रोजाना खाएं किशमिश, होंगे ढ़ेरो फायदे

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

ड्रायफ्रूट वैसे तो खाने के बहुत फायदे हैं। किशमिश मीठा लगता है और सेहत के लिए भी यह गुणकारी है। किशमिश से ऊर्जा मिलती है, इसे खाने से तुरंत ताकत भी मिलती है। 

रोज किशमिश खाने के बजाय अगर इसका पानी पिया जाये, तो ज्यादा फायदा मिलता है। किशमिश में शुगर ज्यादा होती है और इसे रातभर भिगोने से इसका शुगर कंटेट कम हो जाता है और न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ जाती है। 

आयुर्वेदिक डॉ.निशिकांत बताते हैं कि जैसे चीनी खाने से हमे इनर्जी मिलती है, वैसे ही किशमिश भी है। क्योंकि किशमिश यें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसे खाकर व्यक्ति का आलस दूर होता है और इंसटेंट इनर्जी मिलती है। डॉ. बताते हैं कि अगर आपको थकान या आलस आये, तो आप किशमिश खा सकते हैं। आपको इससे ताकत मिलेगी और आप ताजगी का एहसास करेंगें।

डॉ. बताते हैं किशमिश के और भी फायदे हैं-

1. किशमिश खाने से कब्ज में बहुत फायदा मिलता है।

2. किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जिससे खून की कमी नहीं होती है।

3. किशमिश खाने से दमा और खांसी में भी राहत मिलती है।

4. किशमिश खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

5. किशमिश वजन बढ़ाने में सहायता करता है।

6. किशमिश खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.