डोकलाम क्षेत्र में चीनी बंकर को लेकर भड़की कांग्रेस, मांगा केंद्र सरकार से जवाब 

कांग्रेस ने डोकलाम विवाद को लेकर भाजपा को घेरा

राजेश सोनी | Navpravah.com 

विवादित डोकलाम क्षेत्र को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सैटेलाइट की तस्वीर दिखाकर यह दावा किया है कि चीन ने विवादित डोकलाम क्षेत्र में 2 मंजिला इमारत का निर्माण किया है। उन्होंने चीनी सेना द्वारा विवादित डोकलाम क्षेत्र में निर्माण को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। 

चीनी सेना द्वारा विवादित डोकलाम क्षेत्र में निर्माण को लेकर भारतीय सेना के थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने इस निर्माण को अस्थायी बताया है। आगे उन्होंने कहा कि डोकलाम में चीनी सेना के इस निर्माण को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। रावत ने कहा कि बुधवार को सेनाध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल गर्मी में जिस वक्त दोनों देशों के बीच तनाव था, उस समय चीनी सैनिक अस्थायी सामान लेकर आए थे। उन्होंने कुछ निर्माण के काम भी किए हैं, जो अस्थायी है।   

सेना प्रमुख ने आगे कहा कि हालांकि उनके ज्यादातर जवान डोकलाम क्षेत्र से वापस लौट गए हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए निर्माण अभी तक वहां बचे हुए है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि वह वापस लौटकर आएंगे या फिर भीषण ठण्ड के चलते वह समान ले जाने में असफल रहे हों। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले सैटेलाइट तस्वीरों से यह निश्चित हुआ था कि चीन ने डोकलाम विवाद के दौरान चीन ने विवादित क्षेत्र में हेलीपेड और सड़क का निर्माण किया था और वहां अभी भी सैन्य वाहन खड़े हैं। ये तस्वीरें दिसंबर और जनवरी माह की बताई जा रही हैं। पिछले वर्ष डोकलाम विवाद के चलते भारत और चीन की सेना के जवान 73 दिनों तक एक दूसरे के सामने खड़े थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.