पीएम मोदी ने किया भाजपा के नए मुख्यालय का उद्घाटन, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पीएम मोदी (PC:ANI)

राजेश सोनी | Navpravah.com 

भाजपा ने अपने मुख्यालय का पता बदल दिया है। आज से भाजपा मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर हो गया है। इससे पहले भाजपा मुख्यालय 11 अशोक रोड पर था। इस नए मुख्यालय का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों हुआ। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्णा आडवाणी और भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहें। वहीं पीएम मोदी ने इस काम के लिए अमित शाह और उनके टीम की खूब प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे मुख्यालय के लिए बजट नहीं, टीम स्पिरिट चाहिए। 

पीएम ने आगे कहा कि राजनीतिक पार्टी बनाना कठिन काम नहीं है, देश में कई राजनीतिक पार्टिया हैं। राजनीतिक पार्टी बनाना कठिन काम नहीं है। काम तो तब होता है, जब एक सपना हो, कार्य करने वाला समूह हो।बहुदलीय व्यवस्था हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। वहीं उन्होंने अमित शाह और उनकी टीम को समय पर मुख्यालय तैयार करने के लिए बधाई दी। 

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम देखने में छोटा जरूर है, लेकिन भाजपा के लिए बड़ा दिन है। उन्‍होंने कहा कि इस मुख्‍यालय के लिए कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की कार्यकारिणी और वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए बैठक हो सकती है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का यह सपना था कि अपना दफ्तर हो। अब जबकि पीएम ने इसका उद्घाटन किया है, यह सपना अब हकीकत में बदल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.