मुझे अमन दें, मैं बातचीत की कोशिश जारी रखूंगी -महबूबा मुफ्ती
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के देवसर इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुझे अमन दें, मैं बातचीत की कोशिश जारी रखूंगी। उनकी सरकार का एजेंडा लोगों को हिंसा के दलदल से बाहर निकालना है।
उन्होंने कहा कि मैं बातचीत की कोशिश जारी रखूंगी। करगिल-स्कारडू, जम्मू-सियालकोट, नौशेरा-झांगर आदि मार्गों को खोलने की कोशिश करूंगी। अगर शांति रहती है, तो मेरी कामना है कि दोनों तरफ के लोग उन्नति और विकास के रास्ते पर साथ चलेंगें। महबूबा ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर का देश में मॉडल राज्य के तौर पर विकास करना है। उन्होंने कहा कि करीब 10,000 युवकों पर से मामलों को वापस लेना और 61,000 दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने जैसे कई जनकल्याणकारी फैसले किए गए हैं।
महबूबा ने कहा कि युवकों को बंदूकें अब नहीं उठानी चाहिए, अन्यथा उन्हें सुरक्षाबलों की ऐसी हजारों बंदूकों का सामना करना पड़ सकता है। महबूबा ने कहा कि मैं आज आप के साथ दिल से बात करने आई हूं। कल मैं सत्ता में रहूं या न रहूं, लेकिन जबतक आप अपने बच्चों को बंदूकें छोड़ने के लिए राजी करिए, नहीं तो उन्हें सुरक्षा बलों की हजारों बंदूकों का सामना करना पड़ेगा।
मूंगफली है स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद, जानिए
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
मूंगफली बादाम का छोटा रूप है, मूंगफली सर्दियों में ज्यादातर मिलता है। सेहत के खजाने से भरपूर मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शारीरिक वृद्धि के लिए जरूरी होता है।
इसका इस्तेमाल भारतीय स्वीट डिशेस में भी किया जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है, जिसे हमारी बॉडी को ताकत मिलती है।
आइये जानते हैं, मूंगफली खाने के फायदे –
1. जिन व्यक्तियों में पेट की समस्या जैसे गैस, कब्ज हो, उनके लिए मूंगफली रामबाण इलाज का काम करता है।
2. विटामिन b३ से भरपूर मूंगफली हमारे दिमाग को नयी ऊर्जा और शक्ति देता है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व दिमाग के काम करने की शक्ति को बढ़ाते हैं।
3. कैंसर बीमारी कई तरह की होती है। महिलाओ में ज्यादातर फोलेन कैंसर की शिकायत होती है, जिसे मूंगफली खा कर दूर किया जा सकता है।
4. जिन महिलाओं में बच्चे को जन्म देने के साथ ही दूध की कमी हो जाती हैं, उनके लिए कच्ची मूंगफली खाना काफी अच्छा होता है। कच्ची मूंगफली में स्तनों के दूध को बढ़ाने की छमता काफी अधिक होती है।
5. मूंगफली बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में भी कारगर है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं।
6. मूंगफली में मौजूद Monounsaturated और Polyunsaturated फैट पाए जाते हैं, जो हमारे ह्रदय को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। ये दोनों तत्वों की वजह से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में रहता है।
7. मूंगफली में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
8. मूंगफली में महिलाओं में प्रजनन शक्ति को बेहतर बनाने के लिए काफी उपयोगी होता है।
आज के प्रमुख समाचार
PNB घोटाला: नीरव मोदी की 5694 करोड़ की प्रॉपर्टी हुई जब्त, 10 सालों से चल रहा था घोटाला।
रूट नेविगेशन शुल्क के रूप में पाकिस्तान ने भारत को भेजा 2.86 लाख का बिल, पाक के ऊपर से गुजरा था पीएम मोदी का विमान।
नितीश कुमार ने मुझे सिर्फ नाम के लिए मुख्यमंत्री बनाया था -जीतनराम मांझी
सूचना प्रौद्योगिकी पर विश्व कांग्रेस के 22वें संस्करण को पीएम मोदी करेंगे सम्बोधित।
PNB घोटाले को नोटबन्दी के दौरान बढ़ावा मिला -ममता बनर्जी
मेघालय: उग्रवादी हमले में राकांपा के प्रत्याशी सहित 2 अन्य लोगों की मौत।
जैसी भूमिका चाहती हूं, वैसी अबतक नहीं मिली -कृति खरबंदा
जोहान्सबर्ग टी20 मैच में जीत के साथ भारत सीरीज में 1-0 से आगे।
वर्ल्ड नंबर 1 रोजर फेडरर ने जीता करियर का 97वां खिताब।
डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा गोलीबारी मामले में की FBI की आलोचना।
अब तक के प्रमुख समाचार
एयरपोर्ट आधारशिला: एविएशन सेक्टर की ताकत देश के टूरिज्म को बदल देगा -पीएम मोदी।
ईरान में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 66 लोगों की मौत।
पीएम मोदी ने दिनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा के नए मुख्यालय का किया उद्घाटन।
मोदी सरकार की नाक के नीचे बैंक का महाघोटाला हो गया और सरकार सोती रही -मायावती
महाराष्ट्र सरकार छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को देगी सस्ते सैनेटरी नैपकिन।
कनाडा के पीएम ने परिवार सहित किया ताज का दीदार, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे।
कांग्रेस में मेरी बरसों तक अनदेखी की गई, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा -शीला दीक्षित
त्रिपुरा चुनाव: 59 सीटों पर हुआ आज मतदान, माकपा और भाजपा में कड़ी टक्कर।
हमें वोट नहीं दिया, तो उज्वला योजना का लाभ नहीं मिलेगा -यशोधरा राजे
जोहान्सबर्ग: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 जारी, भारत ने 20 ओवरों में बनाये 203 रन।
ताज महोत्सव: राम के बाद अब सबके निशाने पर रावण की पेंटिंग।
स्पेशल रिपोर्ट: देश की दशा बदल पाएंगे बैटरी चलित वाहन!
राजेश सोनी | Navpravah.com
देश के अधिकतर महानगरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक ढंग से बढ़ चुका है। वायु प्रदुषण के कारण देश की राजधानी दिल्ली में तो अब लोगों को स्वच्छ सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है। बढ़ते वायु प्रदुषण की समस्या से देश का कोई भी प्रमुख महानगर अछूता नहीं है, लगभग सभी ओर एक जैसे हालात हैं। महानगरों में वायु प्रदुषण फैलने के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है वाहनों द्वारा निकलने वाला हानिकारक धुआँ। हानिकारक वायु प्रदुषण के कारण लोगों में मस्तिष्क और दिल से संबंधित तरह-तरह की बीमारी होने का डर लगा रहता है। इस खतरे को देखते हुए सरकार देश में 2030 तक ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक और सीएनजी वाहनों को तरजीह देना चाहती है।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा आयोजित गत वार्षिक सम्मेलन में विकास के प्रयासों के बारे में चर्चा करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक और दूसरे विकल्प पर चलने वाले इंजनों के लिए भविष्य में मार्ग बनाने की आवश्यकता होगी। वायु प्रदुषण का स्तर कम करने के लिए वाहनों को डीजल और पेट्रोल के अलावा ईंधन के दूसरे प्रकार जैसे सीएनजी, जैव ईंधन (बायोफ्यूल) और एथेनॉल के इस्तेमाल करने की जरूरत होगी।
इस सम्मेलन में परिवहन मंत्री गडकरी ने सरकार की मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि देश की सड़कों पर 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक वाहन ही चले। यह सरकार की एक बड़ी योजना का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए ऑटो इंडस्ट्री शोध और नई तकनीकों का इजात करे, जिससे प्रदूषण रहित वाहन तैयार किए जा सके। उन्होंने आगे कहा कि सरकार यह भी विचार कर रही है कि दुपहिया वाहनों को टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल किया जाए, जिससे सड़कों पर कारों की संख्या कम की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि वैकल्पिक परिवहन समाधान भारत के जाम और प्रदूषित सड़कों के लिए एक अच्छी खबर है। वहीं उन्होंने भारत में 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक पैसेंजर कार का मार्केट बनाने की भी बात कही।

आइये सरकार की इलेक्ट्रॉनिक वाहन निति के बारे में संक्षेप में जानते हैं, जिसमें 2030 तक भारत में सभी पेट्रोल-डीजल वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में बदला जाएगा और 2040 तक वाहनों द्वारा हो रहे वायुप्रदुषण को ख़त्म करने का लक्ष्य है।
-सरकार आने वाले समय में एनसीआर क्षेत्र के लिए 10,000 इलेक्ट्रॉनिक कार खरीदने की योजना बना रही है।
-सरकार 2019 तक 10 लाख तीन चक्का यात्री वाहन और 10,000 इलेक्ट्रिक बस शहरों की सड़कों पर लाने की योजना बना रही है। बता दें कि सरकार को 10,000 इलेक्ट्रॉनिक कार बेचने के लिए भारत में मौजूद 6 बड़ी कार कंपनियां अपना टेंडर दे चुकी हैं। जिनमें टाटा मोटर्स, मारुती सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हुंडई शामिल है।
-इलेक्ट्रॉनिक कार खरीदने के अलावा सरकारी स्वामित्व वाली ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) ने इलेक्ट्रॉनिक वाहन इस्तेमाल करने वालों के लिए दिल्ली-एनसीआर में चार हज़ार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए भी टेंडर निकाले हैं, जिससे इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए आम लोगों के बीच मांग बढ़े।
-इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उनको कर दर में भी राहत देगी, ताकि वह लोग ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वाहन का मैनुफ़ैक्चर करे।
-ऐसे ही चार्जिंग स्टेशन 50,000 तीन चक्का इलेक्ट्रॉनिक वाहन और 10,000 सिटी बसों के लिए भी निर्माण किये जायेंगे।

बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश की पहली 3 व्हीलर वाहन तैयार की है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 85 किलोमीटर तक चल सकती है। इस इलेक्ट्रिक 3 चक्का वाहन की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।
हमने इस संदर्भ में प्रज्ञात द्विवेदी (एल्बेडो विज़न) से बात की, जो एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटोरिक्शा मैन्युफैक्चरर हैं। जब हमने उनसे सरकार के इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति के बारे में जाना, तो उन्होंने हमें बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वाहन समय की मांग है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहन काफी किफायती है। वह जो इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा मैनुफ़ैक्चर करते हैं, उसे 4 से 6 घंटे चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इस इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा की बिलकुल ज़ीरो मेंटेनेंस है।
वह महाराष्ट्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक नीति से नाराज लगे। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे तो 2030 तक पूरे देश में इलेक्ट्रॉनिक वाहन चलाने हैं, पर महाराष्ट्र में अभी तक एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा नहीं बेचने दिया गया है। वहीं वह सरकारी रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) के अधिकारीयों से काफी नाराज़ नजर आए। उन्होंने कहा कि आरटीओ में किसी को इलेक्ट्रॉनिक वाहन रजिस्ट्रेशन कराने के चार्ज के बारे में पता नहीं है और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वाहन सम्बन्धी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहन उद्योग के लिए सरकार द्वारा आसानी से ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार का राज्य सरकार को इलेक्ट्रॉनिक वाहन उद्योग और इस नीति को बढ़ावा देने के लिए बराबर समर्थन नहीं है।

वहीं उन्होंने इस इलेक्ट्रॉनिक वाहन उद्योग के फायदों के बारे में विस्तार में बताया है। आइये जानते हैं इलेक्ट्रॉनिक वाहन और उद्योग के फायदे के बारे में,
रोजगार- उन्होंने कहा कि अगर इलेक्ट्रॉनिक वाहन के उद्योग लगते हैं, तो इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
वायु प्रदुषण- इलेक्ट्रॉनिक वाहन के कारण वायु प्रदुषण में कमी आएगी और बीमारियां कम फैलेगी।
ट्रैफिक समस्या में कमी- इलेक्ट्रॉनिक वाहन से ट्रैफिक समस्या में कमी आएगी।
मेक इन इंडिया- अगर हम हमारे देश में इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माण करते हैं, तो इससे हमारे देश के प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा।
स्किल इंडिया- इलेक्ट्रॉनिक वाहन उद्योग देशभर में लगते हैं, तो लोगों को गाड़ी बनाने का हुनर मिलेगा, जिसके कारण इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के मैकेनिक के तौरपर रोजगार बढ़ेगा।
पलायन में कमी- अगर देश के विभिन्न राज्यों में इलेक्ट्रॉनिक वाहन के उद्योग लगते हैं, तो देश में पलायन की समस्यों में कमी आएगी और लोगों को उनके गांव और उनके राज्य में ही रोजगार प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य बजट में कमी- इलेक्ट्रॉनिक वाहन की तादाद अगर सड़कों पर बढ़ती है, तो इससे वातावरण में वायु प्रदुषण में कमी आएगी और इससे बीमारियां कम फैलेंगी। जिससे सरकार को स्वास्थ्य बजट में फायदा होगा।
महाराष्ट्र सरकार करेगी पांच लाख इलेक्ट्रॉनिक वाहन लॉन्च:
महारष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का बढ़ावा देने के लिए अपनी महाराष्ट्र इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति 2018 घोषित कर दी है। सरकार के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक वाहन इस्तेमाल करने से वायु प्रदुषण में कमी आएगी और पेट्रोल के इस्तेमाल में कमी आएगी। इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी प्लान के तहत 2020 तक 60 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वाहन सड़क पर उतारने की योजना है। वहीं महाराष्ट्र सरकार की इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति 2018 के अनुसार राज्य में रजिस्टरड इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की संख्या 5 लाख तक बढ़ने के साथ छोटे कलपुर्जे,बैटरी चार्जिंग का उपकरण आदि क्षेत्रों में 25 जज़र करोड़ रुपए निवेश के साथ 1 लाख रोजगार निर्माण करने का लक्ष्य है।
बता दें कि मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, ठाणे, नागपुर और नाशिक में सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का उपयोग होगा। रोड टैक्स एवं रजिस्टर्ड टैक्स से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को मुफ्त रखा जाएगा। पहले एक लाख इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को पांच साल तक विशेष सब्सिडी दी जायेगी और इन जगहों पर 250 चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किये जायेंगे।
ताज महोत्सव: राम के बाद अब सबके निशाने पर रावण
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
आगरा का ताज महोत्सव एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार ताज महोत्सव राम के बाद अब रावण को लेकर सबके निशाने पर है। कुछ दिन पहले ताज महोत्सव के उद्घाटन समारोह में होने वाली भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका के मंचन पर विवाद हुआ था।
अब कार्यक्रम स्थल पर एक खंभे पर बनी रावण की पेंटिंग को लेकर बवाल हो गया है, लोगों ने अब ये सवाल खड़ा कर दिया है, कि ताज महोत्सव में रावण की तस्वीर क्यों बनाई गई है। इस साल ताज महोत्सव धरोहर थीम पर हो रहा है। लेकिन, लोगों का आरोप है कि धरोहर के नाम पर मजाक बनाया जा रहा है, शिल्पग्राम में लगने वाले ताज महोत्सव में रावण की तस्वीर बनायी गयी है, और लोगों का कहना है कि, आखिरकार रावण हमारी कौन सी धरोहर है?
10 दिनों तक चलने वाले इस समारोह में गंगा जमुनी तहजीब का संगम देखने को मिलेगा, यह महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा, ताज महोत्सव में कई प्रदेशों के शिल्पियों के साथ कई कलाकार भी शिरकत करेंगे। जानकारी के अनुसार, ताज महोत्सव के कुछ प्रोग्राम सूरसदन और पालीवाल पार्क में भी होंगे, इस आयोजन समिति ने प्रदेश के गवर्नर राम नाईक और CM योगी आदित्यनाथ को महोत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रण लेटर भी भेजा गया था।
यूपी: प्रिंसिपल के घर में ही था नकल माफियाओं का डेरा, कराते थे नक़ल
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
यूपी में इस बार योगी सरकार ने बोर्ड परीक्षा में नकल माफियों पर नकेल कसने के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। यूपी सरकार बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने का अपनी तरफ से भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन नकल माफिया अपने करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में चंदौली में दो दिन पहले इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान के दोनों प्रश्नपत्रों की हाथ से लिखी गई कॉपी लीक हो गई।
शाम को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र सुबह से बाजार में बिक रहा था। परीक्षार्थी धड़ल्ले से पेपर खरीद रहे थे। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली उसके बाद चंदौली जिला प्रशासन और शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। लेकिन जब पेपर का मिलान किया गया, तब लीक हुए पेपर और परीक्षा में आए पेपर में सिर्फ 16 अंकों के प्रश्न ही मिल रहे थे, इसलिए उसे एक गेस पेपर करार दिया गया।
इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस ओर अपनी पूरी ताकत लगा दी, ताकि नकल माफियाओं पर काबू किया जा सके। फिर जिले में शनिवार को भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान नकल माफियाओं के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया। जब बाजारों में प्रश्नपत्र बिकने की जानकारी मिली, तब पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पता चला कि विद्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित प्रिंसिपल के ही कमरे के ऊपरी हिस्से में नकल माफिया नकल कराने के काम में जुटे हुए हैं। पुलिस ने सभी माफियों को पकड़ लिया है और साथ ही उस कमरे में पुलिस को 15 लाख रूपये और बड़ी संख्या में उत्तर पुस्तिकायें बरामद की गयी हैं।
जानिए, आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से जुड़ी ख़ास बातें
सुनील यादव | Navpravah.com
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज जोहान्सबर्ग के न्यूवांडरर्स स्टेडियम पर तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच शाम 6 बजे से खेला जाएगा। एकदिवसीय श्रृंखला में 5-1 से दमदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम आज टी20 श्रृंखला में भी जीत के साथ आगाज करने मैदान पर उतरेगी।
बल्लेबाजी को सपोर्ट करती इस पिच पर जो भी टीम टॉस जीतेगी, पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि यहाँ बाद में रन चेस करती टीमें अक्सर जीत दर्ज करती रही हैं। यहाँ खेले गए पिछले 4 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है। इस पिच पर भारत के प्रदर्शन की बात करें, तो भारतीय टीम ने यहाँ इससे पहले 4 टी20 मैचे खेले हैं, जिनमें भारतीय टीम को 2 में जीत, तो 2 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीँ इस पिच पर सबसे ज्यादा टीम टोटल की बात करें, तो श्रीलंका ने 2007 में इसी पिच पर केनिया के सामने 260 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो कि अब भी विश्व रिकॉर्ड है।

वनडे श्रृंखला में 500 से ज्यादा रन बनाकर अफ़्रीकी टीम के सर दर्द बने विराट कोहली टी20 में भी सैकड़ा जड़ने के लिए तैयार हैं। उन्हें अपने 2000 रन पूरे करने के लिए महज 44 रनों की दरकार है। वह टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जायेंगे। उनसे आगे ब्रैंडम मॅक्कुलम और मार्टिन गुप्टिल हैं, जिन्हे विराट जल्द पीछे छोड़ देंगे, ये तो तय है।
इस दौरे में भारतीय टीम ने इस पिच पर 1 टेस्ट तो 1 वनडे मैच खेला, जिसमें उसे 1 जीत तो 1 हार मिली। इसको देखते हुए इस मैच में भी भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। वनडे सीरीज में बुरी तरह हार चुकी दक्षिण अफ़्रीकी टीम एक बार फिर खुद को साबित करने मैदान पर उतरेगी कि क्यों वह विश्व की टॉप टीमों में से एक है। बहरहाल इस मैच में भारतीय टीम ने कुछ जाने पहचाने चेहरों को दोबारा से मौका दिया है। जिसमें सुरेश रैना और मनीष पांडेय का नाम शामिल है।

सुरेश रैना ने हाल ही में हुई सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनका भारतीय टीम में 3 मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए सिलेक्शन हुआ। सय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में सुरेश रैना ने 9 मैचों में 39.25 के औसत से 354 रन बनाये, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। सुरेश रैना से इस टी20 श्रृंखला में भी उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। इस श्रृंखला में जयदेव उनादकट पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि उन्होंने पिछली श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
एक बार फिर भारतीय टीम की स्पिन तिकड़ी कुलदीप, चहल और अक्षर दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार है। बुमराह पर एक बार फिर शुरूआती विकेट चटखाने का दारोमदार होगा। इस मैच में रोहित शर्मा के जगह कप्तान कोहली के.एल राहुल को मौका दे सकते हैं। शिखर फॉर्म में हैं और मिडल आर्डर में कप्तान विराट व् अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी के रहने से टीम को मजबूती मिलती है।

वहीँ दक्षिण अफ्रीका की बात करें, तो टीम की कमान फाफ डू प्लेसिस के चोटिल होने के कारण जेपी डुमिनी के हाथों में सौंपी गई है। जेपी डुमिनी ही थे, जिन्होंने 2015 में भारत दौरे पर टी20 श्रृंखला में शानदार बल्लेबाजी कर भारत को सीरीज से बाहर कर दिया था। जेपी डुमिनी से एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकन टीम को उसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद है।
















