27 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 775

भारतीय बैंकों ने बिटकॉइन एक्सचेंज करनेवाले खातों के खिलाफ की कार्रवाई  

बिटकॉइन पर भारतीय बैंक सख्त

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

देश के शीर्ष बैंकों ने बिटकॉइन एक्सचेंज करनेवाले खातों को सस्पेंड करने का फैसला किया है। एसबीआई, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक ने बिटकॉइन से जुड़े ऐसे कई संदिग्ध अकाउंट्स बंद किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैंकों ने संदिग्ध ट्रांजैक्शंस करने वाले एक्सचेंजों के प्रमोटर्स से लोन की रीपेमेंट सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त गारंटी की मांग की है। इतना ही नहीं ऐसे खातों से पैसा निकालने की अधिकतम सीमा भी निर्धारित की गई है।

बैंकों ने अपनी कारवाई शुरू करते हुए जेबपे, यूनोकॉन, कॉइनसिक्यॉर और बीटीसीएक्स इंडिया जैसे टॉप बिटकॉइन एक्सचेंजों पर ऐक्शन लिया है। बैंक अभी देश के टॉप बिटकॉइन एक्सचेंजों के अकाउंट्स की स्क्रूटनी कर रहे हैं। यूनोकॉन के प्रमोटर सात्विक विश्वनाथ ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि बैंकों ने कंपनी या प्रमोटर्स को इसकी जानकारी नहीं दी है। अन्य एक्सचेंजों और बैंकों ने भी इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है।

भारत में अभी बिटकॉइन को लेकर कई संदेह बरकरार हैं। सरकार अपनी ओर से अपील कर चुकी है कि  बिटकॉइन लीगल नहीं है और यह पोंजी स्कीम की तरह हो सकता है। देश में यह क्रिप्टोकरंसी रेग्युलेटेड नहीं है। इन कंपनियों की जाँच करने वाले टैक्स अधिकारियों ने बताया कि देश के टॉप 10 बिटकॉइन एक्सचेंज का कुल रेवन्यू 40 हजार करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। बैंकों ने इन कंपनियों से कहा है कि वे अपने बिजनस के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराएं और यह बताएं कि उन्होंने अकाउंट खुलवाते समय इसकी जानकारी क्यों नहीं दी थी। 

वाराणसी: बीजेपी ने किया युवा उद्घोष कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

वाराणसी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने आज युवा उद्घोष कार्यक्रम का आयोजन किया है। भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के काशी विद्वापीठ में पहुंचने के पूर्व ही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के विरोध में सड़क पर उतर आए।

जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 40 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवा उद्घोष कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी आ रहे हैं। युवा उद्घोष कार्यक्रम में 17000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे, इस कार्यक्रम का विरोध एनएसयूआई और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता लगातार दो दिनों से कर रहे हैं

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी भगवाकरण की राजनीति करते हुए यूनिवर्सिटीज में घुसने की कोशिश कर रही है, जो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे और लगातार इसका विरोध करते रहेंगे। पुलिस बल प्रयोग से नाराज पूर्व विधायक अजय राय और सेवादल के जिलाध्यक्ष हरीश मिश्र,युवा कांग्रेस के राघवेन्द्र चौबे के अगुवाई में कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा शिक्षा के मंदिर में राजनैतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस दौरान वह परिसर में आयोजित कार्यक्रम को रद्द करने की मांग भी कर रहे थे। लगातार उग्र विरोध को देख पुलिस बल ने पूर्व विधायक सहित सभी कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई से जुड़े छात्रों को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लेकर वाहन में बैठाकर कैंट थाने में भेज दिया गया है।

मध्यप्रदेश: सीएम चौहान को लगा झटका, कांग्रेस ने राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव में जीतीं 20 सीटें

मध्यप्रदेश के राघोगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस की जीत

राजेश सोनी | Navpravah.com 

सीएम शिवराज सिंह चौहान को राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव में जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस ने नगर पालिका की 24 सीटों में से 20 सीट जीतकर भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सूबे में अपनी ताकत बता दी है। वहीं इन चुनावों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के जीत के लिए खूब प्रचार किया था, लेकिन फिर भी भाजपा इन नगर पालिका में जीत हासिल करने में असफल रही है।

बता दें कि भाजपा के लिए मध्यप्रदेश राज्य गुजरात के बाद देश में दूसरा बड़ा गढ़ है। भाजपा की पिछले 15 सालों से यहाँ सरकार है। वहीं कांग्रेस राज्य में पिछले 15 सालों से सत्ता से दूर है। लेकिन, इन नतीजों के बाद कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में कुछ उम्मीद जरूर जगी होगी। मिली जानकारी के अनुसार, नगरपालिका में अध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव परिणामों में बीजेपी 6 और कांग्रेस ने 2 तथा निर्दलीय ने एक सीट पर बाजी मारी है। इसके अलावा बीजेपी के 67 सभासद और कांग्रेस के 54 तथा 8 निर्दलीय सभासद जीत पाए हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघोगढ़ नगर पालिका में हुए चुनाव में 24 में से 20 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां पर बीजेपी को केवल चार वार्डों की जीत से संतोष करना पड़ा है। बड़ी बात यह है कि खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां पर हुए निकाय चुनाव के लिए प्रचार करने आए थे। वैसे राघोगढ़ नगर पालिका पर पिछले दो दशकों से कांग्रेस का कब्जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह का यह गढ़ है।  

विश्वास ने साधा केजरीवाल पर निशाना, कहा, “लोगों की नियुक्ति करना CM का विशेषाधिकार

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर साधा निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे कुमार विश्वास ने पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने आगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायकों की बतौर संसदीय सचिव के पद पर नियुक्ति के समय मैंने कुछ सुझाव दिए थे, लेकिन तब मुझे कहा गया कि लोगों को नियुक्त करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, ऐसे में मैं चुप रहा।

गौरतलब है कि कल आम आदमी पार्टी के 20 से ज्यादा विधायक के ऊपर लाभ के पद का फायदा उठाने का मामला सामने आया था। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के अनुसार, आम आदमी पार्टी के 20 विधायक की छुट्टी तय है। वहीं आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर प्रधानमंत्री मोदी को खुश करने का आरोप लगाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इन विधायकों की लिस्ट राष्ट्रपति के पास सिफारिस के लिए भेजी है।

इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका कर्ता प्रशांत पटेल ने याचिका दायर की थी। उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि लाभ का फायदा उठाना, सिर्फ वेतन लेना या सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाना नहीं होता है। उन्होंने आप के कई विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने निजी ठेकेदारों का सरकारी टेंडर पास कराने में फायदा पहुंचाया है। 

अब मैडम तुसाद म्यूजियम में बनेगा बेबी डॉल का पुतला

PC: sunnyleone Instagram account

पारुल  पाण्डेय | Navpravah.com

राजधानी दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजिमयम में अब बेबी डॉल का मोम का पुतला भी नज़र आएगा। अमिताभ बच्चन, मधुबाला, माधुरी दीक्षित जैसी महान हस्तियों के साथ अब पोर्नस्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोन भी इसका हिस्सा बनेंगी। इससे पहले करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, ऋतिक रोशन, सलमान खान, कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर भी इस म्यूजियम का हिस्सा हैं। 

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस मामले की जानकारी दी है। सनी ने कहा कि उनकी स्टेच्यू लगाने के लिए वह मैडम तुसाद की आभारी हैं और काफी एक्साइटेड भी हैं। सनी के अनुसार, वह पहली बार ऐसे अनुभव से गुजरी हैं। इस दौरान सभी आर्टिस्ट उनका नाप ले रहे थे, ताकि उनका बेहद अच्छा स्टेच्यू बनाया जा सके। इसके बाद अब सनी बड़ी बेसब्री से अपनी मोम की मूर्ति को देखने का इंतज़ार कर रही हैं। साथ ही वह अपने फैंस की प्रतिक्रियाओं का भी इंतज़ार कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, सनी का पुतला म्यूजियम में साल 2018 के अंत तक प्रदर्शित किया जाएगा।

बता दें की लंदन से आए एक्सपर्ट आर्टिस्टों ने मुंबई में सनी लियोनी से इस बाबत मुलाकात की है। इन सभी आर्टिस्टों नें सनी लियोनी की 200 से ज्यादा विशेष नाप और तस्वीरें लीं, जिससे हूबहू उनके आकार के पुतले का निर्माण किया जा सके। मर्लिन एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेड लिमिटेड के महाप्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने बताया कि वह भी अभिनेत्री का स्टेच्यू बनाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस स्टेच्यू के साथ लाखों फैंस ढेरों सेल्फी के साथ कई यादगार लम्हों को कैप्चर कर सकेंगे।

अमेरिका में फिर आया शटडाउन का दौर, सरकारी कामकाज पड़ा ठप

अमेरिका में शटडाउन का दौर, ट्रम्प चिंतित

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही सरकार बंदी की कगार पर खड़ी है। इस वजह से सरकारी कामकाज ठप पड़ गया है। ट्रंप प्रशासन सरकारी नौकरशाहों को अनपेड लीव पर भेज रही है। प्रशासन इस स्थिति से निबटने में जुटी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि अभी उन्हें राष्ट्रपति पद संभाले एक साल ही हुए हैं।

बता दें कि पिछले पांच वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सीनेटर्स ने सदन द्वारा पारित फंडिंग बिल को ख़ारिज कर दिया है। इस बिल के जरिए, सरकार के लिए 16 फरवरी तक की फंडिंग तय की गई थी। अमेरिकी सरकार आधिकारिक तौर पर इस समय शटडाउन की स्थिति से गुजर रही है। खबरों के मुताबिक, इस बिल को पारित करने के लिए 60 वोटरों की जरूरत थी और उस संख्या के मुकाबले 48 सीनेटरों ने बिल के खिलाफ वोटिंग की। केवल 5 डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने बिल के पक्ष में मतदान किया है। राजनितिक खतरे का उल्लेख करते हुए, डेमोक्रेटिक सीनेटर ने स्टॉपगैप स्पेंडिंग पर रोक लगा दिया है। इसके बाद शनिवार सुबह कई सरकारी दफ्तर आधिकारिक तौरपर बंद रहे।

दरअसल, गतिरोध का मुद्दा है इमिग्रेशन। यह मुद्दा अमेरिका में काफी समय से छाया हुआ है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी चाहती है कि उन सात लाख लोगों को निर्वासन से बचाया जाए, जो मैक्सिको और मध्य एशिया से अमेरिका में आए थे। इन सभी को ओबामा के कार्यकाल में अस्थाई कानूनी दर्जा मिला था। मगर रिपब्लिकन पार्टी और ट्रंप इससे असहमत हैं। बिल पारित होने के दौरान आई बाधाओं को लेकर ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि सीनेट से पारित कराने के लिए डेमोक्रेट की जरूरत है, लेकिन वे गैरकानूनी इमीग्रेशन और कमजोर सीमाएं चाहते हैं।

जानिए ‘आप’ विधायकों की खटिया खड़ी करने वाले वक़ील के बारे में

आम आदमी पार्टी के 20 विधायक फंसे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

चुनाव आयोग ने लाभ के पद पर रहने के आरोप में दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने अपनी सिफारिश मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेज दी है। आप विधायकों के खिलाफ राष्ट्रपति के पास 30 साल के वकील प्रशांत पटेल ने अर्जी डाली थी। प्रशांत ने साल 2015 में वकालत शुरु की थी। सितंबर 2015 में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सामने याचिका दायर कर संसदीय सचिवों की गैरकानूनी नियुक्ति पर सवाल खड़े किए थे।

प्रशांत पटेल ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी की और उसके बाद नोएडा के एक कॉलेज से एलएलबी की है।
वह इसके पहले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के खिलाफ भी फिल्म PK में हिंदू देवी देवताओं का गलत चित्रण करने को लेकर एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। 
चुनाव आयोग के फैसले के बाद पटेल ने आप विधायकों के उन आरोपों को बेबुनियाद बताया है, जिसमें कहा गया है कि फैसला देने से पहले उन्हें पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया।

पटेल ने कहा कि ऐसे में आप विधायकों का यह कहना हास्यास्पद है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नही मिला है। वैसे भी अभी तक इस मामले में 11 बार सुनवाई हो चुकी है और सभी सुनवाई 2 से 3 घंटे हुई थी।

बिहार: बोधगया में महाबोधि मंदिर के परिसर से दो जिंदा बम बरामद, सीसीटीवी में कैद 3 संदिग्ध

बोधगया के मंदिर से 2 बम बरामद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

बिहार के बोध गया जिले में बौद्ध धार्मिक स्थल महाबोधि मंदिर से दो बम बरामद किए गए हैं। बम बरामद होने के बाद से धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा बोध गया के दौरे पर आए हुए हैं और मंदिर के परिसर में ही मौजूद हैं, तभी यह घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि एक विस्फोट के बाद यहां पर तलाशी के दौरान ये बम स्थानीय पुलिस को मिले हैं।

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एनएच खान ने बताया है कि दलाई लामा के व्याख्यान देने के बाद जब वह मोनेस्ट्री के अंदर आराम करने गए, तो कालचक्र परिसर के पास एक छोटा विस्फोट हुआ था। फिर तुरंत उस जगह की तलाशी शुरू कर दी गयी और दोनों बम वहीं से बरामद किए गए। साल 2013 में वहां पर सीरियल ब्लास्ट हो चुके हैं। 10 बमों को मंदिर परिसर के अंदर रखा गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। उस समय गृहमंत्रालय ने मंदिर की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ तैनात करने का फैसला किया था।

फिलहाल इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सका था, क्योंकि मंदिर के श्राइन बोर्ड ने कहा था कि वो इसका खर्च उठा नही सकती है, इसलिए खुद के गार्ड तैनात करने का फैसला किया था। लेकिन फिर से बम बरामद होने के बाद मंदिर के प्रशासन पर ऊंगली उठना लाज़मी है और फिर चिंता का विषय बन गया है।

नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात, पाक के 10 सैनिक ढेर  

पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन

राजेश सोनी | Navpravah.com 

भारतीय सेना के कड़े रवैया से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और इसी वजह से पाकिस्तानी सेना और उनके पाले हुए आतंकी रोजाना नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अब तक बीएसएफ ने पाकिस्तान की 6 चौकियों को तबाह कर दिया है और पाकिस्तानी रेंजर्स के 10 सैनिकों को मार गिराया है।

पाकिस्तान सेना पिछले 2 से 3 दिनों से लगातार रहियासी इलाकों पर फायरिंग कर उनको निशाना बना रहे है। पाकिस्तान ने फायरिंग अब तक भारत की 35 से 40 चौकियां तबाह कर दी है। पाकिस्तान द्वारा इस गोलीबारी में पिछले 3 दिनों में अब तक भारत के 3  जवान शहीद हो चुके हैं और वहीं 2 जवान समेत 35 लोगों की घायल होने की खबर है। पाकिस्तानी सेना जानबूझकर रहियासी इलाकों को अपनी गोलीबारी का निशाना बना रहा है ताकि भारत को ज्यादा से ज्यादा नुक्सान पहुंचाया जा सके। वहीं इस गोलीबारी में अब तक 3 स्थानीय लोगों की मौत  हो गई हैं। इस गोलीबारी में 50 मवेशियों की मौत हो गई हैं और 100 से ज्यादा मेंविशि घायल हैं।

पाकिस्तान सेना की गोलीबारी को देखते हुए भारतीय सेना ने सरहद से लगे हुए गावों को खाली करा लिया है। ग्रामीण अपने प्रवीर सहित रिश्तेदारों के वहां चले गए हैं। पाकिस्तान की गोलीबारी के कारण सरहद पर युद्ध जैसे माहौल है। सरहद से लगे हुए गांव रण के मैदान में तब्दील हो गया है और सीमा से लगे हुए गांव में रहने वाले लोग इस गोलीबारी से स्थायी निवारण चाहते है। उनकी भारत सरकार से मांग है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान पर कोई बड़ी और सख्त कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के 7 जवानों समेत आतंकी संगठन जैश के 5 आतंकियों को मार गिराया था। उसके बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारतीय सेना पर फायरिंग कर रहा है।

पद्मावत की रिलीज पर चित्तौड़गढ़ में 1800 महिलाएं करेंगी जौहर

पद्मावत रिलीज़ पर महिलाएं करेंगी जौहर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘पद्मावत’ को 25 जनवरी को रिलीज की अनुमति दे दी है, फिर भी ‘पद्मावत’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के विरोध में एक बार फिर राजपूत महिलाएं सामने आ गई हैं। खबरों के मुताबिक, वसुंधरा राजे भी अब करणी सेना के साथ पद्मावत के विरोध में उतर चुकी हैं। वसुंधरा सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकती है।

करणी सेना के प्रमुख महिपाल मकराना ने कहा कि 24 जनवरी को राजपूत महिलाएं चित्तौड़गढ़ में जौहर करेंगी। अभी तक जौहर के लिए 1826 महिलाएं राजी हुई हैं। ये जौहर फिल्म के विरोध में चित्तौड़गढ़ की सर्व समाज समिति और श्रीराजपूत करणी सेना कराएगी।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस याचिका को खारिज करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा की अध्‍यक्षता वाली तीन जजों की बैंच ने कहा कि ‘अदालत, संविधान के अनुसार चलती है और हम कल ही अपने अंतरिम फैसले में यह कह चुके हैं कि राज्‍य सरकारों के पास किसी भी फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग रोकने का अधिकार नहीं है।

गुजरात, मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान और मंगलवार को हरियाणा में फिल्‍म ‘पद्मावत’ पर बैन लगाए जाने के बाद फिल्‍म के प्रोड्यूसरों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ‘पद्मावत’ आईमैक्‍स थ्रीडी में रिलीज होने वाली भारत की पहली फिल्‍म होगी।

इसी क्रम में शुक्रवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों से कहा था कि वह इस फिल्म को देखकर अपना समय न बर्बाद करें। ओवैसी ने कहा था कि, ईश्वर ने आपको दो घंटे की फिल्म देखने के लिए नहीं बनाया है।

‘पद्मावत’ फिल्म की कहानी 13वीं सदी में महाराजा रतन सिंह एवं मेवाड़ की उनकी सेना और दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है।