सौम्या केसरवानी। Navpravah.com कैरन नाम की 2 साल की बच्ची एक्टोपिया कॉर्डिस नाम की हार्ट डिफेक्ट के साथ में पैदा हुई थी। इस डिफेक्ट के कारण कैरन का दिल, लिवर और आंत उसकी शरीर के बाहर है, जो सबको दिखाई देता है। कैरन इस साल 11 मार्च को अपना तीसरा जन्मदिन मनाने वाली है। एक्टोपिया कॉर्डिस नामक बीमारी एक मिलियन लोगों में से 5 या 8 लोगों को ही होता है, कैरन की जीने की उम्मीद मात्र 10 प्रतिशत ही है। कैरन को पैदा होने के कुछ समय बाद ही एक सर्जरी से गुजरा पड़ा था ताकि उसका दिल, लिवर और आंते उसके शरीर के अंदर की जा सके। कैरन के माता-पिता का कहना है कि वह बहुत जिद्दी है, जिसे पानी में खेलना पसंद है और अपने खिलौनों से उसे प्यार है। कैरन के माता-पिता ने बताया कि हम उसका अच्छे से ख्याल रखते हैं। उसे अभी से अंग्रेजी से सारे अक्षर पता है। उन्होंने बताया कि कैरन को शारीरिक तौर पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वो ज्यादा समय वैंटीलेटर पर ही गुजारती है। कैरन अपने जन्म के बाद पांच महीने ICU में ही रही, 6 महीने बाद ही डाक्टर ने उसे घर जाने दिया। कैरन के माता-पिता ने उसकी परवरिश अच्छे से की और उसकी सारी जिद्द भी पूरी की और करीब एक साल बाद कैरन और उसके माता-पिता की लाइफ नॉर्मल हुई ।
शीला दीक्षित को ‘बोझ’ बताने वाले अरविंदर सिंह लवली की फिर हुई कांग्रेस में घरवापसी। आगामी 11 मार्च को फुलपुर में उपचुनाव, अमरनाथ यादव हो सकते हैं भाजपा का चेहरा। भारत और ईरान ने 9 अहम समझौतों पर किये दस्तखत, इनमें सुरक्षा, व्यापर और ऊर्जा शामिल। पीएनबी घोटाला में हुई आज पहली गिरफ़्तारी, बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी गिरफ्तार। पीएनबी घोटाला: कपिल सिब्बल ने साधा मोदी पर निशाना,कहा,”चौकीदार सो गया और चोर भाग गया। पीएनबी घोटाला: कांग्रेस झूठ फैला रही है, घोटाला यूपीए के राज में हुआ था -निर्मला सीतारमण घोटाले पर पीएम और वित्तमंत्री चुप क्यों ?-राहुल गांधी शिवसेना ने पीएनबी घोटाले को लेकर भाजपा पर साधा निशाना,कहा,”नीरव मोदी को RBI का गवर्नर बनाओ” सीमा पर आतंकवादी और तस्करी की घटनाओं में कमी आई है-बीएसएफ ऋषि कपूर ने प्रिया प्रकाश वारियर को लेकर ,कहा, “इस लड़की के लिए मैं बड़ी स्टारडम की उम्मीद करता हूँ”
2017 में NET नहीं दे पाने वाले आदिवासी छात्रों को मिले 15 लाख
एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
तैयारी के अभाव में नेशनल एलिजबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट 2017 (NEET 2017) नहीं दे पाने वाले 15 आदिवासी छात्रों को 30 लाख रुपए मुआवजा दिया गया है। यह मुआवजा मानवाधिकार आयोग की सिफारिश के बाद देने का फैसला किया गया है। आयोग ने त्रिपुरा सरकार को चेताया कि यह बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते हैं वहां के स्कूल प्रशासन से लापरवाही हुई है ऐसे में उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए।
30 लाख रुपए में प्रत्येक छात्र को दो लाख रुपए दिए गए क्योंकि वे नीट 2017 की प्रतियोगी परीक्षा में कुछ भी नहीं लिख पाए थे। बच्चों ने जिस स्कूल से पढ़ाई की है उसका नाम एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल है जो कि खुमुल्वंग में स्थित है। इतना ही नहीं आयोग ने यह भी सरकार को कहा कि इन्हीं सभी छात्रों को नीट 2018 के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था भी की जाए और आयोग ने फटकार लगाते हुए स्कूल के आरोपी प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ जो कार्रवाई को भी कम बताया है। सरकार ने छात्रों को मुआवजा देने के बाद मानवाधिकार आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
आयोग द्वारा की गई जांच में पाया गया है कि प्रिंसिपल और टीचर ने छात्रों के ऑनलाइन आवेदन करवाए थे, लेकिन इस आवेदन की फीस समय पर जमा नहीं करवाई, जिससे छात्र नीट 2017 की परीक्षा में नहीं बैठ पाए। बाद में यह मामला जब मानवाधिकार आयोग के पास पहुंचा तो उसने सीबीएससी से इस पर बात की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद आयोग ने सरकार को मुआवजा देने की सिफारिश की थी।
एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम भारतीय कप्तान विराट कोहली से क्रिकेट के गुण सीखना चाहते। एडेन मार्करम ने देखा कि कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से हरा दिया है। एडेन मार्करम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोहली अपनी टीम को मैच जिताने के लिये बेताब रहते हैं और वह अपनी गलतियों से सबक लेते हैं और अपने को ही गलती का जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने कहा किजब विराट बल्लेबाजी करते हैं तब उनमें टीम को जिताने का जुनून दिखता है। वह टीम को केवल जीत के करीब नहीं, बल्कि जीताना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैं कोहली से काफी चीजें सीख सकता हूं ।उनकी पूरी टीम और अपनी टीम से मैं काफी चीजें सीख सकता हूं। मैं इधर उधर से छोटी छोटी चीजें सीख रहा हूं और आगे भी सीखता रहूँगा, ताकि मैं अच्छा प्रदर्शन करूँ। एडेन मार्करम ने कहा कि कोहली के लिये यह शानदार सीरीज रही और जो श्रेय का हकदार है। उसे वह दिया जाना चाहिए, जब एडेन मार्करम से पूछा गया कि क्या इतने बड़े अंतर से हारना शर्मनाक है? तो उन्होंने कहा कि शर्मनाक काफी कड़ा शब्द है, हाँ हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाये जैसा कि हम चाहते थे, लेकिन मैं यह नहीं कहना चाहूंगा कि हम शर्मिंदा हैं।
नॉएडा में 5 साल की बच्ची के साथ की गई दुष्कर्म की कोशिश
पारुल पाण्डेय |Navpravah.com
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो आपका दिल दहला देगी। समाज की रक्षा करनेवाले रक्षक ही भक्षक का रूप ले रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में एक मासूम बच्ची के साथ रेप की को शिशकी गई है। हालांकि बच्ची इस कुकृत्य का शिकार होने से बच गई। इस घटना को अंजाम देनेवाले वही पुलिस वाले हैं, जिन्हें जनता की रक्षा के लिए तैनात किया गया है।
यह मामला ग्रेटर नॉएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव कुलेसरा का है। कुलेसरा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल नरेंद्र सिंह पांच साल की एक मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर चौकी के अंदर लेजाकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाना चाहा, लेकिन वह नाकाम रहा। इस मामले के जानकारी सीनियर पुलिस को मिलने पर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार कुलेसरा गांव की रहने वाली पीड़िता बच्ची शनिवार की सुबह अपने घर से स्कूल जा रही थी। तभी चौकी पर तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह बच्ची को फुसलाकर चौकी के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन, किसी तरह बच्ची वहां से भाग निकली और सीधे अपने घर पहुंची। जिसके बाद बच्ची ने यह बात अपने माता-पिता से बताई। जिस पर परिजन गाँव वालों के साथ पुलिस थाने पहुंचे।
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने के बाद बच्ची को पकड़ने के लिए बच्ची के घर तक पहुंच गया था। ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस मामले का विरोध करते हुए चौकी के बाहर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिसकर्मी ने माहौल शांत करते हुए कांस्टेबल के खिलाफ रिपोट दर्ज की और उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता मासूम बच्ची को भी मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
पंजाब नेशनल बैंक के 11 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला करके नीरव मोदी फरार हो गया है, जिसके बाद विपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इसी क्रम मे कांग्रेस ने एक बार फिर इस घोटाले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया है। वहीं बीजेपी ने इसे यूपीए सरकार का घोटाला बताया और अपना बचाव कर लिया।
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इस घोटाले के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि हमारे देश के चौकीदार पकौड़े बनाने की सलाह दे रहे हैं। आज के हालात ये हैं कि चौकीदार सो रहा है और चोर भाग गया है। कपिल सिब्बल के इन आरोपों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया कि ये घोटाला यूपीए के समय हुआ था और कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है, जो कि सही नही है।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार में इस घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।जबकि ये पूरी चोरी यूपीए के राज में हुई थी। उन्होंने PNB के डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में एलओयू की समयसीमा बढ़ती ही चली गई थी और एक शख्स ने पूरे बैंकिंग सिस्टम से इसको अलग रख हुआ था।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो अपने पुरे परिवार समेत सात दिवसीय भारत दौरे पर आज (शनिवार) नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण के बाद कनाडाई पीएम का यह पहला दौरा है. इससे पहले साल 2012 में कनाडा के पीएम ने भारत का दौरा किया था।
भारत रवाना होने से पहले कनाडाई पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका यह दौरा अच्छी नौकरियों और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने पर केंद्रित होगा। इस यात्रा से अच्छी नौकरियों को लेकर भारत को लाभ मिल सकता है। साथ ही जस्टिन त्रूदो की इस यात्रा से भारत और कनाडा के बीच कारोबार, निवेश, ऊर्जा, विज्ञान, उच्च शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट समेत अन्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
जस्टिन त्रूदो दिल्ली से साथ-साथ आगरा, अमृतसर, अहमदाबाद और मुंबई का भी करेंगे. रविवार को जस्टिन त्रुदो आगरा जाएंगे और मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह अमृतसर का दौरा करें और स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उनके साथ मौजूद होंगे। कनाडाई PM जस्टिन त्रूदो का बी हरत में 7 दिवसीय कार्यक्रम
– कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो रविवार सुबह आगरा को रवाना होंगे और वहां ताजमहल का दीदार करेंगे। उसी दिन दिन त्रूदो रविवार को दोपहर आगरा से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
– सोमवार को सुबह कनाडाई पीएम अहमदाबाद को रवाना होंगे। वह सुबह 10:05 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
– इसके बाद अहमदाबाद से शाम 05:10 बजे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे. वह शाम 06:30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
– मंगलवार को दोपहर बाद 03:15 बजे दिल्ली स्थित ताज महल पैलेस में आयोजित होने वाले कनाडा-इंडिया बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे।
– बुधवार को सुबह 08:00 बजे विमान से अमृतसर के लिए रवाना होंगे. कनाडाई पीएम 10:30 बजे श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगे। वह स्वर्ण मंदिर जाएंगे और माथा टेकेंगे. दोपहर 01:10 बजे दिल्ली को वापस होंगे।
नीरव मोदी हाई प्रोफाइल सोसायटी का एक नामचीन नाम है। ऐसे में नीरव मोदी का बॉलीवुड कनेक्शन भी काफी मजबूत रहा है। जैकलीन फर्नांडिस, प्रियंका चोपड़ा, श्रृद्धा कपूर, सोनम कपूर, निम्रत कौर, लीज़ा हेडन और काजोल यह सभी बॉलीवुड स्टार्स नीरव मोदी की जूलरी का हिस्सा रहे हैं।
ऐसे में PNB घोटाला बॉलीवुड में भी खूब चर्चाए बटोर रहा है। नीरव मोदी के जूलरी ब्रैंड के लिए बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की भी कई हस्तियां प्रचार कर चुकी हैं। इस कनेक्शन में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया जो साल 2016 में नीरव मोदी ब्रैंड से जुड़ीं थीं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा किए गए प्रचार का भुगतान न करने पर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैंसल करने के लिए वह अब कानूनी सलाह भी ले रहीं हैं।
ज्ञात हो कि नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक से करीब 11,300 करोड़ रुपये के लोन से जुड़े केस में फंसे हुए हैं। इस घोटाले को देश में अब तक का सबसे बड़ा बैंक घोटाला बताया जा रहा है। इस मामले पर एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट ने भी कटाक्ष किया था कि मुझे ये बात समझ नहीं आ रही कि एक बैंक साल 2011 में किसी को 11,300 करोड़ रुपए का लोन देता है और इस पर अब तक इतने सालों में कोई जांच नहीं हुई? इससे ये साबित होता है जो भी चमक रहा है वो सिर्फ हीरा नहीं है बल्कि कपाट में कई कंकाल मौजूद हैं।
बॉलीवुड से जुड़े लोग- वहीं, अपना कॉन्ट्रैक्ट कैंसल करने के लिए कानूनी सलाह ले रहीं प्रियंका चोपड़ा भी नीरव के ब्रांड के लिए बतौर ब्रांड एंबेसडर काम कर चुकी हैं। साल 2016 में नीरव से जुड़ी प्रियंका अब अपना भुगतान समय पर न मिलने के कारण कानूनी सलाह ले रही हैं। खबरों की माने तो प्रचार के भुगतान को लेकर प्रियंका ने सबसे पहले कानूनी नोटिस भेजा है। प्रियंका चोपड़ा के अलावा नीरव मोदी की जूलरी के लिए जैकलीन फर्नांडिस, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रृद्धा कपूर, सोनम कपूर, निम्रत कौर, लीज़ा हेडन और काजोल भी काम कर चुकी हैं। हॉलीवुड भी है शामिल – नीरव मोदी की डायमंड जूलरी में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। इनकी जूलरी में फिल्म ’50 शेड्स ऑफ ग्रे’ की एक्ट्रेस डकोटा जॉन्सन, ‘टाइटैनिक’ की रोज़ यानी केट विंसलेट और विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल रह चुकीं रोज़ी हंटिंगटन-व्हिटले भी नज़र आ चुकी हैं।
बता दें कि नीरव मोदी ने साल 2010 में अपने नाम से डायमंड कंपनी बनाई थी। 48 वर्षीय नीरव मोदी मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नीरव मोदी दो बड़ी डायमंड कंपनियों के मालिक हैं। एक का नाम फायरस्टार डायमंड कंपनी है और दूसरी नीरव मोदी डायमंड कंपनी है। उनके देश-विदेश में कई बड़े स्टोर हैं। उनकी कंपनी अरबों का कारोबार करती है। यही नहीं 2017 में फ़ोर्ब्स की लिस्ट में 84वें सबसे अमीर भारतीय हैं। भारत के अलावा उनकी रूस, अर्मेनिया और दक्षिण अफ्रीका में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं।
सीबीआई ने आज जांच करते हुए पीएनबी घोटाले में शामिल दुसरे मुख्य आरोपी और बैंक के पूर्व डिप्टी मेनेजर गोकुलनाथ शेट्टी को गिरफ्तार किया है। गोकुलनाथ के अलावा दो और आरोपियों की भी गिरफ़्तारी हुई है,जिसमें पीएनबी कर्मचारी मनोज खरट और नीरव मोदी ग्रुप के हेमंत भट शामिल है। पीएनबी घोटाले में आज यह पहली गिरफ़्तारी है। गोकुलनाथ शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि कई बड़े खुलासे पूछताछ में हो सकते हैं।
बता दें कि गोकुलनाथ शेट्टी पर बिना गारंटी नीरव मोदी को लोन देने का आरोप है। आज तीनों आरोपियों को मुंबई में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जैसे-जैसे समय बितता जा रहा है इस घोटाले में शामिल लोग उजागर होते जा रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर पीएनबी के एक पूर्व निदेशक दिनेश दुबे ने कहा है कि यूपीए सरकार चाहती तो इस घोटाले को रोक सकती थी। दुबे ने बताया कि गीतांजलि जेम्स को लेकर उन्होंने साल 2013 में केंद्र सरकार और आरबीआई को पत्र लिखकर अगाह किया था कि पहले समूह 1500 करोड़ रुपये का लोन चुकाए लेकिन इसके बाद उनके ऊपर दबाव पड़ने लगा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
आज सुबह सीबीआई के रिपोर्ट में कहा गया कि पुरे पीएनबी घोटाले को वर्ष 2017-2018 के बीच अंजाम दिया गया था।वहीं कांग्रेस ने भी पीएनबी घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि चोकीदार सो गया और चोर चोरी करके भाग गया।