कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने परिवार समेत किया ताजमहल का दीदार
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navprava.com
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार समेत भारत दौरे पर पहुंचे हैं। आज उन्होंने अपने परिवार समेत दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार किया। कनाडाई पीएम ट्रूडो रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने ताजमहल को एक बेहतरीन इमारत बताया।
ताजमहल का दीदार करने के बाद कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कहा कि यह दौरा मेरे लिए काफी खास है। उन्होंने आगे कहा कि अपने बच्चों के साथ पिता के रूप में यहां आना काफी स्पेशल है और हमने यहां काफी इन्जॉय किया। यह काफी खास लम्हा है। ताजमहल का दीदार करने के बाद कनाडाई पीएम अमृतसर भी जाएंगे और स्वर्ण मंदिर का दौरा करेंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर भी साथ में मौजूद रहेंगे।
यह दौरा दोनों देश भारत और कनाडा के लिए अहम है। इसमें यूरेनियम, खालिस्तान और दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ोत्तरी पर बातचीत हो सकती है। कनाडाई पीएम ट्रूडो प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले भारत दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में भारत में कनाडा का निवेश 15 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया था। इस दौरान उनके साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।
पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करे बॉलीवुड -बाबुल सुप्रियो
राजेश सोनी | Napravah.com
देश में पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध में एक बार फिर आवाज उठी है। इस बार पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध में आवाज केंद्रीय मंत्री और सिंगर बाबुल सुप्रियो ने की है। सुप्रियो ने कहा कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाते हुए बॉलीवुड को पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर देना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तानी नागरिकता ही उनका एकमात्र अपराध है।
बाबुल ने आगे कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जब भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, तो हम सीमा पार टैलेंट क्यों ढूंढ रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि एफएम पर पाकिस्तानी गायकों के गाने चलें और समाचार चैनलों पर पाकिस्तानी हमले में शहीद जवानों के। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ के निर्माताओं से इसके गाने से पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान की आवाज हटाने को कहा है।
उन्होंने कहा कि मुझे आतिफ असलम या राहत से कोई परेशानी नहीं है। परेशानी है उनकी नागरिकता से। बॉलीवुड दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व करता है। पाक कलाकारों को बैन कर दुनियाभर में पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। बॉलीवुड से शोहरत पाने वाले किसी भी पाकिस्तानी कलाकार ने भारत में हमलों को लेकर अपने देश की निंदा नहीं की है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में विरोध हो चुका है। करण जौहर की फिल्म ‘ए-दिल-है मुश्किल’ के दौरान पाकिस्तानी कलाकारों का काफी विरोध हुआ था। महारष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने इस फिल्म में अभिनय कर रहे पाकिस्तानी कलाकार का विरोध किया था। वहीं बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य तो कई बार खुलके पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर चुके हैं।
ईरान में पैसेंजर विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 66 लोगों की मौत
राजेश सोनी | Navpravah.com
ईरान से एक दुखद समाचार सामने आई है। एक निजी न्यूज़ एजेंसी के खबर के अनुसार, ईरान में यात्रियों को ले जा रहा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस विमान में सवार 66 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
खबर में यह कहा गया है कि यह विमान हादसा राजधानी तेहरान से करीब 620 किलोमीटर दक्षिण माउंटेन टाउन ऑफ सेमिरॉम में हुआ है। इसमें आगे बताया गया है कि विमान की पहचान एटीआर-72 के तौर पर हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान तेहरान से दक्षिणी ईरान के शहर यसुज़ जा रहा था। उड़ान भरने के बाद ही विमान रडार से गायब हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल ईरान के सेमीरोम के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा देखा गया है। मौके पर राहत और बचाव दल को भेज दिया गया है।
दशकों तक अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगने के चलते ईरान का कमर्शियल पैसेंजर विमान काफी पुराना हो चुका है और यह हाल के वर्षों में आए दिन हादसे का शिकार होता रहता है। गौरतलब है कि साल 2015 में परमाणु समझौता करने के बाद ईरान ने एयरबस और बोइंग विमान खरीदने के लिए डील साइन की थी।
ब्यावर: मातम में बदल गयी शादी, सिलेंडर ब्लास्ट में हो गयी 7 की मौत
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
राजस्थान के अजमेर के ब्यावर कस्बे में 16 फरवरी को शादी का कार्यक्रम था, जिसमें सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण मकान ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या और बढती जा रही है, 13 लोग अभी भी लापता हैं, जिनका शव मलबे में दबा है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मलबे को हटाने का काम अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को मलबे से निकालकर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, नन्दनगर निवासी हेमन्त पाटनेचा के घर लड़के का विवाह था। शादी समारोह के लिए खाना बनाया जा रहा था, इसी दौरान शाम को अचानक सिलेंडर फट गया। जिसके कारण पूरा क्षेत्र दहल उठा। धमाके के कारण पूरा भवन क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे भवन में मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। प्राथमिक जांच में पता चला कि एक हलवाई रिफलिंग के जरिए एक सिलेंडर की गैस दूसरे में डाल रहा था। हलवाई का गैस बचाने का ये लालच सभी पर भारी पड़ गया। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली और ब्लास्ट हो गया।
मुंबई: पीएम मोदी आज रखेंगे नवी मुंबई में एयरपोर्ट की आधारशिला
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे। नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र सरकार के तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन मैग्नेटिक महाराष्ट्र 2018 का उद्घाटन करेंगे।
बता दें कि वर्तमान में छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की काफी भीड़ है और जिसके कारण एयरपोर्ट पर काफी दवाब पड़ रहा है। वर्तमान समय में छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रतिघंटे 55 हवाई सेवाओं को उड़ाया और लैंड किया जा रहा है और अब यह अपनी क्षमता के अंतिम चरण में है। अब स्थिति यह है कि अब मुंबई एयरपोर्ट पर किसी भी विमान कंपनी को अतिरिक्त स्लॉट नहीं दिया जा सकता है।
नवी मुंबई हवाई अड्डा बनने से यह कमी दूर होगी और वह मुंबई का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा। एनएमआईए का निर्माण जीवीके पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. एवं शहर व औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के साथ हुए अनुदान समझौते के आधार पर किया जाएगा। सिडको इस परियोजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए महाराष्ट्र सरकार का नोडल प्राधिकरण है।
पीएम मोदी ने किया भाजपा के नए मुख्यालय का उद्घाटन, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
राजेश सोनी | Navpravah.com
भाजपा ने अपने मुख्यालय का पता बदल दिया है। आज से भाजपा मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर हो गया है। इससे पहले भाजपा मुख्यालय 11 अशोक रोड पर था। इस नए मुख्यालय का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों हुआ। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्णा आडवाणी और भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहें। वहीं पीएम मोदी ने इस काम के लिए अमित शाह और उनके टीम की खूब प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे मुख्यालय के लिए बजट नहीं, टीम स्पिरिट चाहिए।
पीएम ने आगे कहा कि राजनीतिक पार्टी बनाना कठिन काम नहीं है, देश में कई राजनीतिक पार्टिया हैं। राजनीतिक पार्टी बनाना कठिन काम नहीं है। काम तो तब होता है, जब एक सपना हो, कार्य करने वाला समूह हो।बहुदलीय व्यवस्था हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। वहीं उन्होंने अमित शाह और उनकी टीम को समय पर मुख्यालय तैयार करने के लिए बधाई दी।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम देखने में छोटा जरूर है, लेकिन भाजपा के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि इस मुख्यालय के लिए कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कार्यकारिणी और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हो सकती है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का यह सपना था कि अपना दफ्तर हो। अब जबकि पीएम ने इसका उद्घाटन किया है, यह सपना अब हकीकत में बदल गया।
एक और बैंक घोटाले का खुलासा, देश से बाहर भेजी गई करोड़ों की रकम
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अभी PNB घोटाले की चर्चा हो ही रही थी कि एक और बैंक का बड़ा घोटाला सामने आया है। ये घोटाला प्राइवेट सेक्टर के सिटी यूनियन बैंक के साथ हुआ है। सिटी यूनियन बैंक ने खुद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी फाइलिंग में अपने साथ हुए घोटाले का खुलासा किया है।
पंजाब नेशनल बैंक की तरह ही सिटी यूनियन बैंक के खातों में भी ट्रांजैक्शन की कोई एंट्री नहीं मिली हैं। बैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 7 फरवरी को बैंक की जांच में पता चला कि स्विफ्ट सिस्टम से तीन फर्जी रेमिटेंस हुए थे।
बैंक के मुताबिक, इन तीन रेमिटेंस में से न्यूयॉर्क के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के माध्यम से पैसा दुबई, न्यूयॉर्क के बैंक ऑफ अमेरिका के अकाउंट से चीन और फ्रैंकफर्ट के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से तुर्की भेजा गया है। बैंक के मुताबिक, उसे 12.8 करोड़ का नुकसान हुआ है और रकम को दूसरे बैंकों की तरफ से ट्रांसफर किया गया है। जबकि सिटी यूनियन बैंक ने इसके लिए कोई रिक्वेस्ट जेनरेट ही नहीं की थी।
सिटी यूनियन बैंक अपने साथ हुए इस धोखाधड़ी की जानकारी वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को दे दी है। तुर्की और चीन के अधिकारियों के साथ मिलकर इस फ्रॉड को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस तरह से हो रहे घोटाले बैंक के कामकाज पर सवाल खड़े करते हैं।
130 करोड़ की आबादी वाले भारत के पास क्यों नही है वीटो -ईरानी प्रेसीडेंट हसन रूहानी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु समझौते की समीक्षा की मांग की थी और परमाणु समझौते से हटने की धमकी दी थी। जिसके बाद ट्रंप की बात पर टिप्पणी करते हुए ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि उनका देश जिस भी देश से परमाणु समझौता करेगा, उनकी शर्तों का ‘आखिरी सांस’ तक पालन करेगा, अगर अमेरिका ने ये समझौता तोड़ा तो उसे पछताना पड़ेगा।
रूहानी ने कहा कि भारत 130 करोड़ की आबादी वाला देश है, लेकिन अब तक यह सबसे ताकतवर देशों के क्लब का सदस्य क्यों नहीं है? 130 करोड़ की आबादी वाले भारत के पास वीटो का अधिकार क्यों नहीं है? क्योंकि जिनके पास परमाणु हथियार है, उन्हें वीटो अधिकार दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ट्रंप द्वारा मोलभाव का समय अब नहीं रह गया है और समझौते पर हस्ताक्षर के बाद इस पर विचार करना हास्यास्पद लग रहा है और परमाणु समझौते के मुद्दे पर अमेरिका केवल ईरान से ही व्यवहार नहीं कर रहा, बल्कि इसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर समझौता टूटता है, तो अमेरिका को पछताना पड़ेगा और उस देश के लोग ही इसको लेकर चिंता जताएंगे। ईरान और अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, चीन व जर्मनी के बीच यह समझौता 2015 में हुआ था।
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को लेकर कुछ आपत्तियां जताई थी। इस समझौते जेसीपीओए के तहत पिछले महीने उन्होंने ईरान के खिलाफ प्रतिबंध उठा लिये और चेतावनी भी दी कि यदि समझौते में मौलिक बदलाव नहीं किया गया, तो यह इस तरह का आखिरी कदम होगा
रोजाना खाएं किशमिश, होंगे ढ़ेरो फायदे
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
ड्रायफ्रूट वैसे तो खाने के बहुत फायदे हैं। किशमिश मीठा लगता है और सेहत के लिए भी यह गुणकारी है। किशमिश से ऊर्जा मिलती है, इसे खाने से तुरंत ताकत भी मिलती है।
रोज किशमिश खाने के बजाय अगर इसका पानी पिया जाये, तो ज्यादा फायदा मिलता है। किशमिश में शुगर ज्यादा होती है और इसे रातभर भिगोने से इसका शुगर कंटेट कम हो जाता है और न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ जाती है।
आयुर्वेदिक डॉ.निशिकांत बताते हैं कि जैसे चीनी खाने से हमे इनर्जी मिलती है, वैसे ही किशमिश भी है। क्योंकि किशमिश यें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसे खाकर व्यक्ति का आलस दूर होता है और इंसटेंट इनर्जी मिलती है। डॉ. बताते हैं कि अगर आपको थकान या आलस आये, तो आप किशमिश खा सकते हैं। आपको इससे ताकत मिलेगी और आप ताजगी का एहसास करेंगें।
डॉ. बताते हैं किशमिश के और भी फायदे हैं-
1. किशमिश खाने से कब्ज में बहुत फायदा मिलता है।
2. किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जिससे खून की कमी नहीं होती है।
3. किशमिश खाने से दमा और खांसी में भी राहत मिलती है।
4. किशमिश खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
5. किशमिश वजन बढ़ाने में सहायता करता है।
6. किशमिश खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है।

















