश किया गया है। आगे रिजर्व बैंक ने कहा कि अभी तक 10 रुपये के सिक्के के 14 अलग डिजाइन पेश किए गए हैं। ये सभी सिक्के वैध हैं, तथा लेन-देन के लिए स्वीकारे जाने योग्य है। रिजर्व बैंक ने बैंकों को भी अपनी सभी शाखाओं में लेन-देन के लिए सिक्के स्वीकृत करने के लिए कहा है।
बता दें कि कुछ समय पहले व्यापारियों ने सिक्के लेने से मना कर दिया था। इसकी कई शिकायतों के मद्देनजर आरबीआई ने बुधवार को 10 रुपये के सिक्के के सभी 14 डिजाइन को वैध करार दे दिया।

मशहूर अभिनेत्री अवा मुखर्जी का हुआ निधन

अवा मुखर्जी नहीं रहीं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com  
 
संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में शाहरुख़ खान की दादी का रोल निभाने वाली अवा मुखर्जी का देहांत हो गया है। 15 जनवरी को मुंबई में अवा मुखर्जी ने आखिरी सांस ली। 88 साल की अवा बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि टीवी सीरियल्स और हिंदी ऐड में भी काफी काम किया है। अवा मुखर्जी इंडियन टेलीविज़न की एक जानी-मानी हस्ती थीं।

अवा ने 1963 में एक बंगाली फिल्म से अपने करियर की शरुआत की थी। फिल्म का नाम राम ढाका था। इस फिल्म को तारू मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। उसके बाद अवा लंबे समय से फिल्मों में वापसी के इंतजार में थीं। साल 2000 में अवा फिल्म ‘स्निप’ में नजर आई थीं, फ्लिम ‘स्निप’ के साथ-साथ अवा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख की दादी का किरदार भी निभाया था।

आज रात 8 बजे आयेगा CA फाइनल और CPT का रिजल्ट

CA, CPT का रिजल्ट आज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट (ICAI) द्वारा CA फाइनल और CPT का रिजल्ट आज शाम 8 बजे तक घोषित किया जायेगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल एग्जाम नवंबर 2017 और कॉमन प्रोफिशेंसी टेस्ट CPT दिसंबर में हुआ था। इससे पहले रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी होने थे, लेकिन किसी कारणवश समय में बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार आज रात खत्म हो जाएगा। 

CA फाइनल परीक्षा में करीब 1,28,853 अभ्यर्थी बैठे थें। वहीं CPT परीक्षा में 63,035 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। CA परीक्षा 346 और CPT परीक्षा 327 केंद्रों पर हुई थी। CA फाइनल परीक्षा की मेरिट लिस्ट आईसीएआई द्वारा तैयार की जाएगी। लिस्ट में जगह बनाने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 55 फीसदी मार्क्स हासिल करना जरूरी है। चारों पेपर्स में हर एक में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना भी जरूरी है।

अभ्यर्थी नतीजे इन तीन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-

www.icaiexam.icai.org, www.caresults.icai.org और www.icai.nic.in पर आप अपने रिजल्ट देख सकते हैं इसके अलावा आप एसएमएस और ई-मेल पर भी अपने रिजल्ट जान सकते हैं। वेबसाइट से नतीजे चेक करने के लिए ऊपर बताई गई किसी भी वेबसाइट पर लॉगइन करें। अब आपको लॉग इन करना होगा, इसके लिए आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालने की जरूरत पड़ेगी और लॉगइन करने के बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

‘राज-सिमरन’ को याद करते हुए बोले पीयूष गोयल, “चलती ट्रेन में कभी न चढ़ें”

पीयूष गोयल ने कहा, "चलती ट्रेन में न चढ़ें"

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

भारत में चलती ट्रेन में चढ़ने से होने वाली दुर्घटनाएं हर रोज कहीं न कहीं होती रहती हैं। लेकिन ऐसा करने से लोगों की जान तो जाती है, साथ ही वे स्‍थायी अपंगता के शि‍कार भी हो जाते हैं। रेलवे ने अब इसको लेकर लोगों को आगाह करने के लि‍ए बहुत ही दि‍लचस्‍प तरीका अपनाया है।

इसी क्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सुपरहि‍ट फि‍ल्‍म ‘दि‍लवाले दुल्‍हनि‍यां ले जाएंगे’ के एक दृश्‍य को याद करते हुए यात्रि‍यों से ऐसा न करने की अपील की है। फि‍ल्‍म के इस आखि‍री सीन में काजोल चलती ट्रेन में सवार होती है और उसे सहारा देने के लि‍ए शाहरुख खान अपना हाथ बढ़ाते हैं।

इसके अलावा मंत्री ने रेल पटरि‍यों पर शौच कर उसे गंदा न करने का भी अनुरोध कि‍या है। भारत में हर साल रेल दुर्घटनाओं में दर्जनों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। भारतीय रेल इसको लेकर यात्रि‍यों को आगाह करता रहता है। इसके बावजूद लोग जल्‍दीबाजी में ऐसी असावधानी कर जाते हैं। पीयूष गोयल ने फि‍ल्‍मी कैरेक्‍टर को याद करते हुए ट्वीट कि‍या, ‘दुर्घटना से देर भली..चलती ट्रेन में कभी न चढ़ें।’

पीयूष गोयल ने अपने एक और ट्वीट में एक गाने का उल्‍लेख करते हुए लि‍खा, ‘हर उत्‍सव में आपको आपके परि‍वार तक पहुंचा कर खुशि‍यों को कई गुना बढ़ाने वाली भारतीय रेल।’ रेल मंत्री ने लि‍खा कि पटरि‍यां रेल के लि‍ए हैं, शौच के लि‍ए नहीं। पटरि‍यों पर ऐसा करना गंदगी और बीमारी दोनों को आमंत्रण देना है। इसलिए पटरियों पर गंदगी न करें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

वर्ष 2016-17 में देश के वि‍भि‍न्‍न हि‍स्‍सों में हुई ट्रेन दुर्घटनाओं में 193 लोगों की मौत हो गई थी। यह एक दशक में सबसे ज्‍यादा है, वर्ष 2014-15 में यह संख्‍या 104 थी। यह स्‍थि‍ति‍ तब है, जब इस वि‍त्‍त वर्ष में 10 से भी ज्‍यादा वर्षों में ट्रेन दुर्घटनाओं की संख्‍या सबसे कम रही।

जयपुर: नगर निगम कर्मचारियों ने खुले में शौच करने वाले बच्चे के साथ की बदसलूकी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
जयपुर नगर निगम कर्मचारियों का एक बच्चे के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। खुले में शौच कर रहे इस बच्चे के साथ निगम कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया। निगम कर्मचारियों ने न सिर्फ बच्चे से उसका शौच, हाथों से उठवाकर जेब में डलवाया, बल्कि उस पर डंडे भी बरसाए।
जयपुर नगर निगम ने अपने 19 वॉर्डों को शौच से मुक्त घोषित कर दिया है। इसके लिए बाकायदा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। निगम ने लोगों को खुले में शौच न करने को समझाने के लिए हर जोन में 20-20 होमगार्ड लगाए थे। इन सुरक्षाकर्मियों द्वारा लोगों को समझाने के बदले उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। इतना ही नहीं, इसके लिए सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को खुले में शौच करने पर लात-घूंसे और डंडे बरसाना शुरू कर दिया।
बता दें  कि 20 लोगों की होमगार्ड्स की टीम शहर में स्वच्छता का जायजा लेने निकली थी। इस दौरान जब उन्होंने एक बच्चे को खुले में शौच करते पाया, तो उन्होंने इस बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया। होमगार्ड्स ने बच्चे को शौच अपने हाथों से उठाकर अपनी जेब में रखने को कहा। इसके बाद इन लोगों ने उस बच्चे पर लात-घुसे समेत डंडे बरसाए। नगर निगम कर्मचारियों की यह बुरी हरकत कैमरे में कैद हो गई। इसके बारे में पूछने पर जयपुर नगर निगम के मेयर अशोक लाहोटी का कहना है कि डंडा मारना कोई समाधान नहीं है। लोगों को समझाया जाएगा कि खुले में शौच न करें।