27 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 776

दावोस में पाक पीएम अब्बासी से नहीं मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

PM Modi on scammers of India

राजेश सोनी | Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 जनवरी को विश्व आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने स्विट्ज़रलैंड के दावोस पहुंचेंगे। इस बैठक में पाकिस्तान के पीएम अब्बासी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी दुनिया के सभी बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे, लेकिन खबर है कि इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से प्रधानमंत्री मोदी नहीं मिलेंगे।

बता दें कि 21 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री दावोस जा रहे हैं। इससे पहले 1997 में प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा दावोस गए थे। अगले बनने वाले विदेश सचिव विजय गोखले ने इस बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी दी। पीएम मोदी की दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात नहीं होगी, क्योंकि जब पीएम मोदी वहां होंगे तब राष्ट्रपति ट्रम्प दावोस में मौजूद नहीं होंगे। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी का अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मुख्य संदेश यह होगा कि भारत देश अब खुली अर्थव्यवस्था है और कारोबार के लिए तैयार है। भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में प्रमुख सुधार किए हैं और वर्तमान में यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में से एक है।

गोखले ने आगे बताया कि पीएम मोदी 23 जनवरी को प्रमुख सत्र को संबोधित करेंगे। उनके अनुसार, “मोदी का दावोस में करीब 24 घंटे का ही दौरा होगा।” विजय गोखले ने बताया कि इस दौरान उनकी स्विस राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी तथा विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की योजना बनाई जा रही है। इस बैठक में पाक पीएम मोदी अब्बासी भी मौजूद रहेंगे। जब गोखले से पीएम मोदी और पाक पीएम अब्बासी की मुलाकात पर सवाल पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसी कोई बैठक की जानकारी नहीं है। 

सर्दियों में अमरूद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

सर्दियों के मौसम में अमरूद का इस्तेमाल सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। अमरूद में कई तरह के विटामिन मिलते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।

दिल संबंधी बीमारियों के इलाज में अमरूद कारगर है। खाने के साथ अमरूद की चटनी और खाने के बाद इसका मुरब्बा तीन महीने तक खाने से दिल संबंधी रोगों में लाभ होता है। इससे रक्त संबंधी विकार भी दूर होते हैं।

ठंड में अमरूद खाने के क्या फायदे हो सकते हैं –

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता को अगर बढ़ाना हो, तो अमरूद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होगा।

2. अमरूद खाने से सर्दी जुकाम जैसी समस्‍याओं के होने का खतरा कम हो जाता है।

3. अमरूद में मौजूद लाइकोपीन नामक फाइटो न्‍यूट्र‍िएंट्स शरीर को कैंसर और ट्यूमर के खतरे से बचाने में सहायक होते हैं।

4. अमरूद में बीटा कैरोटीन होता है, जो शरीर को त्‍वचा संबंधी बीमारियों से बचाता है।

5. ठंड में अमरूद का नियमित सेवन करने से कब्‍ज की समस्‍या में राहत मिलती है।

6. अमरूद मेटाबॉलिज्‍म को सही रखता है, जिससे शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर भी नियंत्रित रहता है।

7. अमरूद के सेवन से पेट भी साफ रहता है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

जम्मू-कश्मीर: आरएसपुरा, अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी, 2 जवान शहीद।

भारत ने यूएन से की पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की मांग।

बजट को लेकर सिर्फ विकास ही हमारा एजेंडा है -पीएम मोदी

दिल्ली: 112 महिलाओं को आज सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

साथ होने चाहिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव -पीएम मोदी

वाराणसी में आज युवा उद्घोष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे योगी-शाह

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर कल रात से लगा टोल टैक्स

बिहार: बोधगया को दहलाने की साजिश, 2 जिंदा बम बरामद।

भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई 2 और खिलाड़ियों को भेजेगा दक्षिण अफ्रीका।

मैं बॉलीवुड में पैसे के पीछे नहीं भाग रहा -दिलजीत दोसांझ

पीपली लाइव के निर्देशक फारूकी को SC से राहत, याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने फारुकी को दिया राहत

रिद्धम ठाकुर | Navpravah.com 

फिल्म पीपली लाइव के निर्देशक महमूद फारुकी को बलात्कार केस के आरोप में बरी किये जाने के खिलाफ दाखिल याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को याचिका को ख़ारिज कर दिया। इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा कि यह मामला दो अजनबियों की मुलाक़ात का नहीं है बल्कि ये एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानतें थे। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि महमूद फारुकी का मामला बेहद मुश्किल था, लेकिन हाई कोर्ट ने बेहतरीन फैसला दिया है। 
              
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हम हाई कोर्ट के आदेश में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे, इसलिए हम इस याचिका को ख़ारिज करतें हैं। याचिकाकर्ता की वकील विरिन्दा ग्रोवर ने कोर्ट में कहा कि महमूद फारुकी और मेरी याचिकाकर्ता भले ही अच्छे दोस्त हैं, पर याचिकाकर्ता ने अपनी मर्ज़ी से सेक्स नहीं किया है। वकील ने यह भी कहा कि निचली आदालत में इस बारे में बहस ही नहीं हुई थी। इस पर कोर्ट ने महिला का एक ई-मेल दिखाया, जिसमें पीडिता ने फारुकी को आई लव यू लिखा था। अदालत ने वकील से कहा कि आपने भी कभी कोई ऐसा केस नहीं देखा, होगा जिसमें किसी पीडिता ने आरोपी को आई लव यू कहा हो। 

महमूद फारुखी को दिल्ली हाई कोर्ट से बरी किए जाने के बाद याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि फारुखी के खिलाफ काफी सबूत मौजूद हैं। इस मामले को दिल्ली हाई कोर्ट ने सितम्बर 2017 में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। 

यह केस 28 मार्च 2015 में शुरू हुआ था। महिला ने कोर्ट को ये बताया था कि बाद में फारुखी ने इ -मेल्स के जरिये उनसे माफ़ी मांगी थी, लेकिन फारुखी ने इन आरोपों से साफ़ इनकार कर दिया था। पुलिस ने 29 जून 2016 को अपनी चार्टशीट फाइल की थी, जिसमें उन्होंने ये कहा था कि फारुख ने अपने सुखदेव विहार स्थित आवास पर अमेरिकी महिला का रेप किया था। पुलिस ने फारुकी के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग की थी। 

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

‘आप’ को झटका, अंतरिम राहत देने से उच्च न्यायालय ने किया इनकार। 

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष श्रीनिवास तिवारी का निधन।

पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी में एक जवान शहीद, भारतीय सेना भी दे रही है मुंहतोड़ जवाब।

पैडमैन फिल्म की रिलीज डेट टली, पद्मावत फिल्म को फायदा।

छत्तीसगढ़: दन्तेवाडा जिले में 2 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण।

प्राइवेट बैंकों ने बढाया MLCR, महंगा हो सकता कार और होम लोन। 

केरल: कन्नूर जिले से आतंकी समूह आईएस के लिए लड़ने गए युवक की सीरिया में हत्या, 2017 में जॉइंट किया था आईएस। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बड़ी ‘बीमारियों’ के इलाज के लिए ‘बेस्ट डॉक्टर’ हैं -अर्जुन राम मेघवाल 

दक्षिण अफ्रीका दौरे से कुछ सकारात्मक पहलू लेने की जरूरत है, जैसे गेंदबाजों का प्रदर्शन -एमएस धोनी 

हार के बाद शिखर ने सोशल मीडिया पर डाला भावुक पोस्ट, फैन्स ने किया ट्रोल। 

‘मैं हिंदू नहीं, मोदी, शाह और हेगड़े विरोधी हूं’ -प्रकाश राज

प्रकाश राज ने दिया बयान

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

साउथ और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में बताया कि मैं केंद्र सरकार और हिन्दू विरोधी नहीं हूं। मैं केवल पीएम मोदी का विरोध करता हूं तो आलोचक मुझपर गलत आरोप लगा देते हैं। प्रकाश राज बोलते वक्त काफी आक्रोशित दिखें, उन्होंने कहा, “आलोचक कहते हैं कि मैं हिन्दू विरोधी हूं, जबकि मैं कहता हूं कि मैं मोदी, शाह और हेगड़े विरोधी हूं।”

प्रकाश राज ने कहा कि एक वाद, एक धर्म को धरती से खत्म करने की बात करने वाले अनन्त कुमार हेगड़े हिन्दू नहीं हो सकते। हत्या का पक्ष लेने वाला व्यक्ति हिन्दू नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कातिलों का समर्थन करने वालों को खुद को हिन्दू बोलने का अधिकार नही रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद मोदी समर्थकों के जश्न मनाने पर उन्होंने पीएम से इस पर प्रतिक्रिया मांगी थी, तब प्रधानमंत्री शांत थे और एक सच्चा हिन्दू ऐसे कामों का समर्थन नहीं कर सकता।

यह पहला मौका नहीं है, जब प्रकाश राज ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। इससे पहले भी राष्ट्रवाद और हिंदुत्व को बराबर बताने पर अभिनेता प्रकाश राज ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगडे़ को आड़े हाथों लिया था। ट्विटर पर इसके पहले भी हेगड़े पर निशाना साधते हुए प्रकाश राज ने लिखा था कि मेरे जैसे लोगों का क्या, जो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन मैं मानवता में विश्वास रखता हूं, तो क्या हम सब अपने देश के नागरिक नहीं हैं?

प्राइवेट डॉक्टर्स की लापरवाही की वजह से बढ़ रहा है ‘क्षय रोग’

प्राइवेट डॉक्टर्स बढ़ा रहे हैं क्षय रोग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कल सर्किट हाउस में केंद्रीय टीम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय टीबी नियंत्रण टीम ने कहा है कि शहर के ज्यादातर निजी डॉक्टर क्षय रोग की समस्या बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। केंद्रीय टीम ने दस बिंदुओं पर डीएम योगेश्वर राम मिश्रा व सीएमओ की संयुक्त कमेटी को रिपोर्ट सौंपी है। 21 सदस्यीय केंद्रीय टीम का नेतृत्व एसटीडीसी आगरा के प्रमुख डॉ. शैलेंद्र भटनागर कर रहें थे।

स्टेट टीबी सेल के सदस्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि निजी डॉक्टर मरीजों को लंबे समय तक सरकारी अस्पतालों में रेफर नहीं करते हैं। ऐसा भी देखा गया है कि निजी डॉक्टरों द्वारा टीबी के मरीजों को अपने सामने दवायें नहीं खिलाई जाती। इससे एमडीआरटीबी के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

टीबी आनुवांशिक नहीं है, यह एक संक्रामक रोग है। कोई भी व्यक्ति इस रोग की चपेट में आ सकता है। जब सक्रिय टीबी से पीड़ित कोई रोगी खुले तरीके से खाँसता या छींकता है, तो टीबी पैदा करने वाले जीवाणु बाहर एरोसोल में प्रवेश कर जाते हैं।

तीन सप्ताह से अधिक अवधि तक निरंतर खाँसी होना, खाँसी के साथ कफ का आना, बुखार, वजन में कमी या भूख में कमी इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं। यदि इनमें से कोई भी लक्षण तीन सप्ताह से अधिक अवधि तक बना रहे, तो पीड़ित व्यक्ति को नजदीकी डॉट्स टीबी केंद्र अथवा स्वास्थय केन्द्र जाना चाहिए और अपने कफ की जाँच करवानी चाहिए।

लॉन्च हुआ बहुप्रतीक्षित व्हाट्सअप बिजनेस ऐप

व्हात्सप्प बिजनेस एप जल्द होगा लांच

राजेश सोनी | Navpravah.com

फेसबुक द्वारा बुधवार को व्हाट्सप्प बिजनेस स्टैंडअलोन ऐप की घोषणा की गई थी, जो लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफार्म पर छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए ग्राहक के साथ कम्युनिकेशन को और मजबूत बनाने की एक कोशिश है। इस ऐप के बारे में पिछले साल सितम्बर में पहली बार आधिकारिक रूप से घोषणा की गई थी। इस ऐप की जांच भारत में बुक माय शो और मेक माय ट्रिप जैसे बिजनेस प्लेटफार्म पर की गई थी। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।
 
फ़िलहाल इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर सिर्फ इण्डोनएशिया, इटली, मेक्सिको, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका जैसे देशों में ही डाउनलोड किया जा सकता है। आनेवाले हफ़्तों में यह ऐप भारत समेत पूरी दुनिया में डाउनलोड किया जा सकेगा। इस ऐप की सुविधा फ़िलहाल केवल एंड्राइड मोबाइल धारकों को ही मिलेगी, लेकिन कुछ समय बाद इस ऐप का वर्ज़न आई फ़ोन धारकों के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी।      
 
इस व्हाट्सप्प बिजनेस ऐप का मुख्य लक्ष्य है कि छोटे व्यापारी अपने ग्राहकों को और बेहतर तरीके से कम्यूनिकेट कर सकें। इस ऐप से 1.3 मिलियन व्हाट्सप्प यूज़र्स के लिए चैटिंग आसान हो जाएगी और वह एक समय में चैटिंग के साथ बिजनेस भी कर पाएंगे। यह ऐप ग्राहकों को उपयोगी सूचनाएं, जैसे कि व्यापार की जानकारी, ईमेल या स्टोर विज्ञापन की जानकारी प्राप्त करने में सहायता करेगा। इस ऐप से लोगों का समय बचेगा, क्योंकि यह एक स्मार्ट मेसेजिंग उपकरण है।
 
इस ऐप के माध्यम से आप पूछे जाने वाले सवाल का जवाब तेजी से दे पाएंगे। यह ऐप आपके ग्राहकों को सन्देश के माध्यम से शुभकामनाएं देगा, जो ग्राहकों को आपके व्यवसाय के बारे में बताएगा और संदेशों के माध्यम से ग्राहकों को आपके शेड्यूल की भी जानकारी देगा। सामन्य व्हाट्सप्प यूज़र्स को इस व्हाट्सएप एप्लीकेशन के नए वर्ज़न को डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है।
 
व्हाट्सप्प कंपनी दावा करती है कि भारत और ब्राजील जैसे देशों में 80 प्रतिशत व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों के बिजनेस को व्हाट्सप्प ने बढ़ाने में मदद की है। वहीं 84 प्रतिशत छोटे और मध्यम व्यापारियों ने माना है कि व्हाट्सप्प के माध्यम से उनका ग्राहकों से कम्युनिकेशन बेहतर तरीके से होता है और व्हाट्सप्प ने उनका व्यापार के विस्तार में काफी मदद की है।

दक्षिण अफ्रीका से सीरीज गंवाने के बाद शिखर धवन ने लिखी भावुक पोस्ट

शिखर धवन ने लिखी भावुक पोस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम सीरीज गंवा चुकी है। इस बात से भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन काफी दुखी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना दुख सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि दिल बड़ा दुखता है, जब नतीजे अपनी तरफ नहीं आते हैं।

https://www.instagram.com/p/BeH5fZFhVhZ/

शिखर धवन के इस पोस्ट पर क्रिकेट फैंस द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक तरफ शिखर धवन के फैन्स उनका साथ दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई क्रिकेट फैंस ने उनको जमकर ट्रोल भी किया है। बता दें कि धवन पहले टेस्ट में रन बनाने में असफल रहे थे, जिसके बाद राहुल ने उनकी जगह टीम में ले ली थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि तीसरे टेस्ट के लिए टीम मैनेजमेंट ओपनर के तौर पर किस पर भरोसा जताते हैं।

बता दें कि सेंचुरियन टेस्ट में शिखर धवन की जगह टीम में आये के एल राहुल ने भी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को निराश किया था। राहुल ने दोनों पारियों में खराब शॉट सिलेक्शन से अपना विकेट गँवा दिया था, जिसके बाद एक बार फिर भारतीय सलामी जोड़ी की खूब आलोचना हुई थी। लगातार मैच हारने से टीम सिलेक्शन पर कड़े सवाल उठ रहे हैं। इसलिए आगामी मैच में किसी नए चेहरे को टीम में देखा जा सकता है।

फिल्म ‘पद्मावत’ के कारण आगे बढ़ी ‘पैडमैन’ की रिलीज़ डेट

Release date extended of film padman

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com 

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज़ होने जा रही है। खबरों कि माने, तो फिल्म पद्मावत की वजह से पैडमैन की रिलीज़ डेट टाला गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, पैडमैन को पद्मावत से भारी नुकसान होने की उम्मीद थी, इसलिए निर्माताओं ने सूझबूझ के साथ यह बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले अक्षय ने अपनी फिल्म की डेट को बदलने से साफ़ इनकार कर दिया था। 

गौरतलब है कि फिल्म पद्मावत का भारी विरोध होने के बावजूद इस फिल्म को सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में 25 जनवरी को रिलीज़ करने की अनुमति दे दी थी। जिसके बाद पैडमैन के मेकर्स ने यह निर्णय लिया कि इस फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढाने में ही भलाई है। 

पद्मावत की अगर बात करें, तो यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली की कुछ फिल्मों पर नज़र डालें, तो देखेंगे की उनकी लगभग सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बिसनेस किया है। ऐसे में अगर पद्मावत के साथ पैडमैन रिलीज़ करते हैं, तो पैडमैन का बिज़नस कम हो सकता है। इसलिए पैडमैन के मेकर्स ने रिलीज़ के ठीक कुछ दिन पहले ही यह बड़ा फैसला लिया है।